आयुध अधिनियम, 1959 वन-लाइनर नोट्स (हिंदी माध्यम)

आयुध अधिनियम, 1959 वन-लाइनर नोट्स (हिंदी माध्यम)

Download PDF

आयुध अधिनियम, 1959

(THE ARMS ACT, 1959)

(1959 का अधिनियम संख्यांक 54)

(ACT NO. 54 OF 1959)

 

अध्याय-1

(CHAPTER-1)

प्रारंभिक

(PRELIMINARY)

संक्षिप्त नाम, विस्तार और प्रारम्भ, (Short Title, Extent and Commencement) किस धारा से सम्बंधित हैं?

धारा 1

इस अधिनियम का संक्षिप्त नाम क्या है?

आयुध अधिनियम, 1959

इस अधिनियम का अधिनियम संख्यांक क्या है?

1959 का अधिनियम संख्यांक 54

आयुध अधिनियम, 1959 को राष्ट्रपति की स्वीकृति कब मिली?

23 दिसम्बर, 1959

आयुध अधिनियम, 1959 कब प्रवृत्त हुआ?

1 अक्तूबर, 1962

आयुध अधिनियम, 1959 का विस्तार कहाँ तक है?

सम्पूर्ण भारत

आयुध अधिनियम, 1959 किसके द्वारा अधिनियमित किया गया है?

संसद द्वारा

आयुध अधिनियम, 1959 की उद्देशिका क्या है ?

आयुधों और गोलाबारूद से सम्बन्धित विधि का समेकन और संशोधन

परिभाषाएं और निर्वचन, (Definitions and Interpretation) खंड अधिनियम की किस धारा में वर्णित है?

धारा 2

"अर्जन" (Acquisition) अधिनियम की किस धारा में वर्णित है?

धारा 2(1)()

धारा 2(1)() में अर्जन शब्द का अर्थ क्या है?

भाड़े पर लेना, उधार लेना या दान के रूप में प्रतिगृहीत करना

अर्जन शब्द को किस रूप में परिभाषित किया गया है?

अपने व्याकरणिक रूपभेदों और सजातीय पदों सहित

कौन-सा कार्य धारा 2(1)() के अंतर्गत अर्जन माना जाएगा?

उधार लेना

दान के रूप में किसी वस्तु को स्वीकार करना किस परिभाषा के अंतर्गत आता है?

अर्जन

"गोलाबारूद" (Ammunition) अधिनियम की किस धारा में वर्णित है?

धारा 2(1)()

धारा 2(1)() के अनुसार गोलाबारूद से क्या अभिप्रेत है?

किसी अग्न्यायुध के लिए प्रयुक्त गोलाबारूद

कौन-सा गोलाबारूद की परिभाषा में सम्मिलित है?

रोकट, बम, ग्रेनेड, गोला और अन्य अस्त्र

टारपीडो के उपयोग और अन्तःसमुद्री सुरंगे बिछाने हेतु परिकल्पित वस्तुएं किसके अंतर्गत आती हैं?

गोलाबारूद

विस्फोटक, स्फूर्जनकारी या विखंडनीय सामग्री को अन्तर्विष्ट परिकल्पित या अनुकूलित वस्तुएं चाहे अग्न्यायुध के साथ उपयोग के योग्य हों या हों किस श्रेणी में आएंगी?

गोलाबारूद

अग्न्यायुधों के लिए भरण तथा ऐसे भरणों के लिए उपसाधन किसके अंतर्गत आते हैं?

गोलाबारूद

पलीते और घर्षण नलिकाएं किस परिभाषा में सम्मिलित हैं?

गोलाबारूद

गोलाबारूद के संघटक और उसके विनिर्माण के लिए मशीनरी किसके अंतर्गत आती है?

गोलाबारूद

किसे गोलाबारूद संघटकों को अधिसूचना द्वारा विनिर्दिष्ट करने का अधिकार है?

केन्द्रीय सरकार

गोलाबारूद की परिभाषा में क्या सम्मिलित है?

गोलाबारूद के संघटक, मशीनरी एवं सहायक वस्तुएं भी सम्मिलित हैं

"आयुध" (Arms) अधिनियम की किस धारा में वर्णित है?

धारा 2(1)()

धारा 2(1)() के अनुसार आयुध से क्या अभिप्रेत है?

आक्रमण या प्रतिरक्षा के लिए शस्त्रों के रूप में परिकल्पित या अनुकूलित वस्तुएं और अग्न्यायुध, तीक्ष्ण धार वाले और अन्य घातक शस्त्र और आयुधों के भाग और उनके विनिर्माण के लिए मशीनरी इसके अन्तर्गत आते हैं

आयुध के अन्तर्गत नहीं आते हैं-

केवल घरेलू या कृषिक उपयोगों के लिए परिकल्पित वस्तुएं,

जैसे लाठी या मामूली छड़ी

तथा

वे शस्त्र जो खिलौनों से भिन्न रूप में उपयोग में लाए जाने के लिए या काम के शस्त्रों में संपरिवर्तित किए जाने के लिए अनुपयुक्त हों

कौन-सी वस्तु आयुध की परिभाषा में सम्मिलित है?

अग्न्यायुध

तीक्ष्ण धार वाले तथा अन्य घातक शस्त्र किसके अंतर्गत आते हैं?

आयुध

आयुधों के भाग तथा उनके विनिर्माण के लिए मशीनरी किस श्रेणी में आती है?

आयुध

कौन-सी वस्तु आयुध की परिभाषा से स्पष्टतः बाहर रखी गई है?

केवल घरेलू या कृषिक उपयोग के लिए परिकल्पित लाठी

मामूली छड़ी को आयुध की परिभाषा से क्यों बाहर रखा गया है?

क्योंकि वह घरेलू या कृषिक उपयोग के लिए परिकल्पित है

ऐसे शस्त्र जो खिलौनों से भिन्न रूप में उपयोग के लिए अनुपयुक्त हों, उनका क्या दर्जा है?

वे आयुध की परिभाषा में नहीं आते

"जिला मजिस्ट्रेट" (District Magistrate) अधिनियम की किस धारा में वर्णित है?

धारा 2(1)()

धारा 2(1)() के अनुसार, जिस क्षेत्र के लिए पुलिस आयुक्त नियुक्त हो, वहाँ जिला मजिस्ट्रेट से कौन अभिप्रेत है?

किसी ऐसे क्षेत्र के संबंध में, जिसके लिए पुलिस आयुक्त नियुक्त किया गया हो "जिला मजिस्ट्रेट" से उस क्षेत्र का पुलिस आयुक्त अभिप्रेत है और ऐसे पूर्ण क्षेत्र या उसके किसी भाग पर अधिकारिता का प्रयोग करने वाला ऐसा पुलिस उपायुक्त जिसे राज्य सरकार ऐसे क्षेत्र या भाग के संबंध में इस निमित्त विनिर्दिष्ट करे, इसके अन्तर्गत आता है

पुलिस आयुक्त वाले क्षेत्र में कौन जिला मजिस्ट्रेट की परिभाषा में सम्मिलित हो सकता है?

वह पुलिस उपायुक्त जिसे राज्य सरकार विनिर्दिष्ट करे

धारा 2(1)() के अंतर्गत किसे अधिकारिता के प्रयोग का अधिकार दिया जा सकता है?

ऐसे पुलिस उपायुक्त को जो पूरे क्षेत्र या उसके किसी भाग पर अधिकारिता का प्रयोग करे

पुलिस उपायुक्त को जिला मजिस्ट्रेट के अंतर्गत लाने के लिए किसका विनिर्देशन आवश्यक है?

राज्य सरकार का

धारा 2(1)() का मुख्य उद्देश्य क्या है?

पुलिस आयुक्त प्रणाली वाले क्षेत्रों में सक्षम प्राधिकारी को स्पष्ट करना

"अग्न्यायुधों" (Firearms) अधिनियम की किस धारा में वर्णित है?

धारा 2(1)()

धारा 2(1)() के अनुसार अग्न्यायुध से क्या अभिप्रेत है?

विस्फोटक या अन्य प्रकार की ऊर्जा से प्रक्षेप्य चलाने के लिए परिकल्पित या अनुकूलित शस्त्र

कौन-सी वस्तु धारा 2(1)() के अंतर्गत आती है?

हथगोले, रायट-पिस्तौलें या किसी भी अपायकर द्रव, गैस या अन्य ऐसी चीज को छोड़ने के लिए परिकल्पित या अनुकूलित किसी भी प्रकार के शस्त्र

किसी अपायकर द्रव, गैस या अन्य पदार्थ को छोड़ने के लिए परिकल्पित शस्त्र किस श्रेणी में आएंगे?

अग्न्यायुध

अग्न्यायुध चलाने से उत्पन्न आवाज या चमक को कम करने हेतु परिकल्पित उपसाधन किसके अंतर्गत आते हैं?

अग्न्यायुध

अग्न्यायुधों के भाग तथा उन्हें विनिर्मित करने के लिए प्रयुक्त मशीनरी किस परिभाषा में सम्मिलित है?

अग्न्यायुध

तोपों को चढ़ाने, उनका परिवहन करने और उन्हें काम में लाने के लिए प्रयुक्त गाड़ियां, मंच और साधित्र किसके अंतर्गत आते हैं?

अग्न्यायुध

हथगोले और रायट-पिस्तौलें किस श्रेणी में आती हैं?

अग्न्यायुध

"अनुज्ञापन प्राधिकारी" (Licensing Authority) अधिनियम की किस धारा में वर्णित है?

धारा 2(1)()

धारा 2(1)() के अनुसार अनुज्ञापन प्राधिकारी से क्या अभिप्रेत है?

इस अधिनियम के अधीन बनाए गए नियमों के अनुसार अनुज्ञप्ति का अनुदान या नवीकरण करने के लिए सशक्त अधिकारी या प्राधिकारी

अनुज्ञापन प्राधिकारी किन कार्यों के लिए सशक्त होता है?

अनुज्ञप्ति के अनुदान या नवीकरण के लिए

धारा 2(1)() के अनुसार कौन अनुज्ञापन प्राधिकारी के अंतर्गत सम्मिलित है?

सरकार

अनुज्ञापन प्राधिकारी की शक्तियां किसके अधीन निर्धारित होती हैं?

इस अधिनियम के अधीन बनाए गए नियमों के अधीन

अनुज्ञप्ति का नवीकरण करने का अधिकार किसके पास होता है?

अनुज्ञापन प्राधिकारी के पास

"मजिस्ट्रेट" (Magistrate) अधिनियम की किस धारा में वर्णित है?

धारा 2(1)(चच)

धारा 2(1)(चच) के अनुसार मजिस्ट्रेट से क्या अभिप्रेत है?

कार्यपालक मजिस्ट्रेट

मजिस्ट्रेट की परिभाषा किस अधिनियम के संदर्भ में दी गई है?

दंड प्रक्रिया संहिता, 1973 (भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता)

धारा 2(1)(चच) के अंतर्गत कौन-सा मजिस्ट्रेट सम्मिलित है?

कार्यपालक मजिस्ट्रेट

"विहित" (Prescribed) अधिनियम की किस धारा में वर्णित है?

धारा 2(1)()

धारा 2(1)() के अनुसार विहित शब्द का क्या अर्थ है?

इस अधिनियम के अधीन बनाए गए नियमों द्वारा निर्धारित

विहित शब्द का प्रयोग किस संदर्भ में किया गया है?

इस अधिनियम के अधीन बनाए गए नियमों के अधीन

प्रतिषिद्ध गोलाबारूद" (Prohibited Ammunition) अधिनियम की किस धारा में वर्णित है?

धारा 2(1)()

धारा 2(1)() के अनुसार प्रतिषिद्ध गोलाबारूद से क्या अभिप्रेत है?

किसी भी अपायकर द्रव, गैस या अन्य चीज को अन्तर्विष्ट रखने वाला या रखने के लिए परिकल्पित/अनुकूलित गोलाबारूद

कौन-सी वस्तु प्रतिषिद्ध गोलाबारूद की परिभाषा में सम्मिलित है?

रोकट, बम, ग्रेनेड, गोला

टारपीडो को काम में लाने और अन्तःसमुद्री सुरंगें बिछाने के लिए परिकल्पित वस्तुएं किस श्रेणी में आती हैं?

प्रतिषिद्ध गोलाबारूद

किसी गोलाबारूद को प्रतिषिद्ध गोलाबारूद घोषित करने का अधिकार किसे है?

केन्द्रीय सरकार, शासकीय राजपत्र में अधिसूचना द्वारा

अपायकर द्रव या गैस को अन्तर्विष्ट रखने के लिए अनुकूलित गोलाबारूद का दर्जा क्या होगा?

प्रतिषिद्ध गोलाबारूद

कौन-सी विशेषता प्रतिषिद्ध गोलाबारूद को परिभाषित करती है?

अपायकर पदार्थ को अन्तर्विष्ट रखने की क्षमता या उद्देश्य

"प्रतिषिद्ध आयुधों" (Prohibited Arms) अधिनियम की किस धारा में वर्णित है?

धारा 2(1)()

धारा 2(1)() के अनुसार प्रतिषिद्ध आयुधों से क्या अभिप्रेत है?

निरंतर फायर करने के लिए परिकल्पित/अनुकूलित अग्न्यायुध तथा अपायकर द्रव या गैस छोड़ने के लिए परिकल्पित शस्त्र

कौन-सा अग्न्यायुध प्रतिषिद्ध आयुध की श्रेणी में आएगा?

ऐसा अग्न्यायुध जो घोड़े पर दबाव बने रहने तक लगातार फायर करे

ऐसे शस्त्र जो किसी अपायकर द्रव, गैस या अन्य पदार्थ को छोड़ने के लिए परिकल्पित हों, उनका दर्जा क्या होगा?

प्रतिषिद्ध आयुध

कौन-सा आयुध प्रतिषिद्ध आयुधों में स्पष्ट रूप से सम्मिलित है?

तोपें, वायुयान भेदी और टैंक भेदी अग्न्यायुध

अन्य किन आयुधों को प्रतिषिद्ध आयुध घोषित किया जा सकता है?

जिन्हें केन्द्रीय सरकार शासकीय राजपत्र में अधिसूचना द्वारा विनिर्दिष्ट करे

प्रतिषिद्ध आयुधों की सूची का विस्तार कैसे किया जा सकता है?

केन्द्रीय सरकार की शासकीय राजपत्र में अधिसूचना द्वारा

"लोक सेवक" (Public Servant) अधिनियम की किस धारा में वर्णित है?

धारा 2(1)()

धारा 2(1)() के अनुसार लोक सेवक शब्द का अर्थ किससे लिया गया है?

भारतीय दण्ड संहिता, 1860 की धारा 21(भारतीय न्याय संहिता) 2023 धारा 2(28)

लोक सेवक की परिभाषा किस विधि में निहित है, जिसे इस अधिनियम में अपनाया गया है?

भारतीय दण्ड संहिता, 1860 (भारतीय न्याय संहिता) 2023

"अन्तरण" (Transfer) अधिनियम की किस धारा में वर्णित है?

धारा 2()

धारा 2(1)() के अनुसार अन्तरण शब्द के अंतर्गत क्या आता है?

भाड़े पर देना, उधार देना, कब्जा देना और कब्जा विलग करना

अन्तरण शब्द का प्रयोग किस रूप में किया गया है?

अपने व्याकरणिक रूपभेदों और सजातीय पदों सहित

भाड़े पर देना और उधार देना किस परिभाषा के अंतर्गत आता है?

अन्तरण

इस अधिनियम के प्रयोजनों के लिए अग्न्यायुध की नाल की लम्बाई कैसे मापी जाती है?

नालमुख से उस बिन्दु तक जहाँ फायर करने पर भरण का विस्फोट होता है

किसी क्षेत्र में जो विधि प्रवृत्त नहीं है, उसके प्रति इस अधिनियम में निर्देश का क्या अर्थ लगाया जाएगा?

यदि तत्स्थानी विधि प्रवृत्त है तो उसके प्रति निर्देश माना जाएगा

उपधारा (4) के अनुसार अधिकारी या प्राधिकारी को विनिर्दिष्ट करने का अधिकार किसे है?

केन्द्रीय सरकार

 

अध्याय-2

(CHAPTER-2)

आयुधों और गोलाबारूद का अर्जन, कब्जा, विनिर्माण, विक्रय, आयात, निर्यात और परिवहन

(ACQUISITION, POSSESSION, MANUFACTURE, SALE, IMPORT, EXPORT AND TRANSPORT OF ARMS AND AMMUNITION)

अग्न्यायुधों और गोलाबारूद के अर्जन और कब्जे के लिए अनुज्ञप्ति, (Licence for Acquisition and Possession of Firearms and Ammunition) किस धारा से सम्बंधित हैं?

धारा 3

धारा 3(1) के अनुसार कोई व्यक्ति अग्न्यायुध या गोलाबारूद कब अर्जित या कब्जे में रख सकता है?

जब इस अधिनियम के अनुसार जारी अनुज्ञप्ति धारित करता हो

धारा 3(1) के अंतर्गत बिना अनुज्ञप्ति अग्न्यायुध या गोलाबारूद के संबंध में क्या निषिद्ध है?

अर्जन, कब्जा

और

लेकर चलना तीनों

धारा 3(1) परन्तु के अंतर्गत बिना अनुज्ञप्ति अग्न्यायुध या गोलाबारूद किस प्रयोजन के लिए ले जाया जा सकता है?

मरम्मत या अनुज्ञप्ति के नवीकरण के लिए

 

बिना अनुज्ञप्ति अग्न्यायुध ले जाने की अनुमति किस शर्त पर दी गई है?

अनुज्ञप्ति धारक की उपस्थिति में या उसके लिखित प्राधिकार के अधीन

धारा 3(2) के अनुसार सामान्य व्यक्ति अधिकतम कितने अग्न्यायुध अर्जित या धारण कर सकता है?

तीन

धारा 3(2) में निर्धारित सीमा किस पर लागू नहीं होती?

उपधारा (3) में निर्दिष्ट व्यक्तियों पर

आयुध (संशोधन) अधिनियम, 1983 के प्रारम्भ के समय यदि किसी व्यक्ति के पास तीन से अधिक अग्न्यायुध थे, तो वह कितने अग्न्यायुध अपने पास रख सकता है?

तीन

अतिरिक्त अग्न्यायुधों को कितने समय के भीतर जमा करना आवश्यक है?

नब्बे दिन

अतिरिक्त अग्न्यायुध कहां जमा किए जा सकते हैं?

निकटतम पुलिस थाने के भारसाधक अधिकारी के पास या धारा 21 की उपधारा (1) के प्रयोजन के लिए विहित शर्तों के अधीन रहते हुए, किसी अनुज्ञप्त व्यौहारी के पास

संघ के सशस्त्र बलों के सदस्य अतिरिक्त अग्न्यायुध कहां जमा कर सकते हैं?

यूनिट शस्त्रागार में

धारा 3(3) के अनुसार किन व्यक्तियों पर तीन अग्न्यायुध की सीमा लागू नहीं होती?

अग्न्यायुधों के व्यौहारी  को या जो केन्द्रीय सरकार द्वारा अनुज्ञप्त या मान्यताप्राप्त है

केंद्रीय सरकार द्वारा अनुज्ञप्त या मान्यताप्राप्त राइफल क्लब का कौन-सा सदस्य छूट की श्रेणी में आता है?

जो 22 बोर राइफल या हवाई राइफल से निशाना अभ्यास करता हो

धारा 3(4) के अनुसार धारा 21 की कौन-सी उपधाराएं लागू होती हैं?

उपधारा (2) से (6)

धारा 3 का मुख्य उद्देश्य क्या है?

अग्न्यायुधों और गोलाबारूद के अर्जन कब्जे को विनियमित करना

कतिपय दशाओं में विनिर्दिष्ट वर्णन के आयुधों के अर्जन और कब्जे के लिए अनुज्ञप्ति, (Licence for Acquisition and Possession of Arms of Specified Description in Certain Cases) किस धारा से सम्बंधित हैं?

धारा 4

धारा 4 के अंतर्गत कार्रवाई करने का अधिकार किसे प्राप्त है?

केन्द्रीय सरकार

धारा 4 के प्रयोग का आधार क्या है?

केन्द्रीय सरकार की राय में लोक हित में आवश्यकता या समीचीनता

धारा 4 के अंतर्गत किन आयुधों पर विनियमन किया जा सकता है?

अग्न्यायुधों से भिन्न आयुध

धारा 4 के अंतर्गत विनियमन किस माध्यम से किया जाता है?

शासकीय राजपत्र में अधिसूचना द्वारा

धारा 4 किस क्षेत्र पर लागू होगी?

उस क्षेत्र पर जो अधिसूचना में विनिर्दिष्ट हो

अधिसूचना जारी होने के बाद किसी व्यक्ति के लिए क्या अनिवार्य हो जाता है?

अनुज्ञप्ति धारित करना

धारा 4 के अनुसार बिना अनुज्ञप्ति कौन-सा कार्य निषिद्ध है?

अर्जन, कब्जा और लेकर चलना तीनों

धारा 4 के अंतर्गत अनुज्ञप्ति किसके अनुसार दी जाएगी?

इस अधिनियम और तदधीन बनाए गए नियमों के अनुसार

आयुधों और गोलाबारूद के विनिर्माण, विक्रय इत्यादि के लिए अनुज्ञप्ति, (Licence for Manufacture, Sale, Etc., of Arms and Ammunition) किस धारा से सम्बंधित हैं?

धारा 5

धारा 5(1) के अनुसार किसी भी अग्न्यायुध या ऐसे वर्ग या वर्णन के किन्हीं भी अन्य आयुधों का बिना अनुज्ञप्ति कोई व्यक्ति क्या नहीं कर सकता?

उपयोग, विनिर्माण, विक्रय, अन्तरण, संपरिवर्तन, मरम्मत, परख या परिसिद्धि

धारा 5(1)() के अनुसार किसी भी अग्न्यायुध या ऐसे वर्ग या वर्णन के किन्हीं भी अन्य आयुधों का बिना अनुज्ञप्ति क्या निषिद्ध है?

विक्रय या अन्तरण के लिए अभिदर्शन या प्रस्थापन

धारा 5 के अंतर्गत अनुज्ञप्ति किसके अनुसार दी जाती है?

इस अधिनियम और तदधीन बनाए गए नियमों के अनुसार

धारा 5(2) के अनुसार कौन-सा विक्रय या अन्तरण बिना अनुज्ञप्ति किया जा सकता है?

निजी उपयोग के लिए विधिपूर्वक रखे गए आयुधों का पात्र व्यक्ति को

धारा 5(2) के अनुसार आयुध या गोलाबारूद किसे विक्रय या अन्तरण किया जा सकता है?

ऐसे व्यक्ति को जो उन्हें रखने का हकदार हो या रखने से प्रतिषिद्ध हो

धारा 5(2) का परन्तुक किन मामलों में लागू होता है?

धारा 3 और धारा 4 के अधीन अनुज्ञप्ति अपेक्षित आयुधों पर

परन्तुक के अनुसार विक्रय या अन्तरण से पहले किसे लिखित इत्तिला देना आवश्यक है?

अधिकारिता रखने वाले जिला मजिस्ट्रेट या

निकटतम पुलिस थाने के भारसाधक अधिकारी को

लिखित इत्तिला में किसका उल्लेख आवश्यक है?

विक्रय या अन्तरण के आशय और क्रेता का नाम पता

लिखित इत्तिला देने के बाद विक्रय या अन्तरण कब किया जा सकता है?

कम से कम 45 दिन की अवधि के अवसान के बाद

धारा 5 का मुख्य उद्देश्य क्या है?

आयुधों और गोलाबारूद के विनिर्माण व्यापार को विनियमित करना

गनों के नाल के छोटा किए जाने या नकली अग्न्यायुधों को अग्न्यायुधों में संपरिवर्तित करने के लिए अनुज्ञप्ति, (Licence for the Shortening of Guns or Conversion of Imitation Firearms into Firearms) किस धारा से सम्बंधित हैं?

धारा 6

धारा 6 के अनुसार बिना अनुज्ञप्ति क्या निषिद्ध है?

अग्न्यायुध की नाल को छोटा करना या किसी नकली अग्न्यायुध को अग्न्यायुध में संपरिवर्तित

धारा 6 का मुख्य उद्देश्य क्या है?

अग्न्यायुधों में अवैध परिवर्तन को रोकना

स्पष्टीकरण के अनुसार नकली अग्न्यायुध से क्या अभिप्रेत है?

कोई भी ऐसी चीज अभिप्रेत है जो अग्न्यायुध जैसी प्रतीत होती हो भले ही वह कोई छर्रा, गोली या अन्य अस्त्र छोड़ने के योग्य हो या हो।

क्या नकली अग्न्यायुध का वास्तविक प्रक्षेप्य छोड़ने में सक्षम होना आवश्यक है?

नहीं, सक्षम हो या हो

धारा 6 में किस प्रकार की अनुज्ञप्ति अपेक्षित है?

इस अधिनियम या तदधीन बनाए गए नियमों के अनुसार निकाली गई

धारा 6 के अंतर्गत कौन-सा कार्य प्रत्यक्ष रूप से विनियमित किया गया है?

अग्न्यायुध की नाल की लंबाई में परिवर्तन

प्रतिषिद्ध आयुधों या प्रतिषिद्ध गोलाबारूद के अर्जन या कब्जे में रखने या उसके विनिर्माण या विक्रय का प्रतिषेध, (Prohibition of Acquisition or Possession, or of Manufacture or Sale of Prohibited Arms or Prohibited Ammunition) किस धारा से सम्बंधित हैं?

धारा 7

कोई भी व्यक्ति कोई भी प्रतिषिद्ध आयुध या प्रतिषिद्ध गोलाबारूद को केन्द्रीय सरकार द्वारा इस निमित्त विशेषतः प्राधिकृत के सिवाय तो-

अर्जित करेगा, कब्जे में रखेगा या धारण करेगा ; और

उपयोग में लाएगा, विनिर्मित, विक्रीत, अन्तरित, संपरिवर्तित करेगा उसकी मरम्मत, परख या परिसिद्धि करेगा;

विक्रय या अन्तरण के लिए अभिदर्शित या प्रस्थापित करेगा और विक्रय, अन्तरण, संपरिवर्तन, मरम्मत, परख या परिसिद्धि के लिए अपने कब्जे में रखेगा

जिन अग्न्यायुधों पर पहचान-चिह्न हों, उनके विक्रय या अन्तरण का प्रतिषेध, (Prohibition of Sale or Transfer of Firearms not Bearing Identification Marks) किस धारा से सम्बंधित हैं?

धारा 8

धारा 8(1) के अनुसार अग्न्यायुध पर दर्शित नाम, संख्यांक या पहचान-चिह्न के संबंध में क्या निषिद्ध है?

मिटाना, हटाना, परिवर्तित करना या कूटरचित करना

धारा 8(2) के अनुसार किस प्रकार के अग्न्यायुध का विक्रय या अन्तरण नहीं किया जा सकता?

जिसमें निर्माता का नाम, संख्यांक या पहचान-चिह्न मुद्रांकित हो

धारा 8(2) के अंतर्गत पहचान-चिह्न किस प्रकार दर्शित होना आवश्यक है?

केन्द्रीय सरकार द्वारा अनुमोदित रीति से

धारा 8(3) के अनुसार यदि किसी व्यक्ति के कब्जे में बिना पहचान-चिह्न वाला अग्न्यायुध पाया जाए तो क्या उपधारणा की जाएगी?

कि उसने पहचान-चिह्न मिटाया, हटाया, परिवर्तित या कूटरचित किया है

धारा 8(3) में दी गई उपधारणा किस स्थिति में लागू नहीं होगी?

जब प्रतिकूल सिद्ध कर दिया जाए

अधिनियम के प्रारम्भ पर यदि किसी व्यक्ति के कब्जे में बिना पहचान-चिह्न वाला अग्न्यायुध हो, तो उपधारा (3) कब तक लागू नहीं होगी?

एक वर्ष तक

धारा 8 का मुख्य उद्देश्य किसे रोकना है?

बिना पहचान-चिह्न वाले अग्न्यायुधों का विक्रय या अन्तरण

धारा 8(1) के अनुसार पहचान-चिह्न से छेड़छाड़ करना किस श्रेणी में आता है?

निषिद्ध कार्य

तरुण व्यक्तियों और कुछ अन्य व्यक्तियों द्वारा अन्त्यायुधों आदि के अर्जन या कब्जे का या उनके विक्रय या अन्तरण का प्रतिषेध, (Prohibition of Acquisition or Possession by, or of Sale or Transfer to, Young Persons and Certain Other Persons of Firearms, Etc.) किस धारा से सम्बंधित हैं?

धारा 9

धारा 9(1)()(i) के अनुसार कौन अग्न्यायुध या गोलाबारूद अर्जित नहीं करेगा?

जिसने 21 वर्ष की आयु पूरी की हो

धारा 9(1)()(ii) के अनुसार हिंसा या नैतिक अवचार वाले अपराध में दोषसिद्ध व्यक्ति पर प्रतिबंध कितने समय तक रहेगा?

दण्डादेश के अवसान के पश्चात् पांच वर्ष

दण्ड प्रक्रिया संहिता, 1973 के अध्याय 8 (भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता 2023 अध्याय 9) के अंतर्गत बन्धपत्र निष्पादन की अवधि में व्यक्ति

अग्न्यायुध या गोलाबारूद अर्जित, कब्जे में या वहन नहीं करेगा

धारा 9(1)() के अनुसार किसी ऐसे व्यक्ति को अग्न्यायुध का विक्रय या अन्तरण नहीं किया जाएगा

जो खण्ड () के अधीन प्रतिषिद्ध हो

धारा 9(1)()(ii) के अनुसार विक्रय या संपरिवर्तन किस व्यक्ति के लिए निषिद्ध है?

विकृतचित्त व्यक्ति

धारा 9(1)() के अंतर्गत किस कार्य पर भी प्रतिबंध है?

संपरिवर्तन, मरम्मत, परख या परिसिद्धि

धारा 9(2) के अनुसार विहित आयु-सीमा पूर्ण करने पर व्यक्ति क्या कर सकता है?

प्रशिक्षण की चर्या में विहित अग्न्यायुधों का उपयोग

धारा 9(2) के परन्तुक के अनुसार

विभिन्न प्रकार के अग्न्यायुधों के लिए विभिन्न आयु-सीमाएं विहित की जा सकेंगी

आयुधों आदि के आयात और निर्यात के लिए अनुज्ञप्ति, (Licence for Import and Export of Arms, Etc.) किस धारा से सम्बंधित हैं?

धारा 10

धारा 10(1) के अनुसार कोई भी व्यक्ति आयुध या गोलाबारूद भारत में कब ला सकता है या बाहर ले जा सकता है?

इस अधिनियम नियमों के अनुसार दी गई अनुज्ञप्ति होने पर

धारा 10(1) के अनुसार आयुध या गोलाबारूद किन मार्गों से आयात या निर्यात किए जा सकते हैं?

समुद्र, भूमि या वायु मार्ग

धारा 10(1) के परन्तुक () के अनुसार कौन अनुज्ञप्ति के बिना आयुध भारत में ला सकता है या बाहर ले जा सकता है?

वह व्यक्ति, जो इस अधिनियम या किसी अन्य तत्समय प्रवृत्त विधि के आधार पर हकदार है या इस अधिनियम या ऐसी अन्य विधि द्वारा प्रतिषिद्ध नहीं है

परन्तुक () के अंतर्गत आयुध या गोलाबारूद की मात्रा कैसी होनी चाहिए?

युक्तियुक्त

धारा 10(1) के परन्तुक () के अनुसार पर्यटक आयुध किस उद्देश्य से ला सकता है?

आखेट

धारा 10 के स्पष्टीकरण के अनुसार पर्यटक कौन है?

जो भारत का नागरिक होते हुए, आमोद-प्रमोद, दृश्य-दर्शन या केन्द्रीय सरकार द्वारा बुलाए गए अधिवेशनों में या अन्तरराष्ट्रीय सम्मेलनों, संगमों या अन्य निकायों में प्रतिनिधि की हैसियत में भाग लेने से भिन्न उद्देश्य रखते हुए छह मास से अनधिक कालावधि के लिए भारत आता है।

धारा 10(2) के अनुसार यदि युक्तियुक्त मात्रा या उपयोग को लेकर शंका हो तो कौन आयुध को निरुद्ध कर सकता है?

सीमाशुल्क कलक्टर या केन्द्रीय सरकार द्वारा सशक्त अधिकारी

धारा 10(3) के अनुसार समुद्र या वायु मार्ग से भारत के एक भाग से दूसरे भाग को ले जाए गए आयुध

भारत के बाहर ले जाए गए या भारत में लाए गए माने जाएंगे

आयुधों आदि का आयात या निर्यात प्रतिषिद्ध करने की शक्ति, (Power to Prohibit Import or Export of Arms, Etc.) किस धारा से सम्बंधित हैं?

धारा 11

धारा 11 के अंतर्गत आयुधों या गोलाबारूद के आयात या निर्यात को प्रतिषिद्ध करने की शक्ति किसे प्राप्त है?

केन्द्रीय सरकार

धारा 11 के अनुसार प्रतिषेध किस माध्यम से किया जाएगा?

शासकीय राजपत्र में अधिसूचना द्वारा

आयुधों का परिवहन निर्बन्धित या प्रतिषिद्ध करने की शक्ति, (Power to Restrict or Prohibit Transport of Arms) किस धारा से सम्बंधित हैं?

धारा 12

धारा 12 के अंतर्गत आयुधों या गोलाबारूद के परिवहन को पूर्णतः निर्बन्धित या प्रतिषिद्ध करने की शक्ति किसे है?

केन्द्रीय सरकार

धारा 12(1)() के अनुसार अधिसूचना में क्या विनिर्दिष्ट किया जा सकता है?

आयुधों या गोलाबारूद के वर्ग और वर्णन

धारा 12(1)() के अनुसार परिवहन कब किया जा सकता है?

इस अधिनियम या नियमों के अनुसार निकाली गई अनुज्ञप्ति होने पर

धारा 12(1)() के अनुसार केन्द्रीय सरकार क्या कर सकती है?

परिवहन को पूर्णतः प्रतिषिद्ध कर सकती है

धारा 12 के अनुसार परिवहन पर निर्बन्ध किस क्षेत्र में लगाया जा सकता है?

भारत या उसके किसी भाग पर

धारा 12(2) के अनुसार किन आयुधों या गोलाबारूद को परिवहन माना जाएगा?

जिनका भारत के समुद्र पत्तन या विमान पत्तन में यानान्तरण किया जाए

धारा 12 के अंतर्गत परिवहन शब्द का अर्थ किसे सम्मिलित करता है?

समुद्र पत्तन या विमान पत्तन में यानान्तरण

 

अध्याय-3

(CHAPTER-3)

अनुज्ञप्तियों के बारे में उपबन्ध

(PROVISIONS RELATING TO LICENCES)

अनुज्ञप्तियों का अनुदान, (Grant of Licences) किस धारा से सम्बंधित हैं?

धारा 13

अध्याय 2 के अधीन अनुज्ञप्ति के अनुदान के लिए आवेदन किसे दिया जाएगा?

अनुज्ञापन प्राधिकारी

धारा 13(1) के अनुसार अनुज्ञप्ति के लिए आवेदन किस रूप में होगा?

ऐसे प्ररूप में होगा, उसमें ऐसी विशिष्टियां अंतर्विष्ट होंगी और उसके साथ ऐसी फीस होगी, यदि कोई हो, जैसा या जैसी विहित किया जाए या की जाए।

धारा 13(2) के अनुसार आवेदन प्राप्त होने पर अनुज्ञापन प्राधिकारी किससे रिपोर्ट मंगवाएगा?

निकटतम पुलिस थाने के भारसाधक आफिसर

धारा 13(2) के अनुसार पुलिस अधिकारी अपनी रिपोर्ट कब भेजेगा?

विहित समय के भीतर

धारा 13(2) के अनुसार अनुज्ञापन प्राधिकारी क्या कर सकता है?

लिखित आदेश द्वारा अनुदत्त या इन्कार कर सकता है

यदि पुलिस रिपोर्ट विहित समय में प्राप्त हो तो अनुज्ञापन प्राधिकारी

रिपोर्ट की प्रतीक्षा किए बिना आदेश कर सकेगा

धारा 13(3)()(i) के अनुसार संरक्षा या आखेट हेतु किस बन्दूक के लिए अनुज्ञप्ति अनुदत्त की जाएगी?

बीस इंच से अन्यून नाल वाली चिकने बोर की बन्दूक

फसल संरक्षा के लिए सामान्यतः किस बन्दूक के लिए अनुज्ञप्ति दी जाती है?

नालमुख से भरी जाने वाली बन्दूक

निशाना लगाने के अभ्यास हेतु अनुज्ञप्ति किसे दी जाती है?

मान्यताप्राप्त राइफल क्लब के सदस्य को

धारा 13(3)()(ii) के अनुसार किस आयुध के लिए अनुज्ञप्ति दी जा सकती है?

प्वाइंट 22 बोर राइफल या हवाई राइफल

धारा 13(3)() के अनुसार किन धारा के अधीन की अनुज्ञप्ति उस दशा में अनुदत्त करेगा, जिसमें अनुज्ञापन प्राधिकारी का समाधान हो जाए कि उस व्यक्ति के पास जिसके द्वारा अनुज्ञप्ति अपेक्षित है उसे अभिप्राप्त करने के लिए अच्छा कारण है?

धारा 3, 4 धारा 5, धारा 6, धारा 10 या धारा 12 के अधीन

अनुज्ञप्तियां देने से इन्कार करना, (Refusal of Licences) किस धारा से सम्बंधित हैं?

धारा 14

धारा 14(1)() के अनुसार अनुज्ञापन प्राधिकारी किस स्थिति में अनुज्ञप्ति देने से इन्कार करेगा?

जब अनुज्ञप्ति धारा 3, धारा 4, धारा 5, के अधीन प्रतिषिद्ध आयुध या गोलाबारूद के लिए अपेक्षित हो

धारा 14(1)()(i)(1) के अनुसार अनुज्ञप्ति किस व्यक्ति को नहीं दी जाएगी?

जो प्रतिषिद्ध आयुध या गोलाबारूद अर्जित करने, अपने कब्जे में रखने या वहन करने से प्रतिषिद्ध है

धारा 14(1)()(i)(2) के अनुसार किस व्यक्ति को अनुज्ञप्ति नहीं दी जाएगी?

विकृत-चित्त व्यक्ति

धारा 14(1)()(i)(3) के अनुसार किस कारण से व्यक्ति को अनुज्ञप्ति नहीं दी जा सकती?

वह अधिनियम के अनुसार अनुज्ञप्ति के लिए अयोग्य है

धारा 14(1)()(ii) के अनुसार अनुज्ञापन प्राधिकारी किस कारण से अनुज्ञप्ति देने से इन्कार कर सकता है?

लोक शान्ति और लोक क्षेम की सुरक्षा के लिए

धारा 14(2) के अनुसार अनुज्ञापन प्राधिकारी किन कारणों पर अनुज्ञप्ति देने से इन्कार नहीं करेगा?

व्यक्ति के पास पर्याप्त सम्पत्ति होने पर

धारा 14(3) के अनुसार इन्कार के कारण कैसे अभिलिखित किए जाएंगे?

लेखन द्वारा अभिलिखित

अनुज्ञापन प्राधिकारी इन्कार के संक्षिप्त कथन व्यक्ति को कब नहीं देगा?

जब यह लोकहित में हो

अनुज्ञप्ति की अस्तित्वावधि और उसका नवीकरण, (Duration and Renewal of Licence) किस धारा से सम्बंधित हैं?

धारा 15

धारा 15(1) के अनुसार धारा 3 के अधीन की अनुज्ञप्ति सामान्यतः कितनी कालावधि के लिए प्रवृत्त रहती है?

3 वर्ष

धारा 15(1) के अनुसार अनुज्ञप्ति लघुतर कालावधि के लिए कब दी जा सकती है?

व्यक्ति के चाहने पर या अनुज्ञापन प्राधिकारी के लेखन कारण पर

धारा 15(2) के अनुसार अध्याय 2 के अन्य उपबन्धों के अधीन अनुज्ञप्ति की कालावधि कौन तय करता है?

अनुज्ञापन प्राधिकारी

धारा 15(3) के अनुसार हर अनुज्ञप्ति नवीकरणीय होती है

मूलतः अनुदत्त की गई अवधि के लिए और समय-समय पर नवीकरणीय

धारा 15(3) के अनुसार नवीकरण में कौन से धाराओं के उपबन्ध लागू होंगे?

धारा 13 और 14

धारा 15(1) के अनुसार अनुज्ञप्ति की तीन वर्ष की कालावधि कब प्रारंभ होती है?

अनुज्ञप्ति अनुदत्त होने की तारीख से

अनुज्ञप्ति के लिए फीस, आदि, (Fees, Etc., for Licence) किस धारा से सम्बंधित हैं?

धारा 16

धारा 16 के अनुसार अनुज्ञप्ति के लिए फीस, शर्तें और प्ररूप कैसे होंगे?

जैसा विहित किया जाए

धारा 16 के अनुसार विभिन्न प्रकार की अनुज्ञप्तियों के लिए

विभिन्न फीस, विभिन्न शर्तें और विभिन्न प्ररूप विहित की जा सकती हैं

धारा 16 के अनुसार अनुज्ञप्ति में अतिरिक्त शर्तें कब जोड़ी जा सकती हैं?

जब अनुज्ञापन प्राधिकारी आवश्यक समझे

अनुज्ञप्तियों में फेरफार, उनका निलम्बन और प्रतिसंहरण, (Variation, Suspension and Revocation of Licences) किस धारा से सम्बंधित हैं?

धारा 17

धारा 17(1) के अनुसार अनुज्ञप्ति में फेरफार करने का आदेश कौन दे सकता है?

अनुज्ञापन प्राधिकारी

धारा 17(1) के अनुसार किन शर्तों में फेरफार नहीं किया जा सकता?

विहित की गई शर्तें

धारा 17(2) के अनुसार अनुज्ञप्ति धारक के आवेदन पर क्या किया जा सकता है?

शर्तों में फेरफार

धारा 17(3)() के अनुसार अनुज्ञप्ति को निलम्बित या प्रतिसंहृत कब किया जा सकता है?

जब अनुज्ञप्ति धारक किसी आयुध या गोलाबारूद को अर्जित करने, अपने कब्जे में रखने या वहन करने से इस अधिनियम या किसी अन्य तत्समय प्रवृत्त विधि द्वारा प्रतिषिद्ध है या विकृत-चित्त का है या इस अधिनियम के अधीन अनुज्ञप्ति के लिए किसी कारण से अयोग्य है।

धारा 17(3)() के अनुसार अनुज्ञप्ति को निलम्बित या प्रतिसंहृत क्यों किया जा सकता है?

लोक शान्ति और लोकक्षेम की सुरक्षा के लिए

धारा 17(3)() के अनुसार अनुज्ञप्ति क्यों प्रतिसंहृत की जा सकती है?

अनुज्ञप्ति धारक ने गलत जानकारी दी हो

धारा 17(3)() के अनुसार अनुज्ञप्ति निलम्बित या प्रतिसंहृत की जा सकती है यदि

अनुज्ञप्ति की शर्तों का उल्लंघन हुआ हो

धारा 17(3)() के अनुसार अनुज्ञप्ति निलम्बित या प्रतिसंहृत की जा सकती है यदि

उपधारा (1) के अधीन धारक सूचना का अनुपालन करने में असफल रहा

धारा 17(5) के अनुसार निलम्बन या प्रतिसंहरण के आदेश के कारण कैसे अभिलिखित होंगे?

लेखन द्वारा अभिलिखित

धारा 17(7) के अनुसार न्यायालय अनुज्ञप्ति को निलम्बित या प्रतिसंहृत कब कर सकता है?

अनुज्ञप्ति धारक को दोष सिद्ध ठहराए जाने पर

धारा 17(7) परन्तु के अनुसार दोषसिद्धि अपील में या अन्यथा अपास्त कर दी जाए तो निलम्बन या प्रतिसंहरण-        

शून्य हो जाएगा।

धारा 17(9) के अनुसार केन्द्रीय सरकार क्या कर सकती है?

अनुज्ञप्तियों को भारत भर के लिए या किसी भाग के लिए निलम्बित या प्रतिसंहृत कर सके

धारा 17(10) के अनुसार अनुज्ञप्ति का धारक निलम्बन या प्रतिसंहरण पर क्या करेगा?

अविलम्ब आदेश देने वाले प्राधिकारी को अभ्यर्पित करेगा

अपीलें, (Appeals) किस धारा से सम्बंधित हैं?

धारा 18

धारा 18(1) के अनुसार कौन अपील कर सकता है?

अनुज्ञप्ति अनुदत्त करने से इन्कार करने वाले या अनुज्ञप्ति की शर्तों में फेरफार करने वाले आदेश से व्यथित कोई भी व्यक्ति

धारा 18(1) के अनुसार किस आदेश के विरुद्ध अपील नहीं की जा सकती?

सरकार द्वारा या उसके निदेशाधीन आदेश

धारा 18(2) के अनुसार अपील कब ग्रहण नहीं की जाएगी?

विहित कालावधि के अवसान के पश्चात्

धारा 18(2) के अनुसार अपील किस स्थिति में विलम्बित कालावधि के बाद भी स्वीकार की जा सकती है?

जब अपीलार्थी अपील प्राधिकारी का समाधान कर दे कि उसके पास पर्याप्त हेतुक था

धारा 18(3) के अनुसार अपील के लिए विहित कालावधि की संगणना किस अधिनियम के अनुसार की जाएगी?

इण्डियन लिमिटेशन ऐक्ट, 1908

धारा 18(4) के अनुसार अपील कैसे की जाएगी?

लिखित अर्जी द्वारा

धारा 18(5) के अनुसार अपील निपटाने में अपील प्राधिकारी किसका पालन करेगा?

ऐसी प्रक्रिया का अनुसरण जो बिहित की जाए

धारा 18(5) के अनुसार अपील निपटाई कब जाएगी?

अपीलार्थी को सुनवाई का युक्तियुक्त अवसर दिए जाने के बाद

धारा 18(6) के अनुसार जिस आदेश के विरुद्ध अपील की गई है, वह कब तक प्रवृत्त रहेगा?

अपील निपटाए जाने तक

धारा 18(7) के अनुसार अपील प्राधिकारी का आदेश किस प्रकार का होगा?

अंतिम

 

अध्याय-4

(CHAPTER-4)

शक्तियां और प्रक्रिया

(POWERS AND PROCEDURE)

अनुज्ञप्ति आदि पेश करने की मांग करने की शक्ति, (Powers to Demand Production of Licence, Etc.) किस धारा से सम्बंधित हैं?

धारा 19

धारा 19(1) के अनुसार किसी व्यक्ति से अनुज्ञप्ति पेश करने की मांग कौन कर सकता है?

पुलिस आफिसर या केन्द्रीय सरकार द्वारा विशेषतः सशक्त अन्य आफिसर

धारा 19(2) के अनुसार अगर व्यक्ति अनुज्ञप्ति पेश करने से इन्कार करता है या सक्षम नहीं है, तो आफिसर क्या कर सकता है?

व्यक्ति से नाम और पता मांग सकता है और आवश्यक होने पर आयुध या गोलाबारूद अभिगृहीत कर सकता है

धारा 19(3) के अनुसार यदि व्यक्ति नाम और पता देने से इन्कार करता है या मिथ्या जानकारी देता है तो क्या किया जा सकता है?

वारंट के बिना गिरफ्तार किया जा सकता है

संदिग्ध परिस्थितियों के अधीन आयुध, आदि का प्रवहण करने वाले व्यक्तियों की गिरफ्तारी, (Arrest of Persons Conveying Arms, Etc., Under Suspicious Circumstances) किस धारा से सम्बंधित हैं?

धारा 20

धारा 20 के अनुसार किन परिस्थितियों में किसी व्यक्ति को वारंट के बिना गिरफ्तार किया जा सकता है?

यदि वह आयुध या गोलाबारूद ऐसे ले जा रहा हो कि न्यायसंगत संदेह हो कि वे विधिविरुद्ध प्रयोजन के लिए प्रयुक्त किए जा सकते हैं

धारा 20 के अनुसार कौन किसी संदिग्ध व्यक्ति को गिरफ्तार कर सकता है?

मजिस्ट्रेट, पुलिस आफिसर या अन्य लोक सेवक या रेल/विमान/जलयान/यान प्रवहण के किसी भी अन्य साधन में नियोजित कोई भी व्यक्ति

धारा 20 के अनुसार गिरफ्तार व्यक्ति से क्या किया जा सकता है?

उसके पास से आयुध या गोलाबारूद अभिगृहीत किया जा सकता है

कब्जा विधिपूर्ण रहने पर आयुध आदि का निक्षेप, (Deposit of Arms, Etc., on Possession Ceasing to be Lawful) किस धारा से सम्बंधित हैं?

धारा 21

धारा 21(1) के अनुसार यदि किसी व्यक्ति के कब्जे में आयुध या गोलाबारूद विधिपूर्ण रहे, तो वह उन्हें कहाँ जमा करेगा?

निकटतम पुलिस थाने के भारसाधक आफिसर, अनुज्ञप्त व्यौहारी या यूनिट अस्त्रागार में

धारा 21(1) में यूनिट अस्त्रागार में क्या शामिल है?

भारतीय नौसेना के पोत या स्थापन का अस्त्रागार

धारा 21(2) के अनुसार निक्षिप्त की गई चीज़ों को किसे वापिस पाने का हक होता है?

निक्षेपक या उसके विधिक प्रतिनिधि यदि वह हकदार हो

धारा 21(2) के अनुसार निक्षिप्त चीज़ों को किन परिस्थितियों में व्ययनित किया जा सकता है?

यदि उसे अनुज्ञप्ति या अन्य विधि के आधार पर रखने का हकदार हो या उसे अप्रतिषिद्ध व्यक्ति को व्ययनित करने की अनुमति हो

धारा 21(3) के अनुसार निक्षिप्त की गई और वापिस ली गई चीज़ें किसके आदेश पर सरकार को समपहृत हो जाएंगी?

जिला मजिस्ट्रेट

धारा 21(4) के अनुसार जिला मजिस्ट्रेट किसे लिखित सूचना देगा?

निक्षेपक या उसके विधिक प्रतिनिधि को

धारा 21 उपधारा (3) के अधीन आदेश करने से पूर्व जिला मजिस्ट्रेट लिखित सूचना द्वारा जिसकी तामील निक्षेपक या उसकी मृत्यु हो जाने की दशा में उसके विधिक प्रतिनिधि पर विहित रीति में की जाएगी, उससे यह अपेक्षा करेगा कि वह सूचना की तामील से -

तीस दिन के अन्दर हेतुक दर्शित करे कि उस सूचना में विनिर्दिष्ट चीजें क्यों समपहृत कर ली जाएं।

धारा 21(6) के अनुसार सरकार क्या कर सकती है?

समपहृत चीजों या उनके व्ययन के आगमों को पूर्णतः या भागतः लौटा सकती है

मजिस्ट्रेट द्वारा तलाशी और अभिग्रहण, (Search and Seizure by Magistrate) किस धारा से सम्बंधित हैं?

धारा 22

धारा 22(1) के अनुसार मजिस्ट्रेट किस स्थिति में तलाशी और अभिग्रहण कर सकता है?

जब किसी व्यक्ति के पास आयुध या गोलाबारूद विधिविरुद्ध प्रयोजन के लिए होने का विश्वास हो

धारा 22(1) के अनुसार मजिस्ट्रेट किस स्थिति में किसी आयुध या गोलाबारूद को छोड़ने से रोक सकता है?

जब आयुध या गोलाबारूद लोक शान्ति या क्षेम के खतरे में डाले बिना व्यक्ति के कब्जे में नहीं छोड़े जा सकते

धारा 22(1) के अनुसार मजिस्ट्रेट तलाशी के लिए क्या करेगा?

विश्वास के कारणों को अभिलिखित करने के पश्चात् गृह या परिसर की तलाशी कराएगा

धारा 22(1) के अनुसार मजिस्ट्रेट अभिगृहीत आयुध या गोलाबारूद के साथ क्या कर सकता है?

सुरक्षित अभिरक्षा में निरुद्ध कर सके

धारा 22(1) में मजिस्ट्रेट द्वारा अभिग्रहण के दौरान व्यक्ति का अधिकार क्या होता है?

मजिस्ट्रेट आयुध या गोलाबारूद अभिग्रहण कर सकता है, भले ही व्यक्ति हकदार हो

धारा 22(2) के अनुसार तलाशी किसके द्वारा की जाएगी?

केवल मजिस्ट्रेट द्वारा या उसकी उपस्थिति में

धारा 22(2) के अनुसार केन्द्रीय सरकार द्वारा सशक्त अधिकारी क्या कर सकता है?

तलाशी कर सकता है और मजिस्ट्रेट की उपस्थिति में अभिग्रहण कर सकता है

आयुध आदि के लिए जलयानों, यानों आदि की तलाशी, (Search of Vessels, Vehicles for Arms, Etc.) किस धारा से सम्बंधित हैं?

धारा 23

धारा 23 के अनुसार किसके पास अधिकार है कि वह जलयान, यान या प्रवहण के अन्य साधनों को रोक सके और उनकी तलाशी ले?

मजिस्ट्रेट, पुलिस आफिसर या केन्द्रीय सरकार द्वारा विशेषतः सशक्त कोई अन्य आफिसर

धारा 23 के अनुसार तलाशी क्यों की जाती है?

यह सुनिश्चित करने के प्रयोजन के लिए कि इस अधिनियम या तद्धीन बनाए गए नियमों का उल्लंघन किया जा रहा है या किया जाना सम्भाव्य है

धारा 23 के अनुसार तलाशी के दौरान यदि कोई आयुध या गोलाबारूद पाया जाता है, तो उसे क्या किया जा सकता है?

उसे जलयान, यान या प्रवहण के अन्य साधन के सहित अभिगृहीत किया जाएगा

केन्द्रीय सरकार के आदेशों के अधीन अभिग्रहण और निरोध, (Seizure and Detention Under Orders of the Central Government) किस धारा से सम्बंधित हैं?

धारा 24

धारा 24 के अनुसार केन्द्रीय सरकार किन परिस्थितियों में किसी व्यक्ति के कब्जे में आयुध या गोलाबारूद का अभिग्रहण आदेश दे सकती है?

किसी भी समय, चाहे वह व्यक्ति उन्हें विधिपूर्वक रखता हो या हकदार हो

धारा 24 के अनुसार अभिग्रहण की कालावधि कितनी होगी?

जितनी केन्द्रीय सरकार लोक शान्ति और क्षेम के लिए आवश्यक समझे

धारा 24 के अनुसार केन्द्रीय सरकार का अभिग्रहण आदेश किस पर लागू होगा?

किसी भी व्यक्ति के कब्जे में रहने वाले आयुध या गोलाबारूद पर

धारा 24 के अनुसार अभिग्रहण आदेश का उद्देश्य क्या है?

लोक शान्ति और क्षेम की सुरक्षा

विक्षुब्ध क्षेत्रों में अधिसूचित आयुधों के कब्जे के बारे में प्रतिषेध, (Prohibition as to Possession of Notified Arms in Disturbed Areas, Etc.) आदि, किस धारा में परिभाषित हैं?

धारा 24()

केन्द्रीय सरकार धारा 24() के अंतर्गत अधिसूचना कब जारी कर सकती है?

जब किसी क्षेत्र में लोक शान्ति और प्रशान्ति का व्यापक विक्षोभ हो या उसका आसन्न संकट हो

अधिसूचना में विनिर्दिष्ट अवधि कब से प्रारम्भ होगी?

प्रकाशन की तारीख के पश्चात् चौथे दिन से पूर्वतर नहीं

धारा 24()(1)() के अनुसार केन्द्रीय सरकार अधिसूचना द्वारा क्या विनिर्दिष्ट कर सकती है?

क्षेत्र की सीमाएं

अधिसूचना में विनिर्दिष्ट अवधि के दौरान अधिसूचित आयुध अपने कब्जे में रखना कैसा होगा?

विधिपूर्ण नहीं

धारा 24() के अंतर्गत तलाशी लेने का अधिकार किसे दिया जा सकता है?

अधिसूचना में विनिर्दिष्ट केन्द्रीय या राज्य सरकार के अधीनस्थ अधिकारी को

तलाशी किन-किन की ली जा सकती है?

व्यक्ति, परिसर, पशु, जलयान, यान या अन्य वाहन की

तलाशी में प्राप्त अधिसूचित आयुधों के संबंध में अधिकारी क्या कर सकता है?

अभिग्रहण और निरोध कर सकता है

उपधारा (1) के अंतर्गत जारी अधिसूचना की पहली अवधि अधिकतम कितनी होगी?

90 दिन

अधिसूचना की अवधि को बढ़ाने की अधिकतम सीमा क्या होगी?

प्रत्येक बार अधिकतम 90 दिन

धारा 24() के अंतर्गत तलाशी और अभिग्रहण पर कौन-सी संहिता के उपबन्ध लागू होंगे?

दण्ड प्रक्रिया संहिता, 1973

(भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता 2023)

धारा 24() के प्रयोजनों के लिए आयुध में क्या सम्मिलित है?

गोलाबारूद भी

विक्षुब्ध क्षेत्रों में के सार्वजनिक स्थानों में या उनमें से होकर अधिसूचित आयुध लेकर चलने के बारे में प्रतिषेध आदि, (Prohibition as to Carrying of Notified Arms in or Through Public Places in Disturbed Areas Etc.) किस धारा में परिभाषित हैं?

धारा 24()

केन्द्रीय सरकार धारा 24() के अंतर्गत अधिसूचना कब जारी कर सकती है?

जब किसी क्षेत्र में लोक शान्ति और प्रशान्ति का व्यापक विक्षोभ हो या उसका आसन्न संकट हो

धारा 24()(1)() के अनुसार अधिसूचना द्वारा क्या विनिर्दिष्ट किया जा सकता है?

क्षेत्र की सीमाएं

अधिसूचना में विनिर्दिष्ट अवधि के दौरान किस कार्य पर प्रतिषेध लगाया जा सकता है?

सार्वजनिक स्थान में या उसमें से होकर अधिसूचित आयुध लेकर चलने पर

अधिसूचना में विनिर्दिष्ट अवधि कब से प्रारम्भ होगी?

प्रकाशन की तारीख के पश्चात् दूसरे दिन से पूर्वतर नहीं

अधिसूचित आयुध से क्या अभिप्रेत है?

अधिसूचना में विनिर्दिष्ट किए गए आयुध

धारा 24() के अंतर्गत तलाशी लेने के लिए किसे प्राधिकृत किया जा सकता है?

अधिसूचना में विनिर्दिष्ट केन्द्रीय या राज्य सरकार के अधीनस्थ अधिकारी को

तलाशी किन-किन की ली जा सकती है?

व्यक्ति, परिसर, पशु, जलयान, यान, वाहन, पात्र या अन्य आधान की

तलाशी में प्राप्त अधिसूचित आयुधों के संबंध में अधिकारी क्या कर सकता है?

अभिग्रहण कर सकता है और निरुद्ध कर सकता है

अधिसूचना की अवधि का प्रत्येक विस्तार अधिकतम कितने दिनों का हो सकता है?

90 दिन

धारा 24() के अंतर्गत की गई तलाशी और अभिग्रहण पर कौन-सा कानून लागू होगा?

दण्ड प्रक्रिया संहिता, 1973

(भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता 2023)

धारा 24() के प्रयोजनों के लिए आयुध में क्या सम्मिलित है?

गोलाबारूद भी

सार्वजनिक स्थान से क्या अभिप्रेत है?

ऐसा स्थान जो जनता या जनता के किसी वर्ग द्वारा उपयोग के लिए आशयित हो या जिसमें उसकी पहुंच हो

 

अध्याय-5

(CHAPTER-5)

अपराध और शास्तियां

(OFFENCES AND PENALTIES)

कुछ अपराधों के लिए दंड, (Punishment for Certain Offences) किस धारा से सम्बंधित हैं?

धारा 25

धारा 5 के उल्लंघन में आयुध या गोलाबारूद का विनिर्माण, विक्रय या संपरिवर्तन, मरम्मत, परख या परिसिद्धि करने पर क्या दण्ड है?

तीन वर्ष से कम नहीं और सात वर्ष तक का कारावास तथा जुर्माना

धारा 6 के उल्लंघन में, किसी अग्न्यायुध की नाल को छोटी करेगा या नकली अग्न्यायुध को अग्न्यायुध में संपरिवर्तित करेगा -

तीन वर्ष से कम नहीं और सात वर्ष तक का कारावास तथा जुर्माना

धारा 11 के उल्लंघन में अग्न्यायुध की नाल छोटी करने पर कौन-सा दण्ड लागू होगा?

तीन वर्ष से कम नहीं और सात वर्ष तक का कारावास तथा जुर्माना

धारा 11 के उल्लंघन में किसी भी वर्ग या वर्णन के किन्हीं आयुधों या गोलाबारूद को भारत में लाने या भारत के बाहर ले जाने पर कौन-सा दण्ड लागू होगा?

तीन वर्ष से कम नहीं और सात वर्ष तक का कारावास तथा जुर्माना

धारा 7 के उल्लंघन में प्रतिषिद्ध आयुध को अर्जित करने या रखने पर क्या दण्ड है?

कारावास से, जिसकी अवधि पांच वर्ष से कम की नहीं होगी किन्तु जो दस वर्ष तक की हो सकेगी, दंडनीय होगा और जुर्माने से भी दण्डनीय होगा।

जो कोई धारा 7 के उल्लंघन में किन्हीं प्रतिषिद्ध आयुधों या प्रतिषिद्ध गोलाबारूद का विनिर्माण, विक्रय, अन्तरण, संपरिवर्तन, मरम्मत, परख या परिसिद्धि करेगा या उन्हें विक्रय या अन्तरण के लिए अभिदर्शित या प्रस्थापित करेगा या उन्हें विक्रय, अन्तरण, संपरिवर्तन, मरम्मत, परख या परिसिद्धि के लिए अपने कब्जे में रखेगा, वह -

कारावास से, जिसकी अवधि सात वर्ष से कम नहीं होगी किन्तु जो आजीवन कारावास तक की हो सकेगी, दण्डनीय होगा और जुर्माने से भी दण्डनीय होगा

धारा 24() या 24() के अधीन जारी अधिसूचना के उल्लंघन में आयुध रखने या लेकर चलने पर क्या दण्ड है?

तीन वर्ष से कम नहीं और सात वर्ष तक का कारावास तथा जुर्माना

धारा 3 के उल्लंघन में अग्न्यायुध या गोलाबारूद अर्जित करने पर सामान्यतः क्या दण्ड है?

एक वर्ष से कम नहीं और तीन वर्ष तक का कारावास तथा जुर्माना

धारा 25 (1) के अंतर्गत, धारा 3 के उल्लंघन में कोई अग्न्यायुध या गोलाबारूद अर्जित करेगा, अपने कब्जे में रखेगा या लेकर चलेगा तो दण्ड क्या होगा?

कारावास से, जिसकी अवधि एक वर्ष से कम नहीं होगी

किन्तु जो तीन वर्ष तक की हो सकेगी, दण्डनीय होगा तथा

जुर्माने से भी दण्डनीय होगा

धारा 4 के अधीन अधिसूचना द्वारा विनिर्दिष्ट किसी स्थान में, ऐसे वर्ग या वर्णन के जो उस अधिसूचना में विनिर्दिष्ट कर दिया गया है, कोई आयुध उस धारा के उल्लंघन में अर्जित करेगा, अपने कब्जे में रखेगा या लेकर चलेगा-

कारावास से, जिसकी अवधि एक वर्ष से कम नहीं होगी

किन्तु जो तीन वर्ष तक की हो सकेगी, दण्डनीय होगा तथा

जुर्माने से भी दण्डनीय होगा

किसी ऐसे अग्न्यायुध का विक्रय या अन्तरण करेगा जिस पर निर्माता का नाम, विनिर्माता संख्यांक या अन्य पहचान चिह्न मुद्रांकित या धारा 8 की उपधारा (2) द्वारा अपेक्षित रीति से उस पर अन्यथा दर्शित हो, या उस धारा की उपधारा (1) के उल्लंघन में कोई भी कार्य करेगा-

वह कारावास से, जिसकी अवधि एक वर्ष से कम नहीं होगी

किन्तु जो तीन वर्ष तक की हो सकेगी, दण्डनीय होगा तथा

जुर्माने से भी दण्डनीय होगा

ऐसा व्यक्ति होते हुए जिसे धारा 9 की उपधारा (1) के खण्ड () का उपखण्ड (ii) या उपखण्ड (iii) लागू होता है, किसी अग्न्यायुध या गोलाबारूद को उस धारा के उल्लंघन में अर्जित करेगा, अपने कब्जे में रखेगा या लेकर चलेगा; अथवा धारा 9 की उपधारा (1) के खण्ड () के उल्लंघन में, किसी अग्न्यायुध या गोलाबारूद का विक्क्रय या अन्तरण या संपरिवर्तन, मरम्मत, परख या परिसिद्धि करेगा-

वह कारावास से, जिसकी अवधि एक वर्ष से कम नहीं होगी

किन्तु जो तीन वर्ष तक की हो सकेगी, दण्डनीय होगा तथा

जुर्माने से भी दण्डनीय होगा

धारा 10 के उल्लंघन में किन्हीं आयुधों या गोलाबारूद को भारत में लाएगा या भारत से बाहर ले जाएगा; अथवा धारा 12 के उल्लंघन में किन्हीं आयुधों या गोलाबारूद का परिवहन करेगा; अथवा आयुधों या गोलाबारूद को धारा 3 की उपधारा (2) या धारा 21 की उपधारा (1) द्वारा अपेक्षित रूप में निक्षिप्त करने में असफल रहेगा वह-

कारावास से, जिसकी अवधि एक वर्ष से कम नहीं होगी

किन्तु जो तीन वर्ष तक की हो सकेगी, दण्डनीय होगा तथा

जुर्माने से भी दण्डनीय होगा

आयुधों या गोलाबारूद का विनिर्माता या व्यौहारी होते हुए, धारा 44 के अधीन बनाए गए नियमों द्वारा ऐसा करने की अपेक्षा की जाने पर, अभिलेख या लेखा रखने में या उसमें ऐसी सब प्रविष्टियां करने में, जैसी ऐसे नियमों द्वारा अपेक्षित हैं, असफल रहेगा या उसमें साशय मिथ्या प्रविष्टि करेगा-

वह कारावास से, जिसकी अवधि एक वर्ष से कम नहीं होगी

किन्तु जो तीन वर्ष तक की हो सकेगी, दण्डनीय होगा तथा

जुर्माने से भी दण्डनीय होगा

धारा 25 (1) परन्तु के अंतर्गत न्यायालय क्या कर सकेगा?

न्यायालय किन्हीं पर्याप्त और विशेष कारणों से, जो निर्णय में अभिलिखित किए जाएंगे,

कारावास का जिसकी अवधि एक वर्ष से कम होगी, दण्डादेश अधिरोपित कर सकेगा

"विक्षुब्ध क्षेत्र" से क्या अभिप्रेत है?

जो उपद्रव को दबाने के लिए तथा लोक व्यवस्था को बहाल करने और बनाए रखने के लिए उपबन्ध करने वाली तत्समय प्रवृत्त किसी अधिनियमिति के अधीन विक्षुब्ध क्षेत्र के रूप में घोषित किया जाता है और इसके अन्तर्गत कोई ऐसा क्षेत्र है

जो धारा 24(क) या धारा 24(ख) के अधीन, अधिसूचना द्वारा विनिर्दिष्ट किया जाता है।

धारा 25 उपधारा (1) में किसी बात के होते हुए भी, जो कोई किसीविक्षुब्ध क्षेत्र में उस उपधारा के अधीन दण्डनीय कोई अपराध करेगा, वह -

कारावास से, जिसकी अवधि तीन वर्ष से कम नहीं किन्तु सात वर्ष तक की हो सकेगी, और जुर्माने से भी, दण्डनीय होगा।

धारा 25 के प्रयोजन के लिए विक्षुब्ध क्षेत्र में क्या सम्मिलित है?

धारा 24() या धारा 24() के अधीन अधिसूचित क्षेत्र

धारा 9(1)()(i) के उल्लंघन में अग्न्यायुध रखने पर क्या दण्ड है?

एक वर्ष तक का कारावास या जुर्माना या दोनों

जो कोई किसी अग्न्यायुध, गोलाबारूद या अन्य आयुधों का, धारा 5 की उपधारा (2) के परन्तुक के खंड () या खंड () के उपबंधों के उल्लंघन में, विक्रय या अन्तरण, अधिकारिता रखने वाले जिला मजिस्ट्रेट की या निकटतम पुलिस थाने के भारसाधक अधिकारी को उस अग्न्यायुध, गोलाबरूद या अन्य आयुधों के आशयित विक्रय या अन्तरण की इत्तिला दिए बिना अथवा ऐसे जिला मजिस्ट्रेट या पुलिस थाने के भारसाधक अधिकारी को ऐसी इत्तिला दी जाने की तारीख से पैंतालीस दिन की अवधि के अवसान के पहले करेगा-

वह कारावास से, जिसकी अवधि छह मास तक की हो सकेगी, या

जुमनि से, जो पांच हजार रुपए तक का हो सकेगा, या

दोनों से, दण्डनीय होगा

धारा 17 के अंतर्गत निलम्बन या प्रतिसंहरण पर अनुज्ञप्ति अभ्यर्पित करने पर अधिकतम क्या दण्ड है?

छह मास का कारावास या पाँच सौ रुपये तक का जुर्माना या दोनों

धारा 19 के अंतर्गत नाम और पता देने से इन्कार करने पर क्या दण्ड है?

छह मास तक का कारावास या दो सौ रुपये तक का जुर्माना या दोनों

गुप्त उल्लंघन, (Secret Contraventions) किस धारा से सम्बंधित हैं?

धारा 26

धारा 3, 4, 10 या 12 के उल्लंघन में कोई कार्य गुप्त रूप से करने पर कारावास कितना है?

कारावास से जिसकी अवधि छह मास से कम की नहीं होगी किन्तु जो सात वर्ष तक की हो सकेगी, तथा जुर्माने से भी, दण्डनीय होगा।

यदि धारा 5, 6, 7 या 11 का उल्लंघन गुप्त रूप से किया जाए तो दण्ड क्या होगा?

कारावास से जिसकी अवधि पांच वर्ष से कम की नहीं होगी किंतु जो दस वर्ष तक की हो सकेगी, तथा जुमार्न से भी, दण्डनीय होगा।

धारा 26 के अनुसार गुप्त उल्लंघन का आशय किससे है?

इस आशय से कार्य करना कि लोक सेवक को जानकारी हो

धारा 22 के अधीन तलाशी के समय आयुध या गोलाबारूद छिपाने पर क्या दण्ड है?

दस वर्ष तक का कारावास तथा जुर्माने से भी, दण्डनीय होगा।

धारा 26(3) के अंतर्गत किस स्थिति में दण्ड दिया जाता है?

तलाशी के समय आयुध छिपाने या छिपाने का प्रयत्न करने पर

आयुधों को उपयोग में लाने के लिए दंड, आदि, (Punishment for Using Arms, Etc.) किस धारा से सम्बंधित हैं?

धारा 27

धारा 5 के उल्लंघन में आयुध या गोलाबारूद का उपयोग करने पर कारावास कितना है?

कारावास से, जिसकी अवधि तीन वर्ष से कम की नहीं होगी किन्तु जो सात वर्ष तक की हो सकेगी, दण्डनीय होगा, और जुर्माने से भी, दण्डनीय होगा।

धारा 7 के उल्लंघन में प्रतिषिद्ध आयुधों या गोलाबारूद का उपयोग करने पर दण्ड क्या है?

कारावास से, जिसकी अवधि सात वर्ष से कम की नहीं होगी किन्तु जो आजीवन कारावास तक की हो सकेगी, दण्डनीय होगा और

जुर्माने से भी दण्डनीय होगा

यदि प्रतिषिद्ध आयुधों के उपयोग के परिणामस्वरूप किसी व्यक्ति की मृत्यु हो जाती है तो क्या दण्ड है?

मृत्युदण्ड

कतिपय दशाओं में अग्न्यायुध या नकली अग्न्यायुध के उपयोग और कब्जे के लिए दण्ड, (Punishment for use and Possession of Firearms or Imitation Firearms in Certain Cases) किस धारा से सम्बंधित हैं?

धारा 28

धारा 28 के अंतर्गत दण्ड किस आशय से अग्न्यायुध या नकली अग्न्यायुध लाने पर लागू होता है?

विधिपूर्ण गिरफ्तारी या निरोध का प्रतिरोध या अवरोध करने के लिए

धारा 28 के अंतर्गत अग्न्यायुध या नकली अग्न्यायुध को किस प्रकार उपयोग में लाना दण्डनीय है?

किसी भी प्रकार के उपयोग में लाने पर

धारा 28 के अनुसार कारावास की अवधि कितनी हो सकती है?

सात वर्ष तथा जुर्माने से दण्डनीय होगा।

धारा 28 के अंतर्गत कारावास के साथ कौन-सा अतिरिक्त दण्ड भी दिया जा सकता है?

जुर्माना

धारा 28 में नकली अग्न्यायुध शब्द का अर्थ किस धारा के अनुसार लिया जाएगा?

धारा 6

जानते हुए अनुज्ञप्ति रहित व्यक्ति से आयुध आदि क्रय करने के लिए या आयुध आदि ऐसे व्यक्ति को परिदत्त करने के लिए जो उन्हें कब्जे में रखने का हकदार हो, दंड, (Punishment for Knowingly Purchasing Arms, Etc., from Unlicensed Person or for Delivering Arms, Etc., to Person not Entitled to Possess the Same) किस धारा से सम्बंधित हैं?

धारा 29

धारा 29() के अंतर्गत अपराध कब बनता है?

किसी अन्य व्यक्ति से ऐसे वर्ग या वर्णन के कोई भी अग्न्यायुध या कोई भी अन्य आयुध, जैसे विहित किए जाएं, या कोई गोलाबारूद यह जानते हुए क्रय करना कि ऐसा अन्य व्यक्ति धारा 5 के अधीन अनुज्ञप्त या प्राधिकृत नहीं है

धारा 29() के अंतर्गत अपराध कब बनता है?

कोई आयुध या गोलाबारूद किसी अन्य व्यक्ति के कब्जे में पहले से इस बात का अभिनिश्चय किए बिना परिदत्त करेगा कि ऐसा अन्य व्यक्ति उन्हें इस अधिनियम या किसी अन्य तत्समय प्रवृत्त विधि के आधार पर अपने कब्जे में रखने का हकदार है और अपने कब्जे में रखने से इस अधिनियम या ऐसी अन्य विधि द्वारा प्रतिषिद्ध नहीं है;

धारा 29 के अंतर्गत कौन-सा दण्ड दिया जा सकता है?

कारावास से, जिसकी अवधि तीन वर्ष तक की हो सकेगी, या

जुर्माने से, या दोनों से, दण्डनीय होगा।

धारा 29() में अनुज्ञप्ति का संदर्भ किस धारा से है?

धारा 5 के अधीन अनुज्ञप्ति

अनुज्ञप्ति या नियम के उल्लंघन के लिए दण्ड, (Punishment for Contravention of Licence or Rule) किस धारा से सम्बंधित हैं?

धारा 30

जो कोई अनुज्ञप्ति की किसी शर्त का या इस अधिनियम के किसी उपबंध का या तद्धीन बनाए गए किसी नियम का उल्लंघन करेगा, जिसके लिए इस अधिनियम में अन्यत्र कोई दण्ड उपबंधित नहीं हैं, वह-

वह कारावास से, जिसकी अवधि छह मास तक की हो सकेगी, या जुर्माने से, जो दो हजार रुपए तक का हो सकेगा, या दोनों से. दण्डनीय होगा।

पश्चात्वर्ती अपराधों के लिए दण्ड, (Punishment for Subsequent Offences) किस धारा से सम्बंधित हैं?

धारा 31

धारा 31 किस स्थिति में लागू होती है?

इस अधिनियम के अधीन पुनः दोषसिद्ध होने पर

धारा 31 किस प्रकार के अपराध से संबंधित है?

पश्चात्वर्ती अपराध

धारा 31 के अंतर्गत दण्ड की मात्रा क्या होगी?

दुगुनी शास्ति

अधिहरण करने की शक्ति, (Power to Confiscate) किस धारा से सम्बंधित हैं?

धारा 32

धारा 32 के अंतर्गत अधिहरण का आदेश कौन दे सकता है?

दोषसिद्ध करने वाला न्यायालय

धारा 32 के अंतर्गत किन वस्तुओं का अधिहरण किया जा सकता है?

आयुध, गोलाबारूद तथा उनसे संबंधित साधन

किसका अधिहरण धारा 32 के अंतर्गत किया जा सकता है?

आयुध या गोलाबारूद या उनका कोई प्रभाग और कोई जलयान, यान या प्रवहण के कोई अन्य साधन और कोई पात्र या चीज जिसमें वह आयुध या गोलाबारूद रखा हो या जो उसे छिपाने के लिए प्रयोग में लाया गया हो

यदि दोषसिद्धि अपील में समाप्त कर दी जाए तो अधिहरण आदेश का क्या होगा?

शून्य हो जाएगा

धारा 32 के अंतर्गत अधिहरण का आदेश कौन कर सकता है?

अपील न्यायालय या उच्च न्यायालय

कम्पनियों द्वारा अपराध, (Offences by Companies) किस धारा से सम्बंधित हैं?

धारा 33

धारा 33 के अनुसार यदि अपराध कम्पनी द्वारा किया गया हो तो कौन दोषी माना जाएगा?

हर व्यक्ति, जो अपराध किए जाने के समय उस कम्पनी का भारसाधक था या उस कम्पनी के कारबार  के संचालन के लिए कम्पनी के प्रति उत्तरदायी था

धारा 33(1) के परन्तुक के अनुसार व्यक्ति दायित्व से कब मुक्त हो सकता है?

अपराध की जानकारी होने और सम्यक् तत्परता सिद्ध करने पर

धारा 33(2) के अनुसार कौन दोषी माना जाएगा यदि अपराध उसकी सम्मति से हुआ हो?

निदेशक, प्रबंधक, सचिव या अन्य अधिकारी

यदि अपराध कम्पनी के अधिकारी की उपेक्षा के कारण हुआ हो तो क्या होगा?

संबंधित अधिकारी भी दोषी होगा

धारा 33 की व्याख्या के अनुसार कम्पनी में क्या सम्मिलित है?

कोई भी निगमित निकाय अभिप्रेत है और इसके अन्तर्गत फर्म या व्यष्टियों का अन्य संगम आता

है

धारा 33 के अनुसार फर्म के मामले में निदेशक से क्या अभिप्रेत है?

फर्म का भागीदार

 

अध्याय-6

(CHAPTER-6)

प्रकीर्ण

(MISCELLANEOUS)

आयुधों के भाण्डागारण के वास्ते केन्द्रीय सरकार की मंजूरी, (Sanction of Central Government for Warehousing of Arms) किस धारा से सम्बंधित हैं?

धारा 34

धारा 34 के अनुसार आयुध या गोलाबारूद भाण्डागार में रखने के लिए क्या आवश्यक है?

केन्द्रीय सरकार की मंजूरी

धारा 34 के अनुसार कौन सा अधिनियम प्रभावित है?

सीमाशुल्क अधिनियम, 1962

परिसरों के अधिभोगी व्यक्तियों का कतिपय दशाओं में आपराधिक उत्तरदायित्व, (Criminal Responsibility of Persons in Occupation of Premises in Certain Cases) किस धारा से सम्बंधित हैं?

धारा 35

धारा 35 के अनुसार यदि आयुध या गोलाबारूद किसी परिसर या यान में कई व्यक्तियों के संयुक्त अधिभोग में पाया जाए, तो उस व्यक्ति का दायित्व किसके समान होगा?

उसी प्रकार के दायित्व का जैसे अपराध उसी ने किया हो

धारा 35 के अंतर्गत अपराध के लिए किस व्यक्ति को दायित्व माना जाएगा?

जिसे विश्वास करने का कारण हो कि उसे आयुध या गोलाबारूद का ज्ञान था

धारा 35 में व्यक्ति को अपराध से मुक्त करने का कौन सा उपाय है?

यह साबित करना कि उसे परिसर में आयुध या गोलाबारूद के विद्यमान होने का ज्ञान नहीं था

कतिपय अपराधों के बारे में इत्तिला का दिया जाना, (Information to be Given Regarding Certain Offences) किस धारा से सम्बंधित हैं?

धारा 36

धारा 36 के अनुसार, यदि किसी व्यक्ति को इस अधिनियम के अंतर्गत अपराध होने का ज्ञान हो, तो उसे क्या करना चाहिए?

निकटतम पुलिस थाने के भारसाधक अधिकारी या अधिकारिता रखने वाले मजिस्ट्रेट को सूचित करना

धारा 36 में युक्तियुक्त प्रतिहेतु का क्या अर्थ है?

अपराध की जानकारी के बिना सूचित करने का उचित कारण

कौन सा व्यक्ति रेल, विमान, जलयान या अन्य प्रवहण साधन में होने पर धारा 36 के अधीन सूचित करेगा?

नियोजित या काम करने वाला व्यक्ति जिसे संदेह हो कि किसी बक्से, पैकेज या गांठ में आयुध या गोलाबारूद है

धारा 36 के अनुसार किस पर इत्तिला देने का भार होता है?

अपराध का ज्ञान रखने वाला व्यक्ति

गिरफ्तारी और तलाशी, (Arrest and Searches) किस धारा से सम्बंधित हैं?

धारा 37

धारा 37 के अनुसार, इस अधिनियम के तहत की गई गिरफ्तारियां और तलाशियां किसके अनुसार की जाएंगी?

दंड प्रक्रिया संहिता, 1973 (भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता 2023) के संबंधित उपबंधों के अनुसार

यदि कोई व्यक्ति, जो मजिस्ट्रेट या पुलिस अफ़िसर नहीं है, इस अधिनियम के तहत किसी व्यक्ति को गिरफ्तार करता है, तो अभिगृहीत आयुध या गोलाबारूद क्या होगा?

निकटतम पुलिस थाने के भारसाधक अधिकारी को अविलम्ब परिदत्त करेगा

यदि गिरफ्तार व्यक्ति बंधपत्र निष्पादित करने में असफल रहता है या पर्याप्त प्रतिभू प्रदान नहीं करता, तो क्या होगा?

उसे और अभिगृहीत चीजों को अविलम्ब मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश किया जाएगा

धारा 37 के अंतर्गत अभिगृहीत चीज़ों की देखभाल किसके पास रहेगी जब तक मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश किया जाए?

निकटतम पुलिस थाने के भारसाधक अधिकारी के पास

अपराधों का संज्ञेय होना, (Offences to be Cognizable) किस धारा से सम्बंधित हैं?

धारा 38

धारा 38 के अनुसार इस अधिनियम के अधीन प्रत्येक अपराध किस प्रकृति का है?

संज्ञेय

धारा 38 में संज्ञेय शब्द का अर्थ किस विधि के अनुसार लिया जाएगा?

दण्ड प्रक्रिया संहिता, 1973

(भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता)

कतिपय मामलों में जिला मजिस्ट्रेट की पूर्व मंजूरी आवश्यक, (Previous Sanction of the District Magistrate Necessary in Certain Cases) किस धारा से सम्बंधित हैं?

धारा 39

धारा 39 के अनुसार किस धारा के अपराध के लिए अभियोजन से पूर्व मंजूरी आवश्यक है?

धारा 3

धारा 39 के अंतर्गत अभियोजन संस्थित करने से पहले किस प्राधिकारी की मंजूरी आवश्यक है?

जिला मजिस्ट्रेट

जिला मजिस्ट्रेट की मंजूरी के बिना क्या नहीं किया जा सकता?

अभियोजन संस्थित करना

सद्भावपूर्वक की गई कार्रवाई के लिए परित्राण, (Protection of Action Taken in Good Faith) किस धारा से सम्बंधित हैं?

धारा 40

धारा 40 किस प्रकार की कार्रवाई के लिए परित्राण प्रदान करती है?

सद्भावपूर्वक की गई कार्रवाई

धारा 40 के अनुसार किन कार्यवाहियों से संरक्षण दिया गया है?

वाद, अभियोजन एवं अन्य विधिक कार्यवाही से

छूट देने की शक्ति, (Power to Exempt) किस धारा से सम्बंधित हैं?

धारा 41

धारा 41 के अंतर्गत छूट देने की शक्ति किसे प्राप्त है?

केन्द्रीय सरकार

धारा 41 के अनुसार छूट किस माध्यम से दी जाती है?

शासकीय राजपत्र में अधिसूचना द्वारा

केन्द्रीय सरकार धारा 41 के अंतर्गत किसे छूट दे सकती है?

व्यक्ति या व्यक्तियों के वर्ग को

धारा 41 के अंतर्गत छूट किस आधार पर दी जा सकती है?

लोक हित

धारा 41 के अनुसार केन्द्रीय सरकार अधिसूचना के संबंध में क्या कर सकती है?

रद्द कर सकती है और पुनः लागू कर सकती है

अग्न्यायुधों की गणना करने की शक्ति, (Power to Take Census of Firearms) किस धारा से सम्बंधित हैं?

धारा 42

धारा 42 के अंतर्गत अग्न्यायुधों की गणना करने का निर्देश कौन दे सकता है?

केन्द्रीय सरकार

धारा 42 के अनुसार गणना करने का निर्देश किस माध्यम से दिया जाएगा?

अधिसूचना द्वारा

धारा 42 के अनुसार अग्न्यायुधों की गणना किस क्षेत्र में कराई जा सकती है?

किसी भी क्षेत्र में

गणना करने के लिए केन्द्रीय सरकार किसे सशक्त कर सकती है?

सरकार के किसी भी आफिसर को

प्रत्यायोजित करने की शक्ति, (Power to Delegate) किस धारा से सम्बंधित हैं?

धारा 43

धारा 43 के अंतर्गत शक्तियों का प्रत्यायोजन कौन कर सकता है?

केन्द्रीय सरकार

धारा 43 के अनुसार प्रत्यायोजन किस माध्यम से किया जाएगा?

अधिसूचना द्वारा

धारा 43 के अनुसार किन शक्तियों का प्रत्यायोजन नहीं किया जा सकता?

धारा 41 और 44 दोनों की शक्ति

धारा 43 के अंतर्गत शक्तियों का प्रयोग किसके द्वारा किया जा सकता है?

केन्द्रीय सरकार के अधीनस्थ आफिसर या प्राधिकारी

धारा 43 के अनुसार शक्तियाँ किस राज्य सरकार को भी दी जा सकती हैं?

अधिसूचना में विनिर्दिष्ट राज्य सरकार को

धारा 43(2) के अनुसार केन्द्रीय सरकार द्वारा बनाए गए नियम क्या कर सकते हैं?

राज्य सरकार को शक्तियाँ प्रदान कर सकते हैं

नियम बनाने की शक्ति, (Power to Make Rules) किस धारा से सम्बंधित हैं?

धारा 44

धारा 44 के अंतर्गत नियम बनाने की शक्ति किसे है?

केन्द्रीय सरकार

धारा 44 के अंतर्गत बनाए गए नियम कितने समय के लिए संसद के प्रत्येक सदन के समक्ष रखे जाएंगे?

तीस दिन

संसद द्वारा संशोधित नियम कब प्रभावी होगा?

संशोधित रूप में सहमति के बाद

अधिनियम का कतिपय दशाओं में लागू होना, (Act not to Apply in Certain Cases) किस धारा से सम्बंधित हैं?

धारा 45

धारा 45 के अनुसार यह अधिनियम किस पर लागू नहीं होगा?

समुद्रगामी जलयान या वायुयान के फलक पर स्थित आयुध

किस स्थिति में आयुध या गोलाबारूद इस अधिनियम से मुक्त होंगे?

जब वे मामूली आयुधादि या उपस्कर का भाग हों

केन्द्रीय सरकार के आदेशों के अधीन आयुध या गोलाबारूद का अर्जन या कब्जा किस धारा के अंतर्गत अधिनियम से मुक्त है?

धारा 45

लोक सेवक द्वारा अपने कर्तव्य की चर्या में आयुध या गोलाबारूद का उपयोग किसके अंतर्गत अधिनियम से बाहर रखा गया है?

धारा 45

राष्ट्रीय कैडेट कोर के सदस्य द्वारा अपने कर्तव्यों की चर्या में आयुध का उपयोग किस अधिनियम के अंतर्गत छूट प्राप्त करता है?

राष्ट्रीय कैडेट कोर अधिनियम, 1948

प्रादेशिक सेना के अधिकारी या भर्ती व्यक्ति को आयुध संबंधी छूट किस हैसियत में दी गई है?

अपने कर्तव्यों की चर्या में

अप्रचलित, पौरातनिक मूल्य के या बेमरम्मती शस्त्रों के संबंध में क्या स्थिति है?

वे इस अधिनियम के अंतर्गत नहीं आते

ऐसे बेमरम्मती शस्त्र जो मरम्मत के बाद भी अग्न्यायुध के रूप में उपयोग योग्य हों, उनके बारे में क्या सही है?

अधिनियम लागू नहीं होगा

आयुध या गोलाबारूद के क्षुद्र भागों के अर्जन या कब्जे पर अधिनियम कब लागू नहीं होगा?

जब वे पूरक भागों के साथ उपयोग हेतु आशयित हों

केन्द्रीय सरकार द्वारा अधिसूचना से विनिर्दिष्ट अन्य बलों के सदस्यों को छूट किस धारा में दी गई है?

धारा 45

1878 के अधिनियम 11 का निरसन, (Repeal of Act 11 of 1878) किस धारा से सम्बंधित हैं?

धारा 46

धारा 46 के अनुसार कौन-सा अधिनियम निरसित किया गया है?

इण्डियन आर्म्स ऐक्ट, 1878

धारा 46(2) में किस अधिनियम की धाराओं 6 और 24 का उल्लेख किया गया है?

साधारण खंड अधिनियम, 1897

निरसित अधिनियम के अधीन अनुदत्त या नवीकृत अनुज्ञप्तियां किस स्थिति में प्रवृत्त बनी रहेंगी?

यदि वे पहले प्रतिसंहृत की गई हों

धारा 46(2) का प्रभाव किस पर नहीं पड़ता?

पहले से प्रतिसंहृत अनुज्ञप्तियों पर

 

Download PDF

Free Judiciary Coaching
Free Judiciary Notes
Free Judiciary Mock Tests
Bare Acts