
अध्याय-11
जमानतीय अपराधों में जमानत देने की प्रक्रिया।
"19. इस अधिनियम की धारा-54 (2) के अधीन किए गए अपराध की दशा में जमानत:-
दंड प्रक्रिया संहिता, 1973 की धारा-436 का उपबंध इस अधिनियम की धारा 54 की उपधारा (2) के अधीन पहली बार किए गए अपराध की दशा में जमानत के लिए लागू होगा। किसी व्यक्ति को जमानत पर छोड़े जाने के लिए पहचान स्थापित करने हेतु सम्बद्ध व्यक्ति को विधिमान्य फोटो के साथ जमानतनामा प्रस्तुत करना होगा।"