
अध्याय-9
इनाम और प्रोत्साहन
17. नकद इनाम।-
(1) सरकारी सेवकों को नकद इनाम विभाग, अपनी निधि से विभाग के कर्मी को, जिन्होंने मद्यनिषेध शासन प्रणाली का प्रवर्तन करने में सर्वश्रेष्ठ कार्य किया हो, नकद इनाम देगा या घोषित करेगा।
(2) सूचक को नकद इनाम।- विभाग ऐसे सामान्य नागरिकों को, जो मादक द्रव्य/अवैध शराब की अच्छी जब्ती सुनिश्चित करने में मदद करते हों, इनाम देने का प्रावधान भी कर सकेगा।
(3) मद्यनिषेध पदक विभाग किसी पुलिस या मद्यनिषेध अधिकारी द्वारा किये जाने वाले अच्छे कार्य के लिए मद्य निषेध पदक देने के लिए घोषणा भी कर सकेगा।
(4) विभाग मद्यनिषेध पदक तथा नकद इनाम इत्यादि देने के लिए विस्तृत दिशा-निर्देश दे सकेगा।