
उत्तर प्रदेश सहायक अभियोजन अधिकारी प्रारम्भिक परीक्षा-2015
भाग-1
सामान्य ज्ञान
1. 'पुनर्जागरण' निम्नलिखित में से किस एक अवधारणा पर अवलम्बित है?
a. ईश्वर इस सृष्टि का केन्द्र है
b. पोप इस सृष्टि का केन्द्र है
c. मनुष्य इस सृष्टि का केन्द्र है
d. उपर्युक्त में से कोई नहीं
2. भारतीय संविधान की प्रस्तावना में दो शब्द 'समाजवादी' एवं पंथ निरक्षेक्ष' किस वर्ष में जोड़े गये ?
a. 1976
b. 1977
c. 1978
d. 1979
3. भारतीय संविधान के अनुसार, निम्नलिखित में से किसको नये राज्यों की स्थापना की शक्ति प्रदान की गई है?
a. राष्ट्रपति
b. संसद
c. उच्चतम न्यायालय
d. मन्त्रिमण्ड
4. भारत में प्रधानमन्त्री
a. निर्वाचित होता है
b. चयनित होता है
c. नामित होता है
d. नियुक्त होता है
5. भारतीय संविधान के अनुसार, निम्नलिखित में से कौन सर्वोच्च है?
a. राष्ट्रपति
b. सर्वोच्च न्यायालय
c. संसद
d. संविधान
6. उत्तर प्रदेश के लोकायुक्त निम्नलिखित में से किसे अपना त्यागपत्र सम्बोधित करेंगे?
a. उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री को
b. उत्तर प्रदेश के राज्यपाल को
c. उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश को
d. विधानसभा के अध्यक्ष को
7. अकबर के शासनकाल में राजस्व व्यवस्था हाथों में थी-
a. वैरम खाँ के
b. मानसिंह के
c. बीरबल के
d. टोडरमल के
8. निम्नलिखित में से किसने सर्वप्रथम 'पुनर्जागरण' शब्द का प्रयोग किया?
a. मैचलैट
b. दाँते
c. थामस एक्विनास
d. कान्ट
9. 2013 में विश्व सर्वाधिक कॉफी उत्पादक देश है-
a. इथोपिया
b. मैक्सिको
c. वियतनाम
d. ब्राजील
10. निम्नलिखित भारतीय राज्यों में कौन बांग्लादेश की सीमा नहीं बनाता हैं?
a. असम
b. मेघालय
c. मणिपुर
d. त्रिपुरा
11. 2011 में विश्व सर्वाधिक सोना उत्पादक देश है-
a. संयुक्त राज्य अमेरिका
b. ऑस्ट्रलिया
c. चीन
d. दक्षिण अफ्रीका
12. क्षेत्रफल में विश्व का सबसे बड़ा द्वीप है-
a. कोको
b. मेडागास्कर
c. ग्रीनलैण्ड
d. कनारी
13. आस्वान हाई-मैन निम्नलिखित नदियों में से किस पर बनाया गया है?
a. कोलम्बिया नदी
b. डेन्यूब नदी
c. नील नदी
d. इंरावदी नदी
14. निम्नलिखित देशों में से किसकी जनसंख्या 2014 में सर्वाधिक थी?
a. रूसी संघ
b. बांग्लादेश
c. जापान
d. मेक्सिको
15. निम्नलिखित देशों में से कौन भौगोलिक क्षेत्रफल के सन्दर्भ में विश्व का दूसरा सबसे बड़ा देश है?
a. चीन
b. कनाडा
c. ऑस्ट्रेलिया
d. संयुक्त राज्य अमेरिका
16. निम्नलिखित में से कौन प्रायः भारतीय आई.टी. सेक्टर के जनक के रूप में वर्णित किये जाते हैं?
a. एन.आर. नारायण मूर्ति
b. टाटा जमदेशजी
c. ललित मोदी
d. उपर्युक्त में से कोई नहीं
17. सर्वोच्च न्यायालय के न्यायाधीश अपना पद पत्र लिखकर त्याग सकते हैं-
a. भारत के मुख्य न्यायाधीश को
b. राष्ट्रपति को
c. प्रधानमंन्त्री को
d. विधि मन्त्री को
18. निम्नलिखित में कौन-सा पदार्थ विटामिन A का प्रचुरतम स्त्रोत है?
a. खमीर
b. पनीर
c. गोल्डन धान
d. सन्तरा
19. निम्नलिखित में से किसको सफेद सोना कहा जाता है?
a. पारा
b. प्लैटिनम
c. पेट्रोलियम
d. उपर्युक्त में से कोई नहीं
20. जून, 2015 तक, युद्ध में कितनी बार नाभिकीय आयुधों का प्रयोग किया जा चुका है?
a. 05
b. 04
c. 03
d. 02
21. निम्नलिखित में से किसको लाल ग्रह कहा जाता है?
a. चन्द्रमा
b. बृहस्पति
c. शनि
d. मंगल
22. निम्नलिखित में से कौन-सा रोग विषाणुजनित है?
a. डिप्थीरिया
b. मलेरिया
c. हैजा
d. यकृतशोध
23. "मिकास" एक नई तकनीक है जो उपयोग हाती है-
a. एंजियोप्लास्टी में
b. बाईपास सर्जरी में
c. घुटना प्रत्यारोपण शल्यक्रिया में
d. मस्तिष्कीय शल्यक्रिया में
24. आई. एस. आर. ओ. का पूर्ण रूप है-
a. इण्डियन स्टैटिस्टिकल रिकॉर्ड ऑर्गनाइजेशन
b. इण्डियन साइंटिफिक रिसर्च ऑर्गनाइजेशन
c. इण्डियन स्पाइस रिसर्च ऑर्गनाइजेशन
d. इण्डियन स्पेस रिसर्च ऑर्गनाइजेशन
25. निम्नलिखित में से कौन-सा यौगिक चाय की पत्तियों में विद्यमान नहीं रहता है?
a. ऐट्रोपीन
b. थीन
c. थियोब्रोमीन
d. थियोफिलीन
26. भूमि आधिारित संवर्धन प्रणाली प्राप्त करने वाला भारत का कौन-सा प्रथम हवाई अड्डा होगा?
a. अहमदाबाद हवाई अड्डा
b. मुम्बई हवाई अड्डा
c. चेन्नई हवाई अड्डा
d. वाराणसी हवाई अड्डा
27. निम्नलिखित में से किसने कोच्चि में भारत की प्रथम वातानुकूलित डेमू (DEMU) ट्रेन की शुरूआत की है?
a. प्रधानमंत्री
b. रेल मन्त्री
c. केरल के मुख्य मत्री
d. विज्ञान एवं प्रोद्योगिकी मन्त्री
28. ग्लोबल पीस इडेक्स-2015 के अनुसार, निम्नलिखित में से कौन-सा देश सबसे अधिक शान्तिपूर्ण है?
a. ब्राजील
b. डेनमार्क
c. आईसलैण्ड
d. आयरलैण्ड
29. ग्लोबल पीस इंडेक्स-2015 के अनुसार, निम्नलिखित में से कोन-सा देश सबसे कम शान्तिपूर्ण है?
a. मिस्त्र
b. पाकिस्तान
c. इराक
d. सीरिया
30. वित्त मन्त्रायल के अनुसर, निम्नलिखित में से किस राज्य पर सबसे अधिक प्रति व्यक्ति कर्ज है?
a. गोवा
b. मिजोरम
c. सिक्किम
d. हिमाचल प्रदेश
31. भारत का प्रथम "स्टेम कोशिका बैंक" खोला गया है-
a. कोलकाता में
b. नई दिल्ली में
c. चेन्नेई में
d. हैदराबाद में
32. निम्नलिखित में से कौन-सा तूफान दक्षिण चीन के हैनान प्रान्त से टकराया?
a. कैटरिना
b. हुद-हुद
c. कुजिरा
d. फिलिन
33. निम्नलिखित में से किस देश ने हाल ही में अपनी लगभग बेकार हो चुकी राष्ट्रीय चलनी मुद्रा को त्यागने का फैसला किया है?
a. दक्षिण अफ्रीका
b. केन्या
c. सूडान
d. जिम्बाब्बे
34. निन्नलिखित में से किस देश में 16वां विश्व संस्कृत सम्मेलन आयोजित किया गया था?
a. नेपाल
b. थाईलैण्ड
c. भूटान
d. बहरीन
35. निम्नलिखित में से किस भारतीय गणितज्ञ ने दशमलव प्रणाली की खोज की?
a. आर्यभट्ट
b. पिंगल
c. गार्गी
d. भास्कर
36. निम्नलिखित में से किस ऋषि ने गायत्री मंत्र की रचना की थी?
a. वशिष्ठ
b. विश्वामित्र
c. भृगु
d. गार्गी
37. निम्नलिखित में से किसने जैन धर्म में 'ब्रहाचर्य' के सिद्धान्त को जोड़ा?
a. पार्श्वनाथ
b. नेमिनाथ
c. महावीर
d. उपर्युक्त में से कोई नहीं
38. निम्नलिखित में से किसका उल्लेख ऋग्वेद में नहीं है?
a. जनपद
b. जन
c. ग्राम
d. कुल
39. निम्नलिखित में से किस जेल में, राजेन्द्र लाहड़ी को फांसी दी गई थी?
a. फैजाबाद
b. गोरखपुर
c. गोण्डा
d. लखनऊ
40. हाल ही में, निम्नलिखित में से किसको नया केन्द्रीय सतर्कता आयुक्त नियुक्त किया गया है?
a. टी.एम. भसीन
b. के.वी. चौधरी
c. प्रदीप कुमार
d. उपर्युक्त में से कोई नहीं
41. निम्नलिखित में से कौन विश्व पर्यावरण दिवस (वेड) 2015 के लिए मेजबान देश था?
a. ब्राजील
b. इटली
c. चीन
d. ऑस्ट्रेलिया
42. निम्नलिखित में से 15 अगस्त, 1947 को भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के अध्यक्ष कौन थे?
a. जवाहरलाल नेहरू
b. डॉ. राजन्द्र प्रसाद
c. जे.बी. कृपलानी
d. अबुल कलाम आजाद
43. 'सत्याग्रह' शब्द दिया गया था-
a. महात्मा गांधी द्वारा
b. मगनलाल गाँधी द्वारा
c. देवदास गांधी द्वारा
d. कस्तूरबा गांधी द्वारा
44. भारत का प्रथम गवर्नर जनरल नियुक्त हुआ था
a. 1774 में
b. 1833 में
c. 1858 में
d. 1911 में
45. राष्ट्रवाद का प्रचार एवं प्रसार के लिए बाल गंगाधर तिलक द्वारा निकाला गया समाचार-पत्र था-
a. युगान्तर
b. केसरी
c. देशभक्ति
d. क्रान्ति
46. निम्नलिखित में से किसने 'इन्कलाब जिन्दाबाद' का नारा दिया?
a. इकबाल
b. एम.के. गांधी
c. भगतसिंह
d. एस.सी. बोस
47. निम्नलिखित में से कौन प्रथम भारतीय आई.सी.एस. (भारतीय सिविल सर्विसेज) में चयनित हुआ था?
a. सत्येन्द्रनाथ टैगोर
b. सरोजिनी नायडू
c. लाला लाजपत राय
d. सी.आर. दास
48. आगरा के मोती मस्जिद का निर्माण किसके शासनकाल में हुआ?
a. हुमायूं
b. शाहजहाँ
c. औरंगजेब
d. शाह आलम द्वितीय
49. निम्नलिखित में से किसने सर्वप्रथम 'स्वराज' शब्द का प्रयोग किया?
a. महात्मा गाँधी
b. दादाभाई नौरोजी
c. बाल गंगाधर तिलक
d. गोपालकृष्ण गोखले
50. 'गदर' समाचार-पत्र प्रकाशित हुआ था-
a. फ्रांस से
b. जर्मनी से
c. अमेरिका से
d. इंग्लैण्ड से
भाग-2
विधि
51. मुस्लिम माता-पिता के बच्चे-
a. दण्ड प्रक्रिया संहिता की धारा 125 के अधीन भरण-पोषण के हकदार नहीं हैं।
b. यदि तलाकशुदा पत्नी के साथ रहते हैं, तो द.प्र.सं. की धारा 125 के अधीन भरण पोषण के हकदार नहीं हैं।
c. भरण-पोषण के हकदार हैं।
d. दण्ड प्रक्रिया संहिता से शासित नहीं है।
52. वारण्ट मामले का आशय अपराध से सम्बन्धित है, जो
a. मृत्युदण्ड से दण्डनीय।
b. आजीवन कारावास या दो वर्ष से अधिक अवधि के कारावास से दण्डनीय।
c. कि दो वर्ष से अनधिक कारावास से दण्डनीय।
d. उपर्युक्त (a) तथा (b)
53. 'क' पर एक बार चोरी और दूसरी बार घोर उपहति का आरोप है। 'क'
a. पर चोरी करने और घोर उपहति के आरोप अलग-अलग लगेंगे।
b. पर चोरी और घोर उपहति के आरोप एक साथ लगेंगे।
c. का चोरी और घोर उपहति के लिए विचारण एक साथ होगा।
d. पर चोरी और घोर उपहति के आरोप एक साथ लगेंगे परन्तु इनका विचारण अलग-अलग होगा।
54. दण्ड प्रक्रिया संहिता की धारा 145 के अधीन स्थावर सम्पत्ति के बारे में विवाद में कार्यपालक मजिस्ट्रेट किस प्रश्न का निर्णय कर सकता है?
a. कब्जा और हक
b. वास्तविक कब्जा
c. हक
d. उपर्युक्त सभी
55. निम्नांकित पर विचार कीजिये :
1. प्रथम सूचना रिपोर्ट अपराध कारित होने की सूचना मात्र है।
2. प्रथम सूचना रिपोर्ट अपने आप में एक सारभूत साक्ष्य है।
उपरोक्त में
a. (a) सही है, किन्तु (b) गलत है।
b. (a) गलत है, किन्तु (b) सही है।
c. (a) तथा (b) दोनों सही हैं।
d. (a) तथा (b) बोनों गलत हैं।
56. क चोरी का अभियुक्त है। गिरफ्तारी के पश्चात् 90 दिन निरोध में रखा जाता है। दोषसिद्ध होने पर । वर्ष का कारावास दिया जाता है। क्या वह 90 दिन की मुजराई का दावा कर सकता है?
a. हाँ
b. नहीं
c. 45 दिन के लिए मुजराई मिलेगी।
d. 30 दिन की मुजराई के लिए अहं है।
57. निम्नलिखित में से कौन-सा उपचार दण्ड प्रक्रिया संहिता में प्रावधानित नहीं है?
a. निर्देश
b. पुनर्विलोकन
c. पुनरीक्षण
d. अपील
58. दण्ड प्रक्रिया संहिता की निम्नांकित कौन-सी भारा विवाह के विरुद्ध अपराध के अभियोजन के सम्बन्ध में है?
a. धारा 198
b. धारा 199
c. धारा 197
d. उपर्युक्त में से कोई नहीं
59. दण्ड प्रक्रिया संहिता की कौन-सी धारा बन्दी प्रत्यक्षीकरण रिट से मिलती-जुलती है?
a. धारा 96
b. धारा 97
c. धारा 98
d. धारा 99
60. एक न्यायिक मजिस्ट्रेट संस्वीकृति अभिलिखित कर सकता है
a. विचारण के दौरान
b. जांच के दौरान
c. अन्वेषण के दौरान
d. उपर्युक्त सभी
61. "अभिवाक् सौदेबाजी" प्रावधान किस पर लागू होते हैं?
a. भारत की सामाजिक-आर्थिक स्थितियों पर प्रभाव डालने वाले अपराधों पर।
b. स्त्रियों के विरुद्ध अपराधों पर।
c. 14 वर्ष से कम आयु के बालकों के विरुद्ध अपराधों पर।
d. उपर्युक्त में से कोई नहीं।
62. यदि किसी न्यायालय का पीठासीन न्यायाधीश निर्णय में हस्ताक्षर नहीं करता या तिथि ऑकत नहीं करता, तो यह
a. असाध्य प्रक्रियात्मक अनियमितता है।
b. दं.प्र.सं. की धारा 465(1) के अधीन साध्य प्रक्रियात्मक अनियमितता है।
c. तात्विक अनियमितता है।
d. अविधिकता है
63. दण्ड प्रक्रिया संहिता की निम्नांकित किस धारा में पीड़ितों के उपचार सम्बन्धी प्रावधान किया गया है।
a. धारा 357
b. धारा 357-क
c. धारा 357-ख
d. धारा 357-1
64. दण्ड प्रक्रिया संहिता की धारा 24 के अन्तर्गत "लोक अभियोजक" से अभिप्रेत है तथा उसमें शामिल है I
a. धारा 24 के अन्तर्गत नियुक्त कोई व्यक्ति।
b. लोक अभियोजक के निर्देशों के अधीन कार्य करने वाला कोई व्यक्ति।
c. (a) तथा (b) दोनों
d. उपरोक्त में कोई नहीं।
65. दण्ड प्रक्रिया संहिता की निम्नांकित कौन-सी धारा प्रतिकर न्याय से सम्बन्धित है?
a. धारा 355
b. धारा 356
c. धारा 357
d. धारा 359
66. दण्ड प्रक्रिया संहिता के अन्तर्गत विकृत चित्त अभियुक्त को कुछ विधिक संरक्षण दिये गये हैं। यह प्रावधान पाये जाते हैं
a. धारा 328 में
b. धारा 331 में
c. धारा 334 में
d. उक्त सभी धाराओं में
67. 'अग्रिम जमानत' मंजूर करने का क्षेत्राधिकार निहित है
a. मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट में
b. केवल सत्र न्यायालय में
c. केवल उच्च न्यायालय में
d. (b) तथा (c) दोनों
68. डाकघर की तलाशी का वारण्ट कौन जारी कर सकता है?
a. जिला मजिस्ट्रेट
b. दीवानी न्यायालय
c. उच्च न्यायालय
d. कार्यपालक मजिस्ट्रेट
69. भारतीय दण्ड संहिता के अध्याय 21 के अन्तर्गत 'मानहानि' के अपराध का संज्ञान लिया जा सकता है
a. पुलिस रिपोर्ट पर
b. पीड़ित व्यक्ति के परिवाद पर
c. न्यायालय द्वारा स्वतः
d. उपरोक्त सभी प्रकार से
70. जब पुलिस थाने के भारसाधक अधिकारी को यह सूचना मिलती है कि किसी व्यक्ति ने आत्महत्या कर ली है, तो वह तुरन्त रिपोर्ट करेगा
a. न्यायिक मजिस्ट्रेट को
b. कार्यपालक मजिस्ट्रेट को
c. मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट को
d. उच्च न्यायालय को
71. "दण्ड प्रक्रिया संहिता की धारा 154 के अधीन संज्ञेय अपराध की सूचना मिलने पर. पुलिस अधिकारी एक प्रथम सूचना रिपोर्ट दर्ज करने हेतु बाध्य है।" यह निम्न बाद में उच्चतम न्यायालय द्वारा सम्प्रेक्षित है-
a. ललिता कुमारी बनाम उ.प्र. राज्य
b. कल्याण बनाम उ.प्र. राज्य
c. नन्द कुमार बनाम छत्तीसगढ़ राज्य
d. नरेन्द्र बनाम राजस्थान राज्य
72. पुलिस अधिनियम, 1861 की निम्न में से किस धारा में कहा गया है कि एक पुलिस अधिकारी सदैव कर्तव्य पर रहता है और उसे जिले में कहीं भी तैनात किया जा सकता है?
a. धारा 20 में
b. धारा 21 में
c. धारा 22 में
d. धारा 23 में
73. पुलिस अधिनियम, 1861 की धारा-7 सम्बन्धित है-
a. विभागीय कार्यवाही से
b. न्यायिक कार्यवाही से
c. (a) तथा (b) दोनों से
d. उपर्युक्त में से कोई नहीं
74. उत्तर प्रदेश पुलिस विनियमों के अन्तर्गत ग्राम चौकीदार उत्तरदायी होता है I
a. जिला पुलिस अधीक्षक के प्रति
b. पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) के प्रति
c. ग्राम प्रधान के प्रति
d. जिला मजिस्ट्रेट के प्रति
75. दण्डादेश जो मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट दे सकेंगे
a. मृत्युदण्ड
b. आजीवन कारावास
c. सात वर्ष से अधिक की अवधि के लिए कारावास
d. सात वर्ष से कम की अवधि के लिए कारावास
76. दण्ड प्रक्रिया संहिता की निम्नांकित धाराओं में किस धारा में साक्षी की भावभंगी के बारे में टिप्पणियाँ अभिलिखित करने का प्रावधान है?
a. धारा 288
b. धारा 280
c. धारा 278
d. धारा 270
77. निम्नांकित में से थाने का भारसाधक अधिकारी कौन है?
a. मुख्य कान्स्टेबिल
b. पुलिस का सहायक उपनिरीक्षक
c. पुलिस का उपनिरीक्षक
d. उप-पुलिस अधीक्षक
78. चिकित्सा अधिकारी, उपहति या मृत्योपरान्त परीक्षण रिपोर्ट की कितनी प्रतियाँ तैयार करेगा?
a. दो प्रतियाँ
b. तीन प्रतियाँ
c. चार प्रतियाँ
d. उतनी प्रतियाँ जितनी पीड़ित के सम्बन्धी माँगे
79. उ.प्र. पुलिस रेगूलेशन्स के निम्नांकित किस पैरा में प्रावधानित है कि विशेष अवसरों को छोड़कर सिविल पुलिस के सिपाही सशस्त्र नहीं होगे?
a. पैरा 58
b. पैरा 59
c. पैरा 61
d. पैरा 63 अमल कर
80. सशस्त्र पुलिस में से प्रधान कान्स्टेबलों की नियुक्ति जिला पुलिस बल से पदोन्नति द्वारा निम्न में से कौन करेगा?
a. सहायक पुलिस अधीक्षक
b. उप-पुलिस अधीक्षक
c. पुलिस अधीक्षक
d. पुलिस अधीक्षक से सलाह करके मजिस्ट्रेट
81. पुलिस अधिनियम की धारा 15(3) (जो विक्षुब्ध या संकटपूर्ण क्षेत्रों से सम्बन्धित है।) के अन्तर्गत अतिरिक्त पुलिस बल का खर्च निम्न में से किसके द्वारा वहन किया जायेगा?
a. उस क्षेत्र के निवासियों द्वारा
b. राज्य सरकार के द्वारा
c. स्थानीय निकायों द्वारा
d. पुलिस विभाग द्वारा
82. पुलिस अधिनियम, 1861 में "मवेशीष शब्द के अर्थान्तर्गत निम्न में से कौन-शामिल नहीं है?
a. कुत्ता
b. भेड़
c. बकरी
d. उपर्युक्त सभी
83. पुलिस अधिकारी लावारिस सम्पत्ति (ऐसी सम्पत्ति जिसका स्वामी ज्ञात नहीं है) अपने कब्जे में लेगा परन्तु इसके व्ययन के सम्बन्ध में उसे निम्न में से किस अधिकारी के आदेश के मार्गदर्शन में कार्य करना होगा?
a. पुलिस थाना प्रभारी के पद
b. अपने से वरिष्ठ पुलिस अधिकारी के
c. जिला मजिस्ट्रेट के
d. राज्य सरकार के
84. पुलिस विनियम के निम्नांकित किस पैरा में यह प्रावधानित है कि पुलिस भीरा प्रभारी का यह व्यक्तिगत कर्त्तव्य है कि वह विकृत चित्त व्यक्ति को अन्य व्यक्तियों के साथ उसी सेल में न रखें?
a. पैरा 160 में
b. पैरा 161 में
c. पैरा 162 में
d. पैरा 163 में
85. पुलिस अधिनियम, 1861 की निम्नांकित कौन सी धारा विशिष्ट पुलिस अधिकारियों की शक्तियों से सम्बन्धित है?
a. धारा 17
b. धारा 18
c. धारा 19
d. धारा 20
86. उ.प्र. पुलिस रेगूलेशन्स के अन्तर्गत प्रावधानित निम्नलिखित में से कौन सुमेलित नहीं है?
a. सशस्त्र पुलिस अध्याय 6
b. घुड़सवार पुलिस अध्याय 8
c. ग्राम पुलिस अध्याय १
d. अन्वेषण अध्याय 10
87. पुलिस अधिनियम की निम्नांकित किस धारा में जिला पुलिस अधीक्षक को त्योहारों के अवसर पर सड़कों पर संगीत विनियमित करने की शक्ति प्राप्त है?
a. धारा 15-क (खण्ड 4)
b. धारा 27 (खण्ड 2)
c. धारा 30 (खण्ड 4)
d. धारा 16 (खण्ड 3)
88. लोक जमावों और जुलूसों को लोक सड़कों, गलियों या मार्गों पर संचालन के लिए निम्न में से कौन आदेश दे सकता है?
a. थाने का भारसाधक अधिकारी
b. पुलिस अधीक्षक
c. मजिस्ट्रेट
d. उपर्युक्त में से कोई भी
89. निम्न को सुमेलित कीजिये
सूची-I सूची-II
(अपराध) (भारतीय दण्ड संहिता की धारा)
A. आपराधिक षड्यन्त्र 1. धारा 307
B. हत्या का प्रयास 2. धारा 383
C. आपराधिक मानव-वध 3. धारा 120-क
D. उद्दापन 4. धारा 299
कूट :
A B C D
a. 3 1 4 2
b. 1 2 3 4
c. 4 3 2 1
d. 3 4 1 2
90. 'क' ने 'ख' को मृत्यु की धमकी देकर कर 'ख' 10,000 की राशि ले ली। 'क' ने निम्नलिखित में से कौन-सा अपराध किया है?
a. छल
b. लूट
c. रिष्टि
d. उद्दापन
91. 'सम्पत्ति का बेईमानी से दुर्विनियोग' निम्न में से किसके विरुद्ध अपराध है?
a. चल सम्पत्ति
b. अचल सम्पत्ति
c. (a) तथा (b) दोनों
d. उपर्युक्त में से कोई नहीं
92. भारतीय दण्ड संहिता की निम्नांकित किस धारा के अन्तर्गत "लोकमार्ग पर उतावलेपन या उपेक्षा से कोई वाहन चलानाश अपराध है?
a. धारा 278
b. धारा 273
c.धारा 279
d. धारा 280
93. "न्यायालय" शब्द को भारतीय दण्ड संहिता की किस धारा में परिभाषित किया गया है?
a. धारा 17
b. धारा 18
c. धारा 19
d. धारा 20
94. भारतीय दण्ड संहिता को निम्नांकित कौन-सी धारा 'विधि को भूल क्षम्य नहीं है' सिद्धान्त की समाविष्ट करती है?
a. धारा 77
b. धारा 78
c. धारा 79
d. उक्त में कोई नहीं
95. भारतीय दण्ड संहिता की धारायें 304-ख तथा 498-क-
a. आपस में समावेशी हैं।
b. आपस में समावेशी नहीं हैं।
c. केवल उच्च न्यायालय द्वारा प्रयोग में लाई जाती है।
d. साधारणतया प्रयोग में नहीं लाई जाती है।
96. 'क' सिविल सेवा में होने का मिथ्या अपशब्द करके साशय 'य' से प्रवंचना करता है, और इस प्रकार बेईमानी से 'य' को उत्प्रेरित करता है कि वह उसे उधार पर माल लेने दे, जिसका मूल्य चुकाने का उसका इरादा नहीं है। 'क' द्वारा किया गया अर्पस् है?
a. प्रतिरूपण द्वारा छल
b. छल
c. उद्दापन
d. उपर्युक्त में से कोई नहीं
97. 'क', 'ख' को, जो 19 वर्ष का युवक है. एक काम्पैक्ट डिस्क (सी. डी.), अश्लील तस्वीर अमोदार्थ देखने के लिए बांटता है। 'क' ने भारतीय दण्ड संहिता की निम्न में से किस धारा के अन्तर्गत अपराध किया?
a. धारा 292
b. धारा 293
c. धारा 294
d. धारा 295
98. निम्न पर विचार कीजिये-
1. प्रत्येक प्रकार की लूट में या तो चोरी या उद्दापन होता है।
2. चोरी, लूट हो जाती है जब उसके साथ जीवन को जोखिम में डाल दिया जाता है।
उपरोक्त में
a. सही है, किन्तु (b) गलत है।
b. गलत है, किन्तु (b) सही है।
c. तथा (b) दोनों सही हैं।
d. तथा (b) दोनों गलत हैं।
99. 'य' को एक बाघ उठा ले जाता है। यह जानते हुए कि संभाव्य है कि गोली लगने से 'य' मर जाय, किंतु 'य' का वध करने का आशय न रखते हुए और सद्भावनापूर्वक 'य' के फायदे के आशय से 'क' उस बाघ पर गोली चला देता है। 'क' की गोली से 'य' को मृत्युकारक घाव हो जाता है। 'क' दोषी है-
a. हत्या का
b. आपराधिक मानव-वध जो हत्या नहीं है
c. दुर्घटना के द्वारा मृत्यु कारित करना
d. कोई अपराध नहीं
100. निम्नलिखित में से अनवरत् अपराध कौन-सा है?
a. दुष्प्रेरण
b. बलात्कार
c. अपहरण
d. चोरी
101. भारतीय दण्ड संहिता के अधीन निम्नलिखित में से कौन सुमेलित नहीं है?
a. ठग - धारा 309
b. सिक्के का कूटकरण - धारा 231
c. रिश्वत - धारा 171-ख
d. लिंग - धारा 8
102. 'अ' एक बीमा कम्पनी से पैसा वसूलने के लिए जानबूझकर अपनी बीमा शुदा दुकान में आग लगा देता है। 'अ' ने कौन-सा अपराध किया है?
a. रिष्टि
b. छल
c. उद्दापन
d. उपरोक्त में कोई नहीं
103. निम्न पर विचार कीजिये-
1. "मेरे द्वारा, मेरी इच्छा के विरुद्ध किया कार्य मेरा नहीं है।" सिद्धांत ने भारतीय दण्ड संहिता की धारा 94 में स्थान पाया है।
2. "विधि तुच्छ कार्यों पर ध्यान नहीं देती है" का सिद्धांत भारतीय दण्ड संहिता की धारा 95 में निगमित है।
उपरोक्त में :
a. (a) सही है, किन्तु (b) गलत है।
b. (a) गलत है, किन्तु (b) सही है।
c. (a) तथा (b) दोनों सही हैं।
d. (a) तथा (b) दोनों गलत हैं।
104. 'क', कुल्हाड़ी से काम कर रहा है, कुल्हाड़ी का फल उसमें से उछल जाता है और निकट खड़ा हुआ व्यक्ति उससे मारा जाता है। 'क' दोषी होगा-
a. हत्त्या का
b. आपराधिक मानव-वध का जो हत्या नहीं है
c. गंभीर उपहति का
d. कोई अपराध कारित नहीं
105. भारतीय दण्ड संहिता की निम्न किस धारा में, "भीख माँगने के प्रयोजनों के लिए अप्राप्तवय का व्यपहरण या विकलांगीकरण" को वर्णित किया गया है?
a. धारा 363 में
b. धारा 364 में
c. धारा 363-क में
d. धारा 364-क में
106. भारतीय दण्ड संहिता की धारा 320 में घोर उपहति के अन्तर्गत कितने प्रकार की उपहतियों को शामिल किया गया है?
a. 6
b. 7
c. 8
d. 9
107. निम्न पर विचार कीजिये-
1. आर. बनाम मैकनाटन, विकृतचित्तता एक बचाव, से सम्बन्धित वाद है।
2. आर. बनाम गोविन्दा, सामान्य आशय से सम्बन्धित वाद है।
a. (a) सही है, किन्तु (b) गलत है।
b. (a) गलत है, किन्तु (b) सही है।
c. (a) तथा (b) दोनों सही हैं।
d. (a) तथा (b) दोनों गलत हैं।
108. निम्न पर विचार कीजिये -
1. आर. बनाम डडले एण्ड स्टीफेंस आवश्यकता से सम्बन्धित वाद है।
2. राज्य बनाम के.एम. नानावती, गम्भीर एवं अचानक प्रकोपन के कारण हत्या से सम्बन्धित वाद है।
उपरोक्त में,
a. (a) सही है, किन्तु (b) गलत है।
b. (a) गलत है, किन्तु (b) सही है।
c. (a) तथा (b) दोनों सही हैं।
d. (a) तथा (b) दोनों गलत हैं।
109. 'क', 'ख' से गंभीर और अचानक प्रकोपन मिलने पर साशय य की मृत्यु कारित कर देता है। 'य', 'ख' का भाई है। 'क' ने अपराध किया है-
a. हत्या का
b. आपराधिक मानव-वध का जो हत्या नहीं है
c. घोर उपहति का
d. हत्या के प्रयत्न का
110. 'क', एक भिखारी को पर्याप्त खाद्य सामग्री होने के बावजूद भोजन नहीं देता है जिसके कारण उसकी मृत्यु हो जाती है। 'क' दोषी है
a. किसी भी अपराध के लिए नहीं
b. हत्या के प्रयास के लिए
c. हत्या के लिए
d. आपराधिक मानव-वध जो हत्या नहीं है, के लिए
111. निम्न पर विचार कीजिये
1. एक भारतीय द्वारा विदेश में किये गये अपराध के विचारण का क्षेत्राधिकार भारत के न्यायालयों को है।
2. एक विदेशी द्वारा भारत में किये गये अपराध के विचारण का क्षेत्राधिकार भारतीय न्यायालयों को नहीं है।
उपरोक्त में,
a. (a) सही है, किन्तु (b) गलत है।
b. (a) गलत है, किन्तु (b) सही है।
c. (a) तथा (b) दोनों सही हैं।
d. (a) तथा (b) दोनों गलत हैं।
112. परिवार नियोजन का विशेषज्ञ होने का दावा करने वाले एक व्यक्ति 'क' ने 'य' को कुछ रसायन दिया। रसायन का उपभोग करने से 'य' के गर्भ में पल रहे बच्चे की गर्भ में मृत्यु हो गयी। 'क' ने कौन-सा अपराध कारित किया है?
a. कोई अपराध नहीं।
b. हत्या का अपराध।
c. आपराधिक मानव वध का अपराध जो हत्या नहीं है।
d. गर्भपात कारित कराने का अपराध।
113. मधुबन चौहान बनाम भारत संघ (2014) 3 एस.सी.सी. । देर किससे सम्बन्धित है?
a. न्यायालय के समक्ष झूठी गवाही देने से
b. राज्य के विरुद्ध युद्ध छेड़ने से
c. फांसी की सजा को आजीवन कारावास में बदलने से
d. उपरोक्त में से कोई नहीं
114. निम्नलिखित में से किस वाद में, अभी हाल में, उच्चतम न्यायालय ने एक आपराधिक संविधि में 'प्रकृति विरुद्ध अपराध' की संवैधानिकता सिद्ध की है?
a. नेशनल लीगल सर्विसेज अथॉरिटी बनाम भारत संघ
b. चारु खुराना बनाम भारत संघ
c. जया भादुड़ी बनाम भारत संघ
d. सुरेश कुमार कौशल बनाम नाज फाउण्डेशन
115. 'क' को राजमार्ग पर पड़ी हुई अंगूठी मिलती है, जो किसी व्यक्ति के कब्जे में नहीं है। उसे अपने लिये रख लेता है। 'क' कारित करता है-
a. चोरी
b. आपराधिक दुर्विनियोग
c. आपराधिक न्यास-भंग
d. उपरोक्त में कोई नहीं
116. 'क', 'ख' की भूमि पर स्थित पेड़ को बेईमानी से ले जाने से इरादे से 'ख' की अनुमति के बिना काट डालता है। 'क' ने कौन-सा अपराध किया-
a. कोई अपराध नहीं किया जब तक कि पेड़ ले जाया न जाए।
b. सम्पत्ति के आपराधिक दुर्विनियोजन का अपराध किया है।
c. आपराधिक न्यास-भंग का अपराध किया है।
d. चोरी का अपराध किया है
117. 'अ' साशय एक स्त्री को क्षुभित (क्षुब्ध) करने के इरादे से उसके चेहरे पर पड़ा बूंघट हटा देता है।
'अ' दोषी है-
a. सदोष अवरोध का
b. हमले का
c. आपराधिक बल प्रयोग करने का
d. मानहानि का
118. भा.दं.सं. की कौन-सी धारा "जुर्माना न देने पर कारावार्स जबकि अपराध केवल जुर्माने से दण्डनीय"
a. धारा 63
b. धारा 64
c. धारा 67
d. उक्त में से कोई नहीं
119. भा.दं.सं. की निम्नलिखित में से कौन-सी धारा Gबन्दी के एकान्त परिरोध के लिए प्रावधान करती
a. धारा 71
b. धारा 72
c. धारा 73
d. उक्त में से कोई नहीं
120. निम्न किस अपराध में दुराशय आवश्यक तत्व नहीं है?
a. हत्या
b. चोरी
c. लूट
d. द्विविवाह
121. जब दो या दो से अधिक व्यक्ति एक सार्वजनिक स्थान पर लड़ते हैं तथा लोक शान्ति भंग करते हैं, तो वे दोषी होंगे
a. बलवा के
b. लूट के
c. दंगा के
d. कोई अपराध नहीं
122. "कोई भी तथ्य जिसमें प्रमाणकारी बल हो, साक्ष्य कहलाता है। यह परिभाषा सम्बन्धित है
a. सामण्ड से
b. स्टीफेन से
c. फिप्सन से
d. बेंथन से
123. 'अ' ने इण्टरमीडिएट के जाली अंकपत्र के आधार पर बी.ए., परीक्षा में बैठने के लिए आवेदन किया किन्तु परीक्षा आरम्भ होने के पूर्व ही जाली अंकपत्र पकड़ लिया गया। 'अ' दोषी है-
a. छल का
b. छल के प्रयत्न का
c. आपराधिक न्यासभंग का
d. उक्त में कोई नहीं
124. लूट को डकैती तब माना जाता है जबकि लूट करने वाले व्यक्तियों की संख्या कम-से-कम-
a. 10 व्यक्ति हो।
b. 5 व्यक्ति हो।
c. 6 व्यक्ति हो।
d. 4 व्यक्ति हो।
125. साक्ष्य अधिनियम की धारा 3 में इलेक्ट्रॉनिक अभिलेखों को किस तिथि से शामिल किया गया?
a. 17 अक्टूबर, 2000
b. 10 अक्टूबर, 2000
c. 2 अक्टूबर, 2000
d. 14 नवम्बर, 2000
126. सूची 1 तथा सूची II का सम्मिलन करें तथा दिये गये कूट की सहायता से सही उत्तर चुनिए
सूची-I सूची-II
A. दस्तावेज 1. धारा 3
B. प्राथमिक साक्ष्य 2. धारा 62
C. द्वितीयक साक्ष्य 3. धारा 63
D. मौखिक साक्ष्य 4. धारा 60
कूट :
A B C D
a. 2 3 1 4
b. 1 2 3 4
c. 3 2 1 4
d. 2 1 4 3
127. साक्ष्य अधिनियम की कौन-सी धारा सम्बन्धित तथ्य और कार्य (रेस जेस्टे) से सम्बन्धित है?
a. धारा 7
b. धारा 9
c. धारा 10
d. धारा 6
128. भारतीय दण्ड संहिता की धारा 376 के अपराध में पीड़ित का शील साक्ष्य अधिनियम की किस धारा में संगत नहीं है?
a. धारा 53-क
b. धारा 114-क
c. धारा 53
d. धारा 119
129. भारतीय साक्ष्य अधिनियम की निम्नांकित किस धारा में "जीवन की उपधारणा" उपबन्धित है?
a. धारा 108
b. धारा 106
c. धारा 104
d. धारा 107
130. भारतीय साक्ष्य अधिनियम के अन्तर्गत स्वीकृति, कौन कर सकता है?
a. वह व्यक्ति जिससे हित उत्पन्न हुआ है
b. एक स्वतन्त्र व्यक्ति
c. कार्यवाही से सम्बन्धित गवाह
d. न्यायालय
131. निम्नलिखित में से कौन "लोक दस्तावेज" नहीं है?
a. गिरफ्तारी का वागण्ट
b. आरोष पत्र
c. शव परीक्षण रिपोर्ट
d. एक पंजीकृत विक्रय विलख
132. भारतीय साक्ष्य अधिनियम की कौन-सी धारा यह उपबन्ध करती है कि किसी मामले में किसी तथ्य को साबित करने के लिए साक्षियों की कोई विशिष्ट संख्या अपेक्षित नहीं होगी?
a. धारा 135
b. धारा 134
c. धारा 136
d. धारा 132
133. भारतीय साक्ष्य अधिनियम की निम्नांकित किस धारा में स्मृति ताजा" करने से सम्बन्धित प्रावधान है-
a. धारा 161
b. धारा 160
c. धारा 159
d. धारा 158
134. भारतीय साक्ष्य अधिनियम की कौन-सी धारा यह उपबन्ध करती है कि साक्ष्य के अनुचित ग्रहण या अग्रहण के आधार पर कोई नवीन विचारण नहीं होगा?
a. धारा 166
b. धारा 167
c. धारा 15
d. धारा 161
135. अन्यत्र उपस्थित होने का अभिवाक -
a. भारतीय दण्ड संहिता में विशेष अपवाद है।
b. भारतीय दण्ड संहिता में सामान्य अपवाद है।
c. साक्ष्य अधिनियम की धारा 11 में मान्य साक्ष्य का मात्र नियम है।
d. उपर्युक्त में से कोई नहीं।
136. "मृत्युकालिक कथन" हो सकता है,
a. मौखिक
b. लिखित
c. सम्प्रेषण के किसी भी पर्याप्त तरीके में
d. उपर्युक्त सभी
137. भारतीय साक्ष्य अधिनियम की निम्न कौन-सी धारा "कब्जा पूर्ण स्वामित्व का प्रथम दृष्टया साक्ष्य है" के सिद्धान्त को प्रभाव में लाती है?
a. धारा 110
b. धारा 112
c. धारा 113
d. धारा 114
138. साक्ष्य अधिनियम की किस धारा के अधीन अनेक वर्षों का लगातार सहवास, विवाह को अवधारणा कर सकता है?
a. धारा 112
b. धारा 50
c. धारा 114
d. उपर्युक्त में से कोई नहीं
139. किस वाद में एक पक्षकार द्वारा अभिकधित और प्रतिपक्षी अस्वीकृत तथ्यों को कहा जाता है
a. नकारात्मक तथ्य
b. सुसंगत तथ्य
c. विवाद्यक तथ्य
d. सकारात्मक तथ्य
140. कथन (A) साक्ष्य अधिनियम की धारा 132 का परन्तुक "स्वयं को अपराध में फसाने" के विरुद्ध नियम का एक पक्ष है।
कारण (R) - साक्ष्य अधिनियम की धारा 132 की नीति न्याय के लिए साक्ष्य प्राप्त करना है।
उपरोक्त में,
a. (A) और (R) दोनों सही हैं और (R), (A) का सही स्पष्टीकरण है।
b. (A) और (R) दोनों सही हैं किन्तु (R). (A) का सही स्पष्टीकरण नहीं है।
c. (A) सही है किन्तु (R) गलत है।
d. (A) गलत है किन्तु (R) सही है।
141. भारतीय साक्ष्य अधिनियम की धारा 45 के अधीन, विशेषज्ञ की राय नहीं ली जा सकती
a. विदेशी विधि पर
b. विज्ञान या कला पर
c. भारतीय विधि पर
d. अंगुलि चिह्न पर
142. निम्नलिखित में से किस बाद में भारतीय साक्ष्य अधिनियम की किस धारा 27 की संवैधानिक वैधता को भारतीय संविधान के अनुच्छेद 20(3) के उल्लंघन के आधार पर चुनौती दी गयी थी?
a. उ. प्र. राज्य बनाम देवमन उपाध्याय
b. बम्बई राज्य बनाम काठीकालू
c. इनायतुल्लाह बनाम महाराष्ट्र राज्य
d. नन्दिनी सतपथी बनाम पी.एल. धानी
143. बोलने में असमर्थ एक साक्षी, खुले न्यायालय में संकेतों से संक्रय देता है। ऐसा साक्ष्य
a. मौखिक साक्ष्य है।
b. द्वितीय साक्ष्य है।
c. विशिष्ट साक्ष्य है।
d. परिस्थितिजन्य साक्ष्य है।
144. साक्ष्य अधिनियम के अधीन चिकित्सकीय साक्ष्य का मूल्य
a. केवल सम्पोषक है
b. निश्चायक है
c. सहायक नहीं है
d. प्रत्यक्ष साक्षी के विश्वसनीय तथा सच्चे साक्ष्य के विपरीत भी निश्चायक है।
145. क पर ख का हत्या का आरोप है। उसके विचारण में निम्नांकित में कौन विवाद्यक तथ्य हो सकते हैं?
1. क ने ख की हत्या की।
2. क एक ईमानदार व्यक्ति है।
3. क को ख से गम्भीर और अचानक प्रकोपन मिला।
4. क को सामाजिक सेवाओं के लिए पुरस्कृत किया गया था।
सही उत्तर चुनिए
a. 1 तथा 2
b. 1 तथा 3
c. 1. 2 तथा 3
d. 1.2, 3 तथा 4
146. भारतीय साक्ष्य अधिनियम की धारा 112 :
a. विधिक कल्पना का सृजन करती है।
b. अवधारणा का उपबन्ध नहीं करती है।
c. डी.एन.ए. परीक्षण द्वारा खण्डनीय निश्चायक उपधारणा का उपवन्ध करती है।
d. किसी भी स्थिति में अखण्डनीय निश्चायक परख का उपबन्ध करती है।
147. दण्ड प्रक्रिया संहिता की किस धारा के अधीन न्यायालय को किसी भी व्यक्ति को साक्षी के रूप में सम्मन करने का विवेकाधिकार है
a. धारा 311
b. धारा 319
c. धारा 311-क
d. धारा 313
148. क पर भाषा के आधार पर दो समूहों के मध्य दुश्मनी फैलाने का आरोप है। इस अपराध का न्यायालय द्वारा संज्ञान लेने से पूर्व दण्ड प्रक्रिया संहिता के अन्तर्गत किसकी पूर्व स्वीकृति आवश्यक है।
a. जिला मजिस्ट्रेट
b. उच्च न्यायालय
c. केन्द्र सरकार अथवा राज्य सरकार
d. उपरोक्त में कोई नहीं
149. आर.एम. मलकानी बनाम महाराष्ट्र राज्य (ए.आई.आर. 1973 सु. को. 157) किसकी प्राह्मता से सम्बन्धित है?
a. टेप रिकॉर्ड किया हुआ साक्ष्य
b. पुलिस से की गयी संस्वीकृति
c. विशेषज्ञ राय
d. अनुश्रुत साक्ष्य
150. शरद चन्द्र डे बनाम गोपाल चन्द्र लाहा का वाद सम्बन्धित है
a. संस्वीकृति से
b. षड्यन्त्र से
c. उपधारणा से
d. विबन्ध से