UP APO PYQs - 2006 (हिंदी माध्यम)

UP APO PYQs - 2006 (हिंदी माध्यम)

उत्तर प्रदेश सहायक अभियोजन अधिकारी प्रारम्भिक परीक्षा-2006

भाग-1

सामान्य ज्ञान

Download Pdf with Solution 

1. निम्नलिखित में से किसने यह आज्ञा दी थी कि एक आदमी को एक ही पत्नी से विवाह करना चाहिए, उसके बन्ध्या होने की स्थिति में वह दूसरा विवाह कर सकता है?

a. हुमायूँ

b. शेरशाह

c. अकबर

d. औरंगजेब

 

2. सूची-I सूची-I को सुमेलित कीजिए

        सूची-I                                    सूची-II

        (घटना)                                   (वर्ष)

A. अकबर का जन्म                      1. 1191

B. तैमूर का आक्रमण                    2. 1398

C. तालीकोटा का युद्ध                   3. 1542

D. तराइन का प्रथम युद्ध                4. 1565

 कूटः

   A B C D

a. 3 2 4 1

b. 3 1 4 2

c. 4 2 3 1

d. 4 1 3 2

 

3. बंगाल को विभाजित करने में लॉर्ड कर्जन का वास्तविक लक्ष्य था-

a. एक मुस्लिम बाहुल्य सूबे का निर्माण करना

b. पूर्वी बंगाल में आर्थिक विकास की सहायता करना

c. बंगाल में राष्ट्रीयता की शक्तियों को दुर्बल करना

d. उपरोक्त में से कोई नहीं

 

4. नमक सत्याग्रह के समय जब गाँधीजी गिरफ्तार कर लिये गये उस समय किसने आन्दोलन के नेता के रूप में उनका स्थान लिया?

a. जवाहरलाल नेहरू

b. सरदार पटेल

c. अबुल कलाम आजाद

d. अब्बास तैय्यब जी

 

5. गाँधीजी को किसने सावधान किया था कि वे मुस्लिम धार्मिक नेताओं और इनके अनुयायियों के कट्टरपन को प्रोत्साहित करें?

a. आगा खाँ

b. अजमल खाँ

c. हसन इमाम

d. मोहम्मद अली जिल्ल

 

6. सन्यासी विद्रोह कहाँ भड़का था?

a. अवध में

b. बंगाल में

c. हरियाणा में

d. पंजाब में

 

7. निम्नलिखित में से कौन-सी घटना महाराष्ट्र में घटी ?

a. भील विद्रोह

b. कोल विद्रोह

c. रम्पा विद्रोह

d. संथाल विद्रोह

 

8. 1814 से 1817 के काल में निम्नलिखित में से किस क्षेत्र के तालुकेदारों ने ब्रिटिश शासन के विरुद्ध विद्रोह किया?

a. अलीगढ़

b. अवध

c. वीरभूम

d. मालवा

 

9. परमहंस मण्डली निम्न में से कहाँ का एक सुधारवादी संगठन था ?

a. महाराष्ट्र

b. उत्तर प्रदेश

c. पंजाब

d. बंगाल

 

10. निम्नलिखित संगठनों में से किसका उद्देश्य या सशस्त्र क्रान्ति द्वारा औपनिवेशिक सत्ता को उखाड़ना और संयुक्त राज्य भारत की स्थापना करना ?

a. इण्डियन एसोसियेशन

b. हिन्दुस्तान रिपब्लिकन एसोसियेशन

c. बॉम्बे ब्रिटिश एसोसियेशन

d. मद्रास नेटिव एसोसियेशन

 

11. निम्नलिखित महिला क्रान्तिकारियों में से किसने 1932 के दीक्षान्त समारोह में डिग्री प्राप्त करते हुए गर्वनर पर गोली चलाई?

a. प्रीतिलता वाडेदर

b. कल्पना दत्त

c. शान्ति घोष

d. बीना दास

 

12. निम्न में से किसने कहा है "जनसंख्या को स्थिर करने के लिए शिक्षा सर्वोत्तम गर्भ निरोधक है?"

a. डॉ. मनमोहन सिंह

b. सैम पित्रोदा

c. सोमनाथ चटर्जी

d. प्रणव मुखर्जी

 

13. निम्नलिखित में से कौन-सा कथन सही नहीं है?

a. भारतीय योजना आयोग का अध्यक्ष प्रधानमंत्री होता है

b. भारत में नियोजन के लिए सर्वोच्च निर्णयन संस्था योजना आयोग है

c. योजना आयोग का सचिव राष्ट्रीय विकास परिषद् का सचिव भी होता है।

d. भारत का प्रधानमंत्री राष्ट्रीय विकास परिषद् की अध्यक्षता करता है।

 

14. यू.पी. में ग्राम प्रधान का निर्वाचन होता है-

a. पंचायत के सीमा क्षेत्र में निवास करने वाले सभी वयस्कों द्वारा।

b. पंचायत के सीमा क्षेत्र की निर्वाचन सूची में सम्मिलित सभी निर्वाचकों द्वारा

c. ग्राम पंचायतों के सदस्यों द्वारा

d. पंचायत के सीमा क्षेत्र के निर्वाचकों में से।

 

15. अधिकतम कितने संख्या में आंग्ल-भारतीय लोकसभा में मनोनीत किये जा सकते हैं?

a. 3

b. 2

c. 5

d. 4

 

16. भारतीय संसद में सम्मिलित है-

a. लोकसभा और राज्यसभा

b. लोकसभा, राज्यसभा और प्रधानमन्त्री

c. स्पीकर और लोकसभा

d. राष्ट्रपति और संसद के दोनों सदन

 

17. निम्नलिखित में कौन वैश्वीकरण का मापदण्ड नहीं है?

a. सार्वजनिक प्रतिष्ठानों में विनिवेश

b. आयात शुल्क में कमी

c. रूपये को परिवर्तनशील बनाना

d. प्रत्यक्ष विदेशी निवेश को स्वच्छन्दतापूर्वक आने देना

 

18. निम्नलिखित में से कौन सा युग्म सुमेलित नहीं है-

a. शीत शुष्क मण्डल               -           लद्दाख

b. आर्द्र-नम मण्डल                 -          उत्तरी भारत

c. उष्ण मानसून मण्डल            -           मध्य भारत

d. उष्ण शुष्क मण्डल               -           राजस्थान

 

19. दण्डकारण्य परियोजना विस्तीर्ण है-

a. बिहार, मध्य प्रदेश तथा आन्ध्र प्रदेश में

b. बिहार, मध्य प्रदेश तथा उड़ीसा में

c. मध्य प्रदेश, आन्ध्र प्रदेश तथा उड़ीसा में

d. उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश तथा बिहार में

 

20. भारत का सर्वाधिक नगरीकृत राज्य है-

a. गुजरात

b. महाराष्ट्र

c. तमिलनाडु

d. पश्चिम बंगाल

 

21. सरदार सरोवर परियोजना से लाभान्वित होने वाले राज्य है-

a. गुजरात, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश एवं राजस्थान

b. आन्ध्र प्रदेश, मध्य प्रदेश, गुजरात एवं महाराष्ट्र

c. उड़ीसा, मध्य प्रदेश, गुजरात एवं महाराष्ट्र

d. मध्य प्रदेश, गुजरात, कर्नाटक एवं महाराष्ट्र

 

22. वर्ष 2001 की जनगणना के अनुसार, उत्तर प्रदेश के बाद सर्वाधिक आबादी वाला राज्य कौन है?

a. मध्य प्रदेश

b. बिहार

c. महाराष्ट्र

d. आन्ध्र प्रदेश

 

23. अटलाण्टिक महासागर के बारे में निम्न कथनों पर विचार कीजिए और चयन कीजिए जो सही नहीं हैं-

a. यह विश्व का दूसरा सबसे बड़ा (Largest) महासागर है

b. यह पृथ्वी का लगभग 30 प्रतिशत क्षेत्र आच्छादित करता है

c. यह उत्तर में आर्कटिक महासागर से लेकर दक्षिण में अन्टार्कटिक तक फैला हुआ है।

d. यह सर्वाधिक खारा (Saltiest) महासागर है।

 

24. अम्ल वर्षा होती है-

a. बादल के जल और सल्फर डाई ऑक्साइड प्रदूषक के बीच प्रतिक्रिया के कारण

b. वर्षा जल और कार्बन-डाई-ऑक्साइड प्रदूषक के बीच प्रतिक्रिया के कारण

c. अम्ल वाष्प के बादलों तक पहुँच कर ठण्डी होने के कारण

d. बिजली चमकने और बादल फटने के दौरान जल वाष्प और विद्युत आवेश के बीच प्रतिक्रिया के कारण

 

25. विमानों का पता लगाने के लिए राडार किस माध्यम का प्रयोग करता है-

a. माइक्रो तरंग का

b. इलेक्ट्रिक तरंग का

c. अल्ट्रासोनिक तरंग का

d. साउण्ड तरंग का

 

26. कथन (A) : स्टेम सेल अनुसंधान अत्यन्त महत्वपूर्ण हो गया है, स्टेम कोशिकाओं की बहुक्षम क्षमताओं को देखते हुए।

कारण (R) : स्टेम सेलों से एक संपूर्ण भ्रूण का निर्माण हो सकता है।

नीचे दिये गये कूट की सहायता से सही उत्तर का चयन कीजिए।

कूटः-

a. A तथा R दोनों सही हैं, तथा RA की सही व्याख्या है

b. A तथा R दोनों सही है, किन्तु RA की सही व्याख्या नहीं है।

c. A सही है किन्तु R गलत है

d. A गलत है किन्तु R सही है

 

27. किसी वस्तु का भार निम्नलिखित में से किस स्थान पर न्यूनतम होगा ?

a. उत्तरी ध्रुव पर

b. दक्षिणी ध्रुव पर

c. विषुवत रेखा पर

d. पृथ्वी के केन्द्र में

 

28. प्लेटलेट्स पाये जाते हैं-

a. लिम्फ में

b. रुधिर में

c. अग्नाशय रस में

d. पित्त में

 

29. अम्लीय मिट्टी को सुधारने के लिए कौन-सी चीज मिलाई जाती है?

a. चूना

b. कैल्शियम सुपर फॉस्फेट

c. जिप्सम

d. कम्पोस्ट खाद

 

30. एक वायुयान ऊपर की ओर उठता है-

a. हवा की प्रतिक्रिया ऊपर की ओर होने के कारण

b. हवा का घनत्व वायुयान के नीचे से ऊपर की ओर कम होने के कारण

c. इसके पंखों पर ऊपर का दबाव नीचे के दबाव की तुलना में कम होने के कारण

d. वायुयान की नासिका ऊपर की ओर उठी होने के कारण

 

31. पृथ्वी के पारितः (around) घूमने वाले कृत्रिम उपग्रह से बाहर गिराई गई गेंद

a. सूर्य पर चली जायेगी

b. चन्द्रमा पर चली जायेगी

c. पृथ्वी पर गिरेगी

d. उसी कक्षा में घूमती रहेगी

 

32. यदि किसी कण के रेखीय संवेग को दो गुना कर दिया जाये तो इसकी गतिज ऊर्जा होगी-

a.दो गुनी

b.  चार गुनी

c. अपरिवर्तित

d. आधी

 

33. डयूटेरियम ऑक्साइड को सामान्यतः क्या कहा जाता है?

a. मृदुजल

b. कठोर जल

c. भारी जल

d. क्रिस्टलीय जल

 

34. निम्न देशों में से किस देश के पास क्रायोजेनिक इंजिन तकनीक उपलब्ध नहीं है?

a. यू.एस..

b. रूस

c. भारत

d. यू.के.

 

35. पी.एस.एल.वी. सी 7 के माध्यम से 10.01.07 को भारत द्वारा 4 उपग्रह छोड़े गये उनमें से एक पीह्य नसैट-प्रथम है। यह किस देश का उपग्रह है-

a. ब्राजील

b. अर्जेन्टीना

c. जर्मनी

d. इण्डोनेशिया

 

36. पूर्ण सूर्य ग्रहण को सीधा देखने से आँखों को जो नुकसान होता है, उसका कारण होता है-

a. सूर्य की नई किरणें

b. सूर्य के सिरे की तीव्र चमक

c. सूर्य के सामने चन्द्रमा की उपस्थिति

d. सूर्य की अल्ट्रावायलेट किरणें

 

37. विश्व में निम्न में से कौन सबसे कम जनसंख्या वाला देश है?

a.सेंट किट्स

b.  मोनैको

c. पालाऊ

d. ट्यूवालू

 

38. निम्न में से किसे वर्ष 2006 में राजीव गाँधी खेल रत्न एवार्ड प्रदत्त किया गया ?

a. परिमार्जन नेगी

b. जीव मिल्खा

c. पंकज आडवाणी

d. महेन्द्र सिंह धोनी

 

39. वर्ष 2006 में गाँधी अन्तर्राष्ट्रीय शान्ति पुरस्कार दिया गया-

a. किरन देसाई को

b. रूय मनोरमा को

c. शबाना आज़मी को

d. सुकेतु मेहता को

 

40. वर्ष 2006 का साहित्य में नोबेल पुरस्कार ओरहान पामुक को प्रदत्त किया गया है। वे किस किस देश के नागरिक हैं?

a. इटली

b. तुर्की

c. ग्रीस

d. मिस्त्र

 

41. 21वाँ इन्दिरा गाँधी राष्ट्रीय एकीकरण पुरस्कार प्रधानमंत्री जी द्वारा दिया गया-

a. महेश भट्ट को

b. बरखा दत्त को

c. जावेद अख्तर को

d. जे.पी. दत्ता को

 

42. निम्न में से किस वर्ष 2006 का उभरते नेतृत्व श्रेणी के रमन मैग्सेस एवार्ड के लिए चयनित किया गया है-

a. किरन बेदी

b. किरन देसाई

c. अरविन्द केजरीवाल

d. बिन्द्रा कारत

 

43. वर्ष 2006 में निम्न में से किसे चौदहवें राजीव गाँधी राष्ट्रीय स‌द्भावना पुरस्कार हेतु चुना गया है?

a. महेश भट्ट

b. अरुन्धति राय

c. निर्मला देशपाण्डेय

d. उपर्युक्त में से कोई नहीं

 

44. भारत रोम व्यापार का संकेत मिलता है-

a. रामायण में

b. मनुस्मृति में

c. दिव्यावदान में

d. संगम साहित्य में

 

45. निम्न में से कौन-सा वंश सबसे पुराना है?

a. चालुक्य

b. चोल

c. पल्लव

d. सातवाहन

 

46. भारतीय इतिहास में बाजार नियंत्रण नीति के लिए निम्न में से कौन प्रसिद्ध है?

a. बलबन

b. अकबर

c. शेरशाह

d. अलाउद्दीन खिलजी

 

47. मौर्य प्रशासन में 'रूपदर्शक' नामक पदाधिकारी उत्तरदायी था-

a. अन्तःपुर की व्यवस्था के लिए

b. धर्म प्रचार के लिए

c. मुद्राओं के परीक्षण के लिए

d. कारीगरों के निरीक्षण के लिए

 

48. दादाभाई नौरोजी द्वारा प्रतिपादित 'अपवाह सिद्धांत' की सही परिभाषा दिये गये किस कथन में आती है?

a. देश के संसाधनों का उपयोग ब्रिटेन के हित में किया जा रहा था।

b. भारत की राष्ट्रीय सम्पदा का एक भाग अथवा कुल वार्षिक उत्पाद ब्रिटेन को निर्यात कर दिया जाता था जिसके लिए भारत को कोई वास्तविक प्रतिफल नहीं मिलता था।

c. साम्राज्यवादी शक्ति के संरक्षण में ब्रिटिश उद्योगपतियों को भारत में निवेश के अवसर दिये जाते थे।

d. भारत में ब्रिटिश सामान का आयात किया जाता था और यूं देश को प्रतिदिन अधिकाधिक गरीब बनाया जाता था।

 

49. अफगानिस्तान के कम-से-कम कुछ हिस्से निम्नांकित राज्य में सम्मिलित ये-

a. महापदनन्द

b. अशोक

c. समुद्रगुप्त

d. हर्ष

 

50. निम्नलिखित में से किसने शिक्षा के महाविद्यालय का निर्माण करवाया था ?

a. बालादित्य

b. हर्ष

c. गोपाल

d. धर्मपाल

 

भाग-2

विधि

51. '' एक मजिस्ट्रेट के समक्ष '' पर सद्धावपूर्वक अभियोग लगाता है-

a. '' ने कोई अपराध नहीं किया है

b. '' ने मानहानि का अपराध किया है

c. '' ने मानहानि का अपराध किया है, किंतु वह भारतीय दण्ड संहिता की धारा 93 के अन्तर्गत अपना बचाव कर सकता है

d. उपर्युक्त में से कोई नहीं

 

52. बलात्संग की पीड़ित का परिचय प्रकटन भारतीय दण्ड संहिता की धारा के अन्तर्गत दण्डनीय है?

a. धारा 228

b. धारा 228-

c. धारा 376-

d. धारा 376

 

53. निम्नलिखित में से कौन-सा आपराधिक प्रयत्न का दृष्टांत है?

a. '' जादू टोना द्वारा '' को मार डालने का प्रत्यन करता है।

b. '' कूटकृत करेंसी नोट बनाने के लिए रंग खरीदने मुम्बई जाता है।

c. '', '' की मृत्यु कारित करने के आशय से के कमरे में टंगे हुए कोट को '' समझकर उस पर गोली चलाता है।

d. '' अपना ही छाता किसी दूसरे का समझकर ले जाता है

 

54. जब कोई आपराधिक कार्य कई व्यक्तियों द्वारा अपने सब के सामान्य आशय को अग्रसर करने में किया जाता है, तब ऐसे व्यक्तियों में से प्रत्येक व्यक्ति दायित्व के अधीन है-

a. कार्य को करने के प्रयत्न के लिए

b. कार्य के दुष्प्रेरण के लिए

c. केवल उस भाग के लिए जो प्रत्येक ने किया है

d. मानो कार्य उनमें से प्रत्येक ने अकेले ही किया है

 

55. "मृत्यु दण्ड विरले में से विरलतम अपराधों में ही दिया जाना चाहिए" अभिनिर्धारित किया गया था-

a. बच्चन सिंह बनाम पंजाब राज्य में

b. रामेश्वर बनाम उत्तर प्रदेश राज्य में

c. टी.वी. वयेस्वरन बनाम तमिलनाडु राज्य में

d. उत्तर प्रदेश राज्य बनाम एम.के. एन्योनी में

 

56. "मानवीय सम्मान के साथ जीवित रहने के अधिकार में नैसर्गिक जीवन को समाप्त करने का अधिकार सम्मलित नहीं है।" अभिनिर्धारित किया गया था-

a. पी. रथिनम बनाम भारत संघ में

b. ज्ञान कौर बनाम पंजाब राज्य में

c. राजन्द्र प्रसाद बनाम उत्तर प्रदेश राज्य में

d. मच्छी सिंह बनाम पंजाब राज्य में

 

57. पाँच या उससे अधिक सदस्यों के जमाव द्वारा उस जमाव के सामान्य उद्देश्य को अग्रसर करने में की गयी हिंसा का प्रयोग जो अपराध गठित करेगा, वह है-

a. विधि विरूद्ध जमाव

b. हमला

c. दंगा

d. बलवा

 

58. आपराधिक मानव वध हत्या नहीं है, यदि वह किया जाता है-

a. जब अपराधी क्रोध में कार्य कर रहा है।

b. जब अपराधी पागलपन में कार्य कर रहा है।

c. पीड़ित की सहमति से, जो 18 वर्ष की आयु पूर्ण कर चुका है।

d. पीड़ित की सहमति से, जो 12 वर्ष की आयु पूर्ण कर चुका है।

 

59. एक नियोजक अपने कर्मचारियों के वेतन से कतिपय प्रतिशत अंश यह कह कर काट लेता है कि भविष्यनिधि के लिए यह उनका अंशदान है, किंतु उसे कोष में जमा नहीं करता है। नियोजक करता है-

a. आपराधिक दुर्विनियोग

b. आपराधिक न्यासभंग

c. चोरी

d. छल

 

60. भारतीय दण्ड संहिता की धारा 498- के अंतर्गत निर्दयता में निहित है-

a. केवल शारीरिक

b. सम्पत्ति चल हो

c. स्त्री का उत्पीड़न

d. पत्नी द्वारा निर्दयता

 

61. '' कार से दिल्ली से आगरा तक की यात्रा पर था। '' उसे रास्ते में मिला तथा बीच के नगर मथुरा तक लिफ्ट देने के लिए प्रार्थना की। '' ने उसकी प्रार्थना को स्वीकार किया परंतु मथुरा आने पर उसके बार-बार प्रार्थना करने पर भी '' को वहां नहीं उतारा। '' को उसकी इच्छा के विरुद्ध आगरा तक जाना पड़ा।

a. '' किसी भी अपराध का दोषी नहीं है।

b. '' अपहरण के अपराध का दोषी है।

c. '' सदोष परिरोध के अपराध का दोषी है।

d. '' आपराधिक बल प्रयोग करने का दोषी है।

 

62. एक विद्यालय का अध्यापक '' अनुशासन लागू करने के प्रयोजन से एक विद्यार्थी, जिसकी आयु लगभग 11 वर्ष थी, को मामूली सजा देता है। इस मामले में-

a. '' भारतीय दण्ड संहिता की धारा 89 के अधीन बचाव का दावा कर सकता है

b. '' साधारण उपहति कारित करने का दोषी है

c. '' आपराधिक बल प्रयोग का दोषी है

d. '' भारतीय दण्ड संहिता की धारा 88 के अधीन बचाव का दावा कर सकता है

 

63. '' के विवाह का अनुष्ठान '' के साथ '' नामक पुरोहित द्वारा यह जानते हुए कराया जाता है कि विवाह अवैध है क्योंकि पूर्व से ही विवाहित है। विवाह के समय '' का पिता '' तथा अन्य दो व्यक्ति '' '' उपस्थित रहते हैं।

इस मामले में-

a. '', '' एवं '' दुष्प्रेरणा के लिए दायित्वाधीन है

b. केवल '' का पिता '' दुष्प्रेरण के लिए दोषी है

c. '', '', '' और '' सभी दुष्प्रेरण के लिए दोषी हैं

d. केवल पुरोहित '' द्विविवाह के अपराध के दुष्प्रेरण का दोषी है

 

64. निम्नलिखित में से कौन-से संयोजन सही सुमेलित हैं?

1. के. एम. नानावती बनाम महाराष्ट्र राज्य     -     गंभीर एवं अचानक प्रकोपन

2. हिमाचल प्रदेश राज्य बनाम आशा राम      -     बलात्संग

3. करन सिंह बनाम उत्तर प्रदेश राज्य           -     प्राईवेट प्रतिरक्षा का अधिकार

4. हरजीत सिंह बनाम पंजाब राज्य               -     दहेज मृत्यु

नीचे दिये गये कूट की सहायता से सही उत्तर चुनिये

कूटः-

a. 1,2 और 3

b. 2,3 और 4

c. 1,3 और 4

d. 1,2 और 4

 

65. लोक अप्रदूषण के सामान्य प्रकार के लिए दण्ड उपबन्धित है-

a. भारतीय दण्ड संहिता की धारा 268 में

b. भारतीय दण्ड संहिता की धारा 269 में

c. भारतीय दण्ड संहिता की धारा 290 में

d. भारतीय दण्ड संहिता की धारा 291 में

 

66. अधिवक्ताओं ने एक आन्दोलन के कारण न्यायालय की कार्यवाहियों में भाग लेना बन्द कर दिया तथा सत्याग्रह किया। एक समाचार पत्र ने अपने सम्पादकीय में यह आलोचना की कि क्या एक वर्ग के रूप में अधिवक्ताओं का हड़ताल पर जाना उचित है? अधिवक्ताओं को "कांजिया दलाल" अर्थात् विवाद दलाल के नाम से सम्पादकीय लेख में सम्बोधित किया गया था

a. समाचार-पत्र का सम्पादक मानहानि कारित करने के अपराध का दोषी है

b. समाचार-पत्र का सम्पादक मानहानि कारित करने के अपराध का दोषी नहीं है।

c. सम्पादक ही नहीं वरन् निदेशक मण्डल के अध्यक्ष तथा इसके प्रधान प्रबन्धक भी मानहानि कारित करने के अपराध के दोषी है।

d. उपर्युक्त में से कोई नहीं

 

67. मैकनाटन नियम के अनुसार विधिक पागलपन, चिकित्सीय पागलपन से सर्वथा भिन्न है। इसका संबंध है।

a. इच्छाशक्ति के पूर्ण लोप से

b. बोध शक्ति के पूर्ण लोप से

c. सहज उन्मत्ता से

d. उपर्युक्त में से कोई नहीं

 

68. भारतीय दण्ड संहिता के अन्तर्गत तथ्य की भूल के बचाव के लिए-

a. वास्तविक भूल पर्याप्त है।

b. कार्य युक्तियुक्त होना होना चाहिए।

c. कार्य युक्तियुक्त तथा स‌द्भावपूर्वक किया जाना चाहिए।

d. उपर्युक्त में से कोई नहीं

 

69. निम्नलिखित में से किस वाद में उच्चतम न्यायालय ने यह कहा है कि प्राइवेट प्रतिरक्षा के अधिकार के विरूद्ध प्राइवेट प्रतिरक्षा का अधिकार नहीं होता?

a. पंजाब राज्य बनाम सोहन सिंह

b. सुरजीत सिंह बनाम पंजाब राज्य

c. उत्तर प्रदेश राज्य बनाम रामस्वरूप

d. एम.आर. सिंह बनाम गुजरात राज्य

 

70. भारतीय दण्ड संहिता की धारा 299 के अधीन आवश्यक दोषी मनःस्थिति है-

a. आशय अथवा ज्ञान

b. आशय अथवा उपेक्षा

c. आशय अथवा उतावलापन

d. उपेक्षा अथवा विद्वेष

 

71. जब दो या अधिक व्यक्ति कोई अवैध कार्य अथवा कोई ऐसा कार्य, जो अवैध नहीं है, अवैध साधनों द्वारा करने या करवाने को सहमत होते हैं तब ऐसा करार-

a. आपराधिक षडयंत्र होता है.

b. आपराधिक दुष्प्रेरण होता है

c. आपराधिक षडयंत्र एवं दुष्प्रेरण, दोनों होता है

d. उपर्युक्त में से कोई नहीं

 

72. '' अपने कुत्ते को '' के ऊपर उसकी सहमति के बिना ललकारता है।

'' दोषी होगा-

a. हमला के लिए

b. आपराधिक धमकी के लिए

c. आपराधिक बल प्रयोग को लिए

d. घोर उपहति के लिए

 

73. दण्ड प्रक्रिया संहिता, 1973 की धारा 308 के अंतर्गत एक सह-अपराधी, जो क्षमादान की शर्तों को पूरा नहीं करता, का झूठा साक्ष्य देने के लिए अलग से विचारण हो सकता है, लेकिन निम्न की अनुमति से-

a. सेशन न्यायालय

b. उच्च न्यायालय

c. राज्य सरकार

d. उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश

 

74. दण्ड प्रक्रिया संहिता की धारा 77 के अन्तर्गत वारण्ट निष्पादित किया जा सकता है-

a. उस न्यायालय के अधिकार क्षेत्र में जिसने वारण्ट जारी किया

b. सत्र न्यायालय के अधिकार क्षेत्र में

c. राज्य के किसी भी स्थान पर

d. भारत के किसी भी स्थान पर

 

75. दण्ड प्रक्रिया संहिता के किस प्रावधान के अन्तर्गत, पुलिस थाने का भारसाधक अधिकारी, अपराध की प्रथम सूचना रिपोर्ट प्राप्त होने पर सम्बन्धित मजिस्ट्रेट को उसकी प्रतिलिपि भेजेगा?

a. धारा 154, दण्ड प्रक्रिया संहिता के अन्तर्गत

b. धारा 159, दण्ड प्रक्रिया संहिता के अन्तर्गत

c. धारा 156, दण्ड प्रक्रिया संहिता के अन्तर्गत

d. धारा 157, दण्ड प्रक्रिया संहिता के अन्तर्गत

 

76. असंज्ञेय अपराध से अभिप्रेत है, ऐसा अपराध जिसमें-

a. एक पुलिस अधिकारी बिना वारण्ट के आधार पर गिरफ्तार नहीं कर सकता है

b. एक पुलिस अधिकारी अपने विवेक के आधार पर गिफ्तार कर सकता है

c. एक पुलिस अधिकारी बिना वारण्ट के गिरफ्तार करने का प्राधिकार रखता है

d. परिवादी के निवेदन पर गिरफ्तार किया जा सकता है

 

77. क्या दण्डिक न्यायालय उसके समक्ष प्रस्तुत किये गये किसी दस्तावेज को परिबद्ध कर सकता है?

a. हाँ

b. नहीं

c. केवल दीवानी न्यायालय परिबद्ध कर सकता है

d. वरिष्ठ अधिकारी की सहमति से परिबद्ध किया जा सकता है

 

78. क्या एक मजिस्ट्रेट किसी स्थान की, जिसकी तलाशी के लिए वह तलाशी वारण्ट जारी करने के लिल सशक्त है, अपनी उपस्थिति में तलाशी किये जाने का आदेश दे सकता है?

a. हाँ, धारा 103, दण्ड प्रक्रिया संहिता के अंतर्गत

b. हाँ, धारा 104, दण्ड प्रक्रिया संहिता के अंतर्गत

c. नहीं

d. हाँ, धारा 105, दण्ड प्रक्रिया संहिता के अंतर्गत

 

79. समन मामले का अर्थ है-

a. एक ऐसा मामला, जो वारण्ट मामला नहीं है

b. एक ऐसा मामला, जिसमें प्रतिभूति की आवश्यकता नहीं है

c. एक ऐसा मामला, जिसके द्वारा चोरी के अपराध का विचारण होता है

d. एक ऐसा मामला, जिसमें विचारण के दौरान केवल समन ही जारी किया जा सकता है

 

80. निम्नलिखित में से कौन सा वाद त्रुटिपूर्ण अन्वेषण से सम्बन्धित है-

a. डी.के. बसु बनाम पश्चिम बंगाल राज्य

b. जाहिरा हबीबुल्लाह शेख बनाम गुजरात राज्य

c. साक्षी बनाम भारत संघ

d. दीपेश चाण्डक बनाम भारत संघ

 

81. दण्ड प्रक्रिया संहिता की धारा 125 के सन्दर्भ में निम्नलिखित कथनों में से कौन-सा कथन सही नहीं है?

a. एक ऐसे व्यक्ति, जिसके पास पर्याप्त आर्थिक साधन नहीं है, के विरूद्ध धारा 125 का उपयोग नहीं हो सकता है

b. एक विवाहित पुत्री, जिसका पति बेरोजगार है, के भरण-पोषण का दायित्व पुत्री के पिता का है।

c. अपना भरण-पोषण करने में अक्षम माता-पिता के भरण-पोषण का दायित्व एक विवाहित पुत्री का भी है।

d. ऐसी स्त्री जिसने पति से विवाह विच्छेद प्राप्त कर लिया है और पुनर्विवाह नहीं किया है. अपने पूर्व पति से भरण-पोषण प्राप्त कर सकती है।

 

82. दण्ड प्रक्रिया संहिता की धारा 199(2) के अन्तर्गत संस्थित मामले में अपनाई गयी विचारण प्रक्रिया होती है-

a. सत्र विचारण

b. पुलिस रिपोर्ट के आधार पर संस्थित वारण्ट मामले का विचारण

c. पुलिस रिपोर्ट से अन्यथा संस्थित वारण्ट मामले का विचारण

d. समन विचारण

 

83. भारतीय दण्ड संहिता की कौन-सी धारा के अधीन किया गया अपराध, दण्ड प्रक्रिया संहिता की धारा 320 के अन्तर्गत शमनीय नहीं है?

a. धारा 352

b. धारा 353

c. धारा 354

d. धारा 355

 

84. "धारा 145, दण्ड प्रक्रिया संहिता के अन्तर्गत कार्यवाहियों का उद्देश्य शान्ति भंग के खतरे का निवारण करना है, कि स्वत्व का निर्धारण करना।" निम्न में से किस मामले में यह कहा गया है?

a. भारत संघ बनाम अजीबुन्निसा खातुन

b. नन्दी राम बनाम चाँदी राम

c. रोशन लाल बनाम राज्य

d. रामाधीन बनाम श्यामा देवी

 

85. निर्णय सुनाये जाते समय किस मामले में अभियुक्त की उपस्थिति अभिमुक्त की जा सकती है?

a. जब न्यायालय ने अभिमुक्ति को व्यक्तिगत उपस्थिति से पूर्व में ही अभियमुक्त प्रदान कर दी हो

b. जब निर्णय दोषमुक्ति का हो

c. उपरोक्त दोनों में

d. उपरोक्त में से कोई नहीं

 

86. न्यायहित में मजिस्ट्रेट के पास यह शक्ति है कि वह समन मामले का वित्चारण वारण्ट मामले की तरह कर सकता है, जिसमें उस मामले के अन्तर्गत जिस अपराध के लिए विचारण हो रहा है वह दण्डनीय है-

a. 6 मास से अधिक के कारावास से

b. 4 माह से अधिक के कारावास से

c. एक वर्ष से अधिक के काराावास से

d. उपर्युक्त में से कोई नहीं

 

87. प्रत्येक दाण्डिक विचारण में मजिस्ट्रेट द्वार अभियुक्त को दोषी पाने पर, दण्डादेश से पूर्व अभियुक्त की सुनवाई अवश्य होगी-

a. सही, बिना सुनवाई किए दण्डादेश पारित नहीं किया जा सकता

b. गलत, समन मामलों में यह आवश्यक नहीं है

c. केवल सजा वारण्ट भेजने से पहले यह आवश्यक है

d. किसी भी मामले में आवश्यक नहीं है

 

88. दण्ड प्रक्रिया संहिता की निम्न धाराओं में से किस धारा में सत्र न्यायालय के समक्ष विचारण की प्रक्रिया का प्रावधान किया गय है-

a. 260 से 265

b. 238 से 250

c. 251 से 259

d. 225 से 237

 

89. दण्ड प्रक्रिया संहिता के अन्तर्गत निम्नलिखित में से कौन-सा कथन सही नहीं है-

a. जहां कोई निजी या अन्य अधिकृत व्यक्ति किसी अभियुक्त को बन्दी बनाकर पुलिस की अभिरक्षा में देने का अधिकार रखता है, वहां ऐसा निजी व्यक्ति बन्दी व्यक्ति का भी तलाशी ले सकता है।

b. न्यायिक कार्यवाही के अन्तर्गत जाँच तथा परीक्षण दोनों सम्मिलित हैं

c. परिवाद किसी भी व्यक्ति द्वारा किया जा सकता है तथा यह आवश्यक नहीं है कि पीड़ित व्यक्ति ही परिवाद करे

d. आरोप केवल वारण्ट केस में विरचित किये जाते हैं, छोटे-छोटे समन वादों में आरोप पत्र की विरचना की आवश्यकता नहीं होती

 

90. दण्ड प्रक्रिया संहिता की धारा 125 के अन्तर्गत एक मजिस्ट्रेट को निम्न शक्ति प्राप्त हैं-

a. अन्तरिम भरण-पोषण तथा कार्यवाहियों के व्ययों को प्रदान करने की शक्ति प्राप्त है।

b. अन्तरिम भरण-पोषण तथा कार्यवाहियों के व्ययों को प्रदान करने की शक्ति प्राप्त नहीं है।

c. अन्तरिम भरण-पोषण प्रदान करने की शक्ति प्राप्त है परंतु कार्यवाहियों के व्ययों को प्रदान करने की शक्ति प्राप्त नहीं है

d. अन्तरिम भरण-पोषण प्रदान करने की शक्ति प्राप्त कार्यवाहियों के व्ययों को प्रदान करने की शक्ति प्राप्त है। नहीं है परंतु

 

91. जब किसी मामले में कोई न्यायाधीश या मजिस्ट्रेट व्यक्तिक रूप से हितबद्ध है तो मामले का तब तक तो विचारण करेगा ही विचारार्थ सुपुर्द करेगा और ही कोई अपील ऐसे मामले में सुनेगा, जब तक कि

a. उच्च न्यायालय की अनुज्ञा ली गयी हो

b. उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश की अनुज्ञा ली गयी हो

c. उसके अपीलीय न्यायालय की अनुज्ञा ली गयी हो

d. उपयुक्त में से कोई नहीं

 

92. किस मामले में यह अभिनिर्धारित किया गया कि दण्ड प्रक्रिया संहिता के अध्याय VIII के प्रावधान लोकहित में होने के कारण भारत के संविधान के अनुच्छेद 19 के अतिक्रमण में नहीं है-

a. राम चरण बनाम राज्य

b. शिव नारायध बनाम बन माली

c. मधु लिमये बनाम एस.डी.एम. मुंगेर

d. राम प्रसाद बनाम सम्राट

 

93. दण्ड प्रक्रिया संहिता की धारा 459 में दस रूपये से कम शब्दों को किन शब्दों से प्रतिस्थापित किया गया है-

a. पाँच सौ रूपये से कम

b. पचास रूपये से कम

c. एक सौ रूपये से कम

d. दो सौ पचास रूपये से कम

 

94. जहाँ दो या अधिक न्यायालयों के मध्य क्षेत्राधिकार का प्रयोग विवादित हो तथा ऐसे न्यायालय विभिन्न उच्च न्यायालयों की अधीनस्थता के अन्तर्गत हो, तो दण्ड प्रक्रिया संहिता की धारा 186 के अन्तर्गत विषय विनिश्चित किया जायेगा-

a. उच्चतम न्यायालय द्वारा

b. बड़े राज्य के उच्च न्यायालय द्वारा

c. ऐसे उच्च न्यायालय द्वारा जिसमें अधिक न्यायाधीश है

d. ऐसे उच्च न्यायालय द्वारा जिसके क्षेत्र में कार्यवाहियाँ प्रथम प्रारंभहुई।

 

95. दण्ड प्रक्रिया संहिता की धारा 468 के अनुसार, दो वर्ष की अवधि के दण्डनीय अपराधों के लिए परिसीमाकाल है-

a. छः मास

b. एक वर्ष

c. दो वर्ष

d. तीन वर्ष

 

96. पुलिस अन्वेषण के लिए किसी व्यक्ति को निरूद्ध करने की मजिस्ट्रेट की शक्ति अधिकतम कितने दिनों की है?

a. 15 दिन

b. 60 दिन

c. 90 दिन

d. 30 दिन

 

97. साक्षी द्वारा प्रश्न का उत्तर देने से इंकार करने पर अथवा माँगे जाने पर दस्तावेज प्रस्तुत करने से इंकार करने पर, उसे कारावास के दण्ड से दण्डित किया जा सकता है, जिसकी अवधि होगी-

a. 30 दिन

b. 7 दिन

c. 14 दिन

d. 1 माह

 

98. पुलिस अधिनियम, 1861 की किस धारा के अन्तर्गत पुलिस अधिकारी को जिले के किसी भी भाग में नियोजित किया जा सकता है?

a. 20

b. 21

c. 22

d. 23

 

99. उत्तर प्रदेश पुलिस रेग्युलेशन के पैरा 169 के अन्तर्गत लोक अभियोजक का यह कर्तव्य है कि वह ऐसे सभी मामले सम्बन्धित मजिस्ट्रेट के संज्ञान में लाये जिनमें अदावाकृत सम्पत्ति मालखाने में रखी है-

a. 6 मास से अधिक से

b. 1 वर्ष से अधिक से

c. 3 मास से अधिक से

d. 2 वर्ष से अधिक से

 

100. उत्तर प्रदेश पुलिस रेग्युलेशन के पैरा 140 द्वारा वांछित है कि जब कोई पुलिस अधिकारी किसी व्यक्ति का चिकित्साधिकारी द्वारा परीक्षण कराने के लिए भेजे तो-

a. उसे ऐसे परीक्षण के उद्देश्य की स्पष्ट रूप से व्याख्या करना चाहिए

b. उसे वह समय निर्धारित करना चाहिए जिसके भीतर चिकित्सीय परीक्षण पूर्ण किया जाये

c. जिस व्यक्ति का चिकित्सीय परीक्षण होता है, उसके साथ उसे एक अनुरक्षक (एसकार्ट) को भेजना चाहिए

d. उसे वह समस्त सावधानी बरतनी चाहिए ताकि व्यक्ति फरार हो सके

 

101. उत्तर प्रदेश पुलिस रेग्युलेशन के अनुसार एक आरक्षित निरीक्षक रिजर्व लाइन का कैसा अधिकारी होता है?

a. सामान्य अधिकारी

b. प्रभारी अधिकारी

c. उप मुख्य अधिकारी

d. उपरोक्त में से कोई नहीं

 

102. पुलिस अधिनियम, 1861 की धारा 7 निम्नलिखित से सम्बन्धित है-

a. विभागीय कार्यवाही से

b. न्यायिक कार्यवाही से

c. उपरोक्त दोनों से

d. उपरोक्त में से कोई नहीं

 

103. इतिवृत्तों (हिस्ट्र-शीट) के विषय में निम्नलिखित कथनों में से कौन-सा गलत है?

a. वर्ग '' हिस्ट्र-शीट तीन वर्ष की अवधि के लिए होती है और उसे तारांकित करना आवश्यक नहीं है

b. डकैतों के गिरोह के सक्रिय सदस्य के लिए खोली गयी वर्ग '' की हिस्ट्र-शीट अवश्य तारांकित की जाए

c. जिन व्यक्तियों का कोई स्थायी निवास स्थान हो उनकी हिस्ट्र-शीट नहीं खोली जानी चाहिए

d. दण्ड प्रक्रिया संहिता की धारा 109 के अन्तर्गत निरूद्ध व्यक्ति के लिए हिस्ट्र-शीट खोलना अपेक्षित नहीं है

 

104. जब यह प्रतीत हो कि कोई विधि विरुद्ध जमाव या बलवा या शान्ति भंग हुई है तथा पुलिस बल शान्ति के परिरक्षण के लिए पर्याप्त नहीं है, तो विशेष पुलिस अधिकारी नियुक्त किये जा सकते है

a. निरीक्षक की पंक्ति से अनिम्न पंक्ति के किसी पुलिस अधिकारी के आवेदन पर मजिस्ट्रेट के द्वारा

b. सम्बन्धित जिले के पुलिस अधीक्षक के द्वारा

c. रेंज के पुलिस महानिरीक्षक के द्वारा

d. परिक्षेत्र के पुलिस महानिरीक्षक द्वारा

 

105. उत्तर प्रदेश पुलिस विनियम का कौन-सा अध्याय सवार पुलिस से संबंधित है?

a. अध्याय 5

b. अध्याय 6

c. अध्याय 7

d. अध्याय 8

 

106. केस डायरी के सम्बन्ध में निम्नलिखित में से कौन-सा कथन सही नहीं है-विवेचनाधिकारी को केस डायरी में वह स्थान समय अभिलिखत करना चाहिए:-

a. जब और जहाँ उसे सूचना प्राप्त हुई, जिस पर वह कार्य कर रहा है

b. जब और जहाँ से उसने अन्वेषण प्रारम्भ किया

c. जब और जहाँ अन्वेषण बन्द किया

d. जब और जहाँ पुलिस अधीरक्षक से अन्वेषण की प्रगति से सम्बन्धित जानकारी के लिए उसे तलब किया

 

107. पुलिस अधिनियम, 1861 के अन्तर्गत पुलिस शब्द में ऐसे व्यक्ति सम्मिलित हैं, जो इस अधिनियम के अन्तर्गत-

a. भर्ती किये गये हैं

b. प्रशिक्षित किये गये हैं।

c. नियुक्त किये गये हैं।

d. चयनित किये गये हैं।

 

108. उत्तर प्रदेश पुलिस विनियम का कौन-सा पैरा मृत्योपरान्त परीक्षण एवं प्रक्रिया से संबंधित है?

a. 137

b. 138

c. 139

d. 140

 

109. निम्नलिखित में से किस विनिश्चय में यह प्रतिपादित किया गया है कि पुलिस अधिनियम, 1861 की धारा 29 के अन्तर्गत दोषसिद्ध किये गये पुलिस अधिकारी के विरुद्ध विभागीय जाँच भी की जा सकती है?

a. आशा राम बनाम जी.सी. सक्सेना

b. उत्तर प्रदेश बनाम हरीशचन्द्र सिंह

c. सोमनाथ साहू बनाम राज्य

d. आर्य वीर सक्सेना बनाम राज्य

 

110. सूची-I को सूची-I से सुमेलित कीजिए तथा नीचे दिये गये कूट की सहायता से सही उत्तर का चयन कीजिए-

             सूची-I                                              सूची-II

            (उपबन्ध)                                             (धारा)

A. पुलिस अधिकारी के प्रमाण                           1. धारा 21

B. रेल और अन्य कार्यों के

आस-पास अतिरिक्त पुलिस बल की नियुक्ति       2. धारा 8

C. ग्राम पुलिस अधिकारी                                   3. धारा 30

D. लोक जमावों और जुलुसों का विनियमन         4. धारा 14

कूटः-

 A B C D

a. 2 1 3 4

b. 2 4 1 3

c. 1 2 3 4

d. 3 2 4 1

 

111. मुख्यालय पर लोक अभियोजक पूरे जिले के लिए एक पंजिका बनाये रखेगा जिसमें केवल उन फरार अपराधियों के नाम समाविष्ट होंगे-

a. जो उस जिले में विचारण का योग्य है

b. जिनके नाम, जाति, निवास तथा पूर्व इतिहास सभी शंका सम्भावनाओं से परे सत्यापित हो चुके हों

c. जिनके वास्तविक नाम, पता तथा पूर्व इतिहास विनिश्चित हुए हों।

d. जो सम्बन्धित जिले के निवासी हों।

 

112. निम्नलिखित में से किस विनिश्चय में यह प्रतिपादित किया गयाा कि केस डायरी का उपयोग अभियुक्त नहीं कर सकता? अभियुक्त अथवा उसका अधिवक्ता तो केस डायरी मँगवा सकता है ही उसके अवलोकन का दावा कर सकता है ?

a. उत्तर प्रदेश राज्य बनाम हरीशचन्द्र सिंह

b. आर्य वीर सक्सेना बनाम राज्य

c. केरल राज्य बनाम अमीनी अन्य

d. मुकन्द लाल बनाम भारत संघ

 

113. भारतीय साक्ष्य अधिनियम, 1872 का उद्देश्य, उद्देशिका के अनुसार है-

a. साक्ष्य की विधि को परिभाषित और संशोषित करना

b. साक्ष्य की विधि का समेकन, परिभाषा और संशोधन करना

c. साक्ष्य की विधि का समेकन, परिभाषा और समेकन करना

d. साक्ष्य की विधि का प्रकटन, समेकत, परिभाषा और संशोधन करना

 

114. जहाँ कि अनेक दस्तावेजों को एकरूपात्मक प्रक्रिया द्वारा बनाया जाता है कि मुद्रण, शिलामुद्रण या फोटोचित्रण में होता है, वहाँ उनमें से हर एक-

a. शेष सबकी अन्तर्वस्तु का द्वितीयक साक्ष्य है

b. शेष सबकी अन्तर्वस्तु का प्राथमिक साक्ष्य है

c. शेष सबकी अन्तर्वस्तु का प्रत्यक्ष साक्ष्य है

d. शेष सबकी अन्तर्वस्तु का दस्तावेजी साक्ष्य है

 

115. कथन (A) दाण्डिक मामलों में यह तथ्य कि अभियुक्त का चरित्र अच्छा है,

कारण (R): दाण्डिक मामलों में अभियुक्त का बुरा चरित्र सर्वदा असंगत है।

नीचे दिये गये कूट की सहायता से सही उत्तर चुनिये

कूटः-

a. A तथा R. दोनों हैं, तया RA की सही व्याख्या है

b. A तथा R दोनों सही हैं, किन्तु RA की सही व्याख्या नहीं है।

c. A सही है किन्तु R गलत है

d. A गलत है किन्तु R सही है

 

116. एक सामान्य प्रथा से अनुसार विवाह सम्बन्ध हुआ। यह सिद्ध करने के लिए क्या नियम है कि यह एक विधिमान्य वैवाहिक बन्धक है?

a. प्रथा को साक्ष्य के द्वारा सिद्ध किया जायेगा

b. न्यायालय प्रथा का न्यायिक संज्ञान लेते हैं

c. न्यायालय सामान्य जन पर प्रथा के प्रभाव का मूल्यांकन करेगा

d. उपर्युक्त सभी

 

117. भारतीय साक्ष्य अधिनियम की निम्नलिखित धाराओं में से किस धारा में शील का साक्ष्य देने वाले साक्षी के प्रतिपरीक्षण और पुनः परीक्षण से सम्बन्धित प्रावधान अन्तर्विष्ट है ?

a. धारा 140

b. धारा 141

c. धारा 142

d. धारा 139

 

118. अभियुक्त द्वारा की गयी संस्वीकृति सुसंगत होती है-

a. जो कि प्राधिकारवान व्यक्ति की ओर से की गयी है, जबकि वह मजिस्ट्रेट की साक्षात् उपस्थिति में की गयी हो।

b. जो कि पुलिस अधिकारी से की गयी हो, जबकि वह मजिस्ट्रेट की साक्षात् उपस्थिति में की गयी हो

c. जो कि मजिस्ट्रेट से की गयी हो परंतु पुलिस अधिकारी उपस्थित हो

d. जो कि उस समय की गयी हो जब व्यक्ति पुलिस अधिकारी की अभिरक्षा में हो तथा वह मजिस्ट्रेट की साक्षात् उपस्थिति में की गयी हो

 

119. खोजी कुत्ते द्वारा खोजा गया साक्ष्य किस श्रेणी में आता है?

a. मौखिक साक्ष्य

b. दस्तावेजी साक्ष्य

c. अनुश्रुत साक्ष्य

d. वैज्ञानिक साक्ष्य

 

120. प्रश्न यह है कि क्या '' ने किसी अमुख दिन कोलकाता में अपराध किया।

इस प्रश्न के उत्तर में निम्नलिखित में से कौन-सा तथ्य सुसंगत है?

a. यह कि '' उस दिन मुम्बई में था

b. यह कि '' कोलकाता जाने का अभ्यासी है

c. यह कि '' अपराध करने का अभ्यासी है

d. उपर्युक्त में से कोई नही

 

121. जहाँ कहीं भारतीय साक्ष्य अधिनियम, 1872 द्वारा यह निर्दिष्ट है कि न्यायालय किसी तथ्य कि उपधारणा करेगा वहाँ न्यायालय ऐसे तथ्य को-

a. साबित मानेगा यदि और जब तक वह नासाबित नहीं किय जाता है

b. साबित मानेगा यदि और जब तक वह नासाबित नहीं किया जाता है या उसके सबूत की माँग करेगा

c. साबित मानेगा

d. साबित मानेगा और उसे नासाबित करने के प्रयोजन के लिए साक्ष्य दिये जाने की अनुज्ञा नहीं देगा

 

122. निम्नलिखित में से कौन सह-अपराधी है?

a. गुप्तचर

b. उत्पीड़न के कारण रिश्वत देने वाला व्यक्ति

c. बलात्संग से पीड़ित लड़की (अभियोजिका)

d. वेश्या

 

123. भारतीय साक्ष्य अधिनियम, 1872 में सुसंगतता और संस्वीकृति है-

a. समानार्थी

b. सह-विस्तृत

c. तो समानार्थी ही सह-विस्तृत है

d. समानार्थी और सह-विस्तृत दोनों है

 

124. '' अपनी भूमि पर अतिचार के लिए '' पर वाद लाता है। '' उस भूमि पर मार्ग के लोक अधिकार का अस्तित्व अधिकथित करता है जिसका '' प्रत्याख्यान करता है। '' द्वारा '' के विरुद्ध उसी भूमि पर अतिचार के लिए वाद में, जिसमें '' के विरुद्ध उसी भूमि पर अतिचार के लिये वाद में, जिसमें '' ने उसी मार्ग का अस्तित्व अभिकथित किया था, प्रतिवादी के पक्ष में डिक्री का अस्तित्व-

a. सुसंगत है, किन्तु विबन्ध के रूप में लागू नहीं होगा

b. विसंगत है, किन्तु विचार करने योग्य है

c. इस बात का निश्चयात्मक सबूत है कि मार्गाधिकार अस्तित्व में है

d. सुसंगत है किन्तु इस बात का निश्चयात्मक सबूत नहीं है कि मार्गाधिकार अस्तित्व में है

 

125. किसी साक्षी की प्रति-परीक्षा के बाद उसकी उस पक्षकार द्वारा जिसने उसे बुलाया था, परीक्षा उसकी

a. मुख्य परीक्षा है

b. अतिरिक्त परीक्षा है

c. पुनः परीक्षा है

d. पुनः प्रतिपरीक्षा है

 

126. प्रथा का साक्ष्य निम्न में से किसे स्थापित करने हेतु नहीं दिया जा सकता-

a. दीवानी अधिकारी

b. सुखाधिकार

c. प्रथागत अधिकार

d. आपराधिक अधिकार

 

127. प्रतिपरीक्षा का उद्देश्य है-

a. साक्षी की बुद्धिमत्त की जाँच

b. साक्षी की निष्पक्षता की जाँच

c. साक्षी की विश्वसनीयता की जाँच

d. साक्षी के सदाचार की जाँच

 

128. '' एक हत्याभियुक्त अभिकथित करता है कि वह गम्भीर और अचानक प्रकोपन के कारण आत्म-नियंत्रण की शक्ति से वंचित हो गया था। इस तथ्य का '' प्रत्याख्यान करता है-

a. '' और '' को सबूत का भार आपस में बाँटना होरी,

b. सूबत का भार '' पर है

c. सबूत का भार अभियोजन पर है

d. सबूत का भार '' पर है

 

129. अभियुक्त के पिता ने विचारण में अभियोजन की इस बात का समर्थन नहीं किया कि उसने साक्षी से यह कहा था कि उसके पुत्र (अभियुक्त) ने हत्या की है। साक्षी के कथन का स्वाभाव होगा-

a. द्वितीयक साक्ष्य का

b. अनुश्रुत साक्ष्य का

c. सम्बन्धित तथ्य और कार्य का

d. उपर्युक्त में से कोई नहीं

 

130. मृत्युकालिक कथन-

1. बिना सम्पुष्टि के दोषसिद्धि का एक मात्र आधार नहीं हो सकता है।

2. एक कमजोर साक्ष्य है।

3. किसी भी अन्य साक्ष्य के समकक्ष है।

4. की विश्वसनीयता के लिए गहन समीक्षा चाहिए।

निम्नांकित कूट की सहायता से सही उत्तर चुनिए-

कूट

a. 1 और 4

b. 2 और 3

c. 3 और 4

d. केवल 1

 

131. एक पत्नी ने मात्र तेज भागता हुआ वाहन देखा था जिसने कुछ दूरी पर उसके पति को कुचल दिया था। उसने दुर्घटना स्वयं नहीं देखी थी। पति की एक दिन बाद हृदयाघात से मृत्यु हो गयी। क्या पत्नी का यह साक्ष्य लिया जा सकता है कि दुर्घटना के उपरान्त घायल पति ने उससे क्या कहा था?

a. हाँ, वह मृत्युकालीन घोषणा है

b. नहीं, यहाँ मात्र अनुश्रुत साक्ष्य है

c. नहीं, क्योंकि यह विशेषाधिकृत संसूचना है

d. हाँ, यह रेस जेस्टे का एक भाग है

 

132. यदि किसी हस्ताक्षरकर्ता का अंकीय हस्ताक्षर इलेक्ट्रॉनिक संभिलेख पर नियत किया गया अभिकथित किया जाता है, तो इस तथ्य के साबित किया जाना चाहिए कि ऐसा अंकीय हस्ताक्षर हस्ताक्षरकर्ता का ही अंकीय हस्ताक्षर है, सिवाय-

a. सुरक्षित अंकीय हस्ताक्षर के

b. प्रमाणित अंकीय हस्ताक्षर के

c. कम्प्यूटराइज्ड अंकीय हस्ताक्षर के

d. पदीय अंकीय हस्ताक्षर के

 

133. '' और '' के बीच प्रश्न यह है कि अमुक विलेख कूटरचित है या नहीं। '' प्रतिज्ञात करता है, कि वह असली है, '' प्रतिज्ञात करता है कि वह कूटरचित है

a. '' का कोई कथन कि विलेख असली है, '' साबित कर सकेगा तया '' का कोई कथन कि विलेख कूटरचित है, '' साबित कर सकेगा

b. '' का कोई कथन कि विलेख कूटरचित है, '' साबित कर सकेगा तथा '' का कोई कथन विलेख असली है, '' साबित कर सकेगा

c. '' अपना यह कथन कि विलेख असली है, साबित कर सकेगा

d. '' अपना यह कथन कि विलेख कूटरचित है, साबित कर सकेगा

 

134. जो व्यक्ति लापता हो गया है, उसके बारे में यदि सात वर्ष तक उन लोगों में से किसी ने कुछ सुना हो, जो यदि वह जीवित होता तो, अवश्य सुनते, तब यह उपधारणा उत्पन्न होती है कि उसकी मृत्यु हो गयी है। ऐसे व्यक्ति की मृत्यु के समय के सम्बन्ध में क्या उपधारणा होगी ?

a. यह उपधारणा है कि अन्तिम बार सुने जाने के सात वर्ष बाद की तिथि को व्यक्ति की मृत्यु हुई

b. यह उपधारणा है कि इन सात वर्षों के मध्य विशिष्ट अवधि के प्रारंभ में व्यक्ति की मृत्यु हुई

c. जो यह कथन करते हैं कि मृत्यु को एक विशेष समय घटित हुआ माना जाए, उन्हें यह तथ्य सिद्ध करना होगा समय

d. यह उपधारणा है कि व्यक्ति की मृत्यु न्यायिक घोषणा की तिथि को हुई

 

135. बलात्संग के किसी अभियोजन में, जहाँ अभियुक्त तया मैथुन करना साबित हो जाता है और स्त्री न्यायालय के समक्ष अपने साक्ष्य में यह कथन करती है कि उसने सम्मति नहीं दी थी

a. वहाँ न्यायालय यह उपधारणा कर सकेगा कि उसने सम्मति नहीं दी थी

b. वहाँ न्यायालय उसके साक्ष्य को निश्चायक सबूत मान सकेगा कि उसने सम्मति नहीं दी थी

c. वहाँ न्यायालय अतिरिक्त सबूत की माँग कर सकता है कि उसने सम्मति नहीं दी थी

d. वहाँ न्यायालय यह उपधारणा करेगा कि उसने सम्मान नहीं दी थी

 

136. स्वयं से बात करने में भी संस्वीकृति हो सकती है। संस्वीकृति को किसी अन्य व्यक्ति को सूचित किया जाना आवश्यक नहीं है, निम्न मामले में अभिनिर्धारित किया गया था

a. शंकरिया बनाम राजस्थान राज्य

b. बूटा सिंह बनाम पंजाब राज्य

c. साहू बनाम उत्तर प्रदेश राज्य

d. निशीकान्त झा बनाम बिहार राज्य

 

137. एक इकबाली साक्षी का साक्ष्य-

1. विश्वसनीय अवश्य होना चाहिए।

2. अवश्य संपोषित होना चाहिए।

3. विश्वसनीय अवश्य हो और अधिमानतः संपोषित हो।

4. ग्राह्य नहीं है।

कूटः-

a. 1 और 4

b. 1 और 2

c. 3 और 2

d. 2 और 4

 

138. प्रतिनिधिक दायित्व का सिद्धांत प्रथम बार निर्णीत किया गया था-

a. आर. बनाम हिगिन्स के वाद में

b. आर. बनाम स्टीफेन्सन के वाद में

c. आर. बनाम टॉलसन के वाद में

d. आर. बनाम प्रिन्स के वाद में

 

139. निम्नलिखित में से कौन-सा एक संवर्ग मानहानि के वाद में उपलब्ध विनिर्दिष्ट प्रतिरक्षाओं को सही रूप से इंगित करता है-

a. विशेषाधिकार, सत्यता, उचित टीका-टिप्पणी

b. उचित टीका-टिप्पणी, भूल, विशेषाधिकार

c. उचित टीका-टिप्पणी, भूल, सत्यता

d. भूल, विशेषाधिकार, सत्यता

 

140. भारतीय दण्ड संहिता के कुछ उपबन्धों का संशोधन किया गया है-

a. प्रशासनिक अधिकरण अधिनियम, 1985 द्वारा

b. माध्यस्थम् और सुलह अधिनियम, 1996 द्वारा

c. सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम, 2000 द्वारा

d. उक्त में से कोई नहीं

 

141. निम्न में से नशे पर कौन-सा मार्गदर्शक वाद है-

a. नथ्थूलाल बनाम मध्य प्रदेश राज्य

b. डायरेक्टर पब्लिक प्रोसीक्यूशन बनाम बर्ड

c. बैरो बनाम आईजक

d. उपर्युक्त में से कोई नहीं

 

142. सूची 1 तथा सूची को सुमेलित कीजिए तथा नीचे दिये गये कूट की सहायता से सही उत्तर का चयन कीजिए-

       सूची-I                                      सूची-

A. दहेज मृत्यु                      1. धारा 340 भा.दं.सं.

B. गृहभेदन                        2. धारा 351 भा.दं.सं.

C. हमला                            3. धारा 304'' भा.दं.सं.

D. सदोष परिरोध               4. धारा 445 भा.दं.सं.

कूट:-

   A B C D

a. 4 3 2 1

b. 3 4 1 2

c. 3 4 2 1

d. 1 2 3 4

 

143. भारतीय दण्ड संहिता की निम्नलिखित में से कौन सी धाराओं के अन्तर्गत मृत्युदण्ड दिये जाने का प्रावधान है?

नीचे दिये गये कूट की सहायता से उत्तर दें-

1. धाराएँ 194 और 449

2. धाराएँ 132 और 194

3. धाराएँ 364 और 396

4. धाराएँ 124- और 132

कूट:-

a. 1 और 2 केवल

b. 2 और 3 केवल

c. 3 और 4 केवल

d. 1 और 4 केवल

 

144. निम्नलिखित में से कौन-सा भारतीय दण्ड संहिता के अन्तर्गत दण्डनीय नहीं है?

a. राज्य के विरुद्ध युद्ध करने की तैयारी

b. हत्या करने की तैयारी

c. डकैती करने की तैयारी

d. किसी मित्र शक्ति के राज्य क्षेत्र में लूटपाट करने की तैयारी

 

145. निम्नलिखित में से कौन-सा अपूर्ण अपराध है?

a. लोक उपताप

b. आपराधिक प्रयत्न

c. विधि विरूद्ध जमाव

d. बलवा

 

146. निम्नलिखित में से कौन-सा कथन सत्य नहीं है?

a. बलवा करना और दंगा भारतीय दण्ड संहिता की धारा 146 और 159 में क्रमशः परिभाषित हैं

b. बलवा अवश्य ही लोक स्थान पर होना चाहिए, दंगा किसी भी स्थान पर हो सकता है

c. बलवा करना दो वर्ष तक के कारावास से दण्डनीय है, दंगा एक माह तक के कारावास के दण्डनीय है

d. बलवा 5 या अधिक व्यक्तियों द्वारा होता है, दंगा 2 दो अधिक व्यक्तियों द्वारा होता है

 

147. चोरी का अपराध लूट बना जाता है जब-

a. पाँच या अधिक व्यक्तियों द्वारा किया जाता है

b. दो या उससे अधिक किन्तु पाँच से कम व्यक्तियों द्वारा किया जाता है

c. उसमें बल जुड़ जाता है

d. उसमें प्राण का आसत्र संकट जुड़ जाता है

 

148. प्रवंचना निम्नलिखित का आवश्यक तत्व है-

a. आपराधिक न्यास भंग

b. कूट रचना

c. छल

d. उपर्युक्त सभी

 

149. '', '' को घोर उपहति कारित करने के भय में डालकर बेईमानी से '' को उत्प्रेरित करता है कि वह एक कोरे कागज पर हस्ताक्षर कर दे और उसे '' को पदित्त कर दे। '' उस कागज पर हस्ताक्षर करके उसे '' को परिदत्त कर देता है। '' ने।

a. चोरी की है

b. डकैती की है

c. लूट की है

d. उद्दापन किया है

 

150. निम्नलिखित में से कौन-सा विधि विरूद्ध जमाव का आवश्यक तत्व नहीं है?

a. पाँच या अधिक व्यक्ति

b. सामान्य उद्देश्य

c. सामानय आशय

d. विधि अथवा विधिक प्रक्रिया के निष्पादन का प्रतिरोध

 

Download Pdf with Solution

Free Judiciary Coaching
Free Judiciary Notes
Free Judiciary Mock Tests
Bare Acts