UP APO PYQs - 2011 (हिंदी माध्यम)

UP APO PYQs - 2011 (हिंदी माध्यम)

उत्तर प्रदेश सहायक अभियोजन अधिकारी प्रारम्भिक परीक्षा-2011

भाग-1

सामान्य ज्ञान

 Download Pdf with Solution

1. भारत सरकार द्वारा वर्तमान में गठित वित्त आयोग कौन-सा है?

a. 12वाँ वित्त आयोग

b. 13वाँ वित्त आयोग

c. 14वाँ वित्त आयोग

d. 15वाँ वित्त आयोग

 

2. मुम्बई में जनवरी 2015 में होने वाले 102वें भारतीय विज्ञान कांग्रेस अधिवेशन की केंद्रीय विषय-वस्तु है-

a. विज्ञान में प्रगति

b. मानव विकास के लिए विज्ञान और प्रौद्योगिकी

c. कृषि में वैज्ञानिक अनुसंधान

d. अन्तरिक्ष के लिए प्रौद्योगिकी

 

3. .प्र. सरकार द्वारा प्रारम्भ की गई 'कन्या विद्या धन योजना' उन लड़कियों के लिए है जिन्होंने उत्तीर्ण की है-

a. कक्षा V

b. कक्षा VIII

c. कक्षा X

d. कक्षा XII

 

4. बहुचर्चित मलाला यूसुफजई, रहने वाली है-

a. अफगानिस्तान की

b. भारत की

c. पाकिस्तान की

d. बांग्लादेश की

 

5. संयुक्त राष्ट्र संघ ने वर्ष 2014 को घोषित किया है-

a. अंतर्राष्ट्रीय सहकारिता वर्ष के रूप में

b. अंतर्राष्ट्रीय पारिवारिक वर्ष के रूप में

c. अंतर्राष्ट्रीय जल सहकार वर्ष के रूप में

d. अंतर्राष्ट्रीय पुनरूत्थान वर्ष के रूप में

 

6. टमाटर का लाल रंग कारक है-

a. कैरोटीन

b. लाइकोपीन

c. जैन्योफिल

d. सोलेनिन

 

7. विटामिन 'सी' निम्नलिखित में से किसके अवशोषण में सहायता करता है?

a. लौह के

b. कैल्सियम के

c. आयोडीन के

d. सोडियम के

 

8. CAT का पूर्ण रूप है-

a. कम्प्यूटराइज्ड ऐक्सियल टोपोग्राफी

b. कम्प्यूटराइज्ड आरथ्रायटिस टेस्ट

c. कम्प्यूटराइज्ड ऐक्सियल टोमोग्राफी

d. कम्प्यूटराइज्ड एब्डामिनल टेस्ट

 

9. ब्लीचिंग पाउडर में कौन-सा रासानिक यौगिक होता है?

a. कैल्सियम हाइड्रॉक्साइड

b. कैल्सियम ऑक्सीक्लोराइड

c. कैल्सियम कार्बोनेट

d. अमोनियम क्लोराइड

 

10. प्रकाश-संश्लेषण वह प्रक्रिया है, जिसमें-

a. प्रकाश ऊर्जा विद्युत ऊर्जा में परिवर्तित होती है।

b. प्रकाश ऊर्जा रासायनिक ऊर्जा में परिवर्तित होती है।

c. रासायनिक ऊर्जा प्रकाश ऊर्जा में परिवर्तित होती है।

d. विद्युत ऊर्जा प्रकाश ऊर्जा में परिवर्तित होती है।

 

11. ध्वनि की गति किसमें अधिकतम होती है?

a. ठोस में

b. द्रव में

c. गैस में

d. निर्वात में

 

12. निम्नलिखित में से कौन-सा रोग आनुवंशिक है?

a. बेरीबेरी

b. कैंसर

c. वर्णान्धता

d. फाइलेरिया

 

13. प्रत्यावर्ती धारा को दिष्टधारा में किसके द्वारा परिवर्तित किया जाता है?

a. डायनेमों द्वारा

b. मोटर द्वारा

c. ट्रांसफार्मर द्वारा

d. रेक्टिफायर द्वारा

 

14. धौलावीरा स्थित हड़प्पीय पुरास्थल का उत्खनन किसने किया

a. जे.पी. जोशी ने

b. एस.आर. राव ने

c. आर.एस. बिष्ट ने

d. बी.बी. लाल ने

 

15. निम्नलिखित में से अशोक का कौन-सा शिलालेख पाँच यवन राज्यों में धर्म प्रचारकों के भेजने का वर्णन करता है?

a. शिलालेख III

b. शिलालेख VIII

c. शिलालेख x

d. शिलालेख XIII

 

16. निम्नलिखित में से कौन-सा पवित्र बौद्ध स्थल 'निरंजना' नदी पर मिला था ?

a. बोधगया

b. कुशीनगर

c. लुम्बिनी

d. ऋषिपत्तन

 

17. ' सर्वे ऑफ इण्डियन हिस्ट्री' का लेखक कौन है?

a. आर.सी. मजूमदार

b. डी.डी. कोसाम्बी

c. के. एम. पणिक्कर

d. विन्सेण्ट स्मिथ

 

18. सूची-I को सूची-I से सुमेलित कीजिए तथा सूचियों के नीचे दिये कूट से सही उत्तर का बयन कीजिए-

     सूची-I                                  सूची-II

(हड़प्पीय स्थल)                     (स्थिति)

A. मांड.                                1. राजस्थान

B. दायमाबाद.                     2. हरियाणा

C. कालीबंगा.                       3. जम्मू-कश्मीर

D. राखीगढ़ी.                        4. महाराष्ट्र

   कूट:-

    A B C D

a. 3 4 1 2

b. 1 2 3 4

c. 2 3 4 1

d. 4 1 2 3

 

19. राष्ट्रीय नेता, जो 1925 में केन्द्रीय विधानसभा (सेंट्रल लेंजिस्टलेटिव असेम्बली) के अध्यक्ष चुने उनका नाम था-

a. मोतीलाल नेहरू

b. सी आर दास

c. वल्लभाई पटेल

d. विट्ठलभाई पटेल

 

20. निम्नलिखित में से किसने 1875 में इण्डिया लीग की स्थापना की ?

a. जगन्नाथ शंकरसेठ

b. बाबू शिशिर कुमार घोष

c. जी.एस. अय्यर

d. फिरोजशाह मेहता

 

21. निम्नलिखित में से किसको विधवा पुनर्विवाह कानून के निर्माण में सहायक होने का श्रेय है?

a. राजा राम मोहन राय

b. ईश्वर चंद्र विद्यासागर

c. स्वामी दयानंद सरस्वती

d. देवेंद्र नाथ टैगोर

 

22. 'दक्कन सभा' का संस्थापक कौन था?

a. एम के गाँधी

b. बी.जी. तिलक

c. एम.जी. रानाडे

d. .. ह्यूयम

 

23. निम्नलिखित में से किसने ब्रिटिश सरकार को अनिवार्य प्राथमिक शिक्षा का उत्तरदायित्व अपने हाथ में लेने की माँग की थी?

a. महात्मा गाँधी

b. गोपाल कृष्ण गोखले

c. फिरोजशाह मेहता

d. दादाभाई नौरोजी

 

24. अंग्रेजों के शासन काल में भारत में आर्थिक शोषण (निकासी) की बात सर्वप्रथम किसने की थी ?

a. दादाभाई नौरोजी ने

b. गोपाल कृष्ण गोखले ने

c. बाल गंगाधर तिलक ने

d. महात्मा गाँधी ने

 

25. भारत में अंग्रेजों को प्राशासनिक भाषा के रूप में प्रयोग में लाने के लिए कौन उत्तरदायी या ?

a. लॉर्ड मैकाले

b. विलियम बॅटिक

c. सर चार्ल्स वुड

d. लॉर्ड डलहौजी

 

26. 'स्वराज दल' की स्थापना किसने की थी?

a. जे.एल. नेहरू ने

b. एनी बेसेण्ट ने

c. पट्टाभि सीतारमय्या ने

d. मोतीलाल नेहरू ने

 

27. विक्रमशिला का संस्थापक कौन था ?

a. गोपाल

b. धर्मपाल

c. देवपाल

d. महिपाल

 

28. जैन सभा जिसमें पाँचवीं छठी शताब्दी में जैन ग्रंथों का सार संकलन करके लिपिबद्ध किया गया था, कहाँ पर आयोजित की गयी थी?

a. कुन्दपुरा में

b. नालन्दा में

c. वल्लभी में

d. वैशाली में

 

29. निम्नलिखित राजवंशों में से किसके शासकों ने सीसे के सिक्के चलाए ?

a. नन्द

b. मौर्य

c. सातवाहन

d. शुंग

 

30. सूची-I को सूची-I से सुमेलित कीजिए तथा सूचियों के नीचे दिए गए कूट से सही उत्तर का चयन कीजिए-

      सूची-I                                       सूची-II

     (देश)                                       (राजधानी)

A. बेल्जियम                                1. ब्राजीलिया

B. रोमानिया                                2. व्राजाविले

C. ब्राजील                                    3. ब्रसेल्स

D. कांगो                                       4. बुखारेस्ट

 कूट:-

   A B C D

a. 1 2 3 4

b. 3 4 1 2

c. 4 3 2 1

d. 2 1 4 3

 

31. निम्नलिखित में से कौन-सा देश यल-अवरूद्ध नहीं है?

a. आर्मीनिया

b. जार्जिया

c. अजरबैजान

d. लाओस

 

32. निम्नलिखित में से किसने दिसंबर 2011 में अपने कैलेंडर से एक दिन हटाया और अपने मानक समय को परिवर्तित किया ?

a. जापान ने

b. फिजी ने

c. फिलिपिंस ने

d. सामोआ ने

 

33. विश्व की सबसे लंबी सड़क सुरंग स्थित है-

a. नॉर्वे में

b. स्विट्जरलैंड में

c. जापान में

d. संयुक्त राज्य अमेरिका में

 

34. निम्नलिखित में से कौन-सा देश बाल्कन वर्ग के अंतर्गत नहीं आता?

a. ग्रीस

b. क्रोएशिया

c. हंगरी

d. अल्बानिया

 

35. निम्नलिखित राष्ट्रों का कुल जनसंख्या (2010) की दृष्टि से सही आरोही क्रम है-

a. ब्राजील, पाकिस्तान, इंडोनेशिया, नाइजीरिया

b. पाकिस्तान, इंडोनेशिया, नाइजीरिया, ब्राजील

c. इंडोनेशिया, पाकिस्तान, ब्राजील, नाइजीरिया

d. इंडोनेशिया, ब्राजील, पाकिस्तान, नाइजीरिया

 

36. विश्व में सबसे अधिक इस्पात उत्पादक देश कौन-सा है?

a. चीन

b. जापान

c. संयुक्त राज्य अमरीका

d. भारत

 

37. निम्नलिखित नदियों में से कौन-सी डेल्टा नहीं बनाती है?

a. महानदी

b. कृष्णा

c. नर्मदा

d. गोदावरी

 

38. भारतीय संविधान का 79वाँ संशोधन किसके बारे में है?

a. केन्द्र राज्य के संबंधों के बारे में

b. दो राजनीतिक पार्टियों की स्थापना के बारे में

c. मूल अधिकारों के बारे में

d. लोकसभा और राज्य विधान सभाओं में अनुसूचित जातियों और अनुसूचित जनजातियों के आरक्षण के बारे में

 

39. निम्न में से किसे राज्यपाल नियुक्त नहीं करता है?

a. मुख्यमंत्री को

b. राज्य लोक सेवा आयोग के सदस्यों को

c. उच्च न्यायालय के न्यायाधीशों को

d. महाधिवक्ता को

 

40. संविधान का 91 वाँ संशोधन किससे संबंधित है?

a. पंचायती राज से

b. मंत्रिपरिषद में मंत्रियों की संख्या से

c. चुनाव याचिकाओं से

d. गठबंधन सरकारों से

 

41. भारत के वित्त आयोग का प्राथमिक कार्य है?

a. केंद्र तथा राज्यों के मध्य कर वितरण के बारे में संस्तुति करना।

b. वार्षिक बजट बनाना।

c. प्रधानमंत्री को वित्तीय मामलों में सलाह देना।

d. उपरोक्त में से कोई नहीं

 

42. भारत के उपराष्ट्रपति का निर्वाचन निम्नलिखित में किनके द्वारा किया जाता है?

1. लोक सभा के सदस्यों द्वारा

2. राज्यसभा के सदस्यों द्वारा

3. विधान सभाओं के सदस्यों द्वारा

4. विधान परिषदों के सदस्यों द्वारा

कूटः-

a. 1 और 2

b. 1 और 3

c. 1,2 और 3

d. 1,2,3 और 4

 

43. आठवीं अनुसूची में भाषाओं की संख्या कितनी है (संविधान के 92 वें संशोधन के बाद) ?

a. 16

b. 18

c. 22

d. 24

 

44. लोकसभा सचिवालय किसके प्रत्यक्ष पर्यवेक्षण के अंतर्गत आता है?

a. गृह मंत्रालय के

b. संसदीय कार्य मंत्रालय के

c. भारत के राष्ट्रपति के

d. लोकसभा के अध्यक्ष के

 

45. माल के आयात और निर्यात पर लगने वाले कर को क्या कहते हैं?

a. आय कर

b. सीमा शुल्क

c. व्यापार कर

d. उत्पाद शुल्क

 

46. निम्नलिखित में से कौन भारत के शतरंज के 30वें सैन्ड मास्टर हो गए हैं?

a. विदिल संतोष गुजराती

b. श्रीराम झा

c. एस. किदम्बी

d. रामाराम लक्ष्मण

 

47. वर्ष 2013 का राजीव गाँधी राष्ट्रीय स‌द्भावना पुरस्कार प्रदान किया गया था-

a. निर्मला देशपाण्डे को

b. गौतम भाई को

c. डी. आर. मेहता को

d. अमजद अली खाँ को

 

48. वर्ष 2012 का ज्ञानपीठ पुरस्कार किसे दिया गया-

a. एल.एल. भायरप्पा को

b. विश्वनाथ प्रताप तिवारी को

c. जावेद अख़्तर को

d. राबुरी भारद्वाज को

 

49. सूची-I को सूची-I से सुमेलित कीजिए तथा सूचियों के नीचे दिये गए कूट से सही उत्तर का चयन कीजिए-

           सूची-I                                         सूची-II

(साहित्य अकादमी पुरस्कार)                  (भाषाएँ)

A. चंद्रकांत देवताले                              1. मलयालम

B. गुणेश्वर मुसाहारी                              2. संस्कृत

C. सच्चिदानंद                                      3. हिन्दी

D. रामजी ठाकुर                                  4. बोडो

कूट:-

   A B C D

a. 1 2 3 4

b. 3 4 1 2

c. 4 2 3 1

d. 1 3 2 4

 

50. ऐलिस मुनहोर, जो 2013 के साहित्य के लिए दिये गये नोबेल पुरस्कार को विजेता है, निवासी है-

a. कनाडा की

b. यू.एस.. की

c. ब्रिटेन की

d. ऑस्ट्रेलिया की

 

भाग-2

विधि

51. "अपने जीवन को सुरक्षित रखना सामान्यतः एक कर्त्तव्य है, परन्तु इसको दूसरों के लिए बलिदान कर देना परम कर्त्तव्य है।" यह टिप्पणी क्चिन बनाम डडले एण्ड स्टीफेन्स वाद में ली गई थी, को

a. लॉर्ड डैनमैन

b. लॉर्ड कोलरिज

c. लॉर्ड ऐक्शन

d. न्यायाधीश पोलक

 

52. '' एवं उसके चार साथियों ने '' के स्थान में चोरी करने का प्रयत्न किया और '' को उपहति कारित की। वहाँ के अंतःवासियों ने घोर प्रतिरोध किया और इस कारण वे लोग बिना लूट का माल लिये गए। वे दोषी हैं

a. चोरी के

b. लूट के

c. डकैती के

d. आपराधिक दुर्विनियोग के

 

53. कोई विवाहित व्यक्ति जारकर्म का अपराध करता है यदि वह मैथून करता है-

a. अविवाहित महिला के साथ

b. अपनी पत्नी के अतिरिक्त किसी विवाहित महिला के साथ

c. अपनी पत्नी के अतिरिक्त किसी महिला के साथ

d. अविवाहित महिला के साथ उसकी सहमति के बिना

 

54. अन्य बातों की तरह अपराध में "वे भी कार्य करते हैं जो मात्र खड़े रहते हैं तथा प्रतीक्षा करते हैं।" यह अभिकथन है-

a. महबूब शाह बनाम एम्परर

b. रिषि देव पाण्डे बनाम .प्र. राज्य

c. विरेन्द्र कुमार घोष बनाम एम्परर

d. कृपाल सिंह बनाम .प्र. राज्य

 

55. निम्नलिखित में से कौन-सा वाद बलात्संग से संबंधित है?

a. कुलदीप कुमार महतो बनाम बिहार राज्य

b. टी.डी. वाडगमा बनाम गुजरात राज्य

c. बलदेव सिंह बनाम राज्य

d. विद्याधर नायक बनाम उड़ीसा राज्य

 

56. भारतीय दण्ड संहिता की किस धारा में फिरौती के लिए व्यपहरण का उपबंध है?

a. धारा 364

b. धारा 362

c. धारा 363

d. धारा 364

 

57. सूत्र "सहमति से कारित क्षति को क्षति नहीं कहते है" भारतीय दंड संहिता की किस धारा में समाविष्ट है?

a. धारा 87

b. धारा 90

c. धारा 91

d. उपर्युक्त किसी में नहीं

 

58. कथन (A): कोई बात अपराध नहीं है जो ऐसे व्यक्ति द्वारा की जाती है जो उसके करते समय चित्त विकृति के कारण उस कार्य की प्रकृति जानने में असमर्थ है।

कारण (K): तथ्य की भूल एक अच्छा बचाव है और विधि की भूल बचाव नहीं है।

कूट-

a. A तथा R दोनों है, तथा RA की सही व्याख्या है

b. A तथा R दोनों सही हैं, किन्तु RA की सही व्याख्या नहीं है।

c. A सही है किन्तु गलत है

d. A गलत है किन्तु सही है

 

59. '' से यह कहते हुए कि 'मैं तुम्हें पीहूँगा' '' एक छड़ी उठा लेता है। निर्दिष्ट करें कि निम्न में से कौन-सा अपराध, यदि कोई हो तो '' द्वारा कारित किया गया है?

a. आपराधिक अभियात्र

b. हमल

c. कोई अपराध नहीं

d. उपहति करने का प्रत्यन

 

60. सूची-I और सूची-I1 को सुमेलित कीजिए-

             सूची-I                                   सूची-II

A. रेग बनाम गोविन्दा                     1. चित्त विकृति

B. महाराष्ट्र राज्य बनाम

एम.एन. जॉर्ज                                 2. सामान्य आशय

C. महबूब शाह बनाम एम्परर          3. हत्या

D. मैकनाटन वाद                           4. दुराशय

कूट-

   A B C D

a. 2 1 3 4

b. 4 3 1 2

c. 3 4 2 1

d. 1 2 3 4

 

61. भारतीय दण्ड संहिता की कौन-सी धारा स्वैच्छिक मदिरापान से संबंधित है?

a. धारा 84

b. धारा 85

c. धारा 86

d. धारा 87

 

62. सम्पत्ति के विरूद्ध अपराध हो सकता है-

a. सदोष परिरोध

b. केवल आपराधिक न्यासभंग

c. मानहानि

d. लोक अपदूषण

 

63. निम्नलिखित में से कौन भारतीय दंड संहिता की धारा 53 के अधीन एक मान्य प्रकार का दण्ड है?

a. कोडों से मारना

b. जुर्माना

c. दासता

d. आजीवन निर्वासन

 

64. '' एक पुलिस ऑफिसर वारंट के बिना '' को, जिसने हत्या की है, पकड़ लता है। '' ने अपराध किया है-

a. सदोष परिरोध

b. सदोष अवरोध

c. उपरोक्त दोनों

d. कोई अपराध नहीं

 

65. भारतीय दण्ड संहिता की किस धारा में पत्नी को जलाने के अपराध को परिभाषित दण्डनीय बनाया गया है?

a. धारा 300

b. धारा 302

c. धारा 304

d. धारा 3048

 

66. 'A' एवं 'B' अगले दिन 'C' की हत्या करने की योजना बनाते हैं। वें देषी हैं-

a. योजना बनाने के अपराध के

b. आपराधिक षड्यंत्र के अपराध के

c. हत्या के प्रयत्न के अपराध के

d. किसी अपराध के नहीं

 

67. निम्नलिखित में से किस अपराध के विरूद्ध सम्पत्ति की व्यक्तिगत सुरक्षा का अधिकार स्वेच्छया मृत्यु कारित करने तक विस्तारित हो जाता है?

a. चोरी

b. सम्पत्ति का आपराधिक दुर्विनियोग

c. लूट

d. आपराधिक अतिचार

 

68. '' हवाई जहाज पकड़ने के लिए मोड़ वाले पथ पर तेज रफ्तार में गाड़ी चलाता है और वह जानता है कि इससे पूरी संभावना है कि किसी की मृत्यु हो जाए। '' उनकी गाड़ी से मारा जाता है। '' किस अपराध का दोषी है?

a. मानव वध जो हत्या की कोटि में नहीं

b. हत्या

c. गम्भीर उपहति

d. उपेक्षा

 

69. 'चित्त विकृति' अभिव्यक्ति भारतीय दण्ड संहिता में परिभाषित नहीं है और मुख्यतः इसे पागलपन के समानान्तर माना जाता है। भारतीय दण्ड संहिता की धारा 84 के अंतर्गत किसी कृत्य के दायित्व से छूट मांगने वाले अभियुक्त को विधिक पागलपन और कि चिकित्सकीय पागलपन सिद्ध करना होता है। यह उच्चतम न्यायालय द्वारा निम्न वाद में धारित किया गया है-

a. अबरार बनाम .प्र. राज्य

b. सुरेन्द्र मिश्रा बनाम झारखण्ड राज्य

c. सी.एम. शर्मा बनाम .पी. राज्य

d. गीता बनाम .प्र. राज्य

 

70. सूची-I और सूची- को कूट की मदद से सुमेलित कीजिए-

           सूची-I                                           सूची-II

A. सम्पत्ति का परिदान                          1. अपराधिक न्यासभंग

B. सम्पत्ति को लेना                               2. आपराधिक दुर्वनियोग

C. सम्पत्ति का न्यस्त होना                     3. चोरी

D. स्वयं के प्रयोग के लिए निर्दोषित

प्राप्त सम्पत्ति का संपरिवहन                   4. बलातग्रहण

कूट:-

    A B C D

a. 3 4 1 2

b. 4 3 1 2

c. 4 2 3 1

d. 3 1 2 4

 

71. 'अवैध' शब्द उस हर बात को लागू है, जो

a. अपराध है।

b. विधि द्वारा प्रतिषिद्ध है।

c. सिविल कार्यवाही के लिए आधार उत्पन्न करती है।

d. उपर्युक्त सभी में

 

72. '' एक बक्से में, जो '' का है, इस आशय से आभूषण रखता है कि वे उस बक्से में पाये जाएँ और इस परिस्थिति में '' चोरी के लिए दोषिसिद्ध ठहराया जाये। '' ने भारतीय दण्ड संहिता की नीचे दी गई किस धारा में अपराध किया है?

a. धारा 191

b.धारा 193

c.  धारा 192

d. '' कोई अपराध नहीं किया

 

73. आपराधिक मानव वध जो कि हत्या नहीं है, की श्रेणी में आने वाले कृत्यों का वर्णन भारतीय दण्ड संहिता की किस धारा में किया गया है?

a. धारा 300

b. धारा 299

c. धारा 299 तथा 300

d. धारा 302

 

74. आपराधिक षड्यंत्र गठित करने के लिए क्या आवश्यक नहीं है?

a. दो या दो से अधिक व्यक्ति

b. पाँच या पाँच से अधिक व्यक्ति

c. अवैध कार्य को अवैध साधनों से करने का करार

d. यदि कार्य अपराध नहीं है तो करार के अनुसरण में कोई कार्य करना

 

75. "विमुक्ति के विरुद्ध अपील में, निर्णय और आदेश में किसी विकृति के अभाव में अपने असाधारण अधिकारिता का उच्चतम न्यायालय द्वारा प्रयोग करना वैध नहीं है।"

यह 2011 में किस वाद में उच्चतम न्यायालय द्वारा दिया गया था?

a. राम गुप्ता बनाम केरल राज्य

b. प्रताप कुमार नायक बनाम उड़ीसा राज्य

c. प्रदीप नाथ बनाम रीना नाथ

d. मृणाल दास बनाम त्रिपुरा राज्य

 

76. निम्नलिखित में से किस वाद में उच्चतम न्यायालय ने भारतीय दण्ड संहिता की धारा 300 को असंवैधानिक करार दिया?

a. मच्छी सिंह बनाम पंजाब राज्य

b. बच्चन सिंह बनाम पंजाब राज्य

c. संता सिंह बनाम पंजाब राज्य

d. मिट्टू सिंह बनाम पंजाब राज्य

 

77. .प्र. पुलिस रेग्यूलेशन के पैरा 221 के अंतर्गत भगोड़े अपराधी का नाम भगोड़े अपराधी रजिस्टर में से कौन निकाल सकता है?

a. जिला पुलिस अधीक्षक

b. जिला मजिस्ट्रेट

c. मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट

d. राज्य के गृहमंत्री

 

78. .प्र. पुलिस विनियम के अंतर्गत पुलिस चौकी का भारसाधक अधिकारी निम्न में से कौन है?

a. हेड कांस्टेबल

b. स्टेशन राइटर

c. सर्किल निरीक्षक

d. निरीक्षक

 

79. . प्र. पुलिस रेग्यूलेशन्स के पैराग्राफ 103 के अनुसार दंड प्रक्रिया संहिता, 1973 की धाराओं 154 और 155 (1) द्वारा संज्ञेय या असंज्ञेय अपराधों के सभी रिपोर्ट को सही से अभिलिखित करने के लिए कौन दायित्वाधीन है?

a. पुलिस अधीक्षक

b. सर्किल इंस्पेक्टर

c. थाने का भारसाधक अधिकारी

d. याने का अधीनस्थ उप-अधिकारी

 

80. .प्र. पुलिस विनियमन के किन पैरा में पंचनामा, शव परीक्षण और घायल व्यक्तियों के उपचार संबंधी नियम अंकित है?

a. पैरा 129 से 146

b. पैरा 147 से 164

c. पैरा 104 से 128

d. उपर्युक्त में से कोई नहीं

 

81. पुलिस अधिनियम, 1861 के अंतर्गत संपत्ति शब्द में सम्मिलित नहीं है-

a. चल संपत्ति

b. धन

c. अचल संपत्ति

d. मूल्यवान प्रतिभूति

 

82. जिला पुलिस अधीक्षक के अंतर्गत निम्नलिखित में कौन सम्मिलित हैं?

a. संयुक्त अथवा अपर जिला अधीक्षक

b. उप जिला अधीक्षक

c. खण्ड जिला अधीक्षक

d. उपर्युक्त में से कोई नहीं

 

83. एक पुलिस अधिकारी अपने पद से त्यागपत्र देने के लिए स्वतंत्र होगा, जबकि वह अपने से वरिष्ठ अधिकारी को इस आशय की लिखित सूचना

a. तीन माह से अन्यून अवधि के लिए दे दे।

b. एक माह से अन्यून अवधि के लिए दे दे।

c. दो माह से अन्यून अवधि के लिए दे दे।

d. छः माह से अन्यून अवधि के लिए दे दे।

 

84. रेल और लोक कार्यों के आस-पास अतिरिक्त बल की प्रतिनियुक्ति का प्रावधान पुलिस अधिनियम में दिया गया है-

a. धारा 10 पुलिस अधिनियम में

b. धारा 12 पुलिस अधिनियम में

c. धारा 13 पुलिस अधिनियम में

d. धारा 14 पुलिस अधिनियम में

 

85. एक ग्राम पुलिस (चौकीदार) किसके द्वारा नियुक्त किया जाता है?

a. पुलिस अधीक्षक द्वारा

b. पुलिस महानिरीक्षक द्वारा

c. जिला मजिस्ट्रेट द्वारा

d. याना प्रभारी द्वारा

 

86. पुलिस अधिनियम, 1861 की कौन-सी धारा निरसित नहीं की गयी है?

a. 37

b. 38

c. 39

d. 40

 

87. पुलिस अधिनियम, 1861 की निम्नलिखित किस धारा में 'विशेष पुलिस अधिकारी' का प्रावधान बनाया गया है?

a. धारा 17

b. धारा 16

c. धारा 14

d. धारा 15

 

88. .प्र. पुलिस विनियम (रेग्यूलेशन) के अंतर्गत इतिवृत्त पत्रक के कितने वर्ग बनाए गए हैं-

a. दो वर्ग

b. तीन वर्ग

c. चार वर्ग

d. कोई वर्ग नहीं

 

89. पुलिस (. प्र. संशोधन) अधिनियम, 1939 कब लागू किया गया ?

a. 1 जनवरी, 1939

b. 1 मई, 1939

c. 1 जुलाई, 1939

d. 1 मार्च, 1939

 

90. दुष्वरित्रों के विनियमन एवं निगरानी से संबंधी उपबन्ध .प्र. विनियम के किस अध्याय में नियमित है?

a. अध्याय 20

b. अध्याय 19

c. अध्याय 21

d. इनमें से कोई नहीं

 

91. . प्र. पुलिस रेग्यूलेशन के अंतर्गत रिजर्व पुलिस लाइन का भार-साधक अधिकारी कौन होता है?

a. सर्किल निरीक्षक

b. पुलिस थाने का भारसाधक अधिकारी

c. रिजर्व निरीक्षक

d. अधीनस्थ उपनिरीक्षक

 

92. साक्ष्य अधिनियम के किस अध्याय में विबंध का उपबंध है?

a. अध्याय 7

b. अध्याय 8

c. अध्याय 9

d. अध्याय 10

 

93. सुमेलित कीजिए-

           सूची-I                                                  सूची-II

             विषय                                    भारतीय साक्ष्य अधिनियम की धारा

A. अशिष्ट और कलंकात्मक

प्रश्न                                                            1. धारा 155

B. साक्षी की विश्वसनीयता

पर अधिक्षेप                                               2. धारा 152

C. अपमानित या क्षुब्ध करनेके

लिए आशयित प्रश्न                                       3. धारा 154

D. पक्षकार द्वारा अपने ही साक्षी

से प्रश्न                                                        4. धारा 151

कूट-

   A B C D

a. 1 4 2 3

b. 1 2 4 3

c. 4 2 1 3

d. 4 1 2 3

 

 

94. निम्न में से साक्ष्य अधिनियम की कौन-सी धारा "अनुभुत साक्ष्य साक्ष्य नहीं है" के सिद्धान्त को मान्यता प्रदान करती है?

a. धारा 60

b. धारा 64

c. धारा 91

d. धारा 92

 

95. "दूसरों से प्राप्त सूचना के आधार पर साक्षियों द्वारा दिया गया अभिकथन साक्ष्य के रूप में ग्राह्य नहीं होगा।"

निम्नलिखित में से कौन-सा विकल्प सही नहीं है?

a. क्योंकि साक्ष्य देने वाला व्यक्ति किसी प्रकार का उत्तरदायित्व महसूस नहीं करता।

b. क्योंकि सत्यता हलकी और कम हो जाती है।

c. क्योंकि कपट के खेल के लिए पर्याप्त अवसर होते हैं।

d. उपर्युक्त में से कोई नहीं

 

96. प्रति परीक्षा में कौन-कौन से विधि पूर्ण प्रश्न पूछे जा सकते हैं?

a. उसकी सत्यवादिता परखने के लिए

b. यह पता लगाने के लिए कि वह कौन है

c. उसके शील को दोष लगाकर उसको विश्वसनीयता को चोट पहुँचाने के लिए

d. उपरोक्त सभी

 

97. साक्ष्य अधिनियम की कौन-सी धारा प्राथमिक साक्ष्य से संबंधित है?

a. धारा 60

b. धारा 62

c. धारा 64

d. धारा 65

 

98. साक्ष्य अधिनियम की कौन-सी धारा सह-अपराधी से संबंधित है?

a. धारा 32

b. धारा 135

c. धारा 133

d. धारा 141

 

99. उत्तर प्रदेश राज्य बनाम देवमन उपाध्याय का वाद संबंधित है-

a. षड्यंत्र से

b. संस्वीकृति से

c. विबंधन से

d. उपधारणा से

 

100. मौखिक साक्ष्य होने चाहिए-

a. प्रत्यक्ष

b. अप्रत्यक्ष

c. पारिस्थितिक

d. उपर्युक्त सभी

 

101. पक्षकार द्वारा अपने ही साक्षी से कब प्रशन पूछा जा सकता है?

a. अपनी इच्छानुसार

b. न्यायालय की अनुमति से

c. प्रतिपक्षी की सहमति से

d. उपरोक्त में से कोई नहीं

 

102. इलेक्ट्रानिक अभिलेखों की अंतर्वस्तु किसके उपबंध के अनुसार साबित की जायेगी ?

a. धारा 65, साक्ष्य अधिनियम

b. धारा 64-A, साक्ष्य अधिनियम

c. धारा 67-A, साक्ष्य अधिनियम

d. धारा 63-B, साक्ष्य अधिनियम

 

103. '' ने '' की हत्या की है। '' पर हत्या का आरोप है। इस वाद में सबूत का भार किस पर होगा ?

a. राज्य पर

b. '' पर

c. '' के विधिक प्रतिनिधियों पर

d. (a) और (c) दोनों

 

104. साक्ष्य अधिनियम की किस धारा में इलेक्ट्रॉनिक रूप से राजपत्रों के बारे में उपधारणा का उपबन्ध है?

a. धारा 81A

b. धारा 85A

c. धारा 85B

d. धारा 88A

 

105. साक्ष्य अधिनियम के प्रयोजनार्य विशेषज्ञ के साक्ष्य की सुसंगतता से संबंधित प्रावधान है-

a. धारा 10 से 20 में

b. धारा 35 से 40 में

c. धारा 45 से 48 में

d. धारा 59 और 60 में

 

106. निम्न में से कौन-सी धारा द्वितीय साक्ष्य से संबंधित है?

a. धारा 60

b. धारा 80

c. धारा 63

d. धारा 62

 

107. निम्नलिखित में से कौन-सा वाद मृत्युकालीन घोषणा से संबंधित है?

a. महबब शाह बनाम किंग एम्परर

b. क्वीन बनाम अब्दुल्लाह

c. कोटय्या बनाम किंग एम्परर

d. एम.सी. वर्गीज बनाम पोनेन

 

108. किसी मूल दस्तावेज से बनाई गयी फोटो प्रतियाँ हैं-

a. प्राथमिक साक्ष्य

b. द्वितीयक साक्ष्य

c. अनुश्रुत साक्ष्य

d. उपर्युक्त में से कोई नहीं

 

109. भारतीय साक्ष्य अधिनियम की धारा 14 के अंतर्गत प्रयुक्त "मन की किसी दशा" प्रकट करती है-

a. आशय को

b. ज्ञान को

c. स‌द्भाव को

d. उपर्युक्त सभी को

 

110. कूट की सहायता से उत्तर दीजिए-हस्तलेखन को सिद्ध किया जा सकता है

1. लेखक के साक्ष्य द्वारा

2. विशेषज्ञ के मत द्वारा

3. हस्तलेख से परिचित व्यक्ति के साक्ष्य द्वारा

4. साक्ष्य अधिनियम की धारा 73 के अंतर्गत न्यायालय द्वारा

कूट:-

a. केवल 1 एवं 2 सही है

b. केवल 2,3 तथा 4 सही है

c. केवल 1 एवं 4 सही है

d. 1,2,3 तथा 4 सही हैं

 

111. कूट की सहायता से उत्तर दीजिए-

कथन (A): रिश्तेदार तथा हितबद्ध साक्षी की गवाही पर न्यायालय विश्वास कर सकता है।

तर्क (R) : केवल रिश्तेदारी किसी साक्षी के साक्ष्य को अविश्वसनीय नहीं कर देती है।

a. A तथा R दोनों हैं, तथा R A की सही व्याख्या है

b. A तथा R दोनों सही हैं, किन्तु R A की सही व्याख्या नहीं है।

c. A सही है किन्तु R गलत है

d. A गलत है किन्तु R सही है

 

112. "अवांछनीय विधि से प्राप्त साक्ष्य ग्राह्य है यदि वह अन्यथा सुसंगत है।" न्यायालय ने यह कहा-

a. पुष्पादेवी एम. जाटिया बनाम एम.एल. वाधवा

b. हरप्रसाद बनाम शिवदयाल

c. कल्पनाथ राय बनाम महाराष्ट्र राज्य

d. रोनी बनाम महाराष्ट्र राज्य

 

113. किसी मानसिक विकार से पीड़ित व्यक्ति को

a. आपराधिक दायित्व से स्वतः छूट मिल सकती है।

b. छूट बिल्कुल नहीं मिल सकती है।

c. ऐसे दायित्व से न्यायालय के विवेक से छूट मिल सकती है।

d. इस संबंध में विशेषज्ञ द्वारा साबित साक्ष्य के आधार पर ऐसे दायित्व से छूट मिल सकती है।

 

114. "अपहरण और बलात्कार के मामले में निरक्षर तथा गँवार युवती अभियोजिका के द्वारा दिए साक्ष्य के मामलों में कुछ विरोधाभास और चूक स्वाभाविक है। जहाँ तक उसकी याददाश्त, निरीक्षण और घटनाओं की कड़ी के वर्णन का संबंध है।"

सन् 2011 में यह सर्वोच्च न्यायालय ने धारित किया है।

a. मनोज यादव बनाम पुष्पा में

b. यू.पी. राज्य बनाम छोटेलाल में

c. मधु वर्मा बनाम उर्मिला देवी में

d. लखनलाल बनाम बिहार राज्य

 

115. साक्ष्य अधिनियम की धारा 8 किन तथ्यों के संबंध में सुसंगति का नियम प्रतिपादित करती है?

a. हेतु

b. तैयारी

c. आचरण

d. उपर्युक्त सभी

 

116. निम्न में से कौन-सा कथन सही है?

1. सिविल मामलों में शील का साक्ष्य विसंगत है।

2. पूर्व दोषसिद्ध बुरे शील के साक्ष्य के रूप में सुसंगत है।

3. दाण्डिक मामलों में अच्छे शील का साक्ष्य विसंगत है।

4. शील शब्द के अंतर्गत केवल ख्याति सम्मिलित है।

कूट:-

a. 1 एवं 3 सही है।

b. 1,2 एवं 3 सही है।

c. 2 एवं 3 सही हैं।

d. सभी सही है।

 

117. दण्ड प्रक्रिया संहिता के किस उपबंध के अधीन एक न्यायालय समन मामले को वान्ट मामले में संपरिवर्तित कर सकता है?

a. धारा 259 में

b. धारा 260 में

c. धारा 259 में

d. उपर्युक्त सभी में

 

118. कूट की सहायता से उत्तर दीजिए-

कथन (A) : पत्नी शब्द में तलाकशुदा पत्नी सम्मिलित है।

कारण (R) : घरेलू सम्बन्ध का तात्पर्य वैवाहिक प्रकृति से है।

कूटः-

a. A तथा R दोनों हैं, तथा R A की सही स्पष्टीकरण है

b. A तथा R दोनों सही हैं, किन्तु R A की सही स्पष्टीकरण नहीं है।

c. A सही है किन्तु R गलत है

d. A गलत है किन्तु R सही है

 

119. निम्न में से कौन-से कथन समन मामलों के विचारण में सत्य है?

1. आरोप विरचित करना आवश्यक है।

2. छोटे मामलों में न्यायालय अभियुक्त को उसकी अनुपस्थिति में दोविसिद्ध कर सकता है।

3. परिवाद वापस लेने पर न्यायालय अभियुक्त को छोड़ देगा।

4. न्यायालय समन मामलों को वारन्ट मामलों में बदल सकता है।

a. 1 एवं 4

b. 2 एवं 4

c. 1 एवं 3

d. 2 एवं 3

 

120. निम्न में से दण्ड प्रक्रिया संहिता की कौन-सी धारा अभियुक्त व्यक्ति को विधिक सहायता दी जाती है?

a. धारा 302

b. धारा 304

c. धारा 306

d. धारा 308

 

121. एक न्यायिक मजिस्ट्रेट अभियुक्त व्यक्ति का पुलिस अभिरक्षा में निरोध प्राधिकृत कर सकता है-

a. अधिकतम 7 दिनों के लिए

b. अधिकतम 15 दिनों के लिए

c. अधिकतम 60 दिनों के लिए

d. अधिकतम 90 दिनों के लिए

 

122. एक संक्षिप्त विचारण प्रक्रिया वाले अपराध में निम्न में से कौन-सा दण्ड दिया जा सकता है?

a. जो तीन माह से अधिक नहीं

b. जो दो माह से अधिक नहीं

c. जो छः माह से अधिक नहीं

d. उपर्युक्त में से कोई नहीं

 

123. दण्ड प्रक्रिया संहिता की धारा 438 के अधीन अग्रिम जमानत मंजूर करने की शक्ति निम्न में से किसे प्राप्त है?

a. मजिस्ट्रेट न्यायालय को

b. केवल सत्र न्यायालय को

c. केवल उच्च न्यायालय को

d. सत्र न्यायालय और उच्च न्यायालय दोनों को

 

124. दण्ड प्रक्रिया संहिता की धारा 95 के अधीन समपहरण की घोषणा निम्न में किसके द्वारा अपास्त की जा सकती है?

a. सत्र न्यायालय द्वारा

b. उच्च न्यायालय द्वारा

c. मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट द्वारा

d. तलाशी वारन्ट जारी करने वाले मजिस्ट्रेट द्वारा

 

125. निम्न में से कौन प्रथम सूचना रिपोर्ट का आवश्यक तत्व नहीं है?

a. वह पुलिस अफसर को दी जाने वाली सूचना है।

b. सूचना संज्ञेय अपराध से संबंधित होनी चाहिए।

c. यह सूचना घटना के बाद दी जाने वाले सबसे पहली सूचना है।

d. सूचना किसी भी अपराध से संबंधित हो सकती है चाहे वह संज्ञेय अपराध हो अथवा असंज्ञेय

 

126. द्वितीय श्रेणी मजिस्ट्रेट को दण्ड प्रक्रिया संहिता की धारा 29 के अनुसार कितनी सजा तक दण्ड देने का अधिकार है?

a. 1 वर्ष

b. 2 वर्ष

c. 3 वर्ष

d. उपरोक्त सभी

 

127. उच्चतम न्यायालय ने निम्न केस में अधीनस्थ न्यायिक अधिकारियों की गिरफ्तारी के संबंध में दिशा-निर्देश निर्गत किये हैं-

a. दिल्ली ज्यूडिशियल सार्विस एसोसिएशन बनाम दिल्ली एडमिनिस्ट्रेशन

b. सिटिजन्स फॉर डेमोक्रेसी बनाम असम राज्य

c. दिल्ली ज्यूडिशियल सर्विस एसोसिएशन बनाम गुजरात राज्य

d. पीपुल्स यूनियन फॉर ह्यूमन राइट्स बनाम भारत संघ

 

128. निम्नलिखित में से कौन ठीक से सुमेलित नहीं है?

a. संज्ञेय मामलों में इत्तिला      -  धारा 154 दण्ड प्रक्रिया संहिता

b. मजिस्ट्रेट द्वारा गिरफ्तार     -   धारा 44 दण्ड प्रक्रिया संहिता

c. आरोप की अन्तर्वस्तु          -   धारा 211 दण्ड प्रक्रिया संहिता

d. एक से अधिक अपराधों

के लिए निवारण                    -   धारा 218 दण्ड प्रक्रिया संहिता

 

129. दण्ड प्रक्रिया संहिता, 1963 में शमनीय और अशमनीय अपराधों का वर्गीकरण उपबंधित है-

a. प्रथम अनुसूची में

b. द्वितीय अनुसूची में

c. धारा 320 दण्ड प्रक्रिया संहिता

d. धारा 321 दण्ड प्रक्रिया संहिता

 

130. 'जमनतीय अपराध' से ऐसा अपराध अभिप्रेत है

a. दण्ड प्रक्रिया संहिता की प्रथम अनुसूची में

b. दण्ड प्रक्रिया संहिता की द्वितीय अनुसूची में

c. धारा 425 दण्ड प्रक्रिया संहिता में

d. धारा 426 दण्ड प्रक्रिया संहिता में

 

131. दण्ड प्रक्रिया संहिता, 1973 की किस धारा में 'अपराध' शब्द को परिभाषित किया गया है?

a. धारा 40

b. धारा 2()

c. धारा 2()

d. उपर्युक्त में से कोई नहीं

 

132. कोई न्यायालय दण्ड प्रक्रिया संहिता की किस धारा के अंतर्गत उस व्यक्ति को विचारण के किसी चरण में, जिसकी परीक्षा हो गई है, बुला सकता और पुनः परीक्षा कर सकता है?

a. धारा 311

b. धारा 323

c. धारा 313

d. धारा 315

 

133. निम्नलिखित में से कौन-सा कथन गलत है?

यदि कोई व्यक्ति अपने गिरफ्तार किए जाने के प्रयास का बलात् प्रतिरोध करता है तब पुलिस अधिकारी

a. गिरफ्तारी करने के लिए आवश्यक सब साधनों को प्रयोग में ला सकता है।

b. ऐसे व्यक्ति की जिसने कोई भी अपराध किया हो, मृत्यु कारित कर सकता है।

c. हत्या के अभियुक्त की मृत्यु कारित कर सकता है।

d. हत्या की कोटि में आने वाले मानव वद के अभियुक्त व्यक्ति को मृत्यु कारित कर सकता है।

 

134. सुब्रमनिय स्वामी बनाम डॉ. मनमोहन सिंह के निर्णय में उच्चतम न्यायालय ने दण्ड प्रक्रिया संहिता तथा भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम, 1988 के अधीन गवर्नमेन्ट सेवकों के अभियोजन के लिए अधिकतम कितनी अवधि में संस्वीकृति देने को कहा है ?

a. दो मास

b. तीन मास

c. चार मास

d. छः मास

 

135. निम्न में से कौन सा वाद अग्रिम जमानत से संबंधित है?

a. हरियाणा राज्य बनाम जयसिंह

b. गजानन्द अग्रवाल बनाम उड़ीसा राज्य

c. कल्याण चन्द्र सरकार बनाम राजेश रंजन

d. जोगिन्दर उर्फ जिन्दी बनाम हरियाणा राज्य

 

136. निम्नलिखित में से कौन-सा वाद दण्ड प्रक्रिया संहिता की धारा 144 से संबंधित है ?

a. राम अवतार बनाम .प्र. राज्य

b. कर्नाटक राज्य बनाम प्रवीण तोगडिया

c. भगवान दत्त बनाम कमला देवी

d. इकबाल अहमद बनाम .प्र. राज्य

 

137. निम्नलिखित में से किस वाद में यह निर्धारित किया गया है? "दण्ड प्रक्रिया संहिता की धारा 125 के अधीन भरण पोषण हेतु अधिनिर्णीत धनराशि हिन्दू विवाह अधिनियम, 1955 की धारा 24 के अधीन वैवाहिक कार्यवाही में अधिनिर्णीत निर्वाह व्यय की राशि के विरुद्ध समायोजित हो सकती है और उस राशि से अतिरिक्त और अधिक राशि के रूप में नहीं दी जाएगी।"

a. सत्य बनाम तेजा सिंह

b. यमुना बाई बनाम अनन्त राव

c. सुदीप चौधरी बनाम राधा चौधरी

d. रेवती बाई बनाम जोगेश्वर

 

138. एक उ‌द्घोषित व्यक्ति जिसकी सम्पत्ति कुर्क की गयी है, कुर्की की तारीख से निम्न अवधि के अन्दर हाजिर होने पर अपनी कुर्क सम्पत्ति अथवा विक्रय के शुद्ध आगमों का दावा कर सकता है-

a. 6 मास के अन्दर

b. 2 वर्ष के अन्दर

c. 3 वर्ष के अन्दर

d. 1 वर्ष के अन्दर

 

139. निम्न में से किस बाद में उच्चतम न्यायालय ने यह धारित किया कि "जहाँ यह विश्वास करने के लिए युक्तियुक्त कारण है कि मृत्यु दंड या आजीवन कारावास से दंडनीय किसी अपराध का अभियुक्त दोषी है, गैर जमानतीयअपराधों के अन्य सभी मामलों में न्यायिक विवेक का प्रयोग न्यायालय द्वारा जमानत मंजूर करने के पक्ष में किया जायेगा"?

a. अफजल खान बनाम गुजरात राज्य

b. गुरुचरन सिंह बनाम राज्य (दिल्ली प्रशासन)

c. चंद्रा स्वामी बनाम सेन्ट्रल ब्यूरो ऑफ इन्वेस्टीगेशन

d. गुरुबक्श सिंह बनाम पंजाब राज्य

 

140. दण्ड प्रक्रिया संहिता की किस धारा के अधीन गिफ्तार व्यक्ति का गिरफ्तारी के तुरन्त बाद सरकारी स्वास्थ्य अधिकारी द्वारा परीक्षण किया जाता है?

a. धारा 55A

b. धारा 60A

c. धारा 54

d. धारा 55

 

141. दण्ड प्रक्रिया संहिता की किस धारा के अनुसार यथा संभव भारतीय दण्ड संहिता की धारा 376 और 376 () से () तक के अपराधों का विचारण महिला पीठासीन न्यायाधीश को करना चाहिए?

a. धारा 26()

b. धारा 26()

c. धारा 55()

d. उपर्युक्त में से कोई नहीं

 

142. किस धारा के अनुसार महिला के लज्जा भंग करने संबंधी हमला दंडनीय है?

a. भारतीय दण्ड संहिता की धारा 363

b. भारतीय दण्ड संहिता की धारा 509

c. भारतीय दण्ड संहिता की धारा 511

d. भारतीय दण्ड संहिता की धारा 354

 

143. '' एक मृत व्यक्ति की इच्छापत्र का निष्पादक होते हुए उस विधि की जो चीज वस्तु को इच्छापत्र के अनुसार विभाजित करने के लिए निर्देश देती है, बेईमानी से अवज्ञा करता है और चीज वस्तु को अपने प्रयोग हेतु विनियुक्त कर लेता है। '' ने कौन-सा अपराध किया?

a. वोरी

b. आपराधिक दुर्विनियोग

c. आपराधिक न्यासभंग

d. छल

 

144. दाण्डिक विधि में अपराध से निकटता का सिद्धान्त जिस अपराध के लिए दायित्व का विनिश्चय करने में असंगत है, वह है-

a. चोरी और डकैती

b. आपराधिक मानव वध और हत्या

c. अपहरण और व्यपहरण

d. दुष्प्रेरण और षड्यंत्र

 

145. '' के कब्जे की सम्पत्ति पर '' चोरी करता है और यह चोरी करते समय अपने पास वस्त्रों एक भरी हुई पिस्तौल रखता है, जिसे उसके '' द्वारा प्रतिरोध किए जाने की दशा में '' को उपहृत करने के लिए अपने पास रखा था '' द्वारा किया गया अपराध भारतीय दंड संहित 1860 की किस धारा में परिभाषित किया गया है?

a. धारा 382

b. धारा 379

c. धारा 390

d. धारा 381

 

146. सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम, 2008 द्वारा भारतीय दण्ड संहिता की निम्न धाराओं में संशोधन हुए है-

a. धारा 463

b. धारा 466 और धारा 477A

c. उपरोक्त दोनों सही हैं

d. केवल (b) ही सही है।

 

147. '' एक पुलिस अधिकारी '' को यह संस्वीकृति करने को कि उसने अपराध किया है, उत्प्रेग्नि करने के लिए यातना देता है। भारतीय दण्ड संहिता, 1860 की किस धारा के अंतर्गत पुलिस अधिकारी अपराध करने का दोषी है?

a. धारा 325

b. धारा 326

c. धारा 328

d. धारा 330

 

148. '' ने एक रिवाल्वर उठाई और आशय से रिवाल्वर को भरी हुई सौभाग्य से रिवाल्वर भरी नहीं थी '' ने कौन-सा अपराध किया? '' को जान से मारने के आपराधिक समझते हुए उसका ट्रिगर दबा दिया। और '' को कोई नुकसान नहीं हुआ।

a. हत्या

b. हत्या का प्रयास

c. हत्या की कोटि में आने वाला मानव वध

d. '' ने कोई अपराध नहीं किया।

 

149. "सभी हत्या आपराधिक मानव वध है लेकिन सभी आपराधिक मानव वच हत्या नहीं है।" यह कथन दिया गया है, द्वारा

a. जस्टिस माधवन नायर

b. जस्टिस मेलविल

c. जस्टिस शैफुद्दीन

d. जस्टिस सुलेमान

 

150. '' यह जानते हुए कि उसके पति '' ने हत्या की है, '' को वैध दंड से प्रतिच्छादित करने के लिए जानते हुए छुपा लेती है। '' उत्तरदायी है

a. सामान्य आशय रखने के कारण हत्या के लिए

b. संश्रय देने के लिए

c. सहायता द्वारा दुष्प्रेरण के लिए

d. '' ने कोई अपराध नहीं किया

 

Download Pdf with Solution

Free Judiciary Coaching
Free Judiciary Notes
Free Judiciary Mock Tests
Bare Acts