
उत्तर प्रदेश सहायक अभियोजन अधिकारी प्रारम्भिक परीक्षा-2002
भाग-1
सामान्य ज्ञान
1. नेत्रदान में दाता की आँख का कौन-सा भाग उपयोग में लाया जाता हैः-
a. कॉर्निया
b. परितारिका
c. रेटिना
d. लेन्स
2. सूची-I सूची-I1 को सुमेलित कीजिए
सूची-I सूची-॥
(पदार्थ) (तत्व)
A. हीरा 1. कैल्सियम
B. संगमरमर 2. सिलिकॉन
C. रेत 3. ऐल्यूमिनियम
D. माणिक्य 4. कार्बन
कूटः
A B C D
a. 1 2 3 4
b. 4 1 2 3
c. 3 2 1 4
d. 3 4 1 2
3. निम्न में से किसमें विटामिन 'C' प्रचुरतम मात्रा में पायी जाती है:-
a. आँवला में
b. नींबू में
c. अमरूद में
d. सन्तरा में
4. निम्नांकित को उनके कैलोरी मान के बढ़ते हुए क्रम में व्यवस्थित कीजिए:-
1. दूध
2. मक्खन
3. शर्करा
4. आइसक्रीम
5. अण्डे
a. 1,5,4,3,2
b. 1,4,5,3,2
c. 4,1,3,5,2
d. 5,1,2,3,4
5. कम्प्यूटर ग्रिड होता है:-
a. कम्प्यूटर का एक हार्डवेयर घटक
b. एक सॉफ्टवेयर अवसंरचना जिसमें कई अभिकलन प्रतिष्ठान जुड़े होते हैं
c. सुपर कम्प्यूटर का एक आदि प्रारूप
d. नाभिकीय अनुसंधान हेतु दीर्घ हैड्रान संघटनी का एक हार्डवेयर घटक
6. भाप द्वारा हाथ में जलन गम्भीर होती है अपेक्षाकृत उबलते जल द्वारा, क्योंकि-
a. भाप हल्की होती है।
b. भाप में गुप्त ऊष्मा होती है।
c. भाप शरीर में घुस जाती है।
d. उपर्युक्त में से कोई सही कारण नहीं है।
7. तेल जल की सतह पर फैल जाता है, क्योंकि-
a. तेल जल की अपेक्षा अधिक घना है।
b. तेल जल की अपेक्षा कम घना है।
c. तेल का पृष्ठ तनाव जल से अधिक है।
d. तेल का पृष्ठ तनाव जल से कम है।
8. लोलक घड़ियाँ गर्मियों में सुस्त हो जाती है, क्योंकि-
a. गर्मियों में दिन लम्बे होते हैं
b. कुण्डली में घर्षण होती है
c. लोलक की लम्बाई गर्मियों में बढ़ जाती है
d. गर्मी में लोलक का भार बढ़ जाता है
9. 'मानवाधिकार दिवस' मनाया जाता है
a. 20 अक्टूबर को
b. 4 जुलाई को
c. 8 अगस्त को
d. 10 दिसम्बर को
10. 'यासर अराफात', जो हाल में समाचारों में थे, कैद में रखे-
a. इजरायली सेना द्वारा
b. फिलीस्तीन सेना द्वारा
c. संयुक्त राष्ट्र की शान्ति सेना द्वारा
d. यू.एस. सेना द्वारा
11. निम्न में से कौन-सा एक युग्म सही सुमेलित है-
a. एन्डु पिलन्टॉफ ब्रिटेन
b. पीट सेम्प्रास फुटबॉल
c. युवराज सिंह गोल्फ
d. विजय कुमार तैराकी
12. विश्व में पहली महिला प्रधानमंत्री थीं-
a. गोल्फा मीर
b. इन्दिरा गाँधी
c. मैरी यूजेनिया चार्ल्स
d. सिरिमाओ भण्डारनायके
13. निम्न के सही सुमेल स्थापित कीजिए तथा नीचे दिये गये कूट से सही उत्तर का चयन कीजिए-
सूची-I सूची-॥
A. टाटा 1. स्कोरपियो
B. फोर्ड 2. एक्सेन्ट
C. हुण्डई 3. आईकॉन
D. महिन्दा एण्ड महिन्द्रा 4. इण्डिका
A B C D
a. 4 3 2 1
b. 3 2 4 1
c. 1 2 3 4
d. 2 4 3 1
14. आतंकवाद से निपटने के लिए निम्नांकित में से किन दो देशों में ऐतिहासिक निःशस्त्रीकरण समझौते पर हाल में हस्ताक्षर हुए-
a. रूस-जापान
b. यू.एस.ए.-जर्मनी
c. जर्मनी-रूस
d. रूस-यू.एस.ए.
15. ओलंपिक 2004 खेलों के लिए चयनित स्थान था-
a. लन्दन
b. स्टॉकहोम
c. एथेन्स
d. सिडनी
16. विस्डेन 'शताब्दी का क्रिकेटर' पुरस्कार दिया गया था-
a. सचिन तेंदुलकर
b. सुनील गावस्कर
c. कपिल देव
d. मन्सूर अली खाँ पटौदी
17. निम्नांकित मुगल शाहजादियों में से किसने "हुमायूँनामा" लिखा था-
a. जेबुन्निसा
b. रोशनआरा
c. जहाँआरा
d. गुलबदन बेगम
18. अमृतसर की स्थापना का श्रेय दिया जाता है-
a. गुरु अंगद को
b. गुरु तेगबहादुर को
c. गुरू रामदास को
d. गुरु अर्जुन को
19. निम्न का सुमेल कीजिए तथा निम्न कूट से सही उत्तर चुनिये-
सूची-। सूची-॥
A. 1192 1. पानीपत का तृतीय युद्ध
B. 1707 2. तराइन का द्वितीय युद्ध
C. 1761 3. अकबर की मृत्यु
D. 1605 4 औरंगजेब की मृत्यु
कूट:-
A B C D
a. 1 3 4 2
b. 2 4 1 3
c. 4 2 3 1
d. 2 4 1 3
20. चाणक्य का अन्य नाम था-
a. भट्ट स्वामी
b. राजशेखर
c. विष्णुदत्त
d. विशाखदत्त
21. लन्दन में इण्डियन होमरूल सोसायटी को प्रारंभ किया थाः-
a. एनी बेसेन्ट ने
b. बी.जी. तिलक ने
c. श्यामजी कृष्ण वर्मा ने
d. एम.के. गाँधी ने
22. 1932 में स्थापित अखिल भारतीय अछूत विरोधी लीग का प्रथम प्रेसीडेंट था-
a. बी. आर. अम्बेडकर
b. अमृतलाल ठक्कर
c. जी.डी. बिड़ला
d. एम.के. गाँधी
23. निम्नलिखित गवर्नर जनरल का सही कालानुक्रम नीचे दिये गये कूट से बताइयेः-
A.सर हेनरी हार्डिंग
B. लॉर्ड कैनिंग
C. लॉर्ड एलेनबरो
D. लॉर्ड डलहौजी
कूट:-
A B C D
a. C D B A
b. C A D B
c. A B C D
d. B C D A
24. 1885 में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के अध्यक्ष येः-
a. जार्ज यूले
b. दादा भाई नौरोजी
c. डब्ल्यू. सी. बनर्जी
d. डब्ल्यू, वेडरबर्न
25. 1857 के प्रथम स्वाधीनता संग्राम के स्वतंत्रता सेनानियों में 'महक परी' का उपनाम दिया गया था।
a. लक्ष्मीबाई को
b. जीनत महल को
c. हजरत महल को
d. उपर्युक्त में से कोई नहीं
26. 1946 में आजाद हिन्द फौज के दिल्ली लाल किले के मुकदमें में वकीलों के समूह का नेतृत्व किया था-
a. सर तेज बहादुर सप्रू ने
b. डॉ. कैलाश नाथ काटजू ने
c. भूला भाई देसाई ने
d. पं. जवाहरलाल नेहरू ने एवं उपरोक्त सभी
27. वह प्रान्त जहाँ 1937 के आम निर्वाचन में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस को पूर्ण बहुमत नहीं प्राप्त हुआ था-
a. बम्बई
b. असम
c. उड़ीसा
d. बिहार
28. किस कालक्रम में निम्नलिखित घटनाएँ घटित हुई-
A. चौरी चौरा की घटना
B. जलियावाला बाग हत्याकाण्ड
C. रौलेट सत्याग्रह
D. चम्पारण सत्याग्रह
कूट से सही उत्तर चुनियेः-
कूटः-
a. A B C D
b. B C D A
c. D C B A
d. C B D A
29. 'वानर सेना' और 'मंजरी सेना' सम्बन्धित है-
a. असहयोग आन्दोलन से
b. सविनय अवज्ञा आन्दोलन से
c. खिलाफत आन्दोलन से
d. भारत छोड़ो आन्दोलन से
30. गाँधीजी द्वारा असहयोग आन्दोलन स्वगित कर देने का कारण बाः-
a. चौरी चौरा काण्ड
b. ब्रिटिश सरकार का दमन-चक्र
c. बरम-पंथियों का विरोध
d. जनता की उदासीनता
31. 1857 के प्रथम स्वाधीनता संग्राम के विषय में निम्नांकित कथनों का अध्ययन कीजिए और नीचे दिये कूट से सही उत्तर चुनिये-
1. इसका नेतृत्व बहादुरशाह जफर ने किया था।
2. 4 जून, 1857 को विद्रोह का आरंभ कानपुर से हुआ था।
3. बैरकपुर के परेड ग्राउण्ड में मंगल पाण्ड ने जनरल हयरसे परे हत्या की थी
4. बैरकपुर की घटना के बाद विद्रोह दिल्ली से प्रारंभ हुआ।
कुटः-
a. 1 और 2 सही है।
b. 1 और 3 सही है।
c. 3 और 4 सही है।
d. 1 और 4 सही है।
32. निम्नलिखित में से कौन-सा कथन भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के विषय में सही है:-
a. भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस एक हिन्दू संगठन था।
b. बाल गंगाधर तिलक उसके अध्यक्षों में से एक थे।
c. सरोजनी नायडू इसकी प्रथम महिला अध्यक्ष थी।
d. 1929 के लाहौर अधिवेशन में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस ने संपूर्ण स्वाधीनता का व्रत ग्रहण किया था।
33. भारतीय संविधान में कौन-से भाग शान्तिमय सामाजिक क्रान्ति के प्रति संविधान निर्माताओं की प्रतिबद्धता प्रदर्शित करते हैं-
a. प्रस्तावना
b. मूलाधिकारों से संबंधित भाग-
c. नीति निदेशक सिद्धांतों से संबंधित भाग IV
d. उपरोक्त तीनों
34. कथन (A) भारत में स्थायी दलीय व्यवस्था नहीं है।
कारण (R) : राजनीतिक दलों की संख्या बहुत अधिक है।
कूटः-
a. A तथा R दोनों हैं, तथा R.A की सही व्याख्या है
b. A तथा R दोनों सही हैं, किन्तु RA की सही व्याख्या नहीं है।
c. A सही है किन्तु R गलत है
d. A गलत है किन्तु R सही है
35. भारतीय संविधान में तदर्थ न्यायाधीशों की नियुक्ति का प्रावधान है-
a. सर्वोच्च न्यायाल में
b. उच्च न्यायालय में
c. जनपद तथा सत्र न्यायालयों में
d. उपरोक्त सभी में
36. निम्नांकित में से राज्यों के किस युग्म को लोकसभा में समान सीटें प्राप्त हैं-
a. आन्ध्र प्रदेश तथा पश्चिमी बंगाल
b. मध्य प्रदश तथा तमिलनाडु
c. गुजरात तथा राजस्थान
d. पंजाब तथा असम
37. निम्न में से भारत में कौन-सी संस्था दीर्घकालीन औद्योगिक वित्तीयन में संलग्न हैं-
a. आई.सी.आई.सी.आई.
b. आई.डी.बी.आई.
c. आई.एफ.सी.ई.
d. उपरोक्त सभी
38. कथन (A): पिछले कुछ वर्षों से भारतीय औद्योगिक क्षेत्र में संविलयन और अधिग्रहण की घटनायें हो रही हैं।
कारण (R): भारत में एकाधिकार एवं प्रतिबंधित व्यापार अधिनियम में पर्याप्त ढील दी गयी है।
कूटः-
a. A तथा R दोनों हैं, तथा RA की सही व्याख्या करता है
b. A तथा R दोनों सही हैं, तथा RA की सही व्याख्या नहीं करता है।
c. A सही है, किन्तु R गलत है
d. A गलत है, किन्तु R सही है
39. निम्नांकित करों में से कौन-से कर भारत सरकार द्वारा लगाये जाते हैं-
1. आयात शुल्क
2. मनोरंज कर
3. वैक्तिक आयकर
4. स्टैम्प डयूटी
कूट से सही उत्तर चुनियेः-
a. केवल 1 और 2
b. केवल 2 और 3
c. केवल 1 और 3
d. केवल 2 और 4
40. भारतीय रिजर्व बैंक से संबंधित निम्नांकित कथनों का अध्ययन कीजिए तथा दिये गये कूट से सही उत्तर चुनिए-
1. यह शीर्ष बैंक हैं।
2. यह मुद्रा पूर्ति को नियमित करता है।
3. यह व्यापारिक घरानों को ऋण प्रदान करता है।
4. यह नाबार्ड के कार्यों का परर्यवेक्षण करता है।
a. 1 तथा 3 सही है
b. 1, 2 तथा 3 सही है
c. 2 तथा 3 यही हैं
d. 1, 2 तथा 4 सही हैं
41. विश्व में सेब का सबसे बड़ा उत्पादक देश है-
a. यू.एस.ए.
b. जापान
c. फ्रांस
d. इटली
42. भूमध्यसागरीय जलवायु की विशेषता है-
a. ऊष्ण ग्रीष्म ऋतु एवं आर्द्र जाड़े की ऋतु
b. गर्म जाड़े की ऋतु एवं ठण्डी ग्रीष्म ऋतु
c. वर्ष पर्यन्त वर्षा
d. आर्द्र ग्रीष्म ऋतु एवं शुष्क जाड़े की ऋतु
43. भारत के निम्नांकित शैल-समूहों में से कौन-सा अत्यधिक धात्विक है-
a. विन्ध्य
b. गोंडवाना
c. धारवाड़
d. टरशियरी
44. निम्नांकित सागरों में से किसमें अधिकतम लवणता पायी जाती है-
a. मृत सागर
b. बेरिंग सागर
c. भूमध्य सागर
d. लाल सागर
45. भारत में निम्नलिखित में से किस राज्य में ईसाई व बौद्ध के बाद हिन्दू तृतीय धार्मिक समुदाय के रूप में पाये जाते हैं-
a. मणिपुर
b. मेघालय
c. मिज़ोरम
d. नागालैण्ड
46. सन्तुलित विकास के लिए आवश्यक है-
a. जैविक विविधता का संरक्षण
b. प्रदूषण का निरोध एवं नियंत्रण
c. निर्धनता को घटाना
d. उपरोक्त तीनों
47. 2001 की जनगणना के अनुसार सबसे कम घना बसा राज्य हैः-
a. छत्तीसगढ़
b. झारखण्ड
c. मध्य प्रदेश
d. उत्तरांचल
48. गंगा नदी की निम्नांकित सहायक नदियों में से किसका मार्ग उत्तरमुखी है-
a. घाघरा
b. रामगंगा
c. गण्डक
d. सोन
49. कोयला तथा हाइड्रोकार्बनों से प्रदूषण उत्पन्न होता है, जो निम्नलिखित मिश्रण छोड़ते हैं-
a. कार्बन-मोनो-ऑक्साइड तथा कार्बन-डाई-ऑक्साइड
b. सल्फर-डाई-ऑक्साइड तथा नाइट्रोजन के ऑक्साइड
c. अज्वलित हाइड्रोकार्बन
d. उपरोक्त सभी
50. 'बुद्ध ग्रहण' 7 मई, 2003 को देखा गया, यह विरली खगोलीय घटना इसके पूर्व कब देखी गयी थी-
a. जनवरी, 1993
b. नवम्बर, 1999
c. जुलाई, 1983
d. सितम्बर, 197
भाग-2
विधि
51. 'अ' ने 'ब' पर साशय पिस्तौल से गोली चलाई किन्तु वह 'स' को लगी जिससे 'स' की मृत्यु हो गयी। 'अ' ने कौन-सा अपराध किया-
a. हत्या का प्रयत्न
b. आपराधिक मानव वध
c. धारा 300 के अन्तर्गत हत्या
d. धारा 301 के अंतर्गत हत्या
52. 'अ' अपने इलेक्ट्रॉनिक रिकॉर्ड में मिथ्या प्रविष्टि इस प्रयोजन से करता है कि वह न्यायालय में सम्पोषक साक्ष्य के रूप में लाई जाये। 'अ' ने-
a. मिथ्या साक्ष्य गढ़ा है।
b. मिथ्या साक्ष्य नहीं गढ़ा है।
c. कूट रचना की है।
d. उपर्युक्त में से कोई नहीं।
53. एक कामगार उचित चेतावनी देकर छत से बर्फ फेंकता है, जिससे एक राहगीर की मृत्यु हो जाती है। कामगार-
a. हत्या का दोषी है
b. हत्या की कोटि में आने वाला मानव वध का दोषी है
c. उपेक्षा द्वारा मृत्यु कारित करने का दोषी है
d. मृत्यु अकास्मिति इसलिये दोषी नहीं है
54. भारतीय दण्ड संहिता की किस धारा में 'राजद्रोह' को परिभाषित किया गया है-
a. धारा 122 में
b. धारा 123 में
c. धारा 124 में
d. धारा 124क में
55. 'अ', 'ब' की जेब में रूपये चुराने के आशय से हाथ डालती है, परंतु जेब खाली थी। 'अ' दोषी है-
a. चोरी के लिए
b. चोरी का प्रयत्न करने के लिए
c. रिष्टि के लिए
d. किसी अपराध के लिए नहीं
56. भारतीय दण्ड संहिता की निम्नलिखित धाराओं में से कौन-सी प्रतिनिधिक दायित्व से संबंधित हैं-
a. धारा 120-क
b. धारा 121
c. धारा 154
d. धारा 159
57. कथन (A): कोई बात अपराध नहीं है, जो प्राईवेट प्रतिरक्षा के अधिकार के प्रयोग में की जाती है।
कारण (R): जहाँ समाज की सहायता प्राप्त नहीं हो सकती है, वहाँ व्यक्तिगत रूप से अपनी सुरक्षा हेतु सभी आवश्यक कार्रवाइयाँ की जा सकती है।
कूट:-
a. A तथा R दोनों हैं, तथा RA की सही व्याख्या करता है
b. A तथा R दोनों सही है, तथा BA की सही व्याख्या नहीं करता है।
c. A सही है, किन्तु R गलत है
d. A गलत है, किन्तु R सही है
58. भारतीय दण्ड संहिता की धारा 149 के तत्व है-
A. अपराध करने का संभाव्य ज्ञान
B. सामान्य आशय
C. धारा 141 में वर्णित अवैध उद्देश्य
D. अपराध करने में सक्रिय भागीदारी
नीचे दिये गये कूट की सहायता से सही उत्तर चुनिएः-
a. 1,3 और 4
b. 2 और 4
c. 3 और 4
d. 1 और 3
59. कथन (A): एक मनुष्य द्वारा दूसरे मनुष्य की मृत्यु कारित करना मानव वध है।
कारण (R): मानव वध सदैव विधि विरुद्ध होता है।
कूट:-
a. A तथा R दोनों है, तथा RA की सही व्याख्या करता है
b. A तथा R दोनों सही हैं, तथा RA की सही व्याख्या नहीं करता है।
c. A सही है, किन्तु R गलत है
d. A गलत है, किन्तु R सही है
60. निम्नलिखित में से कौन चोरी का सही तत्व नहीं है-
a. सम्पत्ति को बेईमानी पूर्ण आशय से लेना
b. सम्पत्ति चल हो
c. सम्पत्ति जिसके कब्जे में है उसकी सम्पत्ति के बिना ली जानी चाहिए।
d. सम्पत्ति मालिक की सम्पत्ति के बिना ली जानी चाहिए।
61. अपराध का निम्न में से कौन-सा एक आवश्यक तत्व नहीं है-
a. प्रयोजन (उद्देश्य)
b. दुराशय
c. मनुष्य
d. कार्य
62. सामान्य आशय का अर्थ है:-
a. एक जैसा आशय
b. वही आशय
c. सभी द्वारा आशय में भागीदारी
d. समान योजना
63. जब कोई पुरुष किसी स्त्री के साथ मैथुन उसकी सम्मति से करता है, तो भी बलात्संग है, यदि उस स्त्री की आयु कम है।
a. 17 वर्ष से
b. 16 वर्ष से
c. 19 वर्ष से
d. 18 वर्ष से
64. भारतीय दण्ड संहिता, 1860 की धारा 53 के अंतर्गत निम्नलिखित में से कौन-सा दण्ड नहीं है-
a. जुर्माना
b. निर्वासन
c. सम्पत्ति का समपहरण
d. मुत्यु
65. निम्नलिखित में से किस मामले में शरीर की प्राईवेट प्रतिरक्षा का अधिकार मृत्यु कारित करने तक विस्तारित नहीं-
a. व्यपहरण करने का आशय से किया गया हमला
b. अप्राकृतिक कामतृष्णा की सन्तुष्टि से किया गया हमला
c. सदोष अवरोध
d. अपहरण करने के आशय से किया हमला
66. भारतीय दण्ड संहिता, 1860 में 'विधि विरूद्ध जमाव' को परिभाषित किया गया है-
a. धारा 141 में
b. धारा 146 में
c. धारा 149 में
d. धारा 159 में
67. निम्नलिखित कथनों में से कौन-सा सही नहीं है-
a. दुष्प्रेरण का दुष्प्रेरण कोइ अपराध नहीं है।
b. किसी कार्य के अवैध रूप से लोप का दुष्प्रेरण अपराध की कोटि में आ सकता है।
c. दुष्प्रेरण का अपराध गठित होने के लिए यह आवश्यक नहीं है कि अपेक्षित प्रभाव कारित हो।
d. यह आवश्यक नहीं कि दुष्प्रेरति व्यक्ति अपराध करने के लिए विधि के अनुसार समर्थ हो।
68. लूट कारित करने का प्रयत्न दण्डनीय है-
a. भा.दं. संहिता की धारा 392 के अंतर्गत
b. भा.दं. संहिता की धारा 393 के अंतर्गत
c. भा.दं. संहिता की धारा 390 के अंतर्गत
d. भा.दं. संहिता की धारा 394 के अंतर्गत
69. भारतीय दण्ड संहिता के अंतर्गत व्यपहरण के अपराध का निम्नलिखित में से कौन-सा आवश्यक तत्व नहीं है-
a. अवयस्क शिशु
b. अभियुक्त का आशय
c. विधिपूर्ण संरक्षक की सम्पत्ति के बिना
d. विधिपूर्ण संरक्षक की संरक्षकता से परे ले जाना
70. भारतीय दण्ड संहिता, 1860 में डकैती करने के लिए तैयारी करना दण्डनीय है:-
a. धारा 393 के अंतर्गत
b. धारा 395 के अंतर्गत
c. धारा 398 के अंतर्गत
d. धारा 399 के अंतर्गत
71. सूची-I को सूची-I से सुमेलित कीजिए तथा सूचियों के नीचे दिये गये कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिए-
सूची-I सूची-II
A. धारा 463 1. आपराधिक अतिचार
B. धारा 445 2. कूट रचना
C. धारा 441 3. आपराधिक अभित्रास
D. धारा 503 4. गृहभेदन
कूट:-
A B C D
a. 2 4 1 3
b. 2 4 3 1
c. 2 1 3 4
d. 1 2 3 4
72. ज्ञान कौर बनाम पंजाब राज्य का वाद संबंधित है-
a. हत्या से
b. चोरी के प्रयत्न के लिए
c. आत्महत्या के दुष्प्रेरण से
d. आत्महत्या करने के प्रयत्न से
73. निम्नलिखित में से किस वाद में उच्चतम न्यायालय ने भा.दं.सं. की धारा 303 को असंवैधानिक घोषित कर दिया-
a. शेरसिंह बनाम पंजाब राज्य
b. मिद्ध बनाम पंजाब राज्य
c. बच्चन सिंह बनाम पंजाब राज्य
d. त्रिवेणी वेन बनाम गुजरात राज्य
74. 'अ', 'ब' के घर से उसकी पुस्तक इस आशय से उसकी सम्मति के बिना हटाता है कि यदि वह मित्र की तरह उसे वापस करने पर पुरस्कृत करेगा तो वह पुस्तक वापस लौटा देगा। 'अ' दोषी है-
a. चोरी के लिए
b. चोरी के प्रयत्न के लिए
c. आपराधिक न्यास भंग के लिए
d. आपराधिक न्यास भंग के प्रयत्न के लिए
75. 'अ', 'स' को पीटने के लिए 'ब' को उकसाता है। तत्पश्चात् 'अ' उस स्थान पर स्वयं पहुँच जाता है। जहाँ 'ब' 'अ' को पीट रहा है। 'स' दोषी है-
a. धारा 34 के अन्तर्गत
b. धारा 109 के अन्तर्गत
c. धारा 114 के अन्तर्गत
d. धारा 115 के अन्तर्गत
76. 'अ' अपने को 'ब' होने का जिसकी मृत्यु हो चुकी है, बहाना करके छल करता है। 'अ' दण्ड का दोषी है-
a. भारतीय दण्ड संहिता की धारा 420 के अन्तर्गत
b. भारतीय दण्ड संहिता की धारा 419 के अन्तर्गत
c. भारतीय दण्ड संहिता की धारा 418 के अन्तर्गत
d. भारतीय दण्ड संहिता की धारा 417 के अन्तर्गत
77. सम्पत्ति की प्राइवेट प्रतिरक्षा के अधिकार के क्रियान्वयन में मृत्यु कारित नहीं की जा सकती है-
a. लूट में
b. रात्रौ गृहभेदन में
c. निवास हेतु निर्मित भवन में अग्नि द्वारा रिष्टि में
d. चोरी में
78. कथन (A): 'अ' एक नौ वर्ष की आयु का बालक है। वह साशय 'ब' को मार डालता है। 'अ' को सिद्ध दोषी ठहराया जा सकता है।
कारण (R) : बारह वर्ष से कम आयु के शिशु को आपराधिक दायित्व से उन्मुक्ति ।
कूट:-
a. A तथा R दोनों हैं, तथा RA की सही व्याख्या करता है
b. A तथा R दोनों सही हैं, तथा BA की सही व्याख्या नहीं करता है।
c. A सही है, किन्तु R गलत है
d. A गलत है, किन्तु R सही है
79. एक अन्धेरी रात में 'अ' और 'ब' लड़ रहे थे। अपने बच्चे को कन्धे पर रखे हुए 'ब' की पत्नी उनको अलग करने के लिए वहाँ पहुँची। 'अ' का मुक्का बच्चे की कमर पर पड़ गया तथा बच्चे की मृत्यु हो गयी। 'अ' दोषी है-
a. उपहति के लिए
b. घोर उपहति के लिए
c. आपराधिक मानव वध के लिए
d. हत्या के लिए
80. निम्नलिखित अपराधों में से किसमें 'मेन्स रिया' (आपराधिक मनःस्थिति) एक आवश्यक तत्व नहीं है-
a. हत्या में
b. चोरी में
c. लूट में
d. द्विविवाह में
81. 'अ' ने अपनी पत्नी को पीटा। वह बेहोश होकर गिर पड़ी। उसको मरा समझकर और स्वयं को हत्या के लिए पकड़े जाने से बचाने के लिए 'अ' ने पत्नी को रस्सी से पंखे से लटका दिया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से पता चला कि उसकी मृत्यु लटकने से हुई है। 'अ' दोषी है-
a. हत्या के लिए
b. आपराधिक मानववध के लिए
c. उपहति के लिए
d. घोर उपहति के लिए
82. भारतीय दण्ड संहिता में 'संद्धाव' शब्द परिभाषित है-
a. धारा 44 में
b. धारा 51 में
c. धारा 52 में
d. धारा 52-क में
83. 'अ' कुल्हाड़ी से ऐसी जगह लकड़ी काट रहा है। जहाँ बच्चे खेल रहे हैं कुल्हाड़ी उछल जाती है और पास खड़े बच्चे की मृत्यु हो जाती है। 'अ' दोषी है-
a. किसी अपराध के लिए नहीं
b. हत्या के लिए
c. आपराधिक मानव वध के लिए
d. उपेक्षा द्वारा मृत्यु कारित करने के लिए
84. उन्मुक्ता (पागलपन) है-
a. स्वतंत्र इच्छा का अभाव
b. मत्तता के कारण उत्पन्न अक्षमता
c. किसी कृत्य की प्रकृति को समझने में अक्षमता
d. रोगग्रस्त मस्तिष्क
85. 'अ' को एक पर्स जिसमें मुद्रा थी, पड़ा मिला। वह नहीं जानता था कि वह पर्स किसका है बाद में उसे पता चला कि वह पर्स 'ब' का है और वह उसे स्वयं उपयोग कर लेता है। 'अ' दोषी है-
a. चोरी के लिए
b. आपराधिक दुर्विनियोग के लिए
c. आपराधिक न्यासभंग के लिए
d. छल के लिए
86. पकाला नारायण स्वामी बनाम सम्राट का वाद् संबंधित है-
a. विबन्ध में सिद्धान्त से
b. सह-अपराधी से
c. मृत्युकालिक कयन से
d. पक्षद्रोही साक्षी से
87. सूची-I सूची-॥ को सुमेलित कीजिए तथा नीचे दिये गये कूट से सही उत्तर चुनिये।
सूची-I सूची-॥
(प्रावधान) (धारा)
A. धारा 159 1. सूचक प्रश्न
B. धारा 154 2. मौलिक साक्ष्य
C. धारा 60 3. स्मृति ताजा करना
D. धारा 141 4. पक्षद्रोही साक्षी
कूट:-
A B C D
a. 3 4 1 2
b. 3 4 2 1
c. 1 2 3 4
d. 2 1 4 3
88. वह संस्वीकृति अग्राह्य है, जो अभियुक्त ने-
a. पुलिस अधिकारी की अभिरक्षा में रहते हुए मजिस्ट्रेट से की है।
b. पुलिस अधिकारी की अभिरक्षा में न रहते हुए अपने मित्र से की है।
c. पुलिस अधिकारी की अभिरक्षा में रहते हुए एक डॉक्टर से की है।
d. अपनी आत्मा की भलाई की उत्प्रेरणा में आध्यात्मिक सलाहकार से की है।
89. सूचक प्रश्न पूछे जा सकते हैं-
a. मुख्य परीक्षा में
b. प्रति-परीक्षा में
c. पुनः परीक्षा में
d. उपुर्यक्त सभी में
90. न्यायिकेत्तर संस्वीकृति का अर्थ है वह संस्वीकृति जो-
a. न्यायालय में मजिस्ट्रेट के समक्ष की गयी है
b. पुलिस अधिकारी से की गयी
c. डॉक्टर से की गयी
d. उपर्युक्त में से कोई नहीं
91. निम्नलिखित में से कौन सक्षम साक्षी नहीं है-
a. शिशु
b. जड़ (निर्बुद्धि) व्यक्ति
c. पागल (उन्मत) व्यक्ति
d. मूक व्यक्ति
92. पक्षद्रोही साक्षी का अर्थ है-
a. प्रतिकूल साक्षी
b. साक्षी जो सत्य बोलने का इच्छुक है
c. साक्षी जो सत्य बोलने का इच्छुक नहीं है
d. प्रभावित साक्षी
93. कथन (A): सह-अपराधी, अभियुक्त व्यक्ति के विरूद्ध सक्षम साक्षी होगा।
कारण (R): सह-अपराधी विश्वास के योग्य नहीं है, जब तक कि उसके साक्ष्य की तात्त्विक विशिष्टियों की संपुष्टि नहीं हो जाती है।
कूट:-
a. A तथा R दोनों हैं, तथा R.A की सही व्याख्या है
b. A तथा R दोनों सही हैं, तथा RA की सही व्याख्या नहीं करता है।
c. A सही है, किन्तु R गलत है
d. A गलत है, किन्तु R सही है
94. वह संस्वीकृति ग्राह्य है, जो अभियुक्त ने-
a. पुलिस अधिकारी से की है।
b. पुलिस अधिकारी की अभिरक्षा में रहते हुए एक डॉक्टर से की है।
c. पुलिस अधिकारी की अभिरक्षा में रहते हुए अपने मित्र से की है।
d. अपनी आत्मा की भलाई की उत्प्रेरणा से आध्यात्मिक सलाहकार से की है।
95. कश्मीरा सिंह बनाम मध्य प्रदेश राज्य का वाद संबंधित है-
a. मृत्युकालिक कथन से
b. विशेषाधिकार प्राप्त संसूचना से
c. पुलिस अधिकारी से की गयी संस्वीकृति से
d. सह-अभियुक्त की संस्वीकृति से
96. भारतीय साक्ष्य अधिनियम की निम्नलिखित धाराओं में से कौन-सी धारा पुरानी धारा के स्थान पर सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम, 2000 के द्वारा प्रतिस्थापित की गयी है-
a. धारा 39
b. धारा 22
c. धारा 47
d. धारा 65
97. निम्नलिखित में से कौन-सा प्राथमिक साक्ष्य है-
a. मूल से बनाई गयी प्रतियाँ
b. न्यायालय के निरीक्षण के लिए पेश किया गया दस्तावेज
c. दस्तावेज की प्रमाणित प्रतियाँ
d. दस्तावेज की छाया प्रतियाँ
98. साक्ष्य विधि के प्रयोजनों की दृष्टि से, निम्नलिखित स्थितियों में से एक में से किसी व्यक्ति का शील सुसंगत नहीं है-
a. आपराधिक मामलों में अभियुक्त का पूर्वतन अच्छा शील
b. पूर्वतन बुरा शील जो आपराधिक मामलों में अच्छे शील के साक्ष्य के उत्तर में दिया गया है।
c. सिविल मामलों में नुकसानी की मात्रा (रकम) पर प्रभाव डालने वाला शील।
d. सिविल मामलों में अध्यारोपित आचरण साबित करने के लिए शील
99. निम्नलिखित में से कौन एक लोक दस्तावेज नहीं है-
a. एक अपंजीकृत पारिवारिक बंटवारा
b. एक पंजीकृत विक्रय-विलेख
c. एक उच्च न्यायालय का निर्णय
d. एक सिविल न्यायाधीश का निर्णय
100. बोलने में असमर्थ एक साक्षी अपना साक्ष्य खुले न्यायालय में लिखकर देता है, इस प्रकार दिया गया साक्ष्य समझा जायेगा-
a. दस्तावेजी साक्ष्य
b. प्राथमिक साक्ष्य
c. द्वितीयक साक्ष्य
d. मौखिक साक्ष्य
101. कथन (A): न्यायिकेत्तर संस्वीकृति यदि स्वैच्छिक है, तो अन्य साक्ष्य के साथ विश्वसनीय हो सकती है।
कारण (R): न्यायिकेत्तर संस्वीकृति साक्ष्य का एक कमजोर सूत्र है-
कूट:-
a. A तथा R दोनों हैं, तथा RA की सही व्याख्या है
b. A तथा २ दोनों सही है, तथा RA की सही व्याख्या नहीं करता है।
c. A सही है, किन्तु R गलत है
d. A गलत है, किन्तु R सही हैं
102. भारतीय साक्ष्य अधिनियम की धारा 17 में स्वीकृति है-
a. केवल एक मौखिक कथन
b. केवल एक दस्तावेजी कथन
c. मौखिक, दस्तोवजी अथवा इलेक्ट्रॉनिक रूप में प्रस्तुत कथन
d. मौखिक अथवा दस्तावेजी कथन
103. साक्ष्य अधिनियम की धारा 57(1) के अधीन न्यायालय को न्यायिक अवेक्षा करनी होगी-
a. भारत में प्रवृत्त सभी विधियों की।
b. विदेशी विधियों सहित सभी विधियों की।
c. सभी भारतीय एवं एशियाई विधियों की।
d. सभी भारतीय और 1950 से पूर्व की ब्रिटिश विधियों की
104. न्यायालय में निरीक्षण के लिए प्रस्तुत 'दस्तावेजों' में शामिल है-
1. एक लिखित दस्तावेज
2. एक उपहासांकन
3. एक इलेक्ट्रॉनिक दस्तावेज
4. शिला पर उत्कीर्ण
नीचे दिये गये कूट की सहायता से सही उत्तर चुनिये-
कूट:-
a. 1 और 4
b. 1,2 और 4
c. 1,2,3 और 4
d. 1,2 और 3
105. कथन (A): कुछ मामलों में संस्वीकृतियों का संपोषण आवश्यक है।
कारण (R): सभी मामलों में न्यायिकेत्तर संस्वीकृतियों का संपोषण होना चाहिए।
कूट:-
a. A तथा R दोनों है, तथा BA की सही व्याख्या है
b. A तथा R दोनों सही है, तथा BA की सही व्याख्या नहीं करता है।
c. A सही है. किन्तु R गलत है
d. A गलत है, किन्तु R सही है
106. किसी विवाहित स्त्री द्वारा आत्महत्या करने पर न्यायालय भारतीय साक्ष्य अधिनियम की धारा 113-क के अधीन यह उपधारणा करेगा कि ऐसी आत्महत्या को उसके पति ने दुष्प्रेरित किया है, यदि-
1. पत्नी ने आत्महत्या विवाह के सात वर्षों के भीतर की।
2. पत्नी पर अत्याचार कियाा गया था।
3. पत्नी अशिक्षित और निर्धन परिवार से थी।
4. पत्नी को पति ने त्याग दिया था।
नीचे दिये गये कूट की सहायता से सही उत्तर चुनिये-
a. 1,2 और 3
b. 1,3 और 4
c. 2 और 4
d. 1 और 2
107. कथन (A) : मृत्युकालिक कथन साक्ष्य में ग्राह्य है।
कारण (R) : इसकी ग्राह्यता का आधार आवश्यकता का सिद्धांत है।
कूट:-
a. A तथा R दोनों हैं, तथा RA की सही व्याख्या है
b. A तथा R दोनों सही हैं, तथा RA की सही व्याख्या नहीं करता है।
c. A सही है, किन्तु R गलत है
d. A गलत है, किन्तु R सही है
108. स्वीकृतियाँ-
a. स्वीकृति विषयों का निश्चयक सबूत नहीं है।
b. स्वीकृति विषयों का निश्चयक सबूत है।
c. विबन्ध के रूप में प्रवर्तित नहीं होती हैं।
d. किसी महत्व की नहीं है।
109. प्रति-परीक्षा के संबंध में निम्नलिखित में से कौन-सा कथन सही है-
a. शील का साक्ष्य देने वाले साक्षियों की प्रति परीक्षा की जा सकती है
b. प्रति परीक्षा में सूचक प्रश्न नहीं पूछे जा सकते हैं।
c. किसी दस्तावेज को पेश करने के लिए बुलाये गये व्यक्ति की प्रति-परीक्षा की जा सकती है।
d. किसी साक्षी की उसके द्वारा पूर्वतन किये गये लिखित कथनों के बारे में प्रति-परीक्षा नहीं की जा सकती है।
110. दण्ड प्रक्रिया संहिता के अन्तर्गत आजीवन कारावास के दण्डादेश का लघुकरण कौन कर सकता है-
a. समुचित सरकार
b. भारत का राष्ट्रपति
c. राज्य का राज्यपाल
d. केन्द्रीय सरकार
111. मामलों और अपीलों को एक न्यायालय से दूसरे उच्च न्यायालय को अन्तरित करने की उच्चतम न्यायालय की शक्ति का प्रयोग निम्नलिखित में से किस एक के आवेदन पर किया जा सकता है-
a. सम्बन्धित उच्च न्यायालय के रजिस्ट्रार
b. भारत के महान्यायवादी
c. भारतीय विधिज्ञ परिषद् के अध्यक्ष
d. भारत के सॉलिसिटर
112. दस वर्ष की अवधि के कारावास का दण्डादेश निम्नलिखित में से किसके द्वारा दिया जा सकता है-
a. प्रथम वर्ग मजिस्ट्रेट का न्यायालय
b. मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट का न्यायालय
c. सहायक सत्र न्यायाधीश
d. मुख्य महानगर मजिस्ट्रेट का न्यायालय
113. एक प्राइवेट व्यक्ति किसी व्यक्ति को कब गिरफ्तार कर सकता है-
a. जो एक अपराधी है।
b. उसकी उपस्थिति में असंज्ञेय अपराध करता है।
c. उसकी उपस्थिति में जमानतीय अपराध करता है।
d. उसकी उपस्थिति में संज्ञेय और गैर-जमानतीय अपराध करता है।
114. दण्ड प्रक्रिया संहिता की किस धारा के अन्तर्गत किसी फरार व्यक्ति के लिए उद्घोषणा जारी की जा सकती है-
a. धारा 83
b. धारा 82
c. धारा 81
d. धारा 80
115. दण्ड प्रक्रिया संहिता की धाराओं में सत्र न्यायालय के समक्ष विचारण का प्रावधान है-
a. धारा 225 से 237
b. धारा 238 से 243
c. धारा 261 से 259
d. धारा 260 से 265
116. भारतीय संविधान की धारा 370 संबंधित है-
a. जम्मू कश्मीर से
b. गोवा से
c. बिहार से
d. उत्तर प्रदेश से
117. यदि किसी अभियुक्त के पास यथेष्ट साधन नहीं है कि वह अपने बचाव के लिए प्लीडर रख सके तो सत्र न्यायालय उसकी प्रतिरक्षा के लिए राज्य के व्यय पर उसे प्लीडर उपलब्ध करायेगा। यह प्रावधान दण्ड प्रक्रिया संहिता की किस धारा के अंतर्गत है।
a. धारा 301
b. धारा 304
c. धारा 306
d. धारा 305
118. दण्ड प्रक्रिया संहिता की धारा 306 के अधीन निम्नलिखित में से कौन किसी सह-अपराधी को क्षमादान करने के लिए अधिकत नहीं है-
a. मेट्रोपॉलिटन मजिस्ट्रेट
b. द्वितीय श्रेणी का मजिस्ट्रेट
c. मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट
d. प्रथम श्रेणी का मजिस्ट्रेट
119. दण्ड प्रक्रिया संहिता की कौन-सी धारा यह उपबन्ध करती है कि "किसी व्यक्ति द्वारा किसी पुलिस अधिकारी से अन्वेषण के दौरान किया गया कोई कथन, यदि लेखबद्ध किया जाता है, तो कथन करने वाले व्यक्ति द्वारा हस्ताक्षरित नहीं किया जायेगा ?
a. धारा 164
b. धारा 163
c. धारा 162
d. धारा 161
120. गलत उत्तर बताइये-
प्रथम सूचना रिपोर्ट का अर्थ है-
a. किसी संज्ञेय अपराध के संबंध में सूचना।
b. सूचना किसी पुलिस अधिकारी को दी गयी है।
c. सूचना समय के अनुसार प्रथम होनी चाहिए।
d. इसे सदैव लिखित होना चाहिए।
121. गलत उत्तर बताइए:-
दण्ड प्रक्रिया की धारा 125 (4) के अधीन पत्नी भरण-पोषण भत्ता पाने की अधिकारिणी नहीं होगी, यदि-
a. वह जारता का जीवन व्यतीत कर रही है
b. वह बिना पर्याप्त कारण के अपने पति के साथ निवास करने से मना कर देती है।
c. वह पारस्परिक सहमति के आधार पर अपने पति से अलग रह रही है।
d. वह कोई अन्य धर्म स्वीकार कर लेती है।
122. दण्ड प्रक्रिया संहिता की कौन-सी धारा किसी प्राइवेट व्यक्ति को किसी ऐसे व्यक्ति को जो संज्ञेय अपराध करता है, गिरफ्तार करने का अधिकार देती है
a. धारा 144
b. धारा 42
c. धारा 43
d. धारा 45
123. गलत उत्तर बताइयेः-
एक विधिमान्य वारण्ट के निम्नलिखित आवश्यक तत्व है-
a. इसे लिखित होना चाहिए
b. इसे न्यायालय के पीठासीन अधिकारी द्वारा हस्ताक्षरित होना चाहिए
c. इसमें न्यायालय की सील लगी होनी चाहिए
d. इसमें अभियुक्त का नाम होना चाहिए परंतु उसका पता लिखा जाना आवश्यक नहीं है
124. आजीवन कारावास का दण्डादेश निम्न में से किसके द्वारा पारित किया जा सकता है-
a. मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट
b. सत्र न्यायाधीश
c. मेट्रोपॉलिटन मजिस्ट्रेट
d. प्रथम श्रेणी का कोई मजिस्ट्रेट
125. निम्नलिखित में से कौन सा कथन सत्य है-
1. अन्वेषण पुलिस अधिकारी द्वारा किया जाता है।
2. अन्वेषण का उद्देश्य साक्ष्य एकत्र करना है।
3. अन्वेषण न्यायिक कार्यवाही है।
4. अन्वेषण न्यायिक कार्यवाही नहीं है।
नीचे दिये गये कूट की सहायता से सही उत्तर चुनिये-
कूटः-
a. 1, 2 और 3
b. 1, 2 और 4
c. 2, 3 और 4
d. 1, 3 और 4
126. अन्वेषण का उद्देश्य होता है-
a. अभियुक्त को दण्डित करना
b. अभियुक्त को दोषमुक्त करना
c. साक्ष्य एकत्र करना
d. अभियुक्त को दोषसिद्ध करना
127. दण्ड प्रक्रिया संहिता की किस धारा के अंतर्गत सत्र अपीलीय शक्तियों का प्रयोग करता है-न्यायाधीश अपनी
a. धारा 373
b. धारा 376
c. धारा 397
d. धारा 398
128. दण्ड प्रक्रिया संहिता की किस धारा के अन्तर्गत एक अभियुक्त व्यक्ति स्वयं सक्षम साक्षी हो सकता है-
a. धारा 311
b. धारा 313
c. धारा 315
d. धारा 319
129. दो वर्ष से अधिक अवधि के कारावास से दण्डनीय अपराध का संबंध है-
a. समन मामले में
b. वारण्ट मामले में
c. उपर्युक्त दोनों में से किसी से
d. उपर्युक्त में से किसी से नहीं
130. मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट कौन-सा दण्डादेश पारित कर सकता है-
a. सात वर्ष से अनधिक कारावास का दण्डादेश
b. आजीवन कारावास
c. सात वर्ष से अधिक कारावास का दण्डादेश
d. मृत्यु दण्डादेश
131. दण्ड प्रक्रिया संहिता की धारा 133 के अन्तर्गत लोक उपताप हटाने के लिए सशर्त आदेश पारित किया जा सकता है-
a. जिला मजिस्ट्रेट द्वारा
b. उप-खण्ड मजिस्ट्रेट द्वारा
c. विशेष रूप से अधिकृत कार्यपालक मजिस्ट्रेट द्वारा
d. उपर्युक्त में से किसी भी मजिस्ट्रेट द्वारा
132. संज्ञेय अपराध में पुलिस अधिकारी
a. आरोपी को वारण्ट के बिना गिरफ्तार नहीं कर सकती है।
b. आरोपी को वारण्ट के बिना गिरफ्तार कर सकती है।
c. आरोपी की रिमाण्ड आदेश के बिना पुलिस हिरासत में रख सकता है।
d. आरोपी को मजिस्ट्रेट के समक्ष प्रस्तुत करना आवश्यक नहीं समझता है।
133. निम्नलिखित में से कौन दण्ड प्रक्रिया संहिता, 1973 की धारा 125 के अन्तर्गत भरण-पोषण प्राप्त करने का अधिकारी नहीं है-
a. अर्धमज अवयस्क सन्तान
b. सहोदर भाई
c. पिता
d. तलाकशुदा पत्नी
134. दण्ड प्रक्रिया संहिता, 1973 की मुख्य विशेषता है-
a. कार्यपालक मजिस्ट्रेटों को न्यायिक शक्ति प्रदान करना
b. विधायिका को कार्यपालिका से पृथक् करना
c. न्यायपालिका को कार्यपालिका से पृथक् करना
d. कार्यपालिका से राजस्व कार्यों को पृथक् करना
135. पुलिस अधिनियम, 1861 की निम्नलिखित धाराओं में से कौन-सी निरसित नहीं है-
a. धारा 06
b. धारा 44
c. धारा 41
d. धारा 11
136. पुलिस (उत्तर प्रदेश संशोधन) अधिनियम, 2001 के प्रवृत्त होने की तिथि क्या है-
a. 15 अगस्त, 2001
b. 26 अगस्त, 2001
c. 10 अगस्त, 2001
d. 14 अगस्त, 2001
137. उत्तर प्रदेश पुलिस विनियमों के कौन-से पैरा फरार अपराधियों के संबंधी उपबन्ध करती हैं-
a. 196 से 214
b. 215 से 222
c. 190 से 195
d. 223 से 276
138. जिले में आपराधिक प्रशासन का प्रमुख कौन होता है-
a. पुलिस अधीक्षक
b. जिला मजिस्ट्रेट
c. अपर जिला मजिस्ट्रेट
d. उपर्युक्त में से कोई नहीं
139. एक पुलिस कांस्टेबल एक व्यक्ति को चोरी के झूठे मामले में थाने में रुके रहने के लिए बाध्य करता है और उससे पैसा प्राप्त करने के बाद जाने देता है, वह दोषी है
a. कूट रचना
b. छल का
c. उद्दापन का
d. सदोष परिरोध का
140. पुलिस अधिनियम की किस धारा के अन्तर्गत किसी जिले में विशिष्ट परिस्थितियों पर अतिरिक्त पुलिस बल उपलब्ध कराया जा सकता है-
a. धारा 13
b. धारा 16
c. धारा 14
d. धारा 15
141. पुलिस अधिनियम की किस धारा के अन्तर्गत राज्य सरकार पुलिस बल के सदस्यों की सेवा शर्तों के विनियमन हेतु नियम बनाने के लिए सशक्त है-
a. धारा 2
b. धारा 3
c. धारा 4
d. उपर्युक्त में से कोई नहीं
142. पुलिस अधिनियम की किस धारा में पुलिस अधिकारियों के कर्तव्यों का प्रावधान है-
a. धारा 21
b. धारा 22
c. धारा 23
d. पारा 24
143. पुलिस अधिनियम की निम्नलिखित धाराओं में किस धारा में सामान्य डायरीसे संबंधित उपबन्धों का प्रावधान है-
a. धारा 43 में
b. धारा 44 में
c. धारा 45 में
d. धारा 46 में
144. सार्वजनिक सभाओं और जुलुसों का विनियमन और उनके लिए अनुज्ञप्ति देने का प्रावधान है, पुलिस अधिनियम, 1861 की-
a. धारा 25 के अन्तर्गत
b. धारा 28 के अन्तर्गत
c. धारा 30 के अन्तर्गत
d. धारा 32 के अन्तर्गत
145. उत्तर प्रदेश पुलिस विनियमों के अन्तर्गत ग्राम चौकीदार उत्तरदायी होता है-
a. जिला पुलिस अधीक्षक के प्रति
b. पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) के प्रति
c. ग्राम प्रधान के प्रति
d. जिलाधिकारी के प्रति
146. त्योहारों के अवसर पर मार्गों में संगीत की ध्वनि कितनी तेज हो, इसे नियंत्रित करने की जिला पुलिस अधीक्षक की शक्ति का उपबन्ध अधिनियम में किस धारा के अन्तर्गत किया गया है-
a. धारा 15-क का खण्ड (4)
b. धारा 27 का खण्ड (2)
c. धारा 30 का खण्ड (14)
d. धारा 16 का खण्ड (3)
147. पुलिस अधिनियम, 1861 की धारा 25 के अधीन अदावाकृत (लावारिस) सम्पत्ति को भारसाधन (चार्ज) में लेगा-
a. उप-पुलिस अधीक्षक
b. पुलिस अधीक्षक
c. जिला मजिस्ट्रेट
d. प्रत्येक पुलिस अधिकारी
148. पुलिस अधिनियम, 1861 की चारा 7 के अन्तर्गत, पुलिस महानिरीक्षक की विधायी शक्तियाँ अधीन है-
a. भारत के संविधान के अनुच्छेद 32 के
b. भारत के संविधान के अनुच्छेद 226 के
c. भारत के संविधान के अनुच्छेद 311 के
d. भारत के संविधान के अनुच्छेद 309 के
149. पुलिस अधिनियम, 1861 के अन्तर्गत विशेष पुलिस अधिकारी की नियुक्ति की जा सकती है-
a. किसी मजिस्ट्रेट द्वारा स्वप्रेरणा से
b. पुलिस महानिरीक्षक द्वारा
c. वरिष्ठ पुलिस अधीरक्ष द्वारा
d. पुलिस निरीक्षक के आवेदन पर मजिस्ट्रेट के द्वारा
150. निम्नलिखित में से कौन सह-अपराधी है-
a. एक वेश्या
b. बलात्कार की गयी लड़की
c. गुप्तचर
d. उत्पीड़न के कारण रिश्वत देने वाला व्यक्ति