Uttarakhand Judiciary Mock Test 1 (Hindi Medium)

Uttarakhand Judiciary Mock Test 1 (Hindi Medium)

उत्तराखंड न्यायिक सेवा प्रारंभिक परीक्षा 2025

भाग-I

सामान्य ज्ञान

 

Download Pdf

1. जी-7 राष्ट्रों का 51 वाँ शिखर सम्मेलन 2025 कहाँ आयोजित किया गया ?

a. इटली

b. कनाडा

c. यू.एस.ए.

d. फ्रांस

 

2. दिनांक 1 अप्रैल 2025 को कॉमन वेल्थ ऑफ नेशंस की सातवीं महासचिव के पद पर निम्न में से किसे नियुक्त किया गया ?
a. ब्लेज मेट्रेवेली
b. शर्ली बोचवे
c. यामांडी
d. नवाफ सलाम

 

3.भारत ने हाल ही में निम्न में से किस देश में आये भूकम्प के पश्चात् मानवीय सहायता प्रदान करने के लिए ऑपरेशन ब्रम्हा शुरू किया?

a. तुर्की

b. म्यांमार

c. मालदीव

d. ग्रीस 

 

4. 12 जून 2025 को गुजरात के अहमदाबाद में एयर इंडिया की फ्लाईट संख्या AI-171 में हुई दुर्घटना की जाँच के लिए निम्न में से किसकी अध्यक्षता में एक अनुशासनात्मक समिति का गठन किया?
a. संजय मलहोत्रा
b. गोविंद मोहन
c. डा. सुरजीत एस. भल्ला
d. विनीत जोशी

 

5. अवर लिविंग कांस्टीट्यूशन निम्न में से किसकी रचना है?
a. नजमा हेपतुल्ला
b. अरुण शौरी
c. एमिली हेनरी
d. शशि थरूर

 

6. 24 जून 2025 को अन्तर्राष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा एजेंसी (IAEA) ने किस देश के साथ साझेदारी में अब तक का सबसे बड़ा अन्तर्राष्ट्रीय परमाणु आपातकालीन अभ्यास "ConvEx-3" शुरू किया है?
a. नीदरलैण्ड
b. डेनमार्क
c. रोमानिया
d. कीनिया

 

7. अंतर्राष्ट्रीय विवादों के शांतिपूर्ण एवं गैर आक्रामक समाधान के लिए निम्न में से किस देश ने "अन्तर्राष्ट्रीय मध्यस्थता संगठन" की स्थापना की है?
a. अमेरिका
b. जर्मनी
c. चीन
d. यू.के.

 

8. उत्तराखण्ड राज्य में समान नागरिक संहिता, 2024 को राष्ट्रपति की स्वीकृति प्राप्त हुई-
a. 11 मार्च 2024
b. 12 मार्च 2024
c.  13 मार्च 2024
d.  14 मार्च 2024

 

9. निम्नलिखित में से कौन सा युग्म सुमेलित नहीं है?         
      देश                        प्रधानमंत्री/राष्ट्रपति
a. साइप्रस                   निकोस क्रिस्टोडूलाइडेस
b. पैराग्वे                     सैंटियागो पेना
c. क्रोएशिया                आंद्रेज प्लॅकोविच
d. चिली                      क्रिस्टोफर लक्सन 
 
 

10. उत्तराखण्ड का गठन हुआ-

a. 1 नवम्बर 2000 को

b. 10 अगस्त 2000 को

c. 28 अगस्त 2000 को

d. 9 नवम्बर 2000 को

 

11. ज्ञानपीठ पुरस्कार से सर्वप्रथम सम्मानित व्यक्ति है-

a. जी. शंकर कुरूप

b. सुमित्रानंदन पंत

c. सी.एन. रेड्डी

d. कृष्णा सोबती

 

12. निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए-
1. ग्रेनविल ऑस्टिन ने भारतीय संघवाद को सहकारी संघवाद कहा है।
2. डा. अम्बेडकर ने कहा कि भारतीय संविधान को संघात्मकता के तंग ढांचे में नहीं ढाला गया है।  
कूट:-
a. केवल 1 सही है
b. केवल 2 सही है
c. 1 और 2 सही हैं
d.  तो ही 2 सही है

 

13. भारतीय संविधान के निम्न में से किस अनुच्छेद में नैसर्गिक न्याय का सिद्धांत अन्तर्निहित है?
a. अनुच्छेद 13
b. अनुच्छेद 14
c. अनुच्छेद 17
d. अनुच्छेद 24

 

14. निम्न में से किस वाद में उच्चतम न्यायालय ने यह अभिनिर्धारित किया कि अनुच्छेद 21 के तहत जीवन के अधिकार में मरने का अधिकार शामिल नहीं है?
a. मेनका गाँधी बनाम भारत संघ
b. मुरली एस देवड़ा बनाम भारत संघ
c. विशाखा बनाम राजस्थान राज्य
d. ज्ञान कौर बनाम पंजाब राज्य

 

15. राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण (NALSA) के वर्तमान अध्यक्ष हैं-
a. जस्टिस बी.आर. गवई
b. जस्टिस सूर्यकांत
c. भरत परासर
d. डॉ. अजित अत्री

 

16. विश्व बैंक भूमि सम्मेलन का आयोजन कहाँ किया गया ?
a. ओस्लो
b. पेरिस
c. लन्दन
d. वाशिंगटन

 

17. हाल ही में खबरों में रही "ऐम फॉर नेचर" (AIM4NatuRe) पहल किस अन्तर्राष्ट्रीय संगठन द्वारा शुरू की गयी है?
a. विश्व वन्यजीव कोष
b. संयुक्त राष्ट्र पर्यावरण कार्यक्रम
c. खाद्य एवं कृषि संगठन
d. अंतर्राष्ट्रीय प्रकृति संरक्षण संघ

 

18. UNEP के संदर्भ में निम्न कथनों पर विचार कीजिए-
1. इसकी स्थापना मानव पर्यावरण पर संयुक्त राष्ट्र सम्मेलन (स्टॉकहोम सम्मेलन, 1972) के परिणामस्वरूप एक अंतरसरकारी संगठन के रूप में जून 1972 में हुई।
2. यू.एन..पी. का मुख्यालय नैरोबी, केन्या में है।      
कूटः-
a. केवल 1 सही है
b. केवल 2 सही है
c. 1 और 2 सही है
d.  तो ही 2 सही हैं

 

19. विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) का मुख्यालय स्थित है-
a. पेरिस
b. जेनेवा
c. दावोस
d. बर्न

 

20. भारत के प्रथम महान्यायवादी थे-
a. एम.सी. सीतलवाड़
b. आर. वेंकटरमाणि
c. नरहरि राव
d. वी.पी. राजमन्नार

 

21. भारतीय संविधान के निम्न में से किस अनुच्छेद में अल्पसंख्यक वर्ग को अपनी लिपि, भाषा संस्कृति के संरक्षण का अधिकार प्रदान किया गया है?
a. अनुच्छेद 28
b. अनुच्छेद 29
c. अनुच्छेद 30
d. अनुच्छेद 39

 

22. मार्च 2025 में जारी "यू.एन. वर्ल्ड हैप्पीनेस इंडेक्स-2025” में निम्न में से कौन सा देश लगातार आठवें वर्ष पहले स्थान पर रहा?
a. नॉर्वे
b. स्वीडन
c. फिनलैण्ड
d. डेनमार्क

 

23. जुलाई 2025 में ब्रिक्स का 17वाँ शिखर सम्मेलन कहाँ आयोजित किया गया ?
a. बीजिंग
b. जोहांसबर्ग
c. रियो डी जेनेरियो
d. मॉस्को

 

24. राष्ट्रीय महिला आयोग की प्रथम अध्यक्ष थीं-
a. जयंती पटनायक
b. प्रतिमा पुरी
c. सुचेता कड़ेथानकर
d. डॉ. अमृता पटेल

 

25. निम्नलिखित में से कौन सा युग्म सुमेलित नहीं है ?                       
         समिति                                  अध्यक्ष
a. संघीय संविधान समिति           पं. जवाहर लाल नेहरू
b. प्रारूप समिति                      डॉ. भीमराव अम्बेडकर
c. मूल अधिकार समिति             सरदार वल्लभ भाई पटेल
d. अल्पसंख्यक उप समिति         जे.बी. कृपलानी

 

26. निम्न में से किसे हाल ही में अन्तर्राष्ट्रीय बुकर पुरस्कार 2025 से सम्मानित किया गया ?
a. ब्रेडन जेकब्स
b. माधव गाडगिल
c. बानू मुश्ताक
d. मासाकी काशीवारा

27. फाइनेंशियल एक्शन टास्क फोर्स (FATF) के संदर्भ में निम्न कथनों पर विचार कीजिए-      
1. एक अंतरसरकारी निकाय के रूप में FATF की स्थापना 1989 में पेरिस में की गयी।       
2. भारत 25 जून 2010 को FATF का 34वाँ सदस्य देश बना।       
कूटः-
a. केवल 1 सही है
b. केवल 2 सही है
c. 1 और 2 सही हैं
d. न तो 1 ही 2 सही हैं

 

28. ट्रांसपेरेंसी इंटरनेशनल द्वारा जारी भ्रष्टाचार बोध सूचकांक 2024 में भारत का स्थान है-
a. 94 वाँ
b. 96 वाँ
c. 54 वाँ
d. 56 वाँ

 

29. निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए-
1. यूनेस्को ने वर्ष 1992 में मेमोरी ऑफ वर्ल्ड कार्यक्रम लाँच किया जिसका उद्देश्य विश्वभर में मौजूद मूल्यवान पुरालेखों तथा पुस्तकालय संग्रहों का संरक्षण करना तथा उनके व्यापक प्रसार को सुनिश्चित करना है।
2. अप्रैल 2025 में मेमोरी ऑफ वर्ल्ड अन्तर्राष्ट्रीय रजिस्टर में भारत की दो अमूल्य पांडुलिपियों श्रीम‌द्भगवद्‌गीता तथा नाट्यशास्त्र को शामिल किया गया।      
कूट:-
a. केवल 1 सही है
b. केवल 2 सही है
c. 1 और 2 सही हैं
d. न तो नही 2 सही हैं
 
 
30. 80 वें संयुक्त राष्ट्र महासभा सत्र की अध्यक्षता निम्न में से किसके द्वारा किया जायेगा।
a. डेविड जिनी
b. करोल नवरोकी
c. एनालेना बैरबॉक
d. निकुसोर डैन
 
 
31. 42वें संविधान संशोधन के माध्यम से निम्न में से किससे संबंधित प्रावधानों को एक नये अध्याय के रूप में संविधान में शामिल किया गया?
a. ग्राम पंचायतों का गठन
b. मूल कर्तव्य
c. संघ राज्य क्षेत्रों का प्रशारान
d. समान नागरिक संहिता 
 
 
32. भारत के एक मात्र उपराष्ट्रपति जिनकी मृत्यु उनके कार्यकाल के दौरान हो गयी थी
a. भैरो सिंह शेखावत
b. आर. वेंकट रमन
c. गोपाल स्वरूप पाठक
d. कृष्ण कांत 
 
 
33. राज्य सूची के किसी विषय को राष्ट्रीय महत्व का विषय घोषित करने का अधिकार निम्न में से किसे प्राप्त है?
a. राज्य सभा को
b. लोक सभा को
c. राष्ट्रपति को
d. लोक सभा अध्यक्ष को 
 
 
34. भारतीय संविधान के निम्न में से किस अनुच्छेद के तहत राष्ट्रपति द्वारा किसी उच्च न्यायालय के कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश नियुक्त किये जाने का प्रावधान किया गया है?
a. अनुच्छेद 223
b. अनुच्छेद 224
c. अनुच्छेद 225
d. अनुच्छेद 226 
 
 
35. निम्न में से किस संविधान संशोधन द्वारा सहकारी समितियों को संविधान में शामिल किया गया ?
a. 97 वाँ संविधान संशोधन
b. 98 वाँ संविधान संशोधन
c. 99 वाँ संविधान संशोधन
d. 101 वाँ संविधान संशोधन 
 
 
36. भारतीय संसद में अविश्वास प्रस्ताव सर्वप्रथम निम्न में से किस प्रधानमंत्री के विरुद्ध लाया गया ?
a. जवाहरलाल नेहरू
b. इंदिरा गाँधी
c. इन्द्र कुमार गुजराल
d. अटल बिहारी वाजपेयी 
 
 
37. उच्चतम न्यायालय ने अपने किस निर्णय में शिक्षा पाने के अधिकार को अनुच्छेद 21 के तहत प्रत्येक नागरिक का मूल अधिकार माना?
a. मोहिनी जैन बनाम कर्नाटक राज्य
b. मिनर्वा मिल बनाम उत्तर प्रदेश राज्य
c. गोपालन बनाम मद्रास राज्य
d. उपर्युक्त में से कोई नहीं 
 
 
38. भारत में न्यायपालिका के विषय में निम्नलिखित में से कौन सा कथन सही नहीं है ?
a. जिला एवं सत्र न्यायाधीश सिविल अधिकारिता का प्रधान न्यायालय है।
b. जिला एवं सत्र न्यायाधीश को मृत्युदंड अधिरोपित करने की शक्ति होती है।
c. मुन्सिफ के न्यायालय की सिविल और दाण्डिक दोनों अधिकारिता होती है।
d. उपर्युक्त में से कोई नहीं 
 
 
39. भारत के उप-राष्ट्रपति को पद्व्युत करने का संकल्प निम्न में से कहाँ प्रस्तावित किया जा सकता है?
a. केवल लोक सभा में
b. संसद के किसी भी सदन में
c. केवल राज्य सभा में
d. संसद की संयुक्त बैठक में 
 
 
40. अखिल भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की प्रथम भारतीय महिला अध्यक्ष थी-
a. नलिनी सेन गुप्ता
b. सरोजिनी नायडू
c. कादम्बिनी बोस
d. एनी बेसेंट 
 
 
41. निम्न में से कौन भारत से ब्रम्होस मिसाईल खरीदने वाला पहला देश है?
a. ताईवान
b. वियतनाम
c. फिलीपींस
d. मालदीव 
 
 
42. निम्नलिखित में से कौन सी संसदीय समिति भारत के वित्त नियंत्रक एवं महालेखाकार से सम्बंधित है ?
a. अनुमान समिति
b. लोक लेखा समिति
c. पब्लिक अंडरटेकिंग
d. उपर्युक्त में से कोई नहीं 
 
 
43. भारतीय संविधान के अनुच्छेद 263 के तहत स्थापित अन्तर्राज्यीय परिषद की अध्यक्षता निम्न में से किसके द्वारा की जाती है ?
a. प्रधानमंत्री
b. गृहमंत्री
c. रक्षा मंत्री
d. उपर्युक्त में से कोई नहीं 
 
 
44. निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए:-
1. प्राक्कलन समिति में राज्य सभा के 12 सदस्य शामिल होते हैं।
2. लोक लेखा समिति में लोक सभा के 15 सदस्य लिये जाते हैं।  
कूटः-
a. केवल 1 सही है
b. केवल 2 सही है
c. 1 और 2 सही है
d.  तो 1 ही 2 सही है 
 

45. भारत के किसी भी राज्य की प्रथम महिला राज्यपाल थी-

a. सुचेता कृपलानी

b. विजय लक्ष्मी पंडित

c. सरोजनी नायडू

d. ऊषा मेहता 

 

46. अन्तर्राष्ट्रीय विधि का मुख्य स्रोत क्या है?

a. संधियाँ 

b. प्रथागत अंतर्राष्ट्रीय विधि

c. सामान्य सिद्धान्त

d. न्यायिक निर्णय 

 

47. अंतर्राष्ट्रीय विधि में पैक्टा संट सेर्वांडा का अर्थ है-

a. संधियों को रद्द करना

b. संधियों में संधोशन करना

c. संधियों का उल्लंघन करना

d. संधियों का सम्मान करना 

 

48. अन्तर्राष्ट्रीय विधि में राज्यों की सम्प्रभुता का अर्थ है-

a. राज्यों के बीच समानता

b. राज्यों के बीच असमानता

c. राज्यों की स्वतन्त्रता और सर्वोच्चता

d. राज्यों की निर्भरता 

 

49. निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए-

1. अन्तर्राष्ट्रीय विधि की प्रभावशीलता राज्यों के सहयोग पर निर्भर करती है।

2. अन्तर्राष्ट्रीय विधि राज्यों के बीच शांति और सुरक्षा को बढ़ावा देती है।      

कूटः-

a. केवल 1 सही है

b. केवल 2 सही है

c. 1 और 2 सही हैं

d.  तो ही 2 सही है 

 

50. विश्व सामाजिक रिपोर्ट-2025 के संदर्भ में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए-

1. इसे हाल ही में अंतर्राष्ट्रीय श्रम संगठन (ILO) द्वारा जारी किया गया।

2. इस रिपोर्ट के अनुसार वैश्विक आबादी का लगभग 60 प्रतिशत आर्थिक असुरक्षा का सामना कर रही है

कूटः-

a. केवल 1 सही है

b. केवल 2 सही है

c. 1 और 2 सही हैं

d. न तो ही 2 सही है

 

भाग-II

विधि


51.भारतीय साक्ष्य अधिनियम, 2023 के तहत 'उपधारणा करेगा' वर्णित है-

a. धारा 4 में

b. धारा 6 में

c. धारा 2 (ठ) में

d. धारा 2 (ज) में

 

52.भारतीय साक्ष्य अधिनियम, 2023 का संख्यांक है-

a. 45

b. 1

c. 46

d. 47

 

53.भारतीय साक्ष्य अधिनियम, 2023/1872, के तहत अभियुक्त का फरार होना उसके विरुद्ध साक्ष्य है' अभिनिर्धारित किया गया-

a. क्वीन इम्प्रेस बनाम् अब्दुल्लाह

b. हरियाणा राज्य बनाम् शेर सिंह

c. नागेशिया बनाम् बिहार राज्य

d. रामकिशन बनाम् बम्बई राज्य

 

54.बीएसए, 2023 की धारा-8 के अन्तर्गत षड्यन्त्रकारी द्वारा कही या की गई बातें सुसंगत हैं, इनसे निम्नलिखित में से कौन-सा मामला सम्बन्धित है-

a. परवीन बनाम हरियाणा राज्य

b. मिर्जा अकबर बनाम् सम्राट

c. तुकाराम बनाम महाराष्ट्र राज्य

d. उपरोक्त कोई नहीं

 

55.बीएसए, 2023 की धारा-93 के अनुसार 'इलेक्ट्रानिक अभिलेख' के बारे में उपधारणा की जायेगी, यदि वह पुराना हो-

a. 5 वर्ष

b. 7 वर्ष

c. 10 वर्ष

d. 30 वर्ष

 

56.भारतीय साक्ष्य अधिनियम, 2023 के तहत सूचक प्रश्न को, मुख्य परीक्षा या पुनः परीक्षा में नहीं पूछा जाना चाहिए, वर्णित है-

a. धारा-145

b. धारा-146

c. धारा-147

d. धारा-148

 

57. भारतीय साक्ष्य अधिनियम, 1872/बीएसए, 2023 के तहत '' पर चोरी का अभियोग है, उसे चोरी की सम्पत्ति '' को देते हुए देखा गया है। '' को वह सम्पत्ति '' की पत्नी को देते हुये देखा गया है। '' सम्पत्ति देते हुये कहता है '' ने कहा है कि तुम्हें, इन्हें छिपा देना है। '' का कथन-

a. सुसंगत है यदि '' अनुमति दे तो

b. सुसंगत नहीं है

c. विवाद्यक तथ्य नहीं है

d. सुसंगत है, उस तथ्य को स्पष्ट करने के लिए जो कि उसी संव्यवहारका एक भाग है

 

58. साक्ष्य अधिनियम, 2023 के तहत कोई भी संस्वीकृति, जो किसी व्यक्ति ने उस समय की हो जब वह पुलिस अधिकारी की अभिरक्षा में हो, उसके विरूद्ध साबित नहीं की जाएगी जब तक कि वह-

a. मजिस्ट्र एवं अधिवक्ता की उपस्थिति में की गई हो
b. वह किसी एरिया के सर्किल ऑफिसर की साक्षात उपस्थिति में की गई हो
c. मजिस्ट्रेट की साक्षात उपस्थिति में की गई हो
d. उपरोक्त सभी

 

59. भारतीय साक्ष्य अधिनियम, 2023 के तहत "विशेष परिस्थितियों में किए गए कथन" किस अध्याय का भाग हैं-
a. अध्याय 1
b. अध्याय 2
c. अध्याय 3
d. अध्याय 4

 

60. भारतीय साक्ष्य अधिनियम, 2023 के अन्तर्गत प्राथमिक साक्ष्य वर्णित है-
a. धारा-56 में
b. धारा-57 में
c. धारा-58 में
d. धारा-59 में

 

61. भारतीय साक्ष्य अधिनियम, 2023 के तहत किस धारा के अन्तर्गत साक्षी को 'स्मृति ताजा' करने का अधिकार प्राप्त है-
a. धारा-159
b. धारा-160
c. धारा-162
d. धारा-163

 

62. भारतीय साक्ष्य अधिनियम, 1872/बीएसए, 2023 के नहत द्वितीयक साक्ष्य से अभिप्रेत है-
a. प्रमाणित प्रतियाँ
b. मूल से बनाई गई प्रतियाँ
c. मूल से तुलना की गई प्रतियाँ
d. उपरोक्त सभी

 

63. भारतीय साक्ष्य अधिनियम, 1872/बीएसए, 2023 के तहत दीवानी मामलों में सबूत का भार होता है-
a. प्रतिवादी पर
b. वादी एवं प्रतिवादी पर
c. वादी पर
d. न्यायालय पर

 

64. भारतीय साक्ष्य अधिनियम, 2023 के तहत "स्वीकृति, स्वीकृतिकर्ता के विरूद्ध साबित की जाती है।" इस कथन का अपवाद बताती है-
a. 17
b. 18
c. 19
d.  20

 

65. भारतीय साक्ष्य अधिनियम, 1872/बीएसए, 2023 के तहत यदि कोई साक्ष्य कमीश्नर द्वारा दिया गया है और उस पर हस्ताक्षर कर दिये गये हैं, तो ऐसा साक्ष्य, होगा-
a. प्रत्यक्ष साक्ष्य
b. प्राथमिक साक्ष्य
c. द्वितीयक साक्ष्य
d. अप्रत्यक्ष साक्ष्य

 

66. सिविल प्रक्रिया संहिता के तहत प्रतिनिधिक वाद में हितबद्ध व्यक्तियों को तामील कराने की जिम्मेदारी है--
a. वादी की
b. प्रतिवादी की
c. न्यायालय की
d. संयुक्त रूप से चयनित अधिवक्ता की

 

67. वाद की विरचना की जायेगी-
1. विवादग्रस्त विषयों पर अन्तिम विनिश्चय करने के लिए आधार प्राप्त होने की भाँति
2. जिससे सम्पृक्त अतिरिक्त मुकदमेबाजी का निवारक हो जाए
a. केवल 1 सही है
b. केवल 2 सही है
c. 1 और 2 सही है
d.  तो 1 और ही 2 सही है

 

68. सिविल प्रक्रिया संहिता के तहत किसी व्यक्ति को वाद का संचालन सौंपा जा सकेगा-
a. राज्य सरकार द्वारा
b. उच्च न्यायालय द्वारा
c. न्यायालय द्वारा
d. उपरोक्त में से कोई नहीं

 

69. सिविल प्रक्रिया संहिता के अन्तर्गत दावे के विभाजन का सिद्धान्त वर्णित है-
a. आदेश 2, नियम 1 में
b. आदेश 2, नियम 2 में
c. आदेश 2, नियम 2 (1) में
d. आदेश 2, नियम 2 (2) में

 

70. सिविल प्रक्रिया संहिता के तहत वादपत्र किस आदेश में अन्तर्विष्ट नियमों का पालन करके ही संस्थित होगा-
a. आदेश-6
b. आदेश-7
c. आदेश-6 एवं 7
d. आदेश-7

 

71. सिविल प्रक्रिया संहिता 1908 का विस्तार नहीं है-
a. नागालैंड एवं जम्मू कश्मीर
b. जम्मू कश्मीर एवं जनजाति क्षेत्रों पर
c. नागालैंड एवं जनजाति क्षेत्रों पर
d. उपरोक्त सभी 
 
 
72. सिविल प्रक्रिया संहिता के तहत निर्णय परिभाषित है-
a. धारा 2(8) में
b. धारा 2(9) में
c. धारा 2 (10) में
d. धारा 2 (11) में

 

73. सी.पी.सी. के तहत उच्चतम न्यायालय में अपीलों से सम्बन्धित है-
a. आदेश 46
b. आदेश 49
c. आदेश 48
d. आदेश 45

 

74. सिविल प्रक्रिया संहिता 1908 के अन्तर्गत डिक्री से अभिप्रेत है-
a. वाद का नामंजूर किया जाना
b. धारा 44 के तहत किसी प्रश्न का अवधारण
c. आदेश की भांति अपील
d. a और b दोनों

 

75. सिविल प्रक्रिया संहिता के तहत यदि किसी व्यक्ति को निष्पादन योग्य आदेश किया गया है तो वह कहलाता है-
a. आदेश प्राप्तकर्ता
b. पीड़ित
c. डिक्रीदार
d. आदेशदार

 

76. सिविल प्रक्रिया संहिता के तहत 'प्लीडर' शब्द में नहीं आते-
a. अटार्नी
b. अधिवक्ता
c. वकील
d. बैरिस्टर

 

77. सिविल प्रक्रिया संहिता के तहत साधारण वादों के विषय में वर्णित है-
a. भाग-1
b. भाग-3
c. भाग-4
d. भाग-9

 

78. सिविल प्रक्रिया संहिता के तहत रचनात्मक पूर्व न्याय का सिद्धान्त वर्णि है-
a. धारा 11 स्पष्टीकरण 1
b. धारा 11 स्पष्टीकरण 2
c. धारा 11 स्पष्टीकरण 3
d. धारा 11 स्पष्टीकरण 7

 

79. सिविल प्रक्रिया संहिता के अन्तर्गत विदेशी निर्णय के बारे में उपधारणा अधिकारिता के अभाव में विस्थापित किया जा सकता है-
a. नहीं
b. हाँ
c. हाँ, किन्तु न्यायालय की अनुमति से
d. हाँ, अधिकारिता के अभाव को साबित करके

 

80. सिविल प्रक्रिया संहिता के तहत निम्न में से किसके संयोजन से उलझन या विचारण में विलम्ब होने पर न्यायालय पृथक विचारण का आदेश दे सकेगा-
a. वादियों के
b. प्रतिवादियों के
c. दोनों के
d. वाद की विषयवस्तु के
 
81. सिविल प्रक्रिया संहिता के तहत दस्ती समन वर्णित है-
a. आदेश 5 नियम 1 में
b. आदेश 5 नियम 20 में
c. आदेश 5 नियम 9 में
d. आदेश 5 नियम 10 में

 

82. व्यवहार प्रक्रिया संहिता के अन्तर्गत तामील करने वाले अधिकारी की परीक्षा कौन करता है-
a. न्यायालय
b. समन करने वाला न्यायालय
c. अन्य न्यायालय
d. b एवं c

 

83. सिविल प्रक्रिया संहिता-1908 के अन्तर्गत अभिवचन से अभिप्रेत है-
a. सिर्फ वादत्रपत्र
b. सिर्फ लिखित कथन
c. दोनों
d. कोई भी नहीं

 

84. सिविल प्रक्रिया संहिता 1908 के तहत वादपत्र की प्रविष्टि में वर्णित नहीं होता-
a. वादी का नाम
b. वादी की उम्र
c. वादी का स्थान
d. प्रतिवादी का नाम

 

85. सिविल प्रक्रिया संहिता के तहत वादपत्र नामंजूर किया जा सकेगा जहाँ-
a. हेतुक प्रकट हो
b. दावाकृत अनुतोष का मूल्यांकन कम किया गया हो
c. वादपत्र में अपर्याप्त स्टाम्प पत्र हों
d. उक्त सभी

 

86. सिविल प्रक्रिया संहिता के अन्तर्गत तथ्यों को स्वीकृत करने की सूचना दी जायेगी-
a. 6 दिन पहले
b. 9 दिन पहले
c. 10 दिन पहले
d. 30 दिन पहले

 

87. सिविल प्रक्रिया संहिता के तहत अन्तरक एवं प्रत्याहरण की साधारण शक्ति है-
a. जिला न्यायालय को
b. उच्च न्यायालय को
c. उच्चतम न्यायालय को
d. a एवं b

 

88. सम्पत्ति अन्तरण अधिनियम के तहत वह सिद्धान्त जिसके अनुसार अन्तरणकर्ता को पश्चात्वर्ती अधिग्रहीत सम्पत्ति को ऐसे अन्तरिती को परिदान करना आवश्यक है, जिसने उसके मिथ्या व्यपदेशन पर कार्य किया है तथा जो उसे प्राप्त नहीं हो सका, उसके लिये धन भुगतान कर स्वयं को हानि पहुँचाई है, कहलाता है-
a. अन्यायोचित समृद्धि के विरूद्ध नियम
b. परिलक्षित सहमति
c. विबन्धन द्वारा अनुदान का परिपोषण
d. सारतः अनुपालन का सिद्धान्त

 

89. सम्पत्ति अन्तरण अधिनियम धारा-11 तभी लागू होती है, जब सम्पत्ति में अन्तरित हित-
a. सीमित हो
b. पूर्ण हो
c. उक्त दोनों
d. उक्त में से कोई नहीं

 

90. प्रबोध कुमार दास बनाम दन्तमारा टी कम्पनी का वाद सम्झन्धित है-
a. चुनाव के सिद्धान्त से
b. लम्बित वाद का सिद्धान्त से
c. भागिक पालन के सिद्धान्त से
d. पूर्विकता के सिद्धान्त से

 

91. नुकसानी के लिये वाद का अधिकार-
a. अनुयोज्य दावा है
b. अनुयोज्य दावा नहीं है।
c. अन्तरणीय है।
d. वाद लाने का अधिकार मात्र है।

 

92. सम्पत्ति अन्तरण अधिनियम की धारा-36 सम्बन्धित है-
a. निर्वाचन के सिद्धान्त से
b. साइप्रेस के सिद्धान्त से
c. गतिवृद्धि के सिद्धान्त से
d. प्रभाजन के सिद्धान्त से

 

93. सम्पत्ति अन्तरण अधिनियम धारा 6 में कितने अपवादों का उल्लेख है-
a. 9
b. 12
c. 11
d. 10

 

94. सम्पत्ति अन्तरण अधिनियम धारा 25 में वर्णित है-
a. पूर्ववर्ती शर्त
b. पश्चातवर्ती शर्त
c. समाश्रित शर्त
d. a एवं b दोनों

 

95. सम्पत्ति अन्तरण अधिनियम के अन्तर्गत यथासामीप्य का सिद्धान्त वर्णित है-
a. धारा-24 में
b. धारा-26 में
c. धारा-27 में
d. धारा-29 में

 

96. भारतीय साक्ष्य अधिनियम, 1872/ बीएसए, 2023 के तहत निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिये-
1. उन्मतता का अभिवाक् सिद्ध करने का दायित्व अभियुक्त पर है।
2. सुनवाई के दौरान किसी वाद के बारे में न्यायाधीश का व्यक्तिगत ज्ञान और विचार साक्ष्य में ग्रहण किया जा सकेगा।
a. केवल 1 सही है।
b. केवल 2 सही है।
c. 1 और 2 दोनों सही हैं।
d. 1 नतो और ही 2 सही है।
 
 
97. भारतीय साक्ष्य अधिनियम, 1872/बीएसए, 2023 के अन्तर्गत 'सूचक प्रश्न' होता है-
a.मामले के तथ्यों से सम्बन्धित प्रश्न
b. उत्तर को सुझाने वाला प्रश्न
c. प्रतिपक्षी के बारे में पूछा गया प्रश्न
d. उत्तर को दर्शाने वाला प्रश्न

 

98. बीएसए, 2023 की धारा-39 साक्ष्य अधिनियम के अन्तर्गत विशेषज्ञ की राय-
a. निश्चायक प्रमाण है।
b. सुसंगत नहीं है।
c. ग्राह्य नहीं है।
d. यह निश्चायक प्रमाण नहीं है।

 

99. भारतीय साक्ष्य अधिनियम, 1872/बीएसए, 2023 के तहत निम्नलिखित में से कौन-सा कथन सत्य नहीं है-
a. विबन्ध साम्या का नियम है।
b. विधि के बिन्दु पर विबन्ध हो सकता है।
c. जब पक्षकारों को विषय के सत्य का ज्ञान हो, तो विबन्ध नहीं हो सकता।
d. विबन्ध साक्ष्य का नियम नहीं है।

 

100. भारतीय साक्ष्य अधिनियम, 1872/बीएसए, 2023 के तहत का परीक्षण की हत्या के लिये किया जाता है जो एक लाठी से उसकी हत्या करने के आशय से उसे मारता है। के परीक्षण के समय निम्नलिखित में से कौन-सा विवाद्यक तथ्य नहीं है-
a.  का लाठी से को मारना
b.  का लाठी से की मृत्यु कारित करना।
c. ककीग से बातचीत
d. ककाख की मृत्यु कारित करने का आशय रखना।

 

101. भारतीय साक्ष्य अधिनियम, 1872/बीएसए, 2023 के तहत तथ्य-
a. तार्किक रूप से अनिवार्यतः सुसंगत होना चाहिए।
b. विधिक रूप से अनिवार्यतः सुसंगत होना चाहिए।
c. विधिक एवं तार्किक रूप से अनिवार्यतः सुसंगत होना चाहिए।
d. विधिक एवं तार्किक रूप से अनिवार्यतः सुसंगत एवं ग्राह्य होना चाहिए।

 

102. निम्नलिखित में से गलत उत्तर ज्ञात कीजिये-
a. सम्पत्ति का अन्तरण पक्षकारों के कृत्यों द्वारा किया जाता है।
b. सम्पत्ति का अन्तरण सामान्यतया एक जीवित व्यक्ति द्वारा दूसरे जीवित व्यक्ति को किया जाता है।
c. उस दशा में जिसमें विधि द्वारा कोई लेख अभिव्यक्ततः अपेक्षित नहीं है सम्पत्ति का अन्तरण बिना लिखे भी किया जा सकता है।
d. सम्पत्ति का ऐसा अन्तरण किया जा सकता है जहाँ अन्तरण अन्तरणकर्ता की मृत्यु के पश्चात् प्रवर्तित होगा।

 

103. सम्पत्ति अन्तरण अधिनियम के अन्तर्गत कपटपूर्ण अन्तरण होता है-
a. शून्य
b. वैध
c. अनैतिक
d. शून्यकरणीय

 

104. निम्न में से विक्रय का अनिवार्य तत्व नहीं है-
a. पक्षकार
b. विषवस्तु
c. अन्तरण
d. कीमत का नकद भुगतान

 

105. निम्नलिखित में से सही सुमेलित है-
a. मौखिक अन्तरण धारा-9
b. लोक के लाभ के लिये शाश्वतिक अन्तरण धारा-16
c. सशर्त अन्तरण धारा-24
d. पूरोभाव्य शर्त की पूर्ति धारा-25

 

106. भारत में साम्यिक हित को मान्यता नहीं दी गई है, परिलक्षित होती है-
a. धारा-4 से
b. धारा-5 से
c. धारा-19 से
d. धारा-29 से

 

107. सम्पत्ति अन्तरण अधिनियम की धारा-105 में पट्टा सम्बन्धित है-
a. चल सम्पत्ति के पट्टे से
b. अचल सम्पत्ति के पट्टे से
c. a एव b दोनों
d. किसी विशेष प्रकार की सम्पत्ति से

 

108. यदि पश्चात्वर्ती अन्तरण शून्य हो तो पूर्ववर्ती अन्तरण होगा-
a. शून्य
b. वैध
c. शून्यकरणीय
d. अविधिक

 

109. सम्पत्ति अन्तरण अधिनियम के अन्तर्गत अंग्रेजी बंधक से सम्बन्धित प्रावधान है-
a. धारा-58 में
b. धारा-58 में
c. धारा-58ड़ में
d. धारा-58 में

 

110. सम्पत्ति अन्तरण अधिनियम के बंधक धन के संदाय का व्यक्तिगत दायित्व होता है-
a. भोग बंधक में
b. सशर्त विक्रय द्वारा बंधक
c. सादा बधंक एवं अंग्रेजी बंधक में
d. केवल सादा बंधक में

 

111. सम्पत्ति अन्तरण अधिनियम के अन्तर्गत 100 रूपये से अधिक मूल्य के किस बंधक को रजिस्ट्रीकृत होना आवश्यक है-
a. सादा
b. भोग
c. अंग्रेजी
d. हक विलेखों के निक्षेप द्वारा

 

112. बंधक की गई सम्पत्ति के मोचन हेतु दावेदार के लिये मर्यादा काल है-
a. 60 वर्ष
b. 30 वर्ष
c. 12 वर्ष
d. अनिश्चित काल

 

113. निम्न में से कौन सा अधिकार बंधकदार का है, कि बंधककर्ता का-
a. पुरोबंध का अधिकार
b. मोचन का अधिकार
c. प्रत्युद्धरण का अधिकार
d. उक्त में से कोई नहीं

 

114. निम्न में से कौन-सा वाद मोचन के अधिकार से सम्बन्धित है-
a. स्टैनले बनाम वाइल्ड
b. नोक्स बनाम राइस
c. क्रेगलिंगर बनाम पेंटागोनिया मीट एण्ड कोल्ड स्टोरेज
d. उपरोक्त सभी

 

115. सम्पत्ति अन्तरण अधिनियम के अन्तर्गत वे व्यक्ति जो मोचन के लिये वाद ला सकेंगे से सम्बन्धित प्रावधान वर्णित है-
a. धारा-91 में
b. धारा-92 में
c. धारा-93 में
d. धारा-94 में

 

116. भारतीय न्याय संहिता, 2023 के तहत मानव शरीर पर प्रभाव डालने वाले अपराधों के विषय से सम्बन्धित है-
a. अध्याय 16
b. अध्याय 17
c. अध्याय 6
d. अध्याय 10

 

117. भारतीय दण्ड संहिता, 1860/बीएनएस के तहत निम्नलिखित में से कौन-सा वाद आपराधिक प्रयत्न से सम्बन्धित नहीं है-
a. महाराष्ट्र राज्य बनाम मोहम्मद याकूब
b. रफीक बनाम उत्तर प्रदेश राज्य
c. अभयानन्द मिश्रा बनाम बिहार राज्य
d. दिलीप शर्मा बनाम राज्य

 

118. भारतीय न्याय संहिता, 2023 में राजद्रोह अपराध के समरूप है-
a. धारा 151
b. धारा 152
c. धारा 153
d. धारा 154

 

119. भारतीय दण्ड संहिता, 1860/बीएनएस "आशय कार्य का लक्ष्य है, हेतु जिसका स्रोत है" यह कथन है-
a. स्टीफेन का
b. बेन्थम का
c. ऑस्टिन का
d. केनी का

 

120. के.एम. नानावटी बनाम महाराष्ट्र राज्य नामक वाद सम्बन्धित है-
a. आत्महत्या से
b. गम्भीर और अचानक प्रकोपन से
c. दुष्प्रेरण से
d. डकैती से

 

121. भारतीय साक्ष्य अधिनियम, 1872/बीएसए, 2023 के तहार आर बनाम प्रभुदास एवं आर बनाम पंचूदास का वाद सम्बन्धित है-
a. धारा-11 से
b. धारा-12 से
c. धारा-13 से
d. धारा-14 से

 

122. भारतीय साक्ष्य अधिनियम, 1872/बीएसए, 2023 के तहत धारा-116 के अन्तर्गत धर्मजत्व की उपधारणा है-
a. तथ्य की उपधारणा
b. विधि की उपधारणा
c. तथ्य एवं विधि की उपधारणा
d. उपरोक्त कोई नहीं

 

123. भारतीय साक्ष्य अधिनियम, 2023 की किस धारा के अधीन स्थावर सम्पत्ति के अभिधारी को भू-स्वामी के उस सम्पत्ति एंर स्वत्व का प्रत्याख्यान करने दिया जयेगा?
a. धारा-121
b. धारा-122
c. धारा-123
d. धारा-124

 

124. भारतीय साक्ष्य अधिनियम, 2023 के तहत निम्न में से किस धारा के सन्दर्भ में धारा-137 के उपबन्ध लागू होंगे-
a. धारा 147
b. धारा 150
c. धारा 149
d. उपर्युक्त में से कोई नहीं

 

125. सिविल प्रक्रिया संहिता, 1908 को सिविल न्यायालयों की प्रक्रिया से सम्बन्धित विधियों को किया गया है-
1. समेकन करने के लिए
2. संधोशन करने के लिए
3. प्रवर्तित करने के लिए
4. अधिनियमित करने के लिए
a. 1, 2, और 3 सही है
b. 1 और 4
c. 1, 2 और 3
d. केवल 1, और 2

 

126. भारतीय दण्ड संहिता, 1860/बीएनएस, 2023 के तहत एवं , के मकान में चोरी करने के लिये सहमत होते हैं, लेकिन वास्तव में चोरी नहीं कर पाते हैं, तो दोनों ने अपराध किया है-
a. आपराधिक षड्यंत्र का
b. षड्यंत्र का उत्प्रेरण का
c. उकसाने का षड्यंत्र का
d. कोई अपराध नहीं किया

 

127. भारतीय न्याय संहिता, 2023 के तहत मिथ्या साक्ष्य के लिए दण्ड वर्णित है-
a. धारा 229 में
b. धारा 230 में
c. धारा 131 में
d. धारा 232 में

 

128. भारतीय न्याय संहिता, 2023 के तहत माँ के गर्भ में बाला की मृत्यु कारित करना हत्या नहीं है-
a. धारा 100 का स्पष्टीकरण 1
b. धारा 100 का स्पष्टीकरण 2
c. धारा 100 का स्पष्टीकरण 3
d. धारा 100 का स्पष्टीकरण 4

 

129. भारतीय न्याय संहिता, 2023 के तहत 'मूल्यवान प्रतिभूति' परिभाषित है
a. धारा 2(28) में
b. धारा 2(29) में
c. धारा 2(30) में
d. धारा 2(31) में

 

130. भारतीय न्याय संहिता, 2023 की धारा 106 (6) का अपराध करने के लिए दण्ड प्रावधानित है-
a. 5 वर्ष तक का कारावास और जुर्माना
b. 7 वर्ष तक का कारावास और जुर्माना
c. 10 वर्ष तक का कारावास और जुर्माना
d. 10 वर्ष तक का कारावास या जुर्माना या दोनों

 

131. बीएनएस, 2023 की धारा 358 में प्रावधानित है-
a. भारतीय दण्ड संहिता, 1860 का निरसन
b. आपराधिक विधियों का निरसन
c. आपराधिक अध्यादेश 2024 (द्वितीय) का निरसन
d. उक्त कोई नहीं

 

132. बीएनएस, 2023 की धारा 314 में दण्ड प्रावधानित है- I
a. कम से कम 6 माह
b. अधिकतम 3 वर्ष
c. कम से कम 6 माह जो कि 2 वर्ष तक होगा और जुर्माना
d. 2 वर्ष से 5 वर्ष तक का कारावास या जुर्माना

 

133. भारतीय न्याय संहिता, 2023 के तहत लोक सेवक को क्षति करने की धमकी देना दण्डित है-
a. धारा 223 में
b. धारा 224 में
c. धारा 225 में
d. धारा 226 में

 

134. भारतीय न्याय संहिता, 2023 के तहत एसिड अटेक अपराध प्रावधानित है-
a. धारा 122 में
b. धारा 123 में
c. धारा 124 में
d. धारा 125 में

 

135. भारतीय दण्ड संहिता, 1860/बीएनएस, 2023 के तहत निम्नलिखित में से किस अपराध के विरूद्ध सम्पत्ति की व्यक्तिगत सुरक्षा का अधिकार स्वेच्छ्या मृत्यु कारित करने तक विस्तारित हो जाता है?
a. चोरी
b. सम्पत्ति का आपराधिक दुर्विनियोग
c. लूट
d. आपराधिक अतिचार

 

136. बीएनएस, 2023 के तहत झपटपमारी के लिए आवश्यक है
a. शीघ्रता से
b. बलपूर्वक किसी व्यक्ति के कब्जे से
c. कब्जे से किसी जंगम सम्पत्ति को अभिग्रहण करना
d. उक्त सभी

 

137. भारतीय दण्ड संहिता, 1860 के तहत आपराधिक न्यासभंग के अपराध के लिए दण्ड 3 वर्ष था जोकि अब बीएनएस के तहत प्रावधानित किया गया है-
a. 2 वर्ष तक का कारावास या जुर्माना या दोनों
b. 3 वर्ष तक का कारावास या जुर्माना या दोनों
c. 4 वर्ष तक का कारावास या जुर्माना या दोनों
d. 5 वर्ष तक का कारावास या जुर्माना या दोनों

 

138. भारतीय न्याय संहिता, 2023 के तहत कारावास से दण्डनीय अपराध करने की परिकल्पना को छिपाया जाना, वर्णित है-
a. धारा 60 में
b. धारा 58 में
c. धारा 57 में
d. धारा 61 में

 

139. भारतीय न्याय संहिता, 2023 की धारा 31 में वर्णित है-
a. स‌द्भावपूर्वक दी गई संसूचना
b. तुच्छ अपहानि कारित करने वाला कार्य
c. विकृतचित व्यक्ति का कार्य
d. सम्मति, जिसके संबंध में यह ज्ञात हो कि वह भय या भ्रम के अधीन दी गई हैं

 

140. भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता, 2023 के तहत विधि व्यवसाय करने वाले प्लीडर का कुछ न्यायालयों के मजिस्ट्रेट के तौर पर बैठना प्रावधानित है-
a. धारा 525
b. धारा 526
c. धारा 527
d. धारा 528

 

141. दण्ड प्रक्रिया संहिता, 1973 के तहत उच्चतम न्यायालय ने निम्न में से किस मामले में कहा कि उच्च न्यायालय धारा 482 के तहत आपराधिक मामला रद्द करने की अपनी शक्ति का प्रयोग करने के अलावा, संविधान के अनुच्छेद 226 के तहत कानून के दुरुपयोग को रोकने के लिए आपराधिक मामला रद्द करने की शक्तियों का भी प्रयोग कर सकता है-
a. अखिल भारतीय न्यायाधीश संघ बनाम भारत संघ (2025)
b. किम वानसू बनाम .प्र. राज्य और अन्य (2025)
c. विनोभाई बनाम केरल राज्य (2025)
d. उक्त में से कोई नहीं

 

142. भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता, 2023 के तहत अन्वेषण का उद्देश्य है-
a. अभियुक्त की गिरफ्तारी
b. अभियुक्त को दण्डित किया जाना
c. अभियुक्त के विरूद्ध साक्ष्य एकत्र करना
d. उक्त सभी

 

143. भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता, 2023/सीआरपीसी के तहत यदि अनेक आरोपों में से कुछ समन मामले तथा कुछ वारण्ट मामलें से सम्बन्धित हो तो सम्पूर्ण मामला-
a. वारण्ट मामला समझा जाएगा।
b. समन मामला समझा जाएगा।
c. वारण्ट एवं समन मामला समझा जाएगा।
d. आंशिक रूप से वारण्ट तथा आंशिक रूपसे समन मामला समझा जाएगा।
 
 
144. भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता, 2023 के तहत निष्पादन के लिए वारंट का निर्देशन वर्णित है-
a. धारा-457
b. धारा-458
c. धारा-459
d. धारा-460

 

145. भारतीय नागरिक सुरक्षा सुरक्षा संहिता, 2023 की धारा-193 के अधीन मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश किए जाने वाले दस्तावेज हैं-
a. आरोप-पत्र
b. अन्तिम रिपोर्ट
c. परिवाद
d. पुलिस रिपोर्ट

 

146. भारतीय न्याय संहिता, 2023 के तहत सम्मति से किया गया कार्य जिससे मृत्यु या घोर उपहति कारित करने का आशय हो और उसकी संभाव्यता का ज्ञान हो, वर्णित है-
a. धारा 25 में
b. धारा 26 में
c. धारा 27 में
d. धारा 28 में
 
 
147. भारतीय न्याय संहिता, 2023 के तहत उच्चतम न्यायालय ने निम्न में से किस मामले में केन्द्र सरकार को दहेज हत्या के मामलों में फास्ट ट्रैक कोर्ट स्थापित करने का निर्देश दिया-
a. गौरव कुमार बनाम भारत संघ और इससे जुड़े मामले (2025)
b. सेव वुमेन ट्रस्ट बनाम विधि मंत्रालाय (2025)
c. जस्ट राइट्स फार चिल्ड्रन एलायंस बनाम भारत संघ (2025)
d. उक्त में से कोई नहीं

 

148. भारतीय दण्ड संहिता, 1860/बीएनएस, 2023 के तहत A ने Z की भूमि पर एक वृक्ष उसकी अनुमति के बिना काट डाला और Z की जानकारी के बिना उसे उठा ले गया-
a. यह चोरी है
b. यह उद्दापन है
c. यह बेईमानी से किया गया दुर्विनियोग है
d. यह आपराधिक अतिचार है

 

149. भारतीय दण्ड संहिता, 1860/बीएनएस, 2023 के तहत '' ने एक रिवाल्वर उठाई और '' को जान से मारने के आपराधिक आशय से रिवाल्वर को भरी हुई समझते हुए उसका ट्रिगर दबा दिया। सौभाग्य से रिवाल्वर भरी नहीं थी और '' को कोई नुकसान नहीं हुआ। '' ने कौन-सा अपराध किया ?
a. हत्या
b. हत्या का प्रयास
c. हत्या की कोटि में आने वाला मानव वध
d. '' ने कोई अपराध नहीं किया।

 

150. भारतीय न्याय संहिता, 2023 के तहत तुच्छ अपहानि कारित करने वाला कार्य, वर्णित है-
a. धारा 27 में
b. धारा 36 में
c. धारा 33 में
d. धारा 35 में

 

151. भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता, 2023 के तहत प्रथम वर्ग न्यायिक मजिस्ट्रेट कारावास का दण्डादेश दे सकेगा-
a. 3 वर्ष तक का कारावास या जुर्माना 50000 रूपये तक या सामुदायिक सेवा
b. 5 वर्ष तक का कारावास या जुर्माना 50000 रूपये तक या सामुदायिक सेवा
c. 5 वर्ष तक का कारावास या जुर्माना 750000 रूपये तक
d. 3 वर्ष तक का कारावास या जुर्माना 750000 रूपये तक या सामुदायिक सेवा

 

152. भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता, 2023 के तहत सेशन न्यायाधीश द्वारा मामलों तथा अपीलों का वापस लिया जाना वर्णित है-
a. धारा-446
b. धारा-447
c. धारा-448
d. धारा-449

 

153. भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता, 2023/सीआरपीसी, अपराधों के शमन से अभिप्राय है-1973 के तहत
a. पक्षकारों के बीच किसी अपराध के मामले में समझौता किया जाना
b. अपराधों का स्वतः अपने आप खत्म हो जाना
c. अपराधों के पक्षकार की मृत्यु पर अपराध के विचारण का समाप्त हो जाना
d. उपर्युक्त सभी सत्य हैं

 

154. भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता, 2023 के तहत पुनरीक्षण की शक्तियों का प्रयोग करने के लिए अभिलेख मंगा सकेगा-
a. धारा-438
b. धारा-439
c. धारा-440
d. धारा-441

 

155. भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता, 2023/सीआरपीसी, 1973 निम्नलिखित में से कौन-सी अनियमितताएँ कार्यवाही को दूषित नहीं करती हैं-
a. भरण पोषण के लिए आदेश
b. अपराधी का विचारण करना
c. क्षमादान का आदेश
d. प्रतिभूति की माँग करना

 

156. भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता, 2023/सीआरपीसी के तहत बंधपत्र परिभाषित है-
a. धारा-2 (1) ()
b. धारा-2 (1) ()
c. धारा-2 (1) (इड)
d. धारा-2 (1) ()

 

157. भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता, की धारा 35 (7) के तहत कुछ मामलों में गिरफ्तारी के लिए पूर्व अनुमति आवश्यक है-
a. निरीक्षक की
b. पुलिस उपाधीक्षक की
c. केवल कार्यपालक मजिस्ट्रेट की
d. उपनिरीक्षक की

 

158. भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता, 2023 में प्रावधानित नहीं है-
a. दया याचिका
b. साक्षी संरक्षण स्कीम
c. महानगर क्षेत्र
d. जमानतपत्र

 

159. निम्न में से किस मामले में न्यायालय ने कहा कि ट्रायल के दौरान, अभियोजन पक्ष उस तथ्य को साबित करने की कोशिश नहीं कर सकता जो गवाह ने दंड प्रक्रिया संहिता, 1973 की धारा 161 (पुलिस द्वारा गवाहों से पूछताछ) के तहत अपने बयान में नहीं कहा है
a. राजाराम शर्मा बनाम .प्र. राज्य (2025)
b. अजीत सिंह बनाम .प्र. राज्य (2025)
c. दर्शन सिंह बनाम पंजाब राज्य (2025)
d. उपरोक्त में से कोई नहीं

 

160. भारतीय नागरिक सुरक्षा, संहिता 2023 के तहत परीक्षा में शामिल किए जायेंगे-
1. डीएनए प्रोफाइल और ऐसे अन्य परीक्षणों सहित आधुनिक और वैज्ञानिक तकनीकों का उपयोग करके खून, खून के धब्बे, सीमन, स्वाब, थूक, स्वेद, बाल के नमूने, उंगलि के नाखून के कतरन की परीक्षा, जिसे रजिस्ट्रकृत चिकित्सा व्यवसायी मामले में आवश्यक समझता हो।
2. केवल डीएनए प्रोफाइल जो आधुनिक प्रणाली के उपयोग से खून के धब्बे, बाल और नाखून के कतरन की परीक्षा जो किसी भी चिकित्सा व्यवसायी द्वारा की जा सकेगी
a. केवल 1 सही है
b. केवल 2 सही है
c. 1 और 2 सही है
d.  तो 1 और ही 2 सही है

 

161. भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता, 2023 के तहत उद्घोषित व्यक्ति की सम्पत्ति की पहचान और कुर्की की जायेगी-
a. धारा-60
b. धारा-86
c. धारा-97
d. धारा-96

 

162. भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता, 2023 की धारा 99 के तहत सपहरण को अपास्त करने के लिए, आवेदन किया जा सकता है-
a. सेशन न्यायालय में
b. उच्च न्यायालय में
c. उच्चतम न्यायालय में
d. उक्त में से कोई नहीं

 

163. निम्न में से किस प्रकरण में कहा गया कि .प्र.सं. धारा-190 (1) () के तहत अपराध का संज्ञान लेते हुए, किसी ऐसे व्यक्ति को भी समन जारी कर सकता है, जिसका नाम पुलिस रिपोर्ट में नहीं है-
a. जगदीश श्रीवास्तव बनाम महाराष्ट्र राज्य और अन्य (2022, सु.को.)
b. नाहर सिंह बनाम .प्र. राज्य (2022, सु.को.)
c. नोखे लाल बनाम यू. पी राज्य और 2 अन्य (2022, सु.को.)
d. उक्त कोई नही

164. भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता, 2023 की धारा 105 में प्रावधानित है-
a. इलैक्ट्रॉनिक विचारण
b. इलेक्ट्रॉनिक दस्तावेज की परिभाषा
c. इलेक्ट्रॉनिक तलाशी
d. उक्त सभी

 

165. भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता, 2023 प्रावधानित है-के तहत सौदा अभिवाक्
a. धारा-286 से 297
b. धारा-287 से 298
c. धारा-288 से 299
d. धारा-289 से 300

 

166. भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता, 2023 की धारा 128 के तहत व्यक्ति से सदाचार के लिए प्रतिभूति के रूप में बंधपत्र को अधिकतम अवधि के लिए निष्पादित किया जा सकता है-
3 माह
b. 6 माह
c. 1 वर्ष
d. उपरोक्त कोई नहीं

 

167. भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता, 2023 के तहत सह अपराधी के क्षमादन से सम्बन्धित है-
a. धारा-242
b. धारा-243
c. धारा-244
d. धारा 245

 

168. भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता, 2023 निम्नलिखित युग्मों में से कौन-सा सुमेलित नहीं है-
a. अपराधों का सेशन न्यायालय द्वारा संज्ञान धारा-213
b. अपराध का संज्ञान 221
c. परिवादी की परीक्षा धारा-226
d. आदेशिका जारी करना धारा-227 

 

169. मिताक्षरा विचारधारा के अन्तर्गत सहदायिकी हित न्यायगत होता है-
a. प्रतिनिधित्व द्वारा
b. बाधित विरासत द्वारा
c. उत्तरजीविता द्वारा
d. उपरोक्त में से कोई नहीं 

 

170. हिन्दू विवाह अधिनियम-1955 के अन्तर्गत अर्जियों के विचारण और निपटारे से सम्बन्धित विशेष उपबन्ध वर्णित है-
a. धारा-21 के अन्तर्गत
b. धारा-21 के अन्तर्गत
c. धारा-21 के अन्तर्गत
d. धारा-23 के अन्तर्गत

 

171. गीता हरिहरन बनाम रिजर्व बैंक आफ इण्डिया नामक वाद सम्बन्धित है-
a. दत्तक से
b. संरक्षकता से
c. विवाह से
d. उत्तराधिकार से

 

172. हिन्दू विधि के मूल स्रोत में सम्मिलित नहीं हैं-
a. श्रुति
b. स्मृति
c. न्याय के सिद्धान्त
d. रुढ़ियाँ

 

173. मिताक्षरा शाखा का सम्बन्धित है-
a. विज्ञानेश्वर से
b. कालिदास से
c. जीमूतवाहन से
d. गुप्त दास से

 

174. व्यभिचार और शील भ्रष्टता का झूठा 'लांछन' सम्बन्धित है-
a. शारीरिक क्रूरता से
b. मानसिक क्रूरता से
c. उपरोक्त दोनों से
d. उपरोक्त कोई

 

175. हिन्दू विवाह अधिनियम-1955 के अंतर्गत निम्न में से कौन-से वैवाहिक अनुतोषों को मान्यता दी गई है-
a. विवाह की अकृत्तता को
b. न्यायिक पृथक्करण को
c. विवाह-विच्छेद को
d. उपरोक्त सभी को

 

176. एकोदर रक्त से तात्पर्य है, जब-
a. जब दो व्यक्तियों की एक ही माता होती है।
b. जब दो व्यक्तियों का एक ही पिता होता है।
c. जब दो व्यक्तियों के माता-पिता एक हैं।
d. उपरोक्त में से कोई नहीं

 

177. हिन्दू संयुक्त कुटुम्ब की सदस्यता प्राप्त होती है-
a. जन्म द्वारा
b. विवाह द्वारा
c. दत्तक ग्रहण द्वारा
d. उपरोक्त सभी द्वारा

 

178. जहाँ कि पिता यह कहकर मरा हो कि उसकी मृत्यु के पश्चात् उसकी संतान को गोद दिया जाएँ ऐसी परिस्थति में उसकी मृत्यु के पश्चात् उसकी पत्नी द्वारा दिया गया पुत्र का दत्तक-
a. वैध होगा
b. अवैध होगा
c. न्यायालय के विवेक पर निर्भर
d. उपरोक्त में से कोई नही

 

179. 'दास्ताने बनाम दास्ताने' का वाद सम्बन्धित है-
a. तलाक से
b. क्रूरता से
c. अभित्यजन से
d. द्वि-विवाह से

 

180. जब कोई व्यक्ति बिना किसी विधिक शक्ति के किसी अपत्य के शरीर या सम्पत्ति की देख-रेख करता है, तो ऐसे व्यक्ति को कहा जाएगा-
a. नैसर्गिक संरक्षक
b. विधिक संरक्षक
c. वस्तुतः संरक्षक
d. उपरोक्त में से कोई नहीं

 

181. निम्नलिखित में से कौन सा विभाजन का आधार हो सकता है-
a. वाद द्वारा विभाजन
b. करार द्वारा विभाजन
c. मौखिक विभाजन
d. उपरोक्त सभी

 

182. संरक्षक को दत्तक देने की शक्ति प्राप्त है जहाँ कि-
a. माता-पिता दोनों मर चुके हों।
b. जब उन्होंने पूर्ण और अन्तिम रूप से संसार त्याग दिया हो।
c. जब अपत्य को उसके जनक ने त्याग दिया हो।
d. उपरोक्त सभी परिस्थति में।

 

183. हिन्दू दत्तक ग्रहण एवं भरण पोषण अधिनियम 1956 की किस धारा के अंतर्गत वैध दत्तक तब तक नहीं हो सकेगा, जब तक दत्तक ग्रहण की गई संतान को एक परिवार से दूसरे परिवार में अन्तरित नहीं किया जाता है, वर्णित है-
a. धारा-11 (4)
b. धारा-11(6)
c. धारा-12(4)
d. धारा-13 (2)

 

184. "साथ-साथ रहने में असमर्थता से तात्पर्य है कि विवाह पूर्ण रूप से टूट चुका है उसके जुड़ने की कोई सम्भवना नहीं है।" उच्चतम न्यायालय ने यह किस मामले में अभिनिर्धारित किया-
a. श्रीमती अलका बनाम राजेन्द्र कुमार
b. सुरेष्ठा देवी बनाम ओमप्रकाश
c. लीला बनाम महादेव
d. यदुराज बनाम सुन्दरबाई

 

185. मुहम्मद अहमद खाँ बनाम शाहबानो बेगम वाद सम्बन्धित है-
a. तलाक से
b. निकाह से
c. भरण-पोषण से
d. संरक्षकता से

 

186. मुसलमान होने के लिये सबसे महत्वपूर्ण आवश्यकता है-
a. नमाज
b. हज
c. रोजा
d. तौहीद

 

187. पैगम्बर के पिता का नाम था-
a. अली
b. अब्दुल्ला
c. इस्माईल
d. मुहम्मद

 

188. मुस्लिम विधि के अन्तर्गत "इला रूप" में विवाह विच्छेद को लागू करने के लिये प्रविरति का कितना समय आवश्यक होता है-
a. तीन माह
b. छः माह
c. चार माह'
d. दो माह

 

189.  मुस्लिम विधि के अन्तर्गत खिलवत् अथवा सहीदा बतलाती है-
a. धर्मत्याग
b. मान्य निवृत्ति
c. यौवनावस्था का विकल्प
d. विवशता के अधीन सहमति

 

190. हिबा में यदि कब्जे का परिदान हो, तो हिबा शून्य माना जाता है, किस
a. रानी खजरुन्निसा बनाम मुसम्मात रोशन जहाँ
b. हुसैना बाई बनाम जोहरा बाई
c. सादिक हुसैन बनाम मुसम्मात अमीना
d. बाई.एस. चेन बनाम बातुल भाई 

 

191. मुस्लिम विधि के तहत हिज है-
a. पैगम्बर को पहला संदेश प्राप्त होना।
b. पैगम्बर का विवाह।
c. पैगम्बर का मक्का छोड़कर मदीना जाना।
d. पैगम्बर की मृत्यु

 

192. सुन्नी संप्रदाय खलीफा बनाना चाहता था-
a. ईस्माईल को
b. अबूबकर को
c. अली को
d. उस्मान को

 

193. एक पत्नीत्व सिद्धान्त को मानने वाली विचारधारा है-
a. असना अशारिया
b. हनाफी
c. मोजाजिला
d. हनबली

 

194. भारत में सर्वाधिक संख्या है-
a. हनाफी मुसलमानों की
b. असना अशरिया मुसलमानों की
c. मालिकी मुसलमानों की
d. शैफई मुसलमानों की

 

195. मुस्लिम विधि के तहत फिक्ह है-
a. प्रथा
b. रूढ़ि
c. लौकिक विधि
d. कुरान की आयतें

 

196. मुस्लिम विधि में यौवनावस्था की आयु मानी जाती है-
a. 15 वर्ष
b. 18 वर्ष
c. 12 वर्ष
d. 9 वर्ष

 

197. निम्नलिखित में से सत्य कथन ज्ञात कीजिए-
1. शिया पुरुष, गैर मुस्लिम से निकाह कर सकता है।
2. सुन्नी पुरुष, गैर मुस्लिम से निकाह कर सकता है।
3. शिया पुरुष किताबिया स्त्री से निकाह कर सकता है।
4. सुन्नी पुरुष किताबिया स्त्री से निकाह कर सकता है।
a. 1 एवं 2
b. 2 एवं 3
c. 1 एवं 3

d. 2 एवं 4

 

198. निकाह के लिये पूर्ण निषेध सम्बन्धों में आते हैं-

a. रिजा

b. मुशारत

c. कराबत

d. उपरोक्त सभी

 

199. सक्षम गवाहों की उपस्थिति, निकाह में आवश्यक होती है-

a. शिया सम्प्रदाय में

b. सुन्नी सम्प्रदाय में

c. उपरोक्त दोनों में

d. उपरोक्त में से कोई नहीं।

 

200. मोहम्मद अल्लाहदाद बनाम मोहम्मद इस्माईल नामक वाद सम्बन्धित है-

a. संरक्षकता से

b. मुता विवाह से

c. अभीस्वीकृति से

d. ख्यार-उल-बुलुग से

Download Pdf

Free Judiciary Coaching
Free Judiciary Notes
Free Judiciary Mock Tests
Bare Acts