
उत्तराखंड न्यायिक सेवा प्रारंभिक परीक्षा 2025
भाग-I
सामान्य ज्ञान
1. हरविंदर सिंह ने एशियाई पैरा तीरंदाजी चैम्पियनशिप 2025 में व्यक्तिगत वर्ग में कौन सा पदक जीता?
a. स्वर्ण
b. रजत
c. कांस्य
d. उपर्युक्त में से कोई नहीं
2. वर्ष 2025 में अमरनाथ यात्रा के सुरक्षित संचालन सुनिश्चित करने के लिए भारतीय सेना ने निम्न में से कौन सा ऑपरेशन आरम्भ किया है?
a. ऑपरेशन रक्षक
b. ऑपरेशन शिवा
c. ऑपरेशन सूर्या
d. ऑपरेशन किरन
3. तिवाई द्वीप, जो यूनेस्को विश्व धरोहर स्थल बना गया है, निम्न में से किस देश में स्थित है?
a. केन्या
b. सिएरा लियोन
c. धाना
d. माली
4. विश्व अन्तर्राष्ट्रीय न्याय दिवस प्रतिवर्ष किस दिन मनाया जाता है?
a. 15 जुलाई
b. 16 जुलाई
c. 17 जुलाई
d. 18 जुलाई
5. जुलाई 2025 में यूलिया स्विरीडेको को किस देश का नया प्रधानमंत्री नियुक्त किया गया है ?
a. मलेशिया
b. यूक्रेन
c. जर्मनी
d. स्वीडन
6. निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए-
1. विझिंजम भारत का पहला समर्पित डीप वॉटर वंटेनर ट्रांस शिपमेंट बंदरगाह है
2. इस बंदरगाह के संचालन संबंधी अनुबंध अडानी पोर्ट्स के पास है जो इसका संचालन-प्रबंधन वर्ष 2060 तक करेगा।
कूट:-
a. केवल 1 सही है
b. केवल 2 सही है
c. 1 और 2 सही है
d. न तो 1 न ही 2 सही है
7. निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए-
1. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने 3 वर्षों (1 सितम्बर 2024 से 31 अगस्त 2027 तक) की अवधि के लिए 23वें विधि आयोग के गठन को मंजूरी प्रदान की है।
2. अप्रैल 2025 को न्यायमूर्ति (सेवानिवृत्त) दिनेश माहेश्वरी को 23वें विधि आयोग के पूर्णकालिक अध्यक्ष के रूप में नियुक्त किया गया।
3. डी.पी.वर्मा तथा हितेश जैन को आयोग का पूर्णकालिक सदस्य नियुक्त किया गया।
कूट:-
a. केवल 1 सही है
b. केवल 1 और 2 सही हैं
c. 1 और 3 सही हैं
d. 1, 2 और 3 सही है
8. निम्न कथनों पर विचार कीजिए-
1. 18 जून 2025 को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने क्रोएशिया के प्रधानमंत्री आंद्रेज प्लॅकोविच के निमंत्रण पर क्रोएशिया की यात्रा की
2. यह किसी भारतीय प्रधानमंत्री की पहली क्रोएशिया यात्रा थी।
कूट:-
a. वल 1 सही है
b. केवल 2 सही है
c. 1 और 2 सही हैं
d. न तो । न ही 2 सही है
9. रूस के सर्वोच्च राजकीय पुरस्कार "द ऑर्डर ऑफ सेंट एण्ड्रयू द अपोस्टल" से सम्मानित होने वाले पहले भारतीय राजनेता हैं-
a. जवाहर लाल नेहरू
b. लाल बहादुर शास्त्री
c. इंदिरा गाँधी
d. नरेन्द्र मोदी
10. यूरोपीय संघ ने किस वर्ष के लिए नया जलवायु लक्ष्य निर्धारित किया है?
a. वर्ष 2030
b. वर्ष 2040
c. वर्ष 2050
d. वर्ष 2060
11. बहुराष्ट्रीय संगठन क्वाड (QUAD) निम्न में से कौन-कौन से देश शामिल है
a. भारत, चीन, जापान, ऑस्ट्रेलिया
b. भारत, ऑस्ट्रेलिया, जापान, अमेरिका
c. भारत, रूस, जापान, अमेरिका
d. भारत, अमेरिका, दक्षिण कोरिया, ऑस्ट्रेलिया
12. वर्ष 2025 में ब्रिक्स देशों के कई दिल्ली शिखर सम्मेलन में कौन सा विषय प्रमुख रूप से चर्चा में रहा?
a. वैश्विक आर्थिक पुनरूद्धार
b. जलवायु परिवर्तन
c. अंतरिक्ष सहयोग
d. ट्रेड टैरिफ
13. संयुक्त राष्ट्र की आधिकारिक भाषा कौन-कौन सी है?
a. अंग्रेजी, फ्रेंच, स्पेनिश, अरबी, चीनी, रूसी
b. अंग्रेजी, हिंदी, अरबी, फ्रेंच, जर्मन रूसी
c. अंग्रेजी, फ्रेंच, स्पेनिश, हिंदी, चीनी, जापानी
d. अंग्रेजी, फारसी, फ्रेंच, स्पेनिश, चीनी, रूस
14. जून 2025 में संयुक्त राष्ट्र महासभा ने निम्नलिखित में से कितने देशों को 2 वर्ष के कार्यकाल के लिए यू.एन. सुरक्षा परिषद के नये और स्थायी सदस्य के रूप में चुना था
1. लातविया
2. बहरीन
3. कोलंबिया
4. लाइबेरिया
कूटः-
a. केवल 1 और 2
b. केवल 2 और 3
c. केवल 1, 3 और 4
d. 1, 2, 3 और 4
15. अन्तर्राष्ट्रीय श्रम संगठन के संबंध में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए-
1. अन्तर्राष्ट्रीय श्रम संगठन की स्थापना 1945 में वर्साय संधि के द्वारा हुई थी।
2. इसे 1969 में विश्व शांति के लिए नोबल शांति पुरस्कार से सम्मानित किया गया।
कूटः-
a. केवल 1 सही है
b. केवल 2 सही है
c. 1 और 2 सही है
d. न तो । न ही 2 सही है
16. निम्न में से किसे वर्ष 1925 में केन्द्रीय विधान परिषद का अध्यक्ष चुना गया?
a. सी.आर.दास
b. विठ्ठल भाई पटेल
c. मोतीलाल नेहरू
d. डा.एम.ए.अंसारी
17. एक भाषायी राज्य के रूप में आंध्र प्रदेश का गठन किया गया?
a. वर्ष 1950 में
b. वर्ष 1951 में
c. वर्ष 1952 में
d. वर्ष 1953 में
18. पृथ्वी पर उत्तरी गोलार्द्ध में सबसे बड़ा दिन होता है?
a. 21 मार्च
b. 21 जून
c. 23 सितम्बर
d. 22 दिसम्बर
19. भारत के अरावली पर्वत की सबसे ऊँची चोटी है:-
a. धूपगढ़
b. गुरुशिखर
c. सैडल पीक
d. महेन्द्रगिरि
20. भारत के निम्न में से किस राज्य की सीमा चीन, नेपाल तथा भूटान से मिलती है?
a. उत्तर प्रदेश
b. पं. बंगाल
c. मिजोरम
d. सिक्किम
21. भारत द्वारा अन्तर्राष्ट्रीय ओलम्पिक समिति (IOC) के सत्र की मेजबानी सर्वप्रथम किस वर्ष की गयी ?
a. वर्ष 1983 में
b. वर्ष 2001 में
c. वर्ष 2013 में
d. वर्ष 2018 में
22. निम्न में से कौन विश्व की सबसे अधिक ऊँचाई पर स्थित झील है:-
a. ओजस डेल सलाडो
b. सुपीरियर झील
c. विक्टोरिया झील
d. टंगानिका झील
23. निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिएः-
1. उच्च न्यायालय की शक्तियों में कमी करने वाले विधेयकों को राष्ट्रपति के विचार हेतु आरक्षित करने के लिए राज्यपाल बाध्य है।
2. भारतीय सं संविधान के अनुच्छेद 200 के तहत राज्यपाल किसी विधेषक को राष्ट्रपति के विचार के लिए आरक्षित कर सकता है।
कूटः-
a. केवल । सही है
b. केवल 2 सही है
c. 1 और 2 सही है
d. न तो न ही 2 सही हैं
24. निम्न में से कौन सा युग्म सुमेलित नहीं हैः-
राज्य विधान परिषद सदस्य संख्या
a. उत्तर प्रदेश 103
b. महाराष्ट्र 78
c. बिहार 75
d. आंध्र प्रदेश 58
25. राज्यपाल निम्न में से किसके प्रति उत्तरदायी होता है?
a. राज्य विधान सभा
b. राज्य विधान परिषद
c. राज्य सभा
d. राष्ट्रपति
26. हाल ही में निम्न में से किस देश ने तीसरी अन्तर्राष्ट्रीय दूरसंचार संघ (ITU-T) की ए आर्ट नेटिव दूरसंचार नेटवर्क पर केन्द्रित फोकस ग्रुप (FGAINN) की बैठक की मेजबानी की
a. चीन
b. दक्षिण अफ्रीका
c. भूटान
d. भारत
27. जून 2025 में टाइगर क्लॉ नामक सैन्य अभ्यास निम्न में से किन दो देशों की वायु सेनाओं के बीच अयोजित किया गया।
a. भारत एवं श्रीलंका
b. भारत एवं संयुक्त राज्य अमेरिका
c. भारत और वियतनाम
d. भारत एवं फ्रांस
28. संयुक्त राष्ट्र महासभा ने किस वर्ष को आधिकारिक रूप से अंतर्राष्ट्रीय महिला किसान वर्ष घोषित किया है?
a. वर्ष 2026
b. वर्ष 2027
c. वर्ष 2028
d. वर्ष 2029
29. हाल ही में खबरों में रही एम फार नेचर (Aim For Nature) पहल निम्न में से किस अन्तर्राष्ट्रीय संगठन द्वारा आरम्भ की गयी है
a. विश्व वन्य जीव कोष
b. संयुक्त राष्ट्र पर्यावरण कार्यक्रम
c. खाद्य एवं कृषि संगठन
d. अंतर्राष्ट्रीय प्रकृति संरक्षण संघ
30. निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए-
1. अमेरिकी मूल के पादरी रॉबर्ट फ्रांसिस प्रीवोस्ट को रोमन कैथलिक चर्च का नया पोप चुना गया है।
2. रॉबर्ट फ्रांसिस प्रीवोस्ट "पोप लियो 14वें" के नाम से जाने जाएंगे।
कूटः-
a. केवल 1 सही है
b. केवल 2 सही है
c. 1 और 2 सही हैं
d. न तो 1 न ही 2 सही हैं
31. निम्न में से कौन भारत में राजनीतिक दलों को मान्यता प्रदान करता है?
a. लोक सभा अध्यक्ष
b. राज्य सभा का सभापति
c. भारत का निर्वाचन आयोग
d. भारत का विधि आयोग
32. भारतीय संविधान के निम्न में से किस भाग में राजभाषा का उल्लेख है?
a. भाग आठ
b. भाग ग्यारह
c. भाग तेरह
d. भाग सत्रह
33. निम्नलिखित में से किसे भारत के संविधान का संरक्षक माना जाता है?
a. भारत का राष्ट्रपति
b. भारत की संसद
c. भारत का सर्वोच्च न्यायालय
d. उपर्युक्त में से कोई नहीं
34. विश्व आर्थिक आउटलुक रिपोर्ट निम्न में से किसके द्वारा जारी किया जाता है?
a. विश्व बैंक
b. अन्तर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष
c. विश्व व्यापार संगठन
d. उपर्युक्त में से कोई नहीं
35. निम्नलिखित में से कौन सा युग्म सुमेलित नहीं है?
a. राज्य के नीति निदेशक तत्व - आयलैण्ड
b. न्यायिक पुनर्विलोकन - संयुक्त राज्य अमेरिका
c. भारतीय संविधान की प्रस्तावना की भाषा - ऑस्ट्रिया
d. आपात उपबंध - जर्मनी
36. निम्न में से किस समिति के सुझाव पर वयस्क मताधिकार की आयु 21 वर्ष से घटाकर 18 वर्ष की गयी ?
a. दिनेश गोस्वामी समिति
b. के. संथानम समिति
c. इंद्रजीत गुप्ता समिति
d. तारकुण्डे समिति
37. भारतीय संविधान के 104 वें संशोधन द्वारा निम्न में से किस अनुच्छेद में संशोधन किया गया है?
a. 124
b. 224
c. 334
d. 345
38. निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए:-
1. भारतीय संविधान के अनुच्छेद 108 के तहत दोनों सदनों का संयुक्त अधिवेशन राष्ट्रपति द्वारा आहूत किया जाता है।
2. केन्द्रीय मंत्रिपरिषद सामूहिक रूप से लोकसभा के प्रति उत्तरदायी होती है।
कुटः-
a. केवल । सही है
b. केवल 2 सही है
c. 1 और 2 सही है
d. न तो 1 न ही 2 सही है
39. भारत की संविधान सभा में निम्न में से किसने 15 वर्ष के लिए, वयस्क मताधिकार को स्थगित करने का प्रस्ताव रखा था ?
a. डा. राजेन्द्र प्रसाद
b. जे.बी. कृपलानी
c. सी. राजगोपालाचारी
d. मौलाना अबुल कलाम आजाद
40. निम्न में से कौन सा महाद्वीप विश्व का सबसे बड़ा महाद्वीप है?
a. ऑस्ट्रेलिया
b. अफ्रीका
c. एशिया
d. उत्तर अमेरिका
41. भारतीय संविधान के निम्न में से किस अनुच्छेद के तहत स्वेच्छा से किसी विदेशी राज्य का नागरिक हो जाने पर उस व्यक्ति की भारतीय नागरिकता स्वतः समाप्त हो जाती है?
a. अनुच्छेद-7
b. अनुच्छेद-8
c. अनुच्छेद-9
d. अनुच्छेद-10
42. भारत में एक नये राज्य के सृजन हेतु संवैधानिक संशोधन के लिए किस प्रकार का बहुमत चाहिए-
a. दो तिहाई
b. तीन चौथाई
c. साधारण
d. तीन चौथाई व आधे से अधिक राज्यों का समर्थन
43. अनुच्छेद 20 एवं 21 को छोड़कर अन्य मूल अधिकारों को निलंबित करने की शक्ति राष्ट्रपति को किस अनुच्छेद के तहत प्राप्त है?
a. अनुच्छेद 352
b. अनुच्छेद 357
c. अनुच्छेद 358
d. अनुच्छेद 359
44. निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए-
1. भारतीय संविधान के 42वें संविधान संशोधन अधिनियम (1978) द्वारा सम्पत्ति के अधिकार को विधिक अधिकार की श्रेणी में डाला गया।
2. सिविल अधिकार संरक्षण अधिनियम 1955 भारतीय समाज में अस्पृश्यता को दण्डनीय अपराध घोषित करता है।
कूट:-
a. केवल । सही है
b. केवल 2 सही है
c. 1 और 2 सही हैं
d. न तो । न ही 2 सही है
45. निम्न में से कौन सा युग्म सुमेलित नहीं है?
सूची-I सूची-II
a. मूल कर्तव्य 1. संविधान का 42वां संशोधन
b. संसद मूल अधिकारों में संशोधन कर सकती है 2. केशवानंद भारती वाद
c. मूल ढाँचे का सिद्धांत 3. मिनर्वा मिल वाद
d. मानव के अनैतिक व्यापार का निषेध 4. अनुच्छेद 24
46. निम्न में से किस संस्था द्वारा वर्ष 2024 में जबरन विस्थापन पर वैश्विक रूझान रिपोर्ट जारी की है?
a. संयुक्त राष्ट्र विकास कार्यक्रम (UNDP)
b. विश्व बैंक (World)
c. शरणार्थियों के लिए संयुक्त राष्ट्र उच्चायुक्त (UNHCR)
d. संयुक्त राष्ट्र बाल कोष (UNICEF)
47. हाल ही में चर्चा में रही फतह बैलेस्टिक मिसाईल निम्न में से किस देश द्वारा निर्मित किया गया है?
a. इज़राइल
b. रूस
c. ईरान
d. ईराक
48. अन्तर्राष्ट्रीय ऊर्जा एजेंसी के अनुसार बिजली उत्पादन क्षमता वृद्धि के संदर्भ में भारत का विश्व में कौन सा स्थान है?
a. पहला
b. द्वितीय
c. तृतीय
d. चतुर्थ
49. निम्न में से किस देश ने सिंथेटिक मानव जीनोम परियोजना (SHG) शुरू की है जिसका उद्देश्य शून्य से मानव डी.एन.ए. का निर्माण करना है?
a. फ्रांस
b. यूनाईटेड किंगडम
c. ऑस्ट्रेलिया
d. जापान
50. अपने पहले संस्मरण "द लकी वन्स" के लिए वर्ष 2025 का शक्ति भट्ट पुरस्कार निम्न में से किसने जीता?
a. किरन देसाई
b. शशि देशपाण्डे
c. गीतांजली श्री
d. जारा चौधरी
भाग-II
विधि
51. ब का अभियोजन अ इसलिए करता है कि उसने अ की गाय चुराई है। ब दोषसिद्ध किया जाता है। तत्पश्चात् अ उस गाय के लिए जिसे ब ने दोषसिद्ध होने के पूर्व स को बेच दिया था स पर एक वाद लाता है ब के विरूद्ध निर्णय-
a. अ और स के मध्य सुसंगत है।
b. अ और स के मध्य विसंगत है।
c. अधिकारविहीन है।
d. स के विरूद्ध निश्चायक प्रमाण है।
52. भारतीय साक्ष्य अधिनियम के तहत निम्न में किस वाद में अवधारित किया गया कि साक्षी न्याय की आँख और कान हैं।
a. गुलशन कुमार बनाम राज्य (सु.को. 1993)
b. आर. बनाम रिचर्डसन
c. मध्य प्रदेश राज्य बनाम कृष्ण गोपाल (सु.को. 1988)
d. टोमासों बूनो बनाम उ.प्र. राज्य (सु.को. 2015)
53. भारतीय साक्ष्य अधिनियम-1872 की धारा-129 यह कहती है कि कोई व्यक्ति किसी गोपनीय संसूचना को, प्रकट करने के लिए विवश नहीं किया जायेगा, जो ................के मध्य हुई है-
a. कम्पनी एवं उसका ग्राहक
b. शिक्षक एवं विद्यार्थी
c. भू-स्वामी एवं किरायेदार
d. उसके और उसके वृत्तिक सलाहकार
54. भारतीय साक्ष्य अधिनियम, 2023 के तहत 'ख' न्यायालय से यह चाहता है कि वह यह विश्वास करे, कि प्रश्नगत समय पर वह अन्यत्र था, उसे यह बात साबित करनी होगी-
a. धारा-104 के अन्तर्गत
b. धारा-105 के अन्तर्गत
c. धारा-106 के अन्तर्गत
d. धारा-107 के अन्तर्गत
55. 'ख' की मृत्यु करने के आशय से उसे लाठी मारकर, उसकी हत्या कारित करने के लिए 'क' का विचारण किया जाता है। निम्नलिखित में से कौन-सा तथ्य उसके विचारण में विवाद्यक तथ्य है-
a. 'क' का 'ख' को लाठी मारना
b. 'क' का लाठी मारक ऐसी चोट पहुँचाना, जिससे 'ख' की मृत्यु हुई।
c. 'क' का 'ख' की मृत्यु करने का आशय रखना।
d. उपर्युक्त सभी तथ्य विवाद्यक हैं।
56. भारतीय साक्ष्य अधिनियम, 2023 के तहत 'लोक दस्तावेज' वर्णित हैं, धारा-
a. 72 में
b. 73 में
c. 74 में
d. 75 में
57. ब पर किसी करार के आधार पर अ वाद लाता है और वह ब को उसे पेश करने की सूचना देता है। विचारण में अ उस दस्तावेज की माँग करता है और ब उसे पेश करने से इंकार करता है। अ उसकी अन्तर्वस्तु का द्वितीयक साक्ष्य देता है। अ द्वारा दिये गये द्वितीयक साक्ष्य का खण्डन करने के लिए ब दस्तावेज को ही पेश करना चाहता है, सही तर्क क्या है-
a. वह ऐसा नहीं कर सकता
b. वह दूसरे पक्षकार की सहमति से ऐसा कर सकता है
c. वह न्यायालय की अनुज्ञा से ऐसा कर सकता है।
d. b एवं c दोनों
58. मौखिक साक्ष्य के सम्बन्ध में गलत उत्तर ज्ञात कीजिये-
a. यदि यह एक ऐसे तथ्य के बारे में है, जिसे देखा जा सकता है।
b. यदि यह एक ऐसे तथ्य के बारे में है, जिसे सुना जा सकता है।
c. यदि यह एक ऐसे तथ्य के बारे में है, जिसका बोध किया जा सकता है।
d. यदि यह एक ऐसे तथ्य के बारे में है, जिसरी उपधारणा की जा सकती है
59. भारतीय साक्ष्य अधिनियम, 2023 के तहत 'नासाबित' परिभाषित है-
a. धारा 3 में
b. धारा 2 (क) में
c. धारा 2 (ख) में
d. धारा 2 (ग) में
60. एक विवाह क और ख के बीच हुआ। विवाह के तीन दिन बाद ख ने एक संतान को जन्म दिया। ख यह कहती है कि उसने क की ही पुत्री को जन्म दिया और क इससे इन्कार करता है। निश्चायक सबूत की शर्तों में कौन सी शर्त आवश्यक है-
a. पुत्री का जन्म विवाह के कायम रहते हुये हुआ।
b. विवाह का विच्छेद होने पर विच्छेद से 280 दिनों में संतान उत्पन्न हुई और ख ने इस अवधि में दूसरा विवा न किया हो।
c. विवाह के पक्षकारों की परस्पर पहुँच की जन्म से सम्बद्ध समय में सम्भावना ।
d. उपरोक्त सभी।
61. भारतीय साक्ष्य अधिनियम, 1872 के अन्तर्गत एक ही संव्यवहार के भाग होने वाले तथ्यों को जाना जाता है-
a. अन्यत्र उपस्थिति के तर्क के रूप में
b. स्वीकृति के रूप में
c. रेस जेस्टे के रूप में
d. मृत्युकालिक घोषणा के रूप में
62. किसी मानसिक विकार से पीड़ित व्यक्ति को
a. आपराधिक दायित्व से स्वतः छूट मिल सकती है।
b. छूट बिल्कुल नहीं मिल सकती है।
c. ऐसे दायित्व से न्यायालय के विवेक से छूट मिल सकती है।
d. इस संबंध में विशेषज्ञ द्वारा साबित साक्ष्य के आधार पर ऐसे दायित्व से छूट मिल सकती है।
63. वह संस्वीकृति अग्राह्य है, जो अभियुक्त ने-
a. पुलिस अधिकारी की अभिरक्षा में रहते हुए मजिस्ट्रेट से की है।
b. पुलिस अधिकारी की अभिरक्षा में न रहते हुए अपने मित्र से की है।
c. पुलिस अधिकारी की अभिरक्षा में रहते हुए एक डॉक्टर से की है।
d. अपनी आत्मा की भलाई की उत्प्रेरणा में आध्यात्मिक सलाहकार से की है।
64. भारतीय साक्ष्य अधिनियम, 2023 के तहत प्रश्न यह है कि क्या 'क' अपनी पत्नी 'ख' के प्रति क्रूरता का दोषी रहा है, अभिकथित क्रूरता के थोड़ी देर पहले या उसके पीछे उनकी एक दूसरे के प्रति भावना की अभिव्यक्तियाँ सुसंगत तथ्य है-
a. धारा-9 के अन्तर्गत
b. धारा-10 के अन्तर्गत
c. धारा-12 के अन्तर्गत
d. धारा-11 के अन्तर्गत
65. भारतीय साक्ष्य अधिनियम, 2023 के तहत ऐसे कथन, जो धारा 26 एवं धारा 27 के अन्तर्गत सुसंगत हैं और साबित हैं, के बारे में कौन सी बातें साबित की जा सकेंगी, से सम्बन्धित सिद्धान्त वर्णित है-
a. धारा-161
b. धारा-162
c. धारा-163
d. धारा-164
66. प्रति-परीक्षा के संबंध में निम्नलिखित में से कौन-सा कथन सही है-
a. शील का साक्ष्य देने वाले साक्षियों की प्रति परीक्षा की जा सकती है
b. प्रति-परीक्षा में सूचक प्रश्न नहीं पूछे जा सकते हैं।
c. किसी दस्तावेज को पेश करने के लिए बुलाये गये व्यक्ति की प्रति-परीक्षा की जा सकती है।
d. किसी साक्षी की उसके द्वारा पूर्वतन किये गये लिखित कथनों के बारे में प्रति परीक्षा नहीं की जा सकती है।
67. एक व्यक्ति अपनी स्वीकृति गठित करने वाला स्वयं का कथन कब साबित कर सकता है या उसकी ओर से ऐसे कथन को कब साबित किया जा सकता है ?
a. जब यह मृत्युकालिक कथन के रूप में सुसंगत है
b. जब यह स्वीकृति के रूप में सुसंगत है
c. जब यह संस्वीकृति के रूप में सुसंगत है
d. जब यह इलेक्ट्रॉनिक अभिलेख की अन्तर्वस्तुओं के बारे में केवल मौखिक स्वीकृति है।
68. वचनात्मक विबन्ध के सिद्धान्त का मूल पाया जाता है-
a. संविदा विधि के प्रतिफल के नियम के अपवाद के रूप में
b. संविदा विधि के भविष्यवर्ती प्रतिफल के नियम के रूप में
c. संविदा विधि के भूतलक्षी प्रतिफल के नियम के रूप में
d. उपर्युक्त में से कोई नहीं
69. भारतीय साक्ष्य अधिनियम, 2023 के तहत किसी कथन का जो किसी बातचीत, दस्तावेज, इलेक्ट्रानिक अभिलेख, पुस्तक अथवा कागज-पत्रों की आवली का भाग हो, का साक्ष्य दिया जाना वर्णित है-पत्रों या
a. धारा 39 में
b. धारा 36 में
c. धारा 38 में
d. धारा 33 में
70. 'मुकरी हुई संस्वीकृति' से सम्बन्धित वाद है-
a. क्वीन बनाम अब्दुल्ला
b. महाराष्ट्र राज्य बनाम मोहम्मद याकूब ।
c. आर. बनाम ब्लैक एण्ड टाई।
d. पक्कारी स्वामी बनाम तमिलनाडु राज्य।
71. भारतीय साक्ष्य अधिनियम के अन्तर्गत निम्नलिखित में से कौन सह-अपराधी है-
a. उत्पीड़न के कारण रिश्वत देने वाला व्यक्ति
b. एक वेश्या
c. गुप्तचर
d. उपरोक्त सभी
72. सेशन न्यायालय के समक्ष अपने विचारण में 'क' कहता है कि अभिसाक्ष्य मजिस्ट्रेट 'ख' द्वारा अनुचित रूप से लिया गया था तद्विषयक प्रश्नों का उत्तर देने के लिए 'ख' को साक्ष्य के लिए-
a. विवश नहीं किया जा सकता है।
b. विवश किया जा सकता है।
c. वरिष्ठ न्यायालय के आदेश के बाद उत्तर देने के लिए विवश किया जा सकता है।
d. उक्त सभी कथन सत्य हैं।
73. भारतीय साक्ष्य अधिनियम, 2023 के तहत अन्यत्र उपस्थिति का साक्ष्य दिया जा सकेगा-
a. धारा 6 में
b. धारा 7 में
c. धारा 8 में
d. धारा 9 में
74. पक्षद्रोही साक्षी का अर्थ है-
a. प्रतिकूल साक्षी
b. साक्षी, जो सत्य बोलने का इच्छुक है।
c. साक्षी, जो पक्षकार का पक्ष नहीं है।
d. साक्षी, जो सत्य बोलने का इच्छुक नहीं है।
75. भारतीय साक्ष्य अधिनियम, 2023 के अन्तर्गत विवाहित स्थिति के दौरान की गई संसूचनायें वर्णित हैं-
a. धारा-127 में
b. धारा-128 में
c. धारा-129 में
d. धारा-130 में
76. सिविल प्रक्रिया संहिता के तहत व्यादेश की डिक्री का आज्ञानुवर्तन नहीं किया गया है तब-
a. निष्पादन नहीं है
b. निर्णीतऋणी के सिविल कारावास एवं उसकी सम्पत्ति की कुर्की द्वारा निष्पादनीय है
c. सि.प्र.सं. के आदेश 39 नियम 2 (ए) के तहत याचिका प्रस्तुत कर
d. नया वाद प्रस्तुत कर निष्पादनीय है
77. शरीर या जंगम सम्पत्ति के प्रति किये गये दोष के लिए प्रतिकर हेतु वाद ऐसी अधिकारिता वाले न्यायालय में प्रस्तुत किया जायेगा जहाँ
a. दोष कारित किया गया है
b. प्रतिवादी निवास करता है
c. प्रतिवादी अभिलाभ के लिये स्वयं काम करता है
d. अन्य तीनों विकल्पों में से किसी भी
78. विक्रय को अपास्त करने के लिए क्रेता द्वारा आवेदन की सम्पत्ति में निर्णीत ऋणी का कोई भी विक्रय हित नहीं है का प्रावधान दिया गया है-
a. आदेश-21, नियम-89
b. आदेश-21, नियम-90
c. आदेश-21, नियम-91
d. आदेश-21, नियम-92
79. सिविल प्रक्रिया संहिता के अनुसार, निर्धन व्यक्ति द्वारा प्रस्तुत वाद के संबंध में वाद उस तिथि को प्रस्तुत किया हुआ समझा जाएगाः
a. जब निर्धन के रूप में अनुमति का आवेदन प्रस्तुत हुआ
b. जब ऐसा आवेदन स्वीकार किया गया
c. जब ऐसा आवेदन निरस्त किया गया
d. जब वाद प्रश्न निर्मित किये गये
80. जब धारा 148 ए, सी पी सी के तहत केवियट दायर किया गया हो, तो कितने दिन के अवसान पश्चात् ऐसा केवियट प्रवृत्त नहीं रहेगा?
a. 20 दिवस
b. 90 दिवस
c. 60 दिवस
d. 30 दिवस
81. मान्यता प्राप्त अभिकर्ता पर की गई तामील ऐसे प्रभावी होती है, मानो-
a. वह स्वयं वादी पर की गई हो
b. वह स्वयं प्रतिवादी पर की गई हो
c. वह स्वयं पक्षकार पर की गई हो
d. वह स्वयं अभिकर्ता पर की गई हो
82. सिविल प्रक्रिया संहिता के आदेश 35 के तहत जहाँ वाद उचित रूप में संस्थित किया गया है, वहाँ न्यायालय मूल वादी के खर्चे के लिए उपबन्ध कर सकता है-
a. नियम 3 के तहत
b. नियम 4 के तहत
c. नियम 5 के तहत
d. नियम 6 के तहत
83. सिविल प्रक्रिया संहिता के तहत प्रत्येक मामले में साक्षी की परीक्षा शपथपत्र पर होगी-
a. आदेश 18 नियम-4
b. आदेश 18 नियम-5
c. आदेश 18 नियम-6
d. आदेश 18 नियम-7
84. सी.पी.सी. की धारा 115 के अन्तर्गत उच्च न्यायालय को...............-का अधिकार है
a. संशोधन (पुनरीक्षण)
b. समीक्षा (पुनर्विलोकन)
c. संदर्भ (निर्देश)
d. किसी भी आदेश को बदलने या पलटने
85. सिविल प्रक्रिया संहिता के अन्तर्गत जहाँ वादी दिवालिया हो गया हो तथा ऐसा वाद उसके समनुदेशिती या प्रापक द्वारा संधारित किया जा सकता है तो वाद का उपशमन नहीं होगा-
a. आदेश 22, नियम 6 में
b. आदेश 22, नियम 7 में
c. आदेश 22, नियम 8 में
d. आदेश 22, नियम 9 में
86. सिविल प्रक्रिया संहिता के तहत न्यायालय किसी दस्तावेज या बही के परिबद्ध किए जाने या न्यायालय के किसी अधिकारी की अभिरक्षा में रखने जाने के लिए निर्देश दे सकता है-
a. आदेश-13, नियम 7
b. आदेश-13, नियम 8
c. आदेश-13, नियम 9
d. आदेश 13, नियम 10
87. सिविल प्रक्रिया संहिता के तहत किसी उच्च न्यायालय द्वारा विदेशी न्यायालयों के अनुरोध पर कमीशन जारी किया जा सकता है-
a. आदेश 26 नियम 9 में
b. आदेश 26 नियम 12 में
c. आदेश 26 नियम 15 में
d. आदेश 26 नियम 19 में
88. न्यायालय के बाहर विवादों का निपटारा की व्यवस्था करती है-
a. धारा-88
b. धारा-89
c. धारा-90
d. धारा-92
89. धन प्रदान करने के वाद की डिक्री में न्यायालय ब्याज का निर्धारण सामान्यतया दर से करेगा-
a. 6 प्रतिशत वार्षिक
b. 12 प्रतिशत वार्षिक
c. 9 प्रतिशत वार्षिक
d. 18 प्रतिशत वार्षिक
90. शुफा के दावे की डिक्री से सम्बन्धित नियम है-
a. आदेश-20, नियम-12
b. आदेश-20, नियम-11
c. आदेश-20, नियम-10
d. आदेश-20, नियम-14
91. "अ" चोरी करने के आशय से रात्रि में "ब" के घर में प्रवेश करता है और एक कमरे से एक संदूक निकालकर आंगन में ले जाता है जहाँ वह उसे खोलता है। खोलने के बाद वह उस संदूक में ऐसी कोई चीज नहीं पाता जो ले जाने योग्य हो और संदूक को वहीं छोड़कर चला जाता है। इस मामले मेंः
a. "अ" केवल गृह अतिचार का दोषी है
b. "अ" चोरी का दोषी है
c. "अ" ने कोई अपराध नहीं किया है
d. "अ" गृह अतिचार एवं चोरी के प्रयत्न का दोषी है
92. किस अपराध की तैयारी दण्डनीय है
a. लूट
b. उद्यापन
c. बलवा
d. डकैती
93. निम्नलिखित में से कौन सा कथन मानहानिकारक नहीं है?
a. "अ" एक महिला "ब" के विषय में कहता है कि वह जहाँ जाती है वहीं उसके आशिक होते हैं।
b. "अ" एक चित्रा का प्रकाशन करता है, जिसका शीर्षक "गुंडा" मिथ्या है।
c. "अ" कहता है, "मुझे इस बात का आश्चर्य नहीं है कि "ब" की पुस्तक मूर्खतापूर्ण है, क्योंकि वह एक लम्पट व्यक्ति है।"
d. "अ" एक पुलिस अन्वेषण के दौरान बयान देता है कि "ब" का "द" d) की हत्या में हाथ हो सकता है, क्योंकि दोनों में घोर दुश्मनी थी।
94. भारतीय न्याय संहिता, 2023 के तहत 'वचन' परिभाषित है-
a. धारा 2(22) में
b. धारा 2(23) में
c. धारा 2(24) में
d. धारा 2(25) में
95. 'क' को सड़क पर कड़ी हुई अंगूठी मिलती है, 'क' उसे उठाकर अपने पास रख लेता है। 'क' ने कौन-सा अपराध किया?
a. कोई अपराध नहीं
b. चोरी
c. संपत्ति का आपराधिक दुर्विनियोग
d. लूट
96. व्यवहार प्रक्रिया संहिता के तहत, डिक्री के सम्बन्ध में, इनमें से कौन-सा कथन सही है?
a. डिक्री वाद के पक्षकारों के मध्य सभी अथवा किन्हों विवादग्रस्त विषयों के सम्बन्ध में पक्षकारों के अधिकारों का अवधारण करती है।
b. डिक्री भागतः प्रारम्भिक और भागतः अन्तिम पी हो सकती है।
c. इसमें ऐसा न्याय निर्णयन नहीं आएगा, जिसकी अपील, एक आदेश की अपील की भांति होती है
d. उपरोक्त सभी
97. सिविल प्रक्रिया संहिता के अंतर्गत, एक पक्षकार जो व्यवहार प्रकृति का विवाद रखता है उसे यह अधिकार है कि वह वाद प्रस्तुत कर सकता है……………………………यदि वाद का संज्ञान
a. अभिव्यक्त रूप से वर्जित नहीं है
b. विवक्षित रूप से वर्जित है
c. अभिव्यक्त एवं विवक्षित रूप से वर्जित है
d. इनमें से सभी
98. अभिवचन में शामिल है-
a. तात्विक तथ्य केवल
b. केवल विधि
c. तथ्य एवं विधि दोनों
d. साक्ष्य
99. सम्पत्ति अन्तरण अधिनियम के तहत कौन सा हित अन्तरणीय नहीं है?
a. निहित हित
b. समाश्रित हित
c. केवल उत्तराधिकार की सम्भावना
d. पट्टाधारी का हित
100. निम्नलिखित में से कौन-सा अनुयोज्य दावा नहीं है:
a. भविष्य निधि खाते का अधिकार
b. एल. एल. बी. परीक्षा में वचन ग्रहीता उत्तीर्ण होने पर 500 रु. का भुगतान करने का वचन
c. वचन ग्रहीता द्वारा किसी महिला विशेष से विवाह करने पर 500 रु. का भुगतान करने का करार
d. संविदा जो दायित्व से युग्मित है, के लाभ का दावा करने का अधिकार
101. डिक्री पर किसके द्वारा अमल दरामद कराया जा सकता है?
a. तहसीलदार
b. जिलाधीश द्वारा
c. जिला जज द्वारा
d. या तो इसे पारित करने वाले न्यायालय के द्वारा या उस न्यायालय द्वारा जिसे वह भेजी गयी है।
102. सभी सिविल न्यायालयों को किन वादों के विचारण की अधिकारिता है?
a. सिविल प्रकृति के सभी वाद।
b. सभी सिविल प्रकृति के वाद सिवाय जिनमें संज्ञान लेने पर अभिव्यक्ति रोक नहीं है।
c. सभी सिविल प्रकृति के वाद सिवाय जिनमें संज्ञान लेने पर विवक्षित रोक नहीं है।
d. उन वादों के अलावा जिनका संज्ञान अभिव्यक्त या विवक्षित रूप से वर्जित है, सभी सिविल प्रकृति के वाद।
103. सिविल प्रक्रिया संहिता के तहत निर्णय के अन्तिम पैरा में उल्लेख होगा-
a. ब्याज एवं खर्चों का
b. समन तामीली का
c. दोषसिद्धि व दोषमुक्ति का
d. अनुतोष का
104. एकपक्षीय डिक्री पारित मूल डिक्री की अपील हो सकेगी यह प्रावधान है-
a. धारा-96 (1) में
b. धारा-96 (2) में
c. धारा-98 में
d. धारा-97 में
105. उच्चतम न्यायालय वाद अन्तरण करने का निदेश दे सकता है-
a. स्वप्रेरणा पर
b. पक्षकारों के आवेदन पर
c. राज्य सरकार के निवेदन पर
d. उपरोक्त सभी पर
106. निम्नलिखित में से सम्पत्ति अन्तरण अधिनियम की कौन-सी धारा 'पट्टे के अतिधारणा के प्रभाव' से सम्बन्धित है ?
a. धारा 115
b. धारा 1150
c. धारा 116
d. धारा 114ए
107. सम्पत्ति अन्तरण अधिनियम-1882 के अन्तर्गत किस मामले में कहा गया कि ऐसा व्यक्ति, जिसका किसी स्थावर सम्पत्ति में किसी प्रकार हित नहीं है, सम्पत्ति हस्तान्तरित करता है, और बाद में सम्पत्ति में हित प्राप्त कर लेता है वहाँ अन्तरिती को सम्पत्ति तत्काल मिल जाती है-
a. तिलकधारी बनाम खेदन लाल
b. राजकुमार कुण्डु बनाम मैक्वीन
c. बेलामी बनाम सेवाईन
d. उक्त कोई नही
108. निम्नलिखित में से सुमेलित नहीं है-
a. दृश्यमान स्वामी का अन्तरण: धारा 41
b. कार्य करने की शर्त पर आश्रित अन्तरण जब समय निर्दिष्ट है: धारा 34
c. विभाजन पर बाध्यता फायदे का प्रभाजन धारा 38
d. उपरोक्त में से कोई नहीं।
109. क, ख को 1000 रूपये इस शर्त के साथ देता है कि वह क की पुत्री ग से विवाह करेगा। अन्तरण की तिथि पर ग मर चुकी है, यह-
a. धारा 25 के तहत शून्य होगा
b. धारा 26 के तहत शून्य होगा
c.धारा 27 के तहत शून्य होगा
d. धारा 28 के तहत शून्य होगा
110. सम्पत्ति अन्तरण अधिनियम-1882 के तहत बी.एन. सरीन बनाम अजीत कुमार के वाद में न्यायालय ने धारित किया कि-
a. अन्तरिती संयुक्त सम्पत्ति के विभाजन का दावा कर सकता है।
b. बंटवारे की सम्पत्ति धारा-5 के तहत सम्पत्ति अन्तरण नहीं है
c. एक अवयस्क का संरक्षक, उसकी ओर से दान का प्रतिग्रहण कर सकता है।
d. उक्त कोई नहीं
111. सम्पत्ति अन्तरण अधिनियम के तहत क्रमबंधन से सम्बन्धित नियम प्रावधानित है-
a. धारा 80 में
b. धारा 81 में
c. धारा 79 में
d. धारा 83 में
112. न्यायालय से ऐसी डिक्री प्राप्त करने का अधिकार कि बन्धककर्ता उस सम्पत्ति का मोचन कराने के अपने अधिकार से आत्यन्तिक रूप से विवर्जित होगा, कहलाता है-
a. पुरोबन्ध का अधिकार
b. दावे का अधिकार
c. मोचन का अधिकार
d. विक्रय का अधिकार
113. 'पुरोबन्ध' का उपचार निम्नलिखित बन्धकों में से किसमें उपलब्ध है?
a. भोग बन्धक
b. सशर्त विक्रय द्वारा बन्ध्क
c. सादा बन्धक
d. अंग्रेजी बन्धक
114. सम्पत्ति अन्तरण अधिनियम-1882 की धारा 106 के संशोधन के उपरान्त उसके खण्ड 1 की कालाअवधि प्रारम्भ होगी-
a. सूचना जारी होने की तिथि से
b. सूचना तामीली की तिथि से
c. सूचना समाप्ति के 15 दिन में
d. सूचना प्राप्ति की तिथि से
115. सम्पत्ति अन्तरण अधिनियम के तहत सशर्त अन्तरण प्रावधानित है-
a. धारा 21 में
b. धारा 24 में
c. धारा 25 में
d. धारा 20 में
116. सम्पत्ति अन्तरण अधिनियम, 1882 के तहत भार एवं विनिमय होते हैं-
a. सम्पत्ति का अन्तरण
b. परक्राम्य विलेख
c. सम्पत्ति की कुर्की या विक्रय द्वार राजस्व या कर वसूलने का सरकार का अधिकार
d. उपर्युक्त में से कोई नहीं
117. सम्पत्ति अन्तरण अधिनियम के तहत राम कुमार बनाम मैक्वीन का वाद सम्बन्धित है-
a. पट्टा से
b. भोग बन्धक से
c. अनुज्ञप्ति से
d. भागिक पालन से
118. संपत्ति अंतरण अधिनियम अन्य संक्रमण को अवरूद्ध करने वाली शर्त शून्य नहीं होगी यदि ऐसा अंतरण है-
a. पट्टाग्रहिता के वैध उत्तराधिकारी के लाभ के लिए
b. पट्टाग्रहिता के लाभ के लिए
c. पट्टाकर्ता के लाभ के लिए
d. इनमें से कोई नहीं
119. क, ख की सम्पत्ति को ग को बेच देता है। बाद में ग की मृत्यु हो जाती है और सम्पत्ति क में न्यायगत हो जाती है। कथित बिक्री-
a. विबंधन के अनुदान के पोषण के सिद्धान्त के तहत वैध है
b. संव्यवहार के सिद्धान्त के तहत अवैध है
c. वचन द्वारा विबंधन के सिद्धान्त के तहत वैध है
d. उक्त कोई नहीं
120. सम्पत्ति अन्तरण अधिनियम में बीमा पॉलिसी के अधीन अन्तरिती का अधिकार वर्णित है-
a. धारा 46 में
b. धारा 47 में
c. धारा 48 में
d. धारा 49 में
121. 'अ' एक लोहार, डाकुओं की टोली द्वारा अभिगृहीत किया जाता है और तत्काल मृत्यु की धमकी द्वारा अपने औजार लेकर 'ब' के गृह का द्वार तोड़ने को विवश किया जाता है। डाकू जिनकी संख्या 10 है, गृह में प्रवेश करते हैं और 'ब' का धन तथा आभूषण लूट लेते हैं और 'ब' के पुत्र का वध कर देते हैं। 'अ'--
a. डकैती तथा हत्या का दोषी है
b. गृह भेदन तथा डकैती के दुष्प्रेरण का दोषी है
c. किसी भी अपराध का दोषी नहीं है
d. डकैती करने के लिये तैयारी करने का दोषी है
122. दण्ड प्रक्रिया संहिता के तहत किसी जनपद में सत्र न्यायालय स्थापित करने का प्राधिकार किसे दिया गया है?
a. राज्यपाल
b. उच्च न्यायालय
c. राज्य सरकार
d. जिला मजिस्ट्रेट
123. भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता, 2023 के अपराधियों को अच्छे आचरण पर परिवीक्षा पर छोड़े जाने से सम्बन्धित है?
a. धारा 998
b. धारा 399
c. धारा 400
d. धारा 401
124. भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता, 2023 के तहत निःशुल्क विधिक सहायता का प्रावधान है?
a. धारा 341
b. धारा 304
c. धारा 342
d. धारा 306
125. भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता, 2023 जाँच की जाती है-
a. केवल मजिस्ट्रेट द्वारा
b. केवल पुलिस अधिकारी द्वारा
c. केवल सत्र न्यायालय द्वारा
d. मजिस्ट्रेट या न्यायालय द्वारा
126. जब दो व्यक्ति एक चीज का स्वामित्व किसी अन्य चीज के स्वामित्व के लिये परस्पर अंतरित करते हैं जिन दोनों चीजों में से कोई भी केवल धन नहीं है या दोनों चीजें केवल धन है तब संव्यवहार कहा जाता है-
a. पट्टा
b. बन्धक
c.विक्रय
d. विनिमय
127. वह बंधककर्ता, जिसने दो या अधिक बंधक एक ही बंधकदार के पक्ष में निष्पादित कर दिए हैं, तत्प्रतिकूल संविदा न हो, तो उस समय, जब उन बंधकों में से दो या अधिक बंधकों का मूलधन शोध्य हो गया हो:
a. उन सभी बन्धकों का एक साथ मोचन कराने के लिए बाध्य है
b. उन बंधकों में से किसी एक बन्धक का पृथकतः मोचन कराने का हकदार नहीं होगा
c. ऐसे बंधकों में से कम से कम दो बंधकों का मोचन एक साथ करने के लिए बाध्य है
d. ऐसे किसी एक बंधक का पृथकतः या ऐसे बंधकों में से एक साथ ही दो या अधिक बंधकों का मोचन कराने का हकदार है
128. कथन (A) सम्पत्ति अन्तरण अधिनियम की धारा-14 शाश्वतता के विरूद्ध नियम का उपबन्ध करती है।
कारण (R): यह नियम लोकनीति पर आधारित है।
a. A और R दोनों सही हैं और R, A का सही स्पष्टीकरण है।
b. A और R दोनों सही हैं और R, A का सही स्पष्टीकरण नहीं है।
c. A सही है, R परन्तु गलत है।
d. A गलत है, R परन्तु सही है।
129. सम्पत्ति अन्तरण अधिनियम-1882 के अन्तर्गत दुर्भर दान को परिभाषित किया गया है-
a. धारा-129
b. धारा-127
c. धारा-122
d. धारा-123
130. सम्पत्ति अन्तरण अधिनियम के तहत धारा 130 से 137 के प्रावधान लागू नहीं होंगे-
1. माल पर हक की वाणिज्यिक दस्तावेज पर।
2. ऋण की शोधन क्षमता की वारण्टी पर
a. केवल 1 सही है
b. केवल 2 सही है
c. 1 और 2 सही है
d. कोई सही नहीं है।
131. भारतीय न्याय संहिता, 2023 के तहत अध्याय 19 सम्बन्धित है-
a. आपराधिक अभित्रास से
b. अपमान से
c. मानहानि से
d. उक्त सभी
132. भारतीय उच्चतम न्यायालय ने किस वाद में भारतीय दण्ड संहिता की धारा 303 को भारतीय संविधान के अनुच्छेद 14 एवं 21 का अधिकारातीत अभिनिर्धारित किया है।
a. मिठू बनाम पंजाब राज्य
b. केशोराम बनाम असम राज्य
c. अमृता बनाम महाराष्ट्र राज्य
d. जसपाल सिंह बनाम पंजाब राज्य
133. भारतीय न्याय संहिता, 2023 के तहत कुल धाराएँ हैं-
a. 511
b. 484
c. 358
d. 458
134. भा.दं.सं. की धरा 34 का निम्नलिखित में से कौन आवश्यक तत्व नहीं है?
a. कई व्यक्तियों द्वारा आपराध्क्षिक कृत्य का किया जाना
b. आपराधिक कृत्य सामान्य आशय के अग्रसर करने में किया जाना b)
c. अपराधिक कृत्य करने वाले व्यक्तियों के मध्य पूर्व निर्धारित योजना का होना
d. सामान्य उद्देश्य के अग्रसर करने में किया गया कृत्य
135. पाँच या उससे अधिक सदस्यों के जमाव द्वारा उस जमाव के सामान्य उद्देश्य को अग्रसर करने में की गयी हिंसा का प्रयोग गठित करेगाः
a. दंगा
b. हमला
c. बलवा
d. विधि विरुद्ध जमाव
136. भारतीय न्याय संहिता, 2023 के तहत विकृतचित व्यक्ति का कार्य, वर्णित है-
a. धारा 22 में
b. धारा 21 में
c. धारा 22 में
d. धारा 23 में
137. शरीर की आत्मरक्षा का अधिकार कब स्वेच्छापूर्वक मृत्यु कारित करने का अधिकार प्रदान करता है, यदि घटित अपराधः
a. जब मृत्यु कारित की जाएगी ऐसी युक्तियुक्त आशंका पैदा होती है
b. जब साधारण उपहति कारित की जाएगी ऐसी युक्तियुक्त आशंका प्रकट होती है
c. जब चोरी के तुरन्त उपरान्त चोर के भागने पर चोरी की सम्पत्ति
d. बरामद करना हो जब स्वेच्छापूर्वक उपहति कारित करने के पश्चात् भागने वाले
138. भारतीय न्याय संहिता, 2023 के तहत अपराध किए जाते समय दुष्प्रेरक की उपस्थिति वर्णित -
a. धारा 160 में
b. धारा 54 में
c. धारा 60 में
d. धारा 114 में
139. 'ग' की हत्या करने के लिए 'क' 'ख' को उकसाता है। 'ख' वैसा करने से इन्कार करता है:
a. 'क' ने कोई अपराध नहीं किया
b. 'क', 'ख' को हत्या के लिए उकसाने व अपराध में सहायक होने का दोषी है।
c. 'क' ने हत्या करने के प्रयास का अपराध किया
d. 'क' ने आपराधिक षड्यन्त्र किया
140. "अ" अपनी कार द्वारा इलाहाबाद से लखनउफ जा रहा था। रास्ते में "ब" उससे मिला और निवेदन किया कि वह उसे मध्यवर्ती नगर रायबरेली तक अपनी कार से लेता चले। "अ" ने उसका निवेदन स्वीकार कर लिया और उसे कार पर बैठा लिया परन्तु रायबरेली पहुँचने पर "ब" के बार-बार निवेदन करने के बावजूद उसे वहाँ नहीं उतारा और "ब" की इच्छा के विरूद उसे लखनउफ तक ले गया।
a. "अ" ब के व्यमहरण का दोषी है
b. "अ" ने कोई पराध नहीं किया है
c. "अ", "ब", का सदोष परिरोध कारित करने का दोषी है
d. "अ", "ब" के अपहरण का दोषी है
141. भारतीय न्याय संहिता, 2023 के तहत सामान्य जन या दस से अधिक व्यक्तियों द्वारा अपराध किए जाने का दुष्प्रेरण वर्णित है-
a. धारा 55 में
b. धारा 56 में
c. धारा 57 में
d. धारा 60 में
142. भारतीय न्याय संहिता, 2023 के तहत सम्पत्ति की प्राइवेट प्रतिरक्षा के अधिकार का प्रारंभ और बना रहना, वर्णित है-
a. धारा 45 में
b. धारा 48 में
c. धारा 43 में
d. धारा 47 में
143. भारतीय न्याय संहिता, 2023 के तहत लोक सेवक के प्राधिकार द्वारा विक्रय के लिए प्रस्थापित की गई संपत्ति के विक्रय में बाधा डालना वर्णित है-
a. धारा 211 में
b. धारा 198 में
c. धारा 184 में
d. धारा 219 में
144. 'ब' पर 'झ' आघात करता है। 'ब' को इस प्रकोपन से तीव्र क्रोध आ जाता है। 'अ' जो 'निकट खड़ा हुआ है, 'ब' के क्रोध का लाभ उठाने और उसमें 'झ' का वध कराने के आशय से उसके हाथ से छुरी 'ब' को देता है। 'ब' उस छुरी से 'झ' का वध कर देता है। 'अ' किस अपराध का दोषी है?
a. हत्या की कोटि में न आने वाला आपराधिक मानववध
b. आपराधिक मानववध करने के लिए दुष्प्रेरण
c. हत्या का प्रयत्न
d. हत्या
145. भारतीय न्याय संहिता, 2023 के तहत निर्वाचन के सिलसिले में मिथ्या कथन प्रावधानित है-
a. धारा 173 में
b. धारा 174 में
c. धारा 175 में
d. धारा 176 में
146. भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता, 2023 के अन्तर्गत एक मजिस्ट्रेट को यह शक्ति प्राप्त है कि वह मृत्यु के कारण के बारे में पूछताछ कर सके-
a. धारा 196
b. धारा 176
c. धारा 186
d. धारा 106
147. भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता, 2023 के तहत अग्रिम जमानत की व्यवस्था है-
a. धारा 482
b. धारा 483
c. धारा 438
d. धारा 439
148. भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता, 2023 के तहत सतत अपराध के मामले में परिसीमा की एक नई अवधि प्रारम्भ होती है-
a. अपराध की तिथि से
b. पहले दिन से जब ऐसा अपराध किसी पुलिस अधिकारी के संज्ञान में आया हो
c. समय के प्रत्येक क्षण पर जिसके दौरान अपराध जारी रहता है
d. उक्त में से कोई नहीं
149. भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता, 2023 के तहत किस मामले में मजिस्ट्रेट द्वारा अनियमितता से कार्यवाही दूषित नहीं होगी-
a. भरण पोषण के हिपुर आदेश देना
b. सदाचार के लिए प्रतिभूति की मांग करना
c. सह अपराधी को क्षमा करना
d. संक्षेप में अपराध का विचारण करना
150. भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता, 2023 के तहत जहाँ किसी बन्धपत्र के प्रतिभू का बन्धपत्र समपहत होने से पहले ही मृत्यु हो जाती है, वहाँ-
a. उसके विधिक प्रतिनिधि की सम्पत्ति बंधपत्र के सम्बन्ध में उत्तरदायी हो जायेगी
b. उसकी सम्पत्ति को बंधपत्र के सम्बन्ध में दायित्व से उन्मोचित नहीं कियाजायेगा
c. उसकी सम्पत्ति को बंधपत्र के सम्बन्ध में दायित्व से उन्मोचितकर दिया जायेगा
d. उसका विधिक प्रतिनिधि बंधपत्र के सम्बन्ध में दायी होगा।
151. भारतीय नागरिक सुरक्षा, संहिता 2023 की धारा 399 के तहत वह मजिस्ट्रेट जिसके द्वारा मामले की सुनवाई की जाती है, प्रतिकर आदेशित कर सकेगा-
a. 100 रूपये तक
b. 500 रूपये तक
c. 700 रूपये तक
d. गिरफ्तारी करने वाले व्यक्ति द्वारा निराधार रूप से गिरफ्तार किए गए किसी व्यक्ति को एक 1000 रूपये का भुगतान किया जायेगा
152. निम्नलिखित में से द.प्र.सं. की कौन सी धारा कुछ अपराधों में पुलिस अधिकारी को जनता द्वारा इत्तिला करने का प्रावधान करती है?
a. धारा 38
b. धारा 40
c. धारा 39
d. उपरोक्त सभी
153. दण्ड प्रक्रिया संहिता के तहत किसी व्यक्ति को विचारण के अधीन निम्न अधिकतम अवधि तक निरोधित किया जा सकता है
a. न्यायालय द्वारा निश्चित किया जा सकता है
b. उक्त अपराध के लिये प्रावधानित दण्ड की अधिकतम अवधि से अनधिक
c. उक्त अपराध के लिए प्रावधानित दण्ड की अधिकतम अवधि से के आधे से अनधिक
d. इनमें से कोई नहीं
154. भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता, 2023 के निम्नलिखित उपबंधों में से कौन-सा एक यह प्रावधान करता है कि कोई न्यायालय निर्णय पर हस्ताक्षर करने के बाद उसे परिवर्तित नहीं करेगा?
a. धारा 401
b. धारा 402
c. धारा 403
d. धारा 404
155. हिन्दू दत्तक भरण-पोषण अधिनियम के अन्तर्गत आश्रित परिभाषित है-
a. धारा-21 में
b. धारा-22 में
c. धारा-23 में
d. धारा-24 में
156. हिन्दू उत्तराधिकार अधिनियम के अन्तर्गत निम्नलिखित में से सुमेलित नहीं है-
a. गर्भस्थित अपत्य का अधिकार धारा-20
b. वारिसों का अभाव धारा-28
c. सम-सामयिक मृत्युओं के विषय में उपधारणा धारा-21
d. डिग्रियों की संगणना धारा-13
157. दाय का सिद्धान्त उन पर लागू होता है, जो पिण्डदान कर सके इस सिद्धान्त को मान्यता प्राप्त है-
a. मिताक्षरा शाखा में
b. दायभाग शाखा में
c. मिताक्षरा एवं दायभाग दोनों शाखाओं में
d. उपरोक्त में से कोई नही
158. स्नेह प्रभा बनाम रवीन्द्र का मामला सम्बन्धित है-
a. उत्तराधिकार से
b. भरण-पोषण से
c. वसीयत से
d. दत्तक से
159. "साथ-साथ रहने में असमर्थता से तात्पर्य है कि विवाह पूर्ण रूप से टूट चुका है उसके जुड़ने की कोई सम्भवना नहीं है।" उच्चतम न्यायालय ने यह किस मामले में अभिनिर्धारित किया-
a. श्रीमती अलका बनाम राजेन्द्र कुमार
b. सुरेष्ठा देवी बनाम ओमप्रकाश
c. लीला बनाम महादेव
d. यदुराज बनाम सुन्दरबाई
160. नैसर्गिक संरक्षक शक्तियों में निम्न शामिल नहीं है-
a. सम्पत्ति का संरक्षक
b. न्यायालय की आज्ञा से दान
c. व्यक्तिगत रूप से अवयस्क को संविदा में दायी बनाया जाना
d. उपरोक्त सभी
161. विल द्वारा नियुक्त संरक्षक के अधिकार पुत्री के सम्बन्ध में समाप्त हो जाता है, जब-
a. उसका विवाह हो जाये
b. वह वयस्क हो जाये
c. a एवं b दोनों
d. उपरोक्त कोई नहीं
162. कब अप्राप्तवय के लिये संरक्षक नियुक्त नहीं किया जायेगा-
a. जब सम्पत्ति 100 रूपये से कम हो
b. जब सम्पत्ति का विभाजन हो गयो हो
c. जब अविभक्त कुटुम्ब की सम्पत्ति हो
d. उपरोक्त सभी में
163. निम्न में से किस वाद में कहा गया कि जहाँ किसी संयुक्त हिन्दू परिवार के सदस्य द्वारा समझौते के अन्तर्गत, एक हिन्दू विधवा को उसके भरण-पोषण के लिये कुछ सम्पत्ति दी जाती है तो वह सम्पत्ति उसकी पूर्व सम्पत्ति होगी-
a. मंगतराम बनाम पुन्नी देवी
b. सरिता चौहान बनाम चेतन चौहान
c. प्रकाश बनाम फूलवती
d. चेरोटे सुगाथन बनाम चेरोटे भेरठी
164. हिन्दू उत्तराधिकार अधिनिमय 1956 में हिन्दू नारी के वारिसों में उत्तराधिकार का क्रम एवं रीति वर्णित है-
a. धारा-15 में
b. धारा-16 में
c. धारा-17 में
d. धारा-18 में
165. मुस्लिम विधि के तहत अवयस्क के शरीर की संरक्षकता कहलाती है-
a. विलायत-ए-माल
b. विलायत-ए-जबर
c. विलायत-ए-नफ्स
d. उक्त कोई नहीं
166. मुस्लिम विधि के तहत विलायत-ए-जबर की शक्ति रखने वाले संरक्षक को कहा जाता है-
a. हिजानत
b. मुरीद
c. वली
d. माल
167. शायरा बानो बनाम भारत संघ का वाद सम्बन्धित है-
a. तलाक-उल-सुन्नत से
b. खुला से
c. तलाक-उल-हसन से
d. तलाक-उल-बिद्दत से
168. मुस्लिम विधि की किस शाखा में माँ लड़की के विवाह तक उसके संरक्षक की हकदार होती है-
a. शफी
b. मलिकी
c. मोताजिला
d. a और b दोनों
169. मुस्लिम विधि के तहत इकरार-ए-नसब कहा जाता है-
a. भरण-पोषण को
b. अवयस्क की अभिरक्षा को
c. पूर्व क्रयाधिकार को
d. अभिस्वीकृति को
170. शिया विधि के अन्तर्गत एक माँ अपने बच्चों की हिजानत की हकदार होती है-
a. पुत्र के सम्बन्ध में सात वर्ष की आयु तक और पुत्री के सम्बन्ध में उसके विवाह तक
b. पुत्र के सम्बन्ध में दो वर्ष की आयु तक और पुत्री के सम्बन्ध में सात वर्ष आयु तक
c. पुत्र के सम्बन्ध में बाहर वर्ष की आयु तक और पुत्री के सम्बन्ध में पन्द्रह वर्ष की आयु तक
d. उक्त में से कोई नहीं
171. मुस्लिम विधि के तहत हनफी शाखा में मेहर की राशि तय की जा सकती है-
a. कम से कम 10 दिरहम
b. कम से कम 2 दिरहम
c. कम से कम 3 दिरहम
d. यह अनिश्चित है।
172. सुन्नी विधि में विवाह के लिए साक्षी आवश्यक है-
a. केवल 1 स्त्री
b. दो पुरुष एक पुरुष और दो महिला
c. केवल 1 स्त्री और । पुरुष
d. कोई साक्षी आवश्यक नहीं
173. मुस्लिम महिला (विवाह पर अधिकारों का संरक्षण) अधिनियम-2019 लागू हुआ-
a. 19 अगस्त 2018
b. 19 सितम्बर 2018
c. 31 जुलाई 2019
d. 31 अगस्त 2019
174. मुस्लिम विधि के अन्तर्गत कोई निकाह बातिल कहा जाता है यदि वह सम्पन्न हुआ हो-
a. रक्त संबंध में
b. धात्रेय संबंध
c. बहुपतित्व
d. उपरोक्त सभी
175. मुस्लिम विधि के तहत मेहर-ए-मुसम्मा कहलाता है-
a. निश्चित मेहर
b. रिवाजी मेहर
c. आस्थगित मेहर
d. तात्कालिक मेहर
176. मुस्लिम विधि के अन्तर्गत मालिकी स्कूल की उत्पत्ति हुई-
a. अरब में
b. इरान में
c. मदीना में
d. मक्का में
177. आनुपातिक ह्रास का नियम लागू होता है-
a. हिबा में
b. वसीयत में
c. दान में
d. उत्तराधिकार में
178. जनकता से सम्बन्धित एक बार की गयी अभिस्वीकृति को मुस्लिम विधि के तहत-
a. प्रतिसंहरित किया जा सकता है।
b. प्रतिसंहरित नहीं किया जा सकता है।
c. न्यायालय की पूर्व अनुमति से प्रतिसंहरित किया जा सकता है।
d. उपरोक्त में से कोई नहीं।
179. मुस्लिम विधि के अन्तर्गत वक्फ अल-औलाद विधि प्रयोग की जाती है-
a. धार्मिक या खैरात के प्रयोजनों के लिए
b. खानदान और वंशजों के लिए
c. निर्धनों के कल्याण के लिए
d. हज यात्रियों के लिए
180. भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता, 2023 की धारा 472 के तहत उच्चतम न्यायालय में अपील खारिज होने, पुनरीक्षण या विशेष अनुमति के सम्बन्ध में जेल अधीक्षक द्वारा दी गई सूचना कि कितने दिन के भीतर दया याचिका दायर करनी होगी-
a. 15 दिन
b. 30 दिन
c. 45 दिन
d. 60 दिन
181. भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता, 2023 के तहत पुनरीक्षण की शक्ति का प्रयोग करते समय उच्च न्यायालय नही कर सकता-
a. अभियुक्त को उन्मोचित
b. अभियुक्त को दोषमुक्त
c. अभियुक्त को जमान पर रिहा
d. दोषमुक्ति के निष्कर्ष को दोषसिद्धि में परिवर्तन
182. भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता, 2023 के तहत मृत्युदण्ड की पुष्टि पर हस्ताक्षर करने के लिए उच्च न्यायालय के न्यूनतम कितने न्यायाधीशों की आवश्यकता होती है-
a. 2
b. 3
c. 5
d. 7
183. भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता, 2023 तहत न्यायालय किसी उद्द्घोषित व्यक्ति से सम्बन्धित सम्पत्ति की पहचान, कुर्की और जब्ती के लिए किसी न्यायालय से सहायता का अनुरोध करने की प्रक्रिया आरम्भ करेगा-
a. पुलिस अधीक्षक से लिखित अनुरोध प्राप्त होने पर
b. पुलिस आयुक्त की पंक्ति के अधिकारी से लिखित अनुरोध प्राप्त होने पर
c. पुलिस आयुक्त से ऊपर के किसी पुलिस अधिकारी से लिखित अनुरोध प्राप्त होने पर
d. उक्त सभी
184. भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता, 2023 के तहत केस डायरी से सम्बन्धित है?
a. धारा 190
b. धारा 173
c. धारा 192
d. धारा 172
185. जिस तलाक में पति के द्वारा पत्नी पर व्याभिचार का झूठा आरोप लगाया जाता है वह कहलाता है-
a. लियन
b. खुला
c. मुबारत
d. इला
186. मुस्लिम विधि के अन्तर्गत 'हिजानत' में निहित है, जब बच्चा-
a. पिता की अभिरक्षा में है।
b. माँ की अभिरक्षा में है।
c. माता-पिता दोनों की अभिरक्षा में है।
d. भाई की अभिरक्षा में है।
187. सुन्नी विधि में उत्तराधिकार का सिद्धान्त लागू नहीं होता-
a. प्रतिनिधित्व का नियम में
b.अपवर्जन का नियम में
c. ज्येष्ठाधिकार का नियम में
d. उपरोक्त सभी
188. निम्नलिखित में से किसने कहा कि मुस्लिम विवाह केवल एक सिविल संविदा है-
a. न्यायाधीश हुदा
b. न्यायाधीश बेली
c. न्यायाधीश शाह सुलेमान
d. न्यायाधीश महमूद
189. मोहम्मद पैगम्बर की माता का नाम था-
a. खदीजा
b. फातिमा बेगम
c. अनीसा बेगम
d. अमीना
190. निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिये-
1. हीरा नामक पहाड़ी की गुफा में पैगम्बर को पहला संदेश अल्लाह के दूत जिब्राहिल द्वारा प्राप्त हुआ।
2. मुस्लिम विधि की उत्पत्ति उस दिन से मानी जाती है, जब पैगम्बर को जिब्राल्टर द्वारा पहला संदेश प्राप्त हुआ।
a. केवल 1 सही है।
b. केवल 2 सही है।
c. 1 और 2 सही है।
d. न तो और न ही 2 सही है।
191. मुस्लिम विधिशास्त्र को जाना जाता है-
a. शरिया
b. सुन्ना
c. कराबत
d. उपरोक्त सभी
192. मुस्लिम महिला (विवाह पर अधिकारों का संरक्षण) अधिनियम-2019 के अन्तर्गत अवयस्क की अभिरक्षा वर्णित है-
a. धारा-5 के अन्तर्गत
b. धारा-6 के अन्तर्गत
c. धारा-7 के अन्तर्गत
d. धारा-8 के अन्तर्गत
193. निम्न में से किसने कहा कि मेहर पत्नी के अनन्य उपभोग और लाभ के लिए प्रतिकर है-
a. अमीर अली ने
b. मुल्ला ने
c. अब्दुर्रहीम ने
d. उक्त में से किसी ने नहीं
194. शिया विधि के तहत विवशता के अन्तर्गत या कपट के कारण किया गया विवाह-
a. वैध होता है।
b. शून्यकरणीय होता है
c. शून्य होता है।
d. अनियमित होता है
195. हिन्दू विवाह अधिनियम-1955 लागू नहीं होगा-
a. लिंगायत
b. पारसी
c. प्रार्थना समाज
d. आर्यसमाज
196. हिन्दू विवाह अधिनियम-1955 की धारा-3 (ग) के अन्तर्गत परिभाषित है-
a. रूढ़ि और प्रथा
b. एकोदर रक्त
c. पूर्ण रक्त एवं अर्ध रक्त
d. सपिण्ड नातेदारी
197. निम्न में से कौन हिन्दू विवाह की शर्तों में शामिल नहीं है-
a. विवाह के पक्षकारों में से किसी का पति या पत्नी जीवित न हो।
b. संतानोत्पत्ति के लिये वह शारीरिक रूप से पीड़ित न रहा हो।
c. विवाह के लिये वर ने 21 वर्ष तथा वधू ने 18 वर्ष की आयु पूर्ण कर ली हो।
d. हो, चित्त-विकृति के परिणामस्वरूप विधिमान्य सम्मति देने में असमर्थ न
198. हिन्दू विवाह अधिनियम 1955 के अन्तर्गत 'सप्तपदी' शब्द वर्णित है-
a. धारा-6 में
b. धारा-7(1) में
c. धारा-7(2) में
d. धारा-8 में
199. हिन्दू विवाह अधिनियम-1955 के अन्तर्गत हिन्दू विवाहों का रजिस्ट्रीकरण कराने पर दण्ड है-
a. सिर्फ पच्चीस रूपये
b. पच्चीस रूपये तथा एक माह का कारावास
c. तीस रूपये
d. सिर्फ एक माह का कारावास
200. पत्रियों का हिन्दू सहदायिकी का सदस्य होने तथा संयुक्त सम्पत्ति में उनके अंश और विभाजन का दावा करने का अधिकार से सम्बन्धित वाद है-
a. अनु भण्डारी बनाम प्रदीप भण्डारी
b. अनुराग मित्तल बनाम श्रीमती शैली मित्तल
c. धनराज बनाम सूरज बाई
d. दनम्मा उर्फ सुमन बनाम अमर