Chhattisgarh Judiciary Mock Test - 4 (हिंदी माध्यम)

Chhattisgarh Judiciary Mock Test - 4 (हिंदी माध्यम)

छत्तीसगढ़ मॉक टेस्ट-4

 Download Pdf

1. चल संपत्ति के लिए वाद उस न्यायालय में प्रस्तुत किया जा सकेगाः

a. जहाँ वादी निवास करता है

b. जहाँ वादी अपना व्यवसाय करता है

c. विषय-वस्तु स्थित है

d. जहाँ प्रतिवादी निवास करता है

 

2. सिविल प्रक्रिया संहिता के अंतर्गत न्यायालय डिक्री की तारीख से संदाय की तारीख तक अधिकतमः

a. नौ प्रतिशत वार्षिक दर से ब्याज दिला सकती है।

b. दस प्रतिशत वार्षिक दर से ब्याज दिला सकती है।

c. छः प्रतिशत वार्षिक दर से ब्याज दिला सकती है।

d. बारह प्रतिशत वार्षिक दर से ब्याज दिला सकती है।

 

3. स्थानीय निरीक्षण हेतु कमीशन जिस उद्देश्य के लिए जारी नहीं किया जा सकता है वह है:

a. किसी तथ्य पर साक्ष्य एकत्रित करने हेतु

b. विवाद के किसी विषय के विशदीकरण हेतु

c. संपत्ति के बाजार मूल्य के अभिनिश्चित हेतु

d. अंतःकालीन लाभ की राशि के अभिनिश्चित हेतु

 

4. कोई वाद खारिज किया जा सकता है अगर प्रतिवादी के नाम निकाले गए समन के तामील के बिना लौटाए जाने के पश्चात् उस तारीख से-

a. 14 दिन की अवधि तक वादी न्यायालय से नये समन निकालने के लिए आवेदन करने में असफल रहता है।

b. 15 दिन की अवधि तक वादी न्यायालय से नये समन निकालने के लिए आवेदन करने में असफल रहता है।

c. 7 दिन की अवधि तक वादी न्यायालय से से के लिए आवेदन करने में असफल रहता है।

d. 10 दिन की अवधि तक वादी न्यायालय से नये समन निकालने के लिए आवेदन करने में असफल रहता है।

 

5. जिस कार्यवाही द्वारा एक डिक्री धारक तीसरे पक्ष के हाथों में ऋणी के धन या सम्पत्ति की वसूली करना चाहता है उसे किस नाम से जाना जाता है?

a. इंटरप्लीडर सूट

b. मेस्ने प्रॉफिट

c. गार्निशी ऑर्डर

d. डॉक्ट्रिन ऑफ सब्रोगेशन

 

6. सिविल प्रक्रिया संहिता के कौन से प्रावधान के अंतर्गत न्यायालय अपने समक्ष वादी के स्वयं उपसंजात होने का आदेश दे सकता है?

a. आदेश 7 नियम 1

b. आदेश 8 नियम 2

c. आदेश 9 नियम 3

d. आदेश 10 नियम 4

 

7. भारतीय न्याय संहिता, 2023 के तहत सही सुमेलित नहीं है-

          धारा                                        दण्ड

a. धारा 106(1)          5 वर्ष तक कारावास एवं जुर्माना

b. धारा 316               5 वर्ष तक कारावास या जुर्माना या दोनों

c. धारा 115(2)          1 वर्ष तक का कारावास या 1000 तक का जुर्माना

d. धारा 57                7 वर्ष का कारावास एवं जुर्माना   

 

8. भारतीय न्याय संहिता, 2023 के तहत पुल्लिंग वाचक शब्द "वह" का प्रयोग किया जाता है-

a. पुरुष

b. महिला

c. उभयलिंगी

d. उक्त में से कोई भी

 

9. भारतीय न्याय संहिता, 2023 के तहत सही सुमेलित नहीं है-

             धारा                                     दण्ड

a. धारा 324(2)              6 मास तक का कारावास या जुर्माना या दोनों

b. धारा 99                     7 वर्ष से 14 वर्ष और जुर्माना

c. धारा 144(1)              10 वर्ष तक का कारावास

d. धारा 217                    3 वर्ष से 5 वर्ष का कारावास

 

10. सेवा सेवा का दण्ड दिया देया जा भारतीय न्याय संहिता, 2023 के तहत सामुदायिक सेवा सकेगा-

a. लोक सेवक जो विधि विरूद्ध रूप से व्यापार में लगा है

b. उ‌द्घोषणा के जवाब में गैर हाजिर होने व्यापार

c. मानहानि के मामले में

d. उक्त सभी

 

11. भारतीय न्याय संहिता, 2023 की धारा 70(2) के अपराध के लिए मृत्यु दण्ड दिया जायेगा यदि पीड़ित की आयु हो-

a. 21 वर्ष से कम

b. 18 वर्ष से कम

c. 18 से 21 वर्ष

d. 16 वर्ष से वर्ष

 

12. भारतीय न्याय संहिता, 2023 की धारा 117 (3) के तहत स्वेच्छ्या घोर उपहति कारित करने में किसी व्यक्ति का स्थायी विकलांगीकरण होने पर दण्डित किया जायेगा-

a. 7 वर्ष तक के कारावास से

b. 10 तक के कारावास से

c. आजीवन कारावास तक

d. 7 वर्ष से 10 वर्ष तक के कारावास से

 

13. भारतीय न्याय संहिता, 2023 के तहत प्रावधानित नहीं है-

a. राजद्रोह

b. लोक सेवक पर वैयक्तिक असर डालने के लिए परितोषण का लेना

c. मिथ्या व्यापार चिन्ह का प्रयोग किया जाना

d. उक्त सभी

 

14. भारतीय न्याय संहिता, 2023 की धारा 308 के तहत उद्दापन का दोषी पाये गये व्यक्ति को दण्डित किया जायेगा-

a. 3 वर्ष तक का कारावास और जुर्माना से

b. 5 वर्ष तक का कारावास और जुर्माना से

c. 7 वर्ष तक का कारावास या जुर्माना या दोनों से

d. 10 वर्ष तक का कारावास या जुर्माना या दोनों से

 

15. निम्नलिखित में से सही सुमेलित नहीं है-

a. कूटकरण                                  धारा 2 (4)

b. स‌द्भावपूर्वक                           धारा 2(13)

c. न्यायालय                                धारा 2(5)

d. दस्तावेज                                 धारा 2(8)

 

16. भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता, 2023 के तहत व्यक्तियों की गिरफ्तारी से सम्बन्धित है-

a. अध्याय 7

b. अध्याय 6

c. अध्याय 5

d. अध्याय 4

 

17. भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता, 2023 के तहत जमान पत्र परिभाषित है-

a. धारा 2 (1) (c) में

b. धारा 2 (1) (d) में

c. धारा 3 (2) (c) में

d. धारा 3 (d) में

 

18. भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता, 2023 की धारा 31 में प्रत्येक व्यक्ति मजिस्ट्रेट या पुलिस अधिकारी की सहायता हेतु बाध्य है-

a. किसी अन्य ऐसे व्यक्ति को पकड़ने या भागने से रोकने में जिसे ऐसा मजिस्ट्रेट या पुलिस अधिकारी गिरफ्तर करने के लिए अधिकृत है

b. शान्ति भंग की निवारा या दमन में

c. लोक सम्पत्ति को होने वाली किसी भी क्षति के निवारण हेतु

d. उक्त सभी

 

19. भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता, 2023 की धारा 40 के तहत प्राईवेट व्यक्ति द्वारा गिरफ्तार अपराधी को पुलिस अधिक होगा-

a. गिरफ्तारी के 6 घंटे के भीतर

b. गिरफ्तारी के तुरंत पश्चात्

c. गिरफ्तारी के 24 घंटे के भीतर

d. गिरफ्तारी के 12 घंटे के भीतर

 

20. भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता, 2023 के तहत उदघोषित व्यक्ति की सम्पत्ति की पहचान और कुर्की की प्रक्रिया आरम्भ की जा सकती है-

a. न्यायालय द्वारा

b. पुलिस अधीक्षक द्वारा

c. पुलिस आयुक्त द्वारा

d. उक्त में से

 

21. भारतीय नागरिक सुरक्षा, संहिता, 2023 की धारा 392(4) तहत न्यायालय निर्णय की प्रति अपने पोर्टल पर अपलोड करेगा-

a. निर्णय की तारीख से 72 घंटो के भीतर

b. निर्णय की तारीख से 24 घंटो के भीतर

c. निर्णय की तारीख से 5 दिन के भीतर

d. निर्णय की तारीख से 7 दिन के भीतर

 

22. भारतीय साक्ष्य अधिनियम, 2023 के तहत लोक दस्तावेज को परिभाषित किया गया है-

a. धारा 73 में

b. धारा 74 में

c. धारा 75 में

d. धारा 76 में

 

23. भारतीय साक्ष्य अधिनियम, 2023 के तहत प्रावधानित नहीं है-

a. मानचित्रों और चार्टी के बारे में उपधारणा

b. मुख्तारनामों के बारे में उपधारणा

c. तीस वर्ष पुराने दस्तावेजों के बारे में उपधारणा

d. तार संदेशों के बारे में उपधारणा

 

24. भारतीय साक्ष्य अधिनियम, 2023 के तहत इलेक्ट्रॉनिक या डिजिटल साक्ष्य की ग्राह्यता को स्वीकार किया गया है-

a. धारा 59 में

b. धारा 60 में

c. धारा 61 में

d. धारा 62 में

 

25. भारतीय साक्ष्य अधिनियम, 2023 की धारा 57 के तहत जहाँ कोई इलेक्ट्रॉनिक या डिजिटल अभिलेख सृजित या भंडारित किया जाता हैऔर ऐसा भंडारण एक साथ या पश्चात्वर्ती रूप से अनेक फाइलों में किय जाता है, तब ऐसी-

a. हर एक फाइल द्वितीयक साक्ष्य माना जायेगा

b. हर एक फाइल प्राथमिक साक्ष्य माना जायेगा

c. फाइल की प्रथम प्रति को प्राथमिक साक्ष्य बाकी अन्य को द्वितीयक साक्ष्य माना जा सकेगा

d. फाइल जहाँ सर्वप्रथम भंडारित है के अलावा सभी द्वितीय साक्ष्य मा जायेंगे।

 

26. भारतीय साक्ष्य अधिनियम, 2023 की धारा 22 के तहत एक अभियुक्त व्यक्ति द्वारा संस्वीकृति को विसंगत बनाने का आधार नहीं है-

a. उत्प्रेरणा

b. धमकी

c. प्रपीड़न

d. छल

 

27. भारतीय साक्ष्य अधिनियम, 2023 के तहत स्वीकृति की परिभाषा वर्णित है-

a. धारा 14 में

b. धारा 15 में

c. धारा 16 में

d. धारा 17 में

 

28. निम्न में से किस मामले में मध्य प्रदेश उच्च न्यायालय ने कहा कि संविधान के अनुच्छेद 226 के तहत की गई रिट कार्यवाही में सिविल प्रक्रिया संहिता संहिता के प्रावधानों का पालन करना अनिवार्य नहीं है एवं न्यायालय रिट याचिका पर पक्षकार के पेश होने पर भी गुण-दोष के आधार पर फैसला कर सकता है।

a. जितेन्द्र सिंह बनाम मध्य प्रदेश राज्य (2023)

b. द्वारिका प्रसाद पटेल बनाम मध्य प्रदेश राज्य (2023)

c. राजकुमार पटेरिया बनाम मध्य प्रदेश राज्य और अन्य (2023)

d. उक्त कोई नहीं

 

29. भारतीय संविधान के तहत राज्य विशिष्टतया, आय की असमानता को कम करने का प्रयास करेगा-

a. अनुच्छेद 36 के तहत

b. अनुच्छेद 37 के तहत

c. अनुच्छेद 38 के तहत

d. उक्त कोई नहीं

 

30. निम्न में से कौन सा भारतीय संविधान के अनुच्छेद 12 के उद्देश्य हेतु राज्य नहीं है?

a. इण्डियन कौंसिल ऑफ एग्रीकल्चरल रिसर्च

b. एक राष्ट्रीयकृत बैंक

c. तेल एवं प्राकृतिक गैस आयोग

d. गृह कल्याण केन्द्र

 

31. संयुक्त लोक सेवा आयोग के सदस्यों की नियुक्ति की जाती हैः

a. सम्बन्धित राज्यों के राज्यपाल के द्वारा

b. प्रधानमंत्री के द्वारा

c. भारत के राष्ट्रपति के द्वारा

d. उपरोक्त में से कोई नहीं

 

32. भारत के राष्ट्रपति के चुनाव से सम्बन्धित विवाद किसके द्वारा निर्णीत किया जाता है?

a. चुनाव आयोग

b. भारत के मुख्य न्यायाधीश

c. संसद

d. उच्चतम न्यायालय

 

33. संविधान द्वारा पंचायतों में महिलाओं के लिये न्यूनतम आरक्षण विहित है?

a. 50 प्रतिशत

b. 30 प्रतिशत

c. एक-तिहाई

d. एक-चौथाई

 

34. निम्नलिखित में से कौन सा संरक्षण संघ अथवा राज्य की सिविल सेवा के सदस्य को प्राप्त नहीं है?

a. यह कि उसे नियुक्त करने वाले प्राधिकारी के अधीनस्थ किसी प्राधिकारी द्वारा पदच्युत नहीं किया जायेगा या पद से नहीं हटाया जायेगा

b. यह कि उसे उसके विरुद्ध आक्षेपित आरोप सूचित किये जायेंगे

c. यह कि उसे उसके विरुद्ध लगाये गये आरोपों के संबंध में सुनवाई करने का यथोचित अवसर दिया जायेगा

d. यह कि उसे यह अवसर दिया जायेगा कि वह ऐसी घोषणा करें कि ऐसा कदाचरण, जिसके लिए उस पर आरोप लगाये गये हैं, भविष्य में नहीं दोहरायेगा

 

35. भारत का संविधान अनुच्छेद 19 (2) के अंतर्गत हिकलिन टेस्ट सम्बन्धित है-

a. शालीनता एवं नैतिकता

b. मानहानि

c. भारत की अखंडता

d. इनमें से कोई नहीं

 

36. सम्पत्ति अन्तरण अधिनियम के तहत उच्चतम न्यायालय ने से किस वाद धारित किया कि धारा 10 के तहत किसी अचल सम्पत्ति के दान में ऐसी शर्त अधिरोपित नहीं की जा सकती कि आदाता और पश्चात् जन्म लेने वाला हिताधिकारी सम्पत्ति को अन्तरित नहीं करेगा। ऐसी शर्त शून्य होगी। यदि दान किसी जीवित व्यक्ति के पक्ष में है, तब आदाता उस सम्पत्ति को बिना शर्त प्राप्त कर उसका निरपेक्ष स्वामी होगा।

a. गुमान सिंह और अन्य बनाम मंगा सिंह (मृत) द्वारा वि.प्र. और अन्य (सु.को. 2016)

b. श्रीधर और एक अन्य बनाम एन रेवन्ना और अन्य (सु.को. 2020)

c. पेरूमल बनाम राजगोपाल (सु.को. 2009)

d. उक्त कोई नहीं

 

37. संपत्ति अंतरण अधिनियम- जहां कि कोई बंधककर्ता धक - संपत्ति को दृश्यत इस शर्त पर बेच देता है कि किसी निश्चित तारीख को बंधक धन के संदाय में व्यतिक्रम होते ही विक्रय आत्यंतिक हो जाएगा गा वहां ऐसा बंधक कहलाता है-

a. विलक्षण बंधक

b. अंग्रेजी बंधक

c. भोग बंधक

d. सशर्त विक्रय द्वारा बंधक

 

38. संपत्ति अंतरण अधिनियम, 1882 के प्रावधानों के अनुसार, सुखाधिकारः-

a. हस्तांतरित किया जा सकता है।

b. हस्तांतरित नहीं किया जा सकता सकता है।

c. मूल संपत्ति के पृथक स्थानांतरित नहीं किया जा सकता है।

d. मूल संपत्ति से पृथक स्थानांतरित किया जा सकता है।

 

39. भविष्य की सम्पत्ति का दान है-

a. वैध

b. शून्यकरणीय

c. शून्य

d. सशर्त शून्य है

 

40. स्थावर सम्पत्ति का वर्षानुवर्षी या एक वर्ष से अधिक का पट्टा केवल

a. नोटरी द्वारा प्रमाणित होने पर

b. मजिस्ट्रेट के समक्ष निष्पादित होने पर

c. पक्षकारों द्वारा इकरारनामा लिख देने से

d. रजिस्ट्रीकृत लिखत द्वारा किया जा सकेगा

 

41. कौन से संव्यवहार से सम्पत्ति में हित उत्पन्न नहीं होता है?

a. पट्टा

b. अनुज्ञप्ति

c. बंधक

d. किरायेदारी

 

42. भारतीय संविदा अधिनियम के तहत किसी असम्भव कार्य को करने का अनुबन्ध अपने आप ही

a. अप्रवर्तनीय होता है

b. शून्यकरणीय होता है

c. सदोष होता है

d. शून्य होता है

 

43. भारतीय संविदा अधिनिमय 1872 के अन्तर्गत है-

a. विनिर्दिष्ट संविदायें और उनसे सम्बन्धित सिद्धान्त

b. मात्र संविदा विधि के सामान्य सिद्धान्त

c. संविदा विधि के सामान्य सिद्धान्त और अन्य विनिर्दिष्ट संविदायें

d. उपरोक्त कोई नहीं।

 

44. संविदा विधि के अन्तर्गत समाचार पत्र में दी गई निविदा-

a. प्रस्तावना है।

b. वचन है।

c. प्रस्तावना का आमंत्रण है।

d. प्रतिग्रहण के लिये आमंत्रण है।

 

45. मालिक अपने प्राधिकार की सीमा के भीतर एजेन्ट के कपट के लिए दायित्वाधीन होगा, चाहे कपट एजेन्ट ने अपने हित के लिए किया हो या मालिक के हित के लिए। निम्न में से किस वाद में अभिनिर्धारित किया गया-

a. लायड बनाम ग्रेस स्मिथ एण्ड कं.

b. यू.आर. मोहन कृष्णन बनाम चिमनलाल देसाई

c. प्रमनाथ मोटर्स लि. बनाम अनुराग मित्तल

d. मानक लाल बनाम साँवल दत्त

 

46. उपनिधान में वस्तुओं का परिदान होता है-

a. वास्तविक

b. आन्वयिक

c. उपरोक्त दोनों

d. उपरोक्त में से कोई नहीं।

 

47. क्षतिपूर्ति की संविदा होती है-

a. वचन दाता के आचरण से हुई हानि को बचाने का वचन।

b. वचनग्रहीता के आचरण से हुई हानि को बचाने का वचन।

c. बचनदाता के वचन के पालन का वचन।

d. वचनदाता के दायित्व के निवर्हन का वचन।

 

48. भारतीय परिसीमा विधि के तहत वादी ने वाद संस्थित किया लेकिन वाद परिसीमा विधि द्वारा बाधित था प्रतिवादी ने परिसीमा-रोध का अभिवचन नहीं किया। क्या न्यायालय परिसीमा रोध को संज्ञान में ले सकता है?

a. हाँ, यह सुस्पष्ट होने पर कि वाद म्यादबाधित है तो मर्यादा-रोध के प्रश्न का संज्ञान करने के लिए बद्ध है।

b. नहीं, समय-वर्जन का अभिवचन पक्षकार को करना चाहिए

c. न्यायालय के विवेक पर है

d. उक्त में से कोई नहीं

 

49. परिसीमा विधि की धारा 5 के अर्थ में विलम्ब का पर्याप्त कारण है-

a. कारावास

b. स‌द्भावपूर्वक की गई गलत कार्यवाही

c. दोषपूर्ण वकालतनामा

d. उक्त सभी

 

50. परिसीमा विधि के तहत प्रतिकूल कब्जे के आवश्यक तत्व है-

a. प्रतिवादी का वस्तुतः कब्जा

b. कब्जा स्वामी के प्रतिकूल होने के सथ निरन्तर जारी रहना

c. सम्पत्ति धारण करने का आशय

d. उक्त सभी

 

51. परिसीमा विधि के तहत सिविल वाद में उपशमन अपास्त कराने के आदेश के लिए आवेदन किया जाना चाहिए वाद के उपशमन की तारीख से-

a. 30 दिन के भीतर

b. 60 दिन के भीतर

c. 90 दिन के भीतर

d. 120 दिन के भीतर

 

52. छत्तीसगढ़ भाड़ा नियंत्रण अधिनियम, 2011 के तहत भवन स्वामी, किरायेदार को किसी अधिकार से जानबूझकर बंचित/प्रयास करता है तो उस पर अधिरोपित किया जायेगा-

a. 2000 रूपये तक का जुर्माना और और तीन माह तक का कारावास या दोनों

b. 5000 रूपये तक का जुर्माना या जुर्माना या तीन माह तक का कारावास या दोनों

c. 5000 रूपये रुपये तक का जुर्माना और तीन माह तक का कारावास या दोनों

d. दोनों 7000 रूपये तक का जुर्माना या छः माह तक का कारावास या

 

53. छत्तीसगढ़ भाड़ा नियंत्रण अधिनियम, 2011 के तहत अधिकरण के सदस्यों की अर्हता विहित की जायेगी-

a. उच्च न्यायालय के न्यायाधीश द्वारा

b. राज्य शासन द्वारा

c. अधिकरण के अध्यक्ष द्वारा

d. उक्त में से कोई नहीं

 

54. छत्तीसगढ़ भाड़ा नियंत्रण अधिनियम, 2011 के तहत भाड़ा नियंत्रण अधिकरण का अध्यक्ष की नियुक्त किया जा सकेगा-

a. उच्च न्यायालय के सेवानिवृत्त न्यायाधीश

b. सेवारत न्यायाधीश जो अधिसमय वेतनमान की श्रेणी से अनिम्न हो

c. सेवा निवृत्त जिला न्यायाधीश

d. उक्त कोई भी

 

55. छत्तीसगढ़ भाड़ा नियंत्रण अधिनियम, 2011 के तहत करारनामा परिभाषित है-

a. धारा 2(1)

b. धारा 2(2)

c. धारा 2(3)

d. धारा 2(4)

 

56. न्यायालय फीस अधिनियम, 1870 के तहत जहाँ अन्तःकालीन लाभ की रकम का अभिनिश्चय डिक्री निष्पादन के दौरान के लिए छोड़ दिया जाता है वहाँ यदि इस प्रकार अभिनिश्चित लाभ दावाकृत लाभों से अधिक है तो।

a. डिक्री का निष्पादनक रोक दिया जाएगा

b. यदि अतिरिक्त फीस उस समय के भीतर जो न्यायालय नियत करेगा संदत्त नहीं की जाती है तो न्यायालय वाद खारिज कर देगा।

c. उक्त दोनों

d. उक्त में से कोई नहीं

 

57. न्यायालय फीस अधिनियम, 1870 के तहत संदेय फीस की गणना की जायेगी-

a. धन के वादों में दावाकृत रकम के अनुसार

b. मोचन के वादों में बंधपत्र द्वारा अभिव्यक्त प्रतिभूत मूलधन के अनुसार

c. भरण पोषण के वादों में वाद की विषय विषय वस्तु के मूल्य के लिए

d. उपरोक्त सभी

 

58. न्यायालय फीस (.. संशोधन) अधिनियम, 2017 के तहत निम्न में से किस धारा का संशोधन नहीं किया गया-

a. धारा 16

b. धारा 25

c. धारा 28

d. धारा 30

 

59. न्यायालय फीस अधिनियम, 1870 प्रवर्तन में आया-

a. 1 अप्रैल 1870 में

b. 1 जुलाई 1870 में

c. 1 जनवरी 1870 में

d. 1 नवम्बर 1870 में

 

60. विनिर्दिष्ट अनुतोष अधिनियम की धारा 34 के तहत हैसियत या अधिकार की घोषणा का प्रभाव है-

a. वादी पर बाध्यकारी

b. प्रतिवादी पर बाध्यकारी

c. वादी, प्रतिवादी और उससे व्युत्पन्न अधिकार के अधीन दावा करने वाले व्यक्ति पर बाध्यकारी

d. उक्त में से कोई नहीं

 

61. विनिर्दिष्ट अनुतोष अधिनियम के तहत न्यायालय कब लिखत को रद्द कर सकता है-

a. जब वह शून्य हो

b. जब वह शून्यकरणीय हो

c. जब वह शून्य या शून्यकरणीय हो

d. उपरोक्त में से कोई नहीं

 

62. विनिर्दिष्ट अनुतोष अधिनियम के तहत संविदा में हित रखने वाला व्यक्ति संविदा के विखण्डन का अनुतोष प्राप्त करने के लिए शर्तों का पूरा किया जाना आवश्यक है-

a. संविदा का शून्यकरणीय होना

b. संविदा का अवैध होना

c. उक्त दोनों

d. उक्त में से कोइ नहीं

 

63. विनिर्दिष्ट अनुतोष अधिनियम की धारा 28 के तहत निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए-

1. ऐसे किसी अनुतोष के बारे में जिसका धारा 28 के अधीन दावा किया जा सके, कोई पृथक वाद जो विक्रेता, क्रेता या पट्‌ट्टाकर्ता की प्रेरणा पर लाया गया हो, ग्राह्य नहीं होगा।

2. धारा 28 के अधीन किसी भी कार्यवाही में खर्चा न्यायालय द्वारा आज्ञापक होगा।

a. केवल 1 सही है

b. केवल 2 सही है

c. 1 और 2 सही है

d. तो 1 ही 2 सही है

 

64. रजिस्ट्रीकरण अधिनियम, 1908 की धारा 17 के तहत निम्न कथनों पर विचार कीजिए-

1. किसी राजस्व आफिसर द्वारा लोक नीलामी द्वारा बेची गयी किसी सम्पत्ति के क्रेता को अनुदत्त प्रमाण पत्र का रजिस्ट्रीकरण कराना आवश्यक नहीं।

2. पंचात का अन्तरण करने वाली लिखत जो एक सौ रूपये या उससे अधिक मूल्य का अधिकार स्पष्ट करती है का रजिस्ट्रीकरण कराना आवश्यक है।

a. केवल 1 सही है।

b. केवल 2 सही है।

c. 1 और 2 सही है।

d. तो और ही 2 सही है।

 

65. रजिस्ट्रीकरण अधिनियम, 1908 के तहत सम्पत्ति का वर्णन और मानचित्र या रेखांक वर्णित हैं-

a. धारा 20 में

b. धारा 21 में

c. धारा 22 में

d. धारा 23 में

 

66. रजिस्ट्रीकरण अधिनियम, 1908 के तहत रजिस्ट्रीकरण आफिसर कार्यालयों के लिए पुस्तक उपबन्धित की जायेंगी-

a. राज्य सरकार द्वारा

b. महानिरीक्षक द्वारा

c. सचिव द्वारा

d. वित्त मंत्रालय द्वारा

 

67. रजिस्ट्रीकरण अधिनियम, 1908 के तहत 'पृष्ठांकन' परिभाषित है-

a. धारा 2(5) में

b. धारा 2(7) में

c. धारा 2(8) में

d. धारा 2(9) में

 

68. छत्तीसगढ़ भू-राजस्व संहिता, 1959 के तहत मण्डल के सदस्यों के वेतन भत्ते भारित होंगे-

a. भारत की संचित निधि पर

b. राज्य की संचित निधि पर

c. दोनों पर

d. किसी संचित निधि पर भारित नहीं

 

69. छत्तीसगढ़ भू-राजस्व संहिता, 1959 के तहत धारा 91 या भू-राजस्व निर्धारण के संचालन का विनियमन के तहत भू सर्वेक्षण के लिए नियम बनाने की शक्ति है-

a. राजस्व मण्डल को

b. आयुक्त को

c. कलेक्टर को

d. राज्य सरकार को

 

70. छत्तीसगढ़ भू-राजस्व संहिता, 1959 बकायादार परिभाषित है-

a. धारा 139 में

b. धारा 140 में

c. धारा 141 में

d. धारा 145 में

 

71. छत्तीसगढ़ भू-राजस्व संहिता, 1959 के तहत भू राजस्व के निर्धारण की समयावधि होगी सामान्यतः-

a. 25 वर्ष

b. 30 वर्ष

c. 40 वर्ष

d. 60 वर्ष

 

72. छत्तीसगढ़ भू-राज भू-राजस्व संहिता, 1959 के तहत आयुक्त के समक्ष कोई अपील की जा सकती हैं-

a. आदेश की तारीख से 30 दिन के भीतर

b. आदेश की तारीख से 45 दिन के भीतर

c. आदेश की तारीख से 60 दिन के भीतर

d. आदेश की तारीख से 90 दिन के भीतर

 

73. परक्राम्य लिखित अधिनियम- जब लिखत में कोई ब्याज निर्धारित हो दो देय राशि की गणना किस ब्याज दर से की जाएगी?

a. 6 प्रतिशत

b. 9 प्रतिशत

c. 12 प्रतिशत

d. 18 प्रतिशत

 

74. परक्राम्य लिखत अधिनियमः '' निम्नलिखित शब्दों वाली लिखतों पर हस्ताक्षर करता है। ऐसा लिखत बताईये जो वचन-पत्र नहीं कहा जा सकताः

a. मैं को या उसके आदेशानुसार, 500 रुपये सदत्त करने का वचन देता हूँ

b. मैं स्वीकार करता हूँ कि प्राप्त मूल्य के लिए मैं का एक हजार रुपये का ऋणी हूँ जो मांग पर संदत्त किया जाना है

c. मैं 3 माह पश्चात को दस हजार रुपये संदत्त करने का वचन देता हूँ

d. के साथ अपने विवाह के 7 दिन पश्चात् मैं को 5000 रुपये संदत्त करने का वचन देता हूँ

 

75. परक्राम्य लिखत अधिनियम के अन्तर्गत उपस्थापन किया जाना चाहिए-

a. लिखत के समय

b. किसी भी समय

c. अवकाश के दिन

d. कारबार के समय

 

76. परक्राम्य लिखत का अनादर होने पर दायी पक्षकार प्रतिकर देता है-

a. धारक को

b. बैंक को

c. न्यायालय को

d. पृष्ठांकनकर्ता को

 

77. परक्राम्य लिखित अधिनियम के तहत परक्राम्य लिखत में पृष्ठांकिती द्वारा परिवर्तन किया जाना वर्णित है-

a. धारा 85 में

b. धारा 86 में

c. धारा 87 में

d. धारा 88 में

 

78. छत्तीसगढ़ आबकारी अधिनियम, 1915 के तहत आबकारी योग्य वस्तु से तात्पर्य है-

a. कोई मादक औषधि

b. मानवीय उपभोग के लिए कोई एल्कोहलीय मदिरा

c. एनडीपीएस एक्ट की धारा 2 में परिभाषित अफीम

d. उक्त सभी

 

79. छत्तीसगढ़ आबकारी अधिनियम, 1915 के तहत मादक द्रव्य का विधिविरुद्ध आयात, परिवहन, विनिर्माण, खेती या संग्रह विधिपूर्ण प्राधिकार के बिना अवैध रूप से कब्जे में रखने पर दण्डित किया जा सकेगा-

a. कम से कम 6 मास का कारावास जो कि 3 वर्ष तक का हो सकेगा या 2 लाख से 5 लाख रूपये तक का जुर्माना या दोना

b. कम से कम 3 मास का कारावास जो कि 5 वर्ष तक का हो सकेगा या 1 लाख से 5 लाख रूपये तक का जुर्माना या दोना

c. कम से कम 2 मास का कारावास जो कि 5 वर्ष तक का हो सकेगा या 2 लाख से 4 लाख रूपये तक का जुर्माना या दोना

d. कम से कम 3 मास का कारावास जो कि 3 वर्ष तक का हो सकेगा या 1 लाख से 5 लाख रूपये तक का जुर्माना या दोना

 

80. छत्तीसगढ़ आबकारी अधिनियम, 1915 के तहत तहत फटकर तथा थोक विक्रय की परिभाषा वर्णित है-

a. धारा 5 में

b. धारा 6 में

c. धारा 7 में

d. धारा 8 में

 

81. छत्तीसगढ़ आबकारी अधिनियम, 1915 के तहत यदि कोई व्यक्ति ऐसे आबकारी अधिकारी के कार्यों में बाधा पहुँचाता है जो कि इस अधिनियम के अधीन शक्तियों का प्रयोग कर रहा है या उस पर हमला करता है तो उसे दण्ड दिया जा सकेगा-

a. 2 वर्ष तक का कारावास या 2000 तक का जुर्माना या दोनों

b. 3 वर्ष तक का कारावास या 3000 तक का जुर्माना या दोनों

c. 5 वर्ष तक का कारावास या 5000 तक का जुर्माना या दोनों

d. 5 वर्ष तक का कारावास और 5000 तक का जुर्माना

 

82. छत्तीसगढ़ आबकारी अधिनियम, 1915 के तहत कोई मदिरा देशी या विदेशी है की घोषणा की जायेगी-

a. राज्य सरकार द्वारा

b. भारत सरकार द्वारा

c. आबकारी आयुक्त द्वारा

d. आबकारी आयुक्त सरकार की पुर्वानुमति से उमति

 

83. छत्तीसगढ़ राज्य का निम्न में से कौन सा जिला कर्क रेखा पर स्थित नहीं है?

a. कोरिया

b. सूरजपुर

c. बलरामपुर

d. कांकेर

 

84. छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले में स्थित वीर नारायण सिंह परियोजना निम्न में से किस नदी पर स्थित है?

a. जोंक नदी

b. तांदुला नदी

c. हसदेव नदी

d. कोडार नदी

 

85. निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए-

1. पाण्डवानी महाभारत कथा का छत्तीसगढ़ी लोकरूप का प्रमुख लोकगीत है।

2. पारधी तथा भिम्मा जनजातियाँ पांण्डवानी लोकगीत गाने वाली प्रमुख जनजातियाँ हैं।

कुटः-

a. केवल 1 सही है

b. केवल 2 सही है

c. 1 और 2 सही हैं

d. तो 1 ही 2 सही है

 

86. निम्न में से किसे छत्तीसगढ़ नाचा के भीष्म पितामह एवं प्रवर्तक के रूप में जाना जाता है?

a. दुलार सिंह मन्दराज

b. दाउ महासिंह चन्द्रकार

c. दाउ रामचन्द्र देशमुख

d. हबीब तनवीर

 

87. छत्तीसगढ़ के प्रमुख मेलों में शामिल तातापानी महोत्सव आयोजित किया जाता है-

a. बलरामपुर

b. महासमुंद

c. बिलासपुर

d. जशपुर

 

88. निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए-

1. छत्तीसगढ़ का देश में अनुसूचित जनजाति की जनसंख्या की दृष्टि से सातवाँ तथा प्रतिशतता की दृष्टि से 8वाँ स्थान है।

2. छत्तीसगढ़ की कुल जनसंख्या का 17.57 प्रतिश प्रतिशत गोंड जनजाति है।

कूट:-

a. केवल 1 सही है

b. केवल 2 सही है

c. 1 और 2 सही हैं

d. तो 1 ही 2 सही है

 

89. निम्न में से कौन सलवाजुडुम से संम्बधित है?

a. वीर नारायण सिंह

b. चेंदरू मंडावी

c. महेन्द्र कर्मा

d. डॉ. भवर सिंह पोर्ते

 

90. छत्तीसगढ़ की सबसे पिछड़ी जनजाति है-

a. अबूझमाड़िया

b. सॉर

c. हल्बा

d. मुड़िया

 

91. "वीर नारायण सिंह अन्तर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम' स्थित है-

a. परसदा (नया रायपुर)

b. राजनांदगाँव

c. बिलासपुर

d. जगदलपुर

 

92. निम्न में से किसे छत्तीसगढ़ का गाँधी कहा जाता है?

a. पंडित सुन्दर लाल शर्मा

b. लाला जगदलपुरी

c. लक्ष्मण मुस्तरिया

d. भवरसिंह पोर्ट

 

93. जैन धर्म के प्रथम तीर्थकर ऋषभ देव की प्रतिमा मल्हार के समीप बुढिखार नामक स्थान से प्राप्त हुई। यह निम्न में से किस जिले में स्थित है?

a. बस्तर

b. रायपुर

c. बिलासपुर

d. जगदलपुर

 

94. निम्न में से कौन सा नहीं युग्म सुमेलित है?

    विद्रोह                       नेतृत्वकर्ता

a. हल्बा                       अजमेर सिंह

b. कोई विद्रोह             नांगुल दोरला

c. भूमकाल                 गुण्डाधुर

d. लिंगागिरी               हिड़मा मांझी

 

95. छत्तीसगढ़ के निम्न में से किस नेता ने असहयोग आंदोलन के समर्थन में प्रांतीय विधानसभा की सदस्यता से त्यागपत्र दे दिया था?

a. सी.एम. ठक्कर

b. बाजीराव कृदन्त

c. राधवेन्द्र राव

d. नत्थूजी जगताप

 

96. छत्तीसगढ़ के प्रथम मुख्यमंत्री थे-

a. डॉ. रमन सिंह

b. भूपेश बघेल

c. अजीत जोगी

d. विष्णुदेव राय

 

97. निम्न में से किसे छत्तीसगढ़ का चेरापूंजी के नाम से जाना जाता है?

a. अबुझमाड़ की पहाड़ी

b. बैलाडीला पहाड़ी

c. मलाजकुण्डम पहाड़ी

d. आरी डोंगरी पहाड़ी

 

98. छत्तीसगढ़ के निम्न में से किस जिले में जनजातियों की संख्या सर्वाधिक है?

a. जशपुर

b. रायपुर

c. सुकमा

d. नारायणपुर

 

99. निम्न में से कौन सा युग्म सुमेलित नहीं है?

    शहर                         नदी

a. जगदलपुर                 इंद्रावती

b. रायपुर                       खारून

c. दुर्ग                            शिवनाथ

d. कोरबा                       मनियारी

 

100. चीनी यात्री ह्वेनसांग ने छत्तीसगढ़ के किस स्थान का उल्लेख अपने यात्रा विवरण में किया था?

a. सिरपुर

b. कोंडागांव

c. बिलासपुर

d. राजिम

Download Pdf

Free Judiciary Coaching
Free Judiciary Notes
Free Judiciary Mock Tests
Bare Acts