POCSO Act | MCQs (हिंदी माध्यम)

POCSO Act | MCQs (हिंदी माध्यम)

लैंगिक अपराधें से बालकों का संरक्षण (संशोधन) अधिनियम, 2019

THE PROTECTION OF CHILDREN FROM SEXUAL OFFENCES (AMENDMENT) ACT, 2019

 Download PDF With Solution

1. लैंगिक अपराधें से बालकों का संरक्षण (संशोधन) अधिनियम, 2019 कब से प्रवर्तन में है-

a. 16.9.2019

b. 16.8.2019

c. 16.1.2019

d. 20.1.2019

 

2. लैंगिक अपराधों से बालकों का संरक्षण अधिनियम, 2012 कब से प्रवृत्त है?

a. 14 दिसम्बर, 2012 से

b. 14 नवम्बर, 2012 से

c. 14 जनवरी, 2013 से

d. 1 नवम्बर, 2012 से

 

3. लैंगिक हमला को किस धारा में परिभाषित गया है-

a. धारा 8

b. धारा 7

c. धारा 10

d. धारा 9

 

4. अधिनियम के अन्तर्गत बालक कहा गया है-

a. वर्ष से कम आयु के नर को

b. 18 वर्ष से कम आयु की नारी को18

c. (a) एवं (b) दोनों को

d. 16 वर्ष से कम आयु के व्यक्ति को

 

5. एक व्यक्ति 15 वर्ष के बालक पर प्रवेशन लैंगिक हमला करता है उसे दण्डित किया जा सकेगा-

a. न्यूनतम बीस वर्ष के कारावास से

b. न्यूनतम दस वर्ष से कारावास से

c. आजीवन कारावास या मृत्युदण्डादेश से

d. मृत्यु दण्डादेश

 

6. लैंगिक हमला दण्डनीय है-

a. धारा 8 के अन्तर्गत

b. धारा 7 के अन्तर्गत

c. धारा 6 के अन्तर्गत

d. धारा 5 के अन्तर्गत

 

7. लैंगिक हमला के लिए न्यूनतम कितना दण्ड विहित है?

a. 3 वर्ष

b. 2 वर्ष

c. 1 वर्ष

d. 7 वर्ष

 

8. अधिनियम के अन्तर्गत लैंगिक उत्पीड़न को परिभाषित किया गया है-

a. धारा 10 के अन्तर्गत

b. धारा 11 के अन्तर्गत

c. धारा 12 के अन्तर्गत

d. धारा 13 के अन्तर्गत

 

9. अधिनियम के अन्तर्गत लैंगिक उत्पीड़न को दण्डनीय बनाया गया है-

a. धारा 11 के अधीन

b. धारा 12 के अधीन

c. धारा 13 के अधीन

d. धारा 14 के अधीन

 

10. अधिनियम के अन्तर्गत लैंगिक उत्पीड़न हेतु दण्ड विहित है-

a. कारावास जिसकी अवधि दो वर्ष तक हो सकेगी

b. कारावास जिसको अवधि एक वर्ष तक हो सकेगी

c. कारावास जिसकी अवधि तीन वर्ष तक हो सकेगी

d. कारावास जिसको अवधि छः मास तक हो सकेगी

 

11. मृत्युदण्ड किस प्रकार के हमले में दिया जा सकता है-

a. लैंगिक उत्पीड़न

b. गुरुत्तर लैंगिक हमला

c. गुरुत्तर प्रवेशन लैंगिक हमला

d. उपर्युक्त सभी

 

12. एक 6 वर्ष की बालिका पर प्रवेशन लैंगिक हमला किया जाता है। अभियुक्त दण्डित किया जा सकता है-

a. आजीवन कारावास से

b. मृत्यु दण्ड से

c. उक्त (a) या (b) से

d. बीस वर्ष तक के कारावास से

 

13. , जिसकी आयु 17 वर्ष है, के ऊपर प्रवेशन लैंगिक हमला करता है, दण्डित किया जा सकेगा -

a. मृत्यु दण्ड से

b. न्यूनतम आजीवन कारावास से

c. न्यूनतम दस वर्ष के कारावास से

d. उपर्युक्त (a) या (b) या (c) से

 

14. , जिसकी आयु 16 वर्ष से कम है, के ऊपर प्रवेशन लैंगिक हमला करता है, दण्डित किया जा सकेगा-

a. आजीवन कारावास से

b. न्यूनतम बीस वर्ष के कारावास से

c. उक्त (a) या (b) से

d. मृत्युदण्ड से

 

15. के स्तनों को स्पर्श करता है। की आयु 18 वर्ष से कम है। दण्डित किया जा सकेगा -

a. न्यूनतम 1 वर्ष के कारावास से

b. न्यूनतम 2 वर्ष के कारावास से

c. न्यूनतम 3 वर्ष के कारावास से

d. न्यूनतम 5 वर्ष के कारावास से

 

16. बालक का उपयोग अश्लील प्रयोजनों के लिए किया जाना किस धारा के अन्तर्गत दण्डनीय अपराध है-

a. धारा 12

b. धारा 14

c. धारा 13

d. धारा 15

 

17. , की जिसकी आयु 18 वर्ष है ब्लू फिल्म बनाकर लैंगिक परितोषण के प्रयोजनों के लिए इन्टरनेट पर डाल दिया। को दण्डित किया जा सकता है-

a. तीन वर्ष तक के कारावास से

b. पाँच वर्ष तक के कारवास से

c. सात वर्ष तक के कारावास से

d. दस वर्ष तक के कारावास से

 

18. जो कोई वालकों को सम्मिलित करने वाली अश्लील सामग्री का वितरण, प्रचार या पारेषम के प्रयोजनों के लिए भण्डारण करता है या कब्जे में रखते है वह दण्डित किया जा सकेगा-

a. 1 वर्ष तक के कारावास से

b. 2 वर्ष तक के कारावास से

c. 3 वर्ष तक के कारावास से

d. 5 वर्ष तक के कारावास से

 

19. अश्लील प्रयोजनों के लिए बालक के उपयोग करने हेतु न्यूनतम दण्ड कितना है? -

a. 3 वर्ष

b. 5 वर्ष

c. 7 वर्ष

d. 10 वर्ष

 

20. पॉक्सो एक्ट के अन्तर्गत अपराध नहीं है-

a. बालक को सम्मिलित करने वाली अश्लील साहित्य के लिए बालक सम्बन्धी अश्लील सामग्री का भण्डारण करना

b. बालक को सम्मिलित करने वाली अश्लील सामग्री का रिपोर्टिंग करने के लिए प्रयोजन से प्रदर्शन करना

c. बालक को सम्मिलित करने वाली अश्लील सामग्री का वाणिज्यिक प्रयोजनों के लिए भण्डारण

d. उपर्युक्त (b) एवं (c)

 

21. बालक की अश्लील सामग्री का वाणिज्यिक प्रयोजनों के लिए भण्डारण हेतु दण्ड है-

a. न्यूनतम 1 वर्ष

b. न्यूनतम 2 वर्ष

c. न्यूनतम 3 वर्ष

d. न्यूनतम 5 वर्ष

 

22. पॉक्सो एक्ट के अन्तर्गत किसी अपराध को करने का प्रयत्न हेतु दण्ड है

a. अपराध के लिए उपबन्धित कारावास का आधा

b. जुर्माना

c. दीर्घतम अवधि का एक चौथाई

d. (a) या (b) या दोनों से

 

23. दुष्प्रेरण परिभाषित है-

a.धारा 45 बी एन एस के अधीन

b.  धारा 16 पाक्सो एक्ट के अन्तर्गत

c. (a) एवं (b) दोनों में

d. धारा 17 एवं 107 में

 

24. किसी अपराध को करने का प्रयत्न किस धारा के अन्तर्गत दण्डनीय अपराध है-

a. धारा 18

b. धारा 17

c. धारा 16

d. धारा 20

 

25. इस अधिनियम के अधीन बालक के विरुद्ध कारित अपराध की सूचना जानकारी रखने वाला व्यकि किसे देगा -

a. स्थानीय पुलिस को

b. विशेष किशोर पुलिस यूनिट को

c. (a) या (b) को

d. न्यायालय को

 

26. इस अधिनियम के अन्तर्गत बालक के विरुद्ध अपराध की रिपोर्ट किस धारा के अन्तर्गत की जाती है?

a. 19 एवं 20

b. 17 एवं 18

c. 18 एवं 19

d. 16 एवं 17

 

27. जिस स्थान पर इस अधिनियम के अधीन बालक के विरुद्ध अपराध किया जाना है वहां का कार्मिक (Employed) विशेष किशोर पुलिस यूनिट या स्थानीय पुलिस को देगा-

a. धारा 20 के अन्तर्गत

b. धारा 19 के अन्तर्गत

c. धारा 21 के अन्तर्गत

d. धारा 22 के अन्तर्गत

 

28. धारा 19 के अन्तर्गत बालक के विरुद्ध अपराध होने की सूचना कौन दे सकता है-

a. कोई भी व्यक्ति जो अपराध की जानकारी रखता है

b. केवल बालक के माता-पिता

c. केवल बालक के रिश्तेदार

d. केवल बालक का संरक्षक

 

29. धारा 19 के अधीन बालक के विरुद्ध अपराध की सूचना देने की बाध्यता है-

a. बालक के विरुद्ध अपराध होने की जानकारी होने पर

b. अधिनियम के अधीन अपराध की संभावना होने पर

c. (a) एवं (b)

d. उपर्युक्त में से कोई नहीं

 

30. कोई व्यक्ति जो धारा 19 की उपधारा (a) या धारा 20 के अधीन किसी अपराध के किये जाने की रिपोर्ट करने में विफल रहता है वह दण्डनीय होगा -

a. किसी भी प्रकार के कारावास से जो छह मास तक का हो सकेगा

b. जुर्माने से

c. एक वर्ष के कारावास और पाँच हजार रुपये के जुर्माने से(

d. (a) या (b) या दोनों से

 

31. बालक के विरुद्ध अपराध होनेपर अधिनियम की किस धारा के अन्तर्गत प्रथम सूचना रिपोर्ट दर्ज कराया जा सकेगा-

a. धारा 20 के अधीन

b. धारा 19(2) के अधीन

c. धारा 21 के अधीन

d. धारा 22 के अधीन

 

32. किसी कम्पनी या किसी संस्था का भारसाधक कोई व्यक्ति धारा 19(a) के अधीन किसी अपराध के किये जाने की रिपोर्ट करने में असमर्थ रहता है तो वह दण्डनीय होगा -

a. कारावास जिसकी अवधि एक वर्ष तक हो सकेगा

b. जुर्माने से

c. (a) एवं (b) दोनों से

d. उपर्युक्त में से कोई नहीं

 

33. इस अधिनियम के अधीन बालक के विरुद्ध धारा 19 (a) या धारा 20 के अधीन दी गयी रिपोर्ट को अभिलिखित करने वाला दण्डनीय होगा-

a. तीन वर्ष तक के कारावास या जुमनि या दोनों से

b. एक वर्ष तक के कारावास या जुर्माने या दोनों से

c. दो वर्ष तक के कारावास या जुर्माने या दोनों से

d. 6 मास तक के कारावास या जुर्माने या दोनों से

 

34. मिथ्या परिवाद को किस धारा के अधीन दण्डनीय बनाया गया है?

a. धारा 22

b. धारा 21

c. धारा 20

d. धारा 23

 

35. अधिनियम के अन्तर्गत किसी व्यक्ति को अपमानित करने हेतु मिथ्या परिवाद के लिए कितना दण्ड विहित है-

a. कारावास जो 6 मास तक हो सकेगा

b. कारावास जो 1 वर्ष तक हो सकेगा

c. कारावास जो 2 वर्ष तक हो सकेगा

d. कारावास जो 3 वर्ष तक हो सकेगा

 

36. बालक के कथन को कौन अभिलिखित करता है?

a. निरीक्षक से अन्यून किसी महिला पुलिस अधिकारी द्वारा

b. उपनिरीक्षक की पंक्ति से अन्यून किसी पुलिस अधिकारी द्वारा

c. या तो (a) या (b) द्वारा

d. उपर्युक्त में से कोई नहीं

 

37. धारा 25 के अधीन बालक के कथन को अभिलिखित करता है-

a. थाने का भारसाधक अधिकारी

b. मजिस्ट्रेट

c. कोई पुलिस अधिकारी

d. उपर्युक्त सभी

 

38. यदि बालक शारीरिक या मानसिक रूप से निः शक्त है तो उसका कथन अभिलिखित करने में मजिस्ट्रेट या पुलिस अधिकारी सहायता लेगा-

a. बालक से सम्पर्क की रोति से सुपरिचित किसी व्यक्ति की

b. विशेष शिक्षक (Special educator)

c. उस क्षेत्र के विशेषज्ञ की

d. उपर्युक्त सभी की

 

39. बालक की चिकित्सीय परीक्षा का प्रावधान अधिनियम के किस धारा में है-

a. धारा 27

b. धारा 28

c. धार 29

d. धारा 30

 

40. विशेष न्यायालय पदाभिहित (desinate) कौन करता है-

a. उच्च न्यायालय का मुख्य न्यायाधीश

b. राज्य सरकार उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश के परामर्श से

c. या तो (a) या तो (b)

d. (a) एवं (b) दोनों

 

41. विशेष लोक अभियोजक की नियुक्ति कौन करता है-

a. केन्द्र सरकार

b. राज्य सरकार

c. (a) एवं (b) दोनों

d. अभियोजन निदेशक

 

42. इस अधिनियम के अन्तर्गत अपराधों के त्वरित विचारण के लिए विशेष न्यायालय किस न्यायालय को पदाभिहित किया जा सकेगा-

a. सिविल जज जू० डि०

b. सिविल जज सी० डि०

c. सेशन न्यायालय

d. उपर्युक्त में से कोई भी

 

43. विशेष न्यायालय अपराध का संज्ञान ले सकता है-

a. पुलिस रिपोर्ट पर

b. परिवाद प्राप्त होने पर

c. स्वज्ञान के आधार पर

d. (a) एवं (b) दोनों आधार पर

 

44. विशेष लोक अभियोजक की नियुक्ति हेतु वही व्यक्ति पात्र होगा जो-

a. सात वर्ष से अधिक विधि व्यवसाय किया हो

b. अधिवक्ता के रूप में सात वर्ष से अन्यून अवधि के लिए व्यवसाय में रहा हो

c. अधिवक्ता के रूप में दस वर्ष से अन्यून अवधि के लिए व्यवसाय में रहा हो

d. उपर्युक्त सभी

 

45. विशेष न्यायालय आदेश दे सकता है-

a. पुनर्वास का

b. प्रतिकर संदाय का

c. दण्ड का

d. उपर्युक्त सभी

 

46. विशेष न्यायालय के समक्ष कार्यवाहियों में लागू होता है-

a. दण्ड प्रक्रिया संहिता के प्रावधान

b. लैंगिक अपराधों से बालकों का संरक्षण अधिनियम के प्रावधान

c. (a) एवं (b) दोनों

d. उपर्युक्त में से कोई नहीं

 

47. अधिनियम के अन्तर्गत कोई व्यक्ति बालक है या नहीं (18 वर्ष से कम का है या नहीं) का अवधारण कौन करता है?

a. प्रमाण पत्र

b. हड्डी रोग विशेषज्ञ

c. विशेष न्यायालय

d. उपर्युक्त सभी

 

48. विचारण बन्द कमरे में (Trial in camera) किया जायेगा, किस धारा में कहा गया है-

a. धारा 34

b. धारा 37

c. धारा 36

d. धारा 32

 

49. विशेष न्यायालय यथासम्भव अपराध का संज्ञान लिये जाने की तारीख से कितने दिन के भीतर विचारण पूरा किया जायेगा-

a. 6 माह

b. 3 माह

c. 1 वर्ष

d. 2 वर्ष

 

50. विशेष न्यायालय द्वारा अपराध का संज्ञान लिये जाने के कितने दिन के भीतर बालक का साक्ष्य अभिलिखित किया जायेगा -

a. 30 दिन

b. 15 दिन

c. 45 दिन

d. 60 दिन

 

51. न्यायालय बालक का साक्ष्य लेते समय सहायता ले सकेगा-

a. शारीरिक या मानसिक रूप से निःशक्त है तो विशेष शिक्षक की

b. दुभाषिये की

c. अनुवादक की

d. उपयुक्त सभी

 

52. यदि बालक मानसिक या शारीरिक रूप से निःशक्त है तो उसका साक्ष्य अभिलिखित किया जा सकेगा -

a. कोई विशेषज्ञ जो विशेष अर्हता रखता हो

b. विशेष शिक्षक

c. बालक से सम्पर्क की रीति से सुपरिचित कोई व्यक्ति

d. उपर्युक्त सभी

 

53. बालक इस अधिनियम के अधीन किसी अपराध के लिए विधि व्यवसायी की सहायता ले सकता है-

a. धारा 39 के अन्तर्गत

b. धारा 40 के अन्तर्गत

c. धारा 41 के अन्तर्गत

d. धारा 42 के अन्तर्गत

 

54. बालक का कुटुम्ब या संरक्षक अधिवक्ता नियुक्त करने में असमर्थ है तो उन्हें अधिवक्ता कौन उपलब्ध कराता है?

a. राज्य सरकार

b. विधिक सेवा प्राधिकरण

c. न्यायालय

d. उपर्युक्त सभी

 

55. आनुकल्पिक दण्ड (Alternate Punishment) का प्रावधान है-

a. धारा 41 में

b. धारा 42 में

c. धारा 43 में

d. धारा 44 में

 

56. निम्न में से कौन सी धारा दण्ड विधि (संशोधन) अधिनियम, 2013 द्वारा प्रतिस्थापित की गयी है-

a. धारा 42

b. धारा 43

c. धारा 44

d. धारा 45

 

57. एक व्यक्ति इस अधिनियम के अधीन अपराध किया है वही अपराध बी एन एस के अन्तर्गत भी दण्डनीय है व्यक्ति दोषी पाये जाने पर उसे किस अधिनियम के दण्ड से दण्डित किया जायेगा?

a. लैंगिक अपराधों से बालकों का संरक्षण अधिनियम के अधीन

b. बी एन एस के अधीन

c. (a) एवं (b) में जो गुरतुर दण्ड हो

d. (a) या (b)

 

58. इस अधिनियम के प्रयोजनों को कार्यान्वित करने के लिए नियम बनाने की शक्ति किसे प्राप्त है?

a. राज्य सरकार

b. केन्द्रीय सरकार

c. (a) एवं (b)

d. (a) या (b)

 

59. सामूहिक प्रवेशत लैंगिक हमला की प्रकृति है-

a. लैंगिक हमला

b. गुरुतर लैंगिक हमला

c. गुरुतर प्रवेशन लैंगिक हमला

d. उपर्युक्त सभी

 

60. एक पुलिस अधिकारी थाने के परिसर में किसी बालक पर प्रवेशन लैंगिक हमला करता है वह न्यूनतम दण्ड से दण्डित किया जा सकेगा -

a. कम से कम 20 वर्ष के कठोर कारावास से

b. कम से कम 10 वर्ष के कठोर कारावास से

c. आजीवन कारावास से

d. उपर्युक्त में से कोई नहीं

 

61. एक पुलिस अधिकारी थाना परिसर में बालक पर गुरुतर लैंगिक हमला करता है वह दण्डित किया जा सकेगा-

a. कम से कम 10 वर्ष के कारावास से और जुर्माना

b. कारावास से जिसकी अवधि कम से कम 5 वर्ष होगी और जुर्माना

c. (a) या (b)

d. उपर्युक्त में से कोई नहीं

 

62. इस अधिनियम के अन्तर्गत अधिकतम दण्ड कितना है-

a. 20 वर्ष

b. 10 वर्ष

c. मृत्यु दण्ड

d. आजीवन कारावास

 

63. सही सुमेलित युग्म है-

      सूची                                                     सूची II      

      (धारा)                                                   (परिभाषा)

a. धारा 5                                           गुरुतर प्रवेशन लैंगिक हमला

b. धारा 3                                           प्रवेशन लैंगिक हमला

c. धारा 9                                           गुरुतर लैंगिक हमला

d. धारा 7                                           लैंगिक हमला

e. उपर्युक्त सभी

 

64. इस अधिनियम और अन्य विधि के उपबन्धों में असंगति की दशा में इस अधिनियम का अध्यारोही प्रभाव होगा, कहा गया है-

a. धारा 44 में

b. धारा 43 में

c. धारा 42- में

d. धारा 45 में

 

65. अधिनियम के क्रियान्वयन की मानीटरिंग कौन करता है?

a. बालक अधिकार संरक्षण के लिए राज्य आयोग

b. बालक अधिकार संरक्षण के लिए राष्ट्रीय आयोग

c. यथास्थिति (a) एवं (b)

d. उपयुक्त में से कोई नहीं

 

66. बालक से अभिप्रेत ऐसे व्यक्ति से है जिसकी आयु-

a. 21 वर्ष से कम है

b. 18 वर्ष से कम है

c. वर्ष से कम है

d. 12 वर्ष से कम है

 

67. निम्नलिखित में से कौन-सा सही सुमेलित युग्म नहीं है?

      सूची।                                                         सूची II

    अपराध                                                  न्यूनतम दंड

a. प्रवेशन लैंगिक हमला                                 10 वर्ष

b. गुरुतर प्रवेशन लैंगिक हमला                        20 वर्ष

c. लैंगिक हमला                                            3 वर्ष

d. गुरुतर लैंगिक हमला                                  5 वर्ष

e. उपर्युक्त सभी

 

68. निम्नलिखित में से कौन-सा सही सुमेलित युग्म नहीं है?

         सूची।                                                                                                  सूची II

         अपराध                                                                                           न्यूनतम दंड

a. अश्लील प्रयोजनों के लिए बालक का उपयोग                                                   5 वर्ष

b. वालकों के अश्लील सामग्री का प्रसारण या विक्तरण                                          3 वर्ष

c. बालकों को सम्मिलित करने वाली अश्लील सामग्री का भाण्डाकरण                      3 वर्ष

d. बारह वर्ष से कम आयु के बालक पर लैंगिक हमला                                           5 वर्ष

 

69. निम्नलिखित में से कौन-सा सही सुमेलित युग्म नहीं है?

        सूची।                                                                            सूची II

       अपराध                                                                         न्यूनतम दंड

a. मिथ्या परिवाद या सूचना के लिए दण्ड                                      धारा 23

b. अपराध को कारित करने के प्रयत्न के लिए दण्ड                         धारा 18

c. अश्लील प्रयोजनों के लिए बालक का उपयोग और दण्ड               अध्याय 3

d.  दुष्प्रेरण के लिए दण्ड                                                             धारा 17

 

Download PDF With Solution