
राजस्थान भू-राजस्व अधिनियम, 1956
The Rajasthan Land Revenue Act, 1956
1. राजस्थान भू-राजस्व अधिनियम है-
a. प्रक्रियात्मक विधि
b. अधिष्ठायी विधि
c. (a) एवं (b) दोनों
d. उपर्युक्त में से कोई नहीं
2. नजूल भूमि स्थित होती है-
a. किसी गांव में
b. किसी पंचायत सर्किल में
c. नगरपालिका का क्षेत्र में
d. नगर की सीमाओं में
e. उपर्युक्त सभी
3. नजूल भूमि निहित होती है।
a. राज्य सरकार में
b. नगरपालिका में
c. (a) एवं (b) दोनों
d. केन्द्र सरकार में
4. राजस्थान भू-राजस्व अधिनियम, 1956 कब से प्रवर्तन में है?
a. 1 जुलाई, 1956
b. 15 जुलाई, 1956
c. 25 जुलाई, 1956
d. 30 जुलाई, 1956
5. नजूल भूमि होती है।
a. आबादी भूमि
b. कृषि भूमि
c. रागाह भूमि
d. उपर्युक्त सभी
6. राज्य सरकार द्वारा राजस्व बोर्ड की स्थापना किस धारा के अन्तर्गत की जाती है?
a. धारा 6
b. धारा 4
c. धारा 9
d. धारा 60
7. राजस्व बोर्ड में होते हैं-
a. एक अध्यक्ष और कम से कम दो सदस्य
b. एक अध्यक्ष और कम से कम पांच सदस्य
c. एक अध्यक्ष और कम से कम सात सदस्य
d. एक अध्यक्ष और कम से कम तीस सदस्य
8. राजस्व बोर्ड में न्यूनतम एवं अधिकतम सदस्य हो सकते हैं-
a. न्यूनतम अध्यक्ष समेत 4 सदस्य अधिकतम अध्यक्ष समेत 20 सदस्य
b. न्यूनतम 3 और अधिकतम 20
c. न्यूनतम 2 और अधिकतम 17
d. उपर्युक्त में से कोई नहीं
9. बोर्ड के सदस्यों का कार्यकाल होता है-
a. 6 वर्ष
b. 7 वर्ष
c. राज्यपाल के प्रसादपर्यन्त
d. सेवानिवृत्ति तक
10. बोर्ड का मुख्यालय स्थित है-
a. जयपुर में
b. अजमेर में
c. जोधपुर में
d. इन्दौर में
11. राजस्व बोर्ड है—
a. अन्तिम अपील न्यायालय
b. पुनरीक्षण न्यायालय
c. निर्देश न्यायालय
d. उपर्युक्त सभी
12. समस्त मामलों में निर्णय अन्तिम होगा-
a. राजस्व बोर्ड का
b. उच्च न्यायालय का
c. उपर्युक्त (a) एवं (b) का
d. राजस्व न्यायालय का
13. राजस्व न्यायालय तथा राजस्व अधिकारियों का नियंत्रण होता है?
a. राज्य सरकार का
b. (a) एवं (b) दोनों
c. राजस्व बोर्ड का
d. राजस्व न्यायालय का
14. राजस्व बोर्ड की अधिकारिता का प्रयोग कर सकता है-
a. एक सदस्य भी
b. दो सदस्यों की न्यायपीठ
c. दो से अधिक सदस्यों को न्यायपीठ
d. उपर्युक्त सभी
15. एकल सदस्य के निर्णय से व्यथित व्यक्ति विशेष अपील कर सकता है-
a. बोर्ड को
b. दो या दो से अधिक सदस्यों से बनी न्यायपीठ को
c. उच्च न्यायालय को
d. उपर्युक्त में से कोई नहीं
16. एकल सदस्य के निर्णय से विशेष अपील की जा सकती है-
a. विनिश्चय की तारीख से पन्द्रह दिन के भीतर
b. विनिश्चय की तारीख से दो माह के भीतर
c. विनिश्चय की तारीख से तीन माह के भीतर
d. विनिश्चय की तारीख से एक माह के भीतर
17. राजस्व बोर्ड की अधिकारिता किस धारा में दी गयी t?
a. 10
b. 8
c. 9
d. 12
18. उच्च न्यायालय की राय के लिए प्रश्न को निदेशित कर सकता है-
a. राजस्व बोर्ड का अध्यक्ष
b. राजस्व बोर्ड की न्यायपीठ
c. राजस्व बोर्ड का सदस्य
d. उपर्युक्त में से कोई नहीं
19. पटवारियों की नियुक्ति कौन करता है?
a. कलेक्टर
b. तहसीलदार
c. राज्य सरकार
d. उपर्युक्त में से कोई नहीं
20. राजस्व न्यायालय के समक्ष आवेदन दिया जा सकता है-
a. स्वयं व्यक्तिगत
b. मान्यता प्राप्त अभिकर्ताओं द्वारा
c. विधि व्यवसायी द्वारा
d. उपर्युक्त सभी
21. समन की तामील का ढंग किस धारा में दिया गया है?
a. 51
b. 59
c. 56
d. 60
22. उद्घोषणा जारी करने की रीति किस धारा में दी गयी है?
a. 61
b. 60
c. 62
d. 65
23. पक्षकार की अनुपस्थिति में सुनवाई की किस धारा के अन्तर्गत की जा सकती है?
a. धारा 60
b. धारा 65
c. धारा 70
d. धारा 63
24. पक्षकार की अनुपस्थिति में सुनवाई की जा सकती t-
a. सुनवाई के लिए नियत की गयी तारीख पर कोई पक्षकार उपस्थित नहीं होता
b. सुनवाई के लिए पश्चात्वर्ती तारीख पर उपस्थित नहीं होता
c.(a) ए वं (b) दोनों
d. उपर्युक्त में से कोई नहीं
25. मामला या कार्यवाही न्यायालय खारिज कर सकेगा-
a. आदेशिका फीस के संदाय के व्यतिक्रम करने पर
b. सुनवाई की तारीख में पक्षकार उपस्थित नहीं होते है।
c. (a) एवं (b) दोनों
d. उपर्युक्त में से कोई नहीं
26. निम्न आदेशों की अपील की जा सकेगी-
a. गुणागुण के आधार पर पारित आदेश
b. व्यतिक्रम के कारण खारिजी के आदेश का
c. आदेशिका-फीस के संदाय में व्यतिक्रम में खारिज करने के आदेश का
d. उपर्युक्त सभी
27. धारा 63 के अन्तर्गत पक्षकार के व्यतिक्रम के कारण या आदेशिका फीम के संदाय में व्यतिक्रम के कारण खारिज करने का आदेश को अपास्त करने का आवेदन दिया जा सकता है-
a. 30 दिन के भीतर
b. 15 दिन के भीतर
c. 60 दिन के भीतर
d. 90 दिन के भीतर
28. स्वप्रेरणा से या आवेदन पर राजस्व न्यायालय या अधिकारी आदेश में गलती का शुद्ध कर सकता -
a. धारा 62 के अधीन
b. धारा 66 के अधीन
c. धारा 64 के अधीन
d. धारा 67 के अधीन
29. पक्षकारों की सम्मति से लम्बित विवाद को माध्यस्थम् को निर्देशित किया जा सकेगा-
a. धारा 70 के अन्तर्गत
b. धारा 75 के अन्तर्गत
c. धारा 68 के अन्तर्गत
d. धारा 82 के अन्तर्गत
30. माध्यस्थम् द्वारा जारी पंचाट का अपास्त करने हेतु आबेदन पंचाट फाइल करने के नोटिस की तामील के पश्चात् दिया जा सकता है-
a. 7 दिन के भीतर
b. 20 दिन के भीतर
c. 3 दिन के भीतर
d. 10 दिन के भीतर
31. पंचाट का अपास्त करने के लिए आवेदन किस धारा के अन्तर्गत दिया जाता है?
a. 74
b. 70
c. 55
d. 86
32. मध्यस्थता के लिए निर्देशित मामले में पारित पंचाट के विरुद्ध सिविल न्यायालय में अपील की जा सकेगी-
a. जब विनिश्चय पंचाट से अति-मात्र हो
b. जब विनिश्चय पंचाट के अनुसार न हो
c. जब पंचाट विधि या तथ्य की दृष्टि से विधिमान्य नहीं हो
d. उपर्युक्त सभी
33. पंचाट को अपास्त करने हेतु. दाखिल नहीं किया जा सकता है-
a. अपील
b. (a) एवं (b) दोनों
c. वाद
d. आवेदन
34. पंचाट के विरुद्ध अपील एवं वाद पर रोक लगाई गयी है-
a. धारा 65 के अन्तर्गत
b. धारा 12 के अन्तर्गत
c. धारा 72 के अन्तर्गत
d. धारा 77 के अन्तर्गत
35. सही सुमेलित युग्म है-
a. पहली अपील धारा 75
b. द्वितीय अपोल धारा 76
c. पुनरीक्षण धारा 84
d. उपर्युक्त सभी
36. प्रथम अपील न्यायालय है-
a. राजस्व बोर्ड
b. कलेक्टर
c. भू-अभिलेख निदेशक
d. बन्दोबस्त आयुक्त
37. निम्न मामले में अपील नहीं होगी-
a. अन्तरिम आदेश
b. पुनरीक्षण के आवेदन पत्र का अस्वीकार करने का आदेश
c. पुनर्विलोकन के लिए आवेदन पत्र को अस्वीकार करने के आदेश
d. (a) (b) एवं (c)
38. अपीलों के लिए परिसीमा के बारे में उपवन्ध है-
a. धारा 78 में
b. धारा 79 में
c. धारा 77 में
d. धारा 81 में
39. राजस्व बोर्ड को अपील की जा सकेगी-
a. आदेश की तारीख से 90 दिन के भीतर
b. आदेश की तारीख से 30 दिन के भीतर
c. आदेश को तारीख से 45 दिन के भीतर
d. आदेश की तारीख से 60 दिन के भीतर
40. सही सुमेलित युग्म नहीं है-
(अपील न्यायालय) (अपील की अवधि)
a. कलेक्टर 30 दिन के भीतर
b. बन्दोबस्त अधिकारी 60 दिन के भीतर
c. बन्दोबस्त आयुक्त 60 दिन के भीतर
d. राजस्व बोर्ड 90 दिन के भीतर
41. आदेश की तारीख से कितने दिन के भीतर कलेक्टर को अपील की जा सकेगी-
a. 6
b. 45
c. 30
d. 10
42. अपील प्राधिकारी अधीनस्थ न्यायालय के आलोच्य आदेश के बारे में क्या आदेश कर सकता है?
a. पुष्टि या फेरफार कर सकता है
b. उलट सकता है
c. अधीनस्थ न्यायालय के प्रति प्रेषित कर सकता है
d. अतिरिक्त साक्ष्य ले सकता है या अधीनस्थ न्यायालय को अतिरिक्त साक्ष्य लेने का निर्देशित कर सकता है।
e. उपर्युक्त सभी
43. आदेशों के निष्पादन को रोकने का उपबन्ध किया गया है-
a. धारा 86 के अन्तर्गत
b. धारा 81 के अन्तर्गत
c. धारा 77 के अन्तर्गत
d. धारा 80 के अन्तर्गत
44. आदेशों का निष्पादन रोकने की शक्ति किसे प्राप्त है?
a. अपील न्यायालय को
b. आदेश पारित करने वाले न्यायालय
c. उपर्युक्त दोनों को
d. उपर्युक्त में से कोई नहीं
45. इस अधिनियम के अधीन किसको अपने अधीनस्थ अधिकारी और अधीनस्थ न्यायालय से क्रमशः इतर न्यायिक और न्यायिक अभिलेख मंगवाने की और आदेशों को पुनरीक्षित करने की शक्तियाँ प्राप्त है?
a. उच्च न्यायालय को
b. केन्द्रीय प्रशासनिक अधिकरण
c. राज्य सरकार और राजस्व बोर्ड
d. कलेक्टर को
46. राजस्व बोर्ड को नरीक्षण की शक्ति प्राप्त है-
a. धारा 83 के अन्तर्गत
b. धारा 85 के अन्तर्गत
c. धारा 84 के अन्तर्गत
d. धारा 86 के अन्तर्गत
47. राजस्व बोर्ड पुनरीक्षण की शक्तियों का प्रयोग कर सकता है जब न्यायालय या अधिकारी ने-
a. ऐसी अधिकारिता का प्रयोग किया है जो उसमें निहित नहीं है
b. उसमें निहित अधिकारिता का प्रयोग करने में असफल रहा है
c. अधिकारिता का प्रयोग करने में अवैध रूप या तात्विक अनियमितता से कार्य किया है
d. उपर्युक्त सभी
48. पुनर्विलोकन का उपबन्ध है-
a. धारा 85-क में
b. धारा 86 में
c. उपर्युक्त (a) एवं (b) में
d. धारा 88 में
49. पुनर्विलोकन करने का शक्ति प्राप्त है-
a. राज्य सरकार को
b. राजस्व बोर्ड को
c. अन्य उत्व अधिकारियों की
d. उपर्युक्त सभी को
50. पुनर्विलोकैन किया जा सकता है-
a. स्वयं द्वारा पारित आदेश का
b. पूर्वाधिकारी द्वारा पारित आदेश का
c. अन्य राजस्व अधिकारिक द्वारा पारित आदेश का
d. उपर्युक्त सभी
51. पुनर्विलोकन किया जा सकता है-
a. स्वप्रेरण से
b. पक्षकार के आवेदन पर
c. उपर्युक्त दोनों
d. उपर्युक्त में से कोई नहीं
52. भारतीय परिसीमा अधिनियम के उपबन्ध लागू होंगे-
a. अपीलों पर
b. पुनर्विलोकन पर
c. उपर्युक्त (a) एवं (b) पर
d. वादों पर
53. पुनर्विलोकन नहीं कर सकेगा-
a. राज्य सरकार
b. राजस्व बोर्ड
c. राजस्व अधिकारी
d. उपर्युक्त सभी
54. राजस्व अधिनियम की धारा 89 (7) के अधीन ऐसा कोई भी व्यक्ति जो विधिपूर्ण प्राधिकार के बिना किसी भी खान या खदान से, जिसका अधिकार राज्य सरकार में निहित है तथा उसके द्वारा समनुदेशित नहीं किया गया है, खनिज निकालता है या हटाता है, कलेक्टर के लिखित आदेश पर शास्ति के लिए दायी होगा-
a. प्रति टन उसके अंश पर एक सौ रुपये की दर से
b. प्रति टन उसके अंश पर पचास रुपये की दर से
c. प्रति टन उसके अंश पर दो सौ रुपये की दर से
d. प्रति टन उसके अंश पर पांच सौ रुपये की दर से
55. कृषि भूमि को अकृषिक प्रयोजनार्थ उपयोग में लाने की अनुज्ञा दी जाने पर आवेदक, राज्य सरकार को निम्नलिखित संदाय करने का दायी होगा-
a. केवल प्रीमियम की राशि
b. केवल नगरीय निर्धारण को राशि
c. नगरीय निर्धारण या प्रीमियम की राशि या दोनों
d. उपर्युक्त में से कोई नहीं
56. कृषि के लिए सह-संवक प्रयोजनों के लिए काश्तकार कृषि भूमि पर अपनी रिहायशी मकान जोत के कितने भाग या क्षेत्र पर बना सकेगा-
a. 1/2 वां भाग या 250 स्क्वेगर यार्ड की सीमा के अनुसार, जो भी कम हो
b. 1/50 भाग या 500 स्क्वेयर यार्ड को सीमा के अनुसार
c. 1/100 वां भाग या 100 स्क्वेयर यार्ड की सीमा के अनुसार जो भी कम हो
d. उपर्युक्त में से कोई नहीं
57. यदि कोई व्यक्ति कृषि भूमि को अपने अप्राधिकृत अधिभोग में लेता है या अधिभोग रखना जारी करता है तो उसे समझा जायेगा-
a. अतिचारी
b. शिकमी
c. अभियुक्त
d. उपर्युक्त में से कोई नहीं
58. कौन-सा अधिकारी कृषि भूमि पर कथित अतिचार के मामले में स्वप्रेरणा से या आवेदन पर संक्षिप्त बेदखली का आदेश कर सकता है?
a. कलेक्टर
b. वहसीलदार
c. सहायक कलेक्टर
d. उपखण्ड मजिस्ट्रेट
59. तहसीलदार कृषि भूमि पर खड़ी फसल या निर्मित भवन के बारे में अतिचारी का आदेश नहीं दे सकता-
a. कुर्की और नीलामी का आदेश
b. समपद्धत करने का आदेश
c. युक्तियुक्त समय में हटाने का आदेश
d. उपर्युक्त सभी
60. कृषि भूमि का अतिचारी पूरे या उसके किसी भाग के दौरान प्रत्येक कृषि वर्ष के लिए अतिचार के पहले कार्य के लिए कितनी शास्ति का भुगतान करने का दाबी होगा?
a. किराये के 20 गुना
b. किराये के 10 गुना
c. किराये के 50 गुना
d. किराये के 90 गुना
61. अतिचारी के प्रत्येक अनुगामी अतिचार के कार्य के मामले में तहसीलदार ऐसी अवधि के सिविल कारावास एवं शास्ति का आदेश कर सकेगा जो हो सकेगा-
a. तीन मास
b. एक माह
c. दो माह
d. छह मास
62. यदि आदेश के बावजूद अतिचारी तहसीलदार या उसके द्वारा प्रतिनियुक्त व्यक्ति को कृषि भूमि का कब्जा देने में विरोध करता है या रोकता है तो तहसीलदार क्या कार्यवाही करेगा?
a. अधिकारितायुक्त मजिस्ट्रेट को आवेदन देगा
b. दाण्डिक कार्यवाही करने का आदेश करेगा
c. निष्पादन का आदेश अपने अधीनस्थ को करेगा
d. उपर्युक्त में से कोई नहीं
63. किसके अनुमोदन से तहसीलदार प्रश्नगत कृषि भूमि को अतिचारी को बेच सकता है-
a. राजस्व बोर्ड के अनुमोदन से
b. उपखण्ड अधिकारी के अनुमोदन से
c. राजस्व अपील प्राधिकारी के अनुमोदन से
d. सहायक कलेक्टर के अनुमोदन से
64. जो व्यक्ति किसी भूमि को विधिपूर्ण प्राधिकार के बिना अपने अधिभोग में लेता है, तो तहसीलदार द्वारा लिखित नोटिस की तामील के 15 दिन के भीतर अधिभोग हटाने में विफल रहता है तो दोषसिद्धि पर दण्डादेश दे सकेगा-
a. न्यूनतम एक मास का कारावास से
b. जुर्माने से जो 20 हजार रुपये हो सकेगा
c. उपर्युक्त (a) एवं (b) दोनों
d. उपर्युक्त में से कोई नहीं
65. जो व्यक्ति कलेक्टर के लिखित आदेश से धारा 91 (6) के अधीन दण्डनीय किसी अपराध को करना बन्द करने या रोकने के कर्त्तव्य से विनिर्दिष्ट रूप से न्यस्त राज्य सरकार का कर्मचारी ऐसे अपराध को करना बन्द करने या रोकने में जानबूझकर या जानते हुए उपेक्षा करता है या जानबूझकर लोप करता है तो दोषसिद्धि पर सजा हो सकती है-
a. एक मास तक के कारावास से
b. जुर्माने से जो एक हजार रुपये तक हो सकेगी
c. उपर्युक्त (a) या (b) या दोनों से
d. एक मास का कारावास और दो सौ रुपये जुर्माने से
66. जो व्यक्ति वन उपज के नियंत्रण और प्रबन्ध को विनियमित करने के लिए राज्य सरकार द्वारा बनाये गये नियमों को भंग करना जारी रखता तो ऐसे प्रत्येक भंग करना जारी रखता है तो ऐसे प्रत्येक दिन के लिए उसके दौरान ऐसा भंग जारी रहे, ऐसी शास्ति अधिरोपित की जा सकेगी जो -
a. सौ रुपये से अधिक नहीं होगी
b. पचास रुपये से अधिक नहीं होगी
c. दो सौ रुपये से अधिक नहीं होगी
d. पांच सौ रुपये से अधिक नहीं होगी
67. आबादी भूमि की सार्वजनिक गीलामी की जा सकती है-
a. धारा 90 के अधीन
b. धारा 9 के अधीन
c. धारा 28 के अधीन
d. धारा 97 के अधीन
68. वन उपज के नियंत्रण और प्रबन्ध को विनियमित करने के लिए राज्य सरकार द्वारा बनाये गये विनियमित को भंग करने वाले व्यक्ति पर शास्ति कौन अधिरोपित कर सकता है?
a. सक्षम अधिकारितायुक्त दाण्डिक न्यायालय
b. सक्षम अधिकारितायुक्त राजस्व न्यायालय
c. सक्षम अधिकारितायुक्त सिविल न्यायालय
d. सक्षम अधिकारितायुक्त वन न्यायालय
69. सर्वेक्षण और अभिलेख संक्रियाओं का प्रभारी अधिकारी कौन होता है?
a. बन्दोबस्त आयुक्त
b. भू-अभिलेख निरीक्षक
c. कलेक्टर
d. सम्भागीय आयुक्त
70. अधिकार अभिलेख कौन तैयार करता है?
a. तहसीलदार
b. भू-अभिलेख
c. बन्दोबस्त अधिकारी
d. भूमि अभिलेख निरीक्षक
71. सीमा सम्बन्धी विवाद का विनिश्चय किस आधार पर किया जाता है?
a. नक्शे
b. नक्शे के अभाव में वास्तविक कब्जा
c. (a) एवं (b) दोनों
d. उपर्युक्त में से कोई नहीं
72. अधिकार अभिलेख है/हैं-
a. खतौनी
b. केवट
c. लगान या राजस्व मुक्त भूमि धारण करने वाले व्यक्तियों के रजिस्टर
d. उपरोक्त सभी
73. गांव के आबादी क्षेत्र का अवधारण कौन करेगा?
a. भूमि अभिलेख
b. सदर कानूनगो
c. बन्दोबस्त अधिकारी
d. भूमि अभिलेख अधिकारी
74. अभिलेख की सभी प्रविष्टियां किसके द्वारा अनुप्रमाणित की जायेगी?
a. तहसीलदार द्वारा
b. हित-धारी पक्षकारों द्वारा
c. भू-अभिलेख अधिकारी द्वारा
d. उपर्युक्त सभी
75. यदि गांवों या सम्पदाओं या खेतों के धारक उनके सीमा चिन्हों के बारे में बाध्यताओं के निर्वहन की पालन कितने दिन के भीतर नहीं करते हैं तो भूमि अभिलेख अधिकारी ऐसे धारकों से सीमा चिन्हों के परिनिर्माण, मरम्मत या नवीकरण कराने का समुचित खर्चा वसूल करेगा-
a. 30 दिन
b. 15 दिन
c. 50 दिन
d. 60 दिन
76. यदि कोई व्यक्ति सीमाचिन्ह को नुकसान पहुँचाता है उसे कि शास्ति की संदाय करना है-
a. 100 रुपये से अनधिक
b. 200 रुपये से अनधिक
c. 50 रुपये से अनधिक
d. 500 रुपये से अनधिक
77. नक्शे, क्षेत्र पुस्तकें और बार्षिक रजिस्टर रखे पोषित और चालू रखे जायेंगे-
a. सदर कानूनगो द्वारा
b. भूमि अभिलेख अधिकारी द्वारा
c. बन्दोबस्त अधिकारी द्वारा
d. भू-अभिलेख निदेशक द्वारा
78. अधिनियम की धारा 133 द्वारा अपेक्षित उत्तराधिकारी और कब्जे के अन्तरण की रिपोर्ट करने में उपेक्षा करने वाला व्यक्ति कितने जुर्माने का दायी होगा?
a. बीस रुपये से अनधिक
b. पच्चास रुपये से अनधिक
c. दस रुपये से अनधिक
d. सौ रुपये से अनधिक
79. स्वामी में निम्नलिखित सम्मिलित हैं-
a. किसी भूमि या परिसर में स्थायी हित रखने वाला व्यक्ति, या
b. ऐसे व्यक्ति का अभिकर्ता
c. ऐसे व्यक्ति का न्यासी
d. किसी भूमि पर परिसर का अधिभोगी
e. उपर्युक्त सभी
80. बन्दोबस्त की अवधि होगी-
a. 15 वर्ष
b. 33 वर्ष
c. 61 वर्ष
d. 20 वर्ष
81. कोई काश्तकार अपनी जोत का अवधारित लगान को स्वीकार करने से इन्कार कर देता है तो ऐसा इन्कार की जानी चाहिए-
a. 5 दिन के भीतर
b. 65 दिन के भीतर
c. 30 दिन के भीतर
d. 60 दिन के भीतर
82. विभाजन के लिए आवेदन किसके समक्ष प्रस्तुत किया जायेगा?
a. तहसीलदार
b. जिले के कलेक्टर
c. कानूनगो
d. सिविल न्यायालय
83. एक ही सम्पदा के विभाजन के लिए अलग-अलग दावा किया जाता है. एक साथ विचारण करने के लिए दावे का समेकन किस धारा के अन्तर्गत किया जाता है?
a. 192
b. 193
c. 190
d. 195
84. विभाजन पर विचारण कर सकता है-
a. कलेक्टर
b. उपखण्ड अधिकारी
c. सहायक कलेक्टर
d. उपर्युक्त सभी
85. विभाजन के आवेदन के पक्षकार होते हैं一
a. अभिलिखित सह-अंशधारी
b. कब्जाधारी बन्धकदार
c. कब्जा सौंपने वाला बन्धककर्ता
d. उपर्युक्त सभी
86. पर्याप्त कारण होने पर सम्पदा के विभाजन को रोक सकने हेतु किसे विधितः सशक्त किया गया है?
a. कलेक्टर
b. उपखण्ड अधिकारी
c. सहायक कलेक्टर
d. उपरोक्त सभी
87. सम्पदा के विभाजन किसके द्वारा किया जा सकता है?
a. पक्षकारों के करार द्वारा
b. मध्यस्थों के पंचाट द्वारा
c. सक्षम न्यायालय के आदेश और डिक्री द्वारा
d. उपर्युक्त सभी
88. इस धारा की कौन-सी धार के अधीन कलेक्टर विभाजन की प्रारम्भिक डिकी यारित कर सकते हैं?
a. धारा 201
b. धारा 207
c. धारा 198
d. धारा 2011
89. अधिनियम के अनुसार विभाजन के लिए जब प्रारम्भिक आदेश दे दिया जाता है तब कलेक्टर-
a. पक्षकारों की स्वयं ही विभाजन करने का निर्देश देगा
b. मध्यस्थ नियुक्त करने की अनुमति देगा
c. (a) एवं (b)
d. उपर्युक्त में से कोई नहीं।
90. पक्षकारों के बीच स्वयंमेवे विभाजन करने वा मध्यस्थ नियुक्त करने में मभेद होने पर या पंचाट रद्द कर दिये जाने पर कलेक्टर-
a. मामले को राजस्व बोर्ड को निर्देशित करेगा
b. स्वयं विभाजन करने का विनिश्चय करेगा
c. कलेक्टर पक्षकारों को मध्यस्थों से मामले का निपटारा कराने का एक और अवसर देगा
d. उपर्युक्त सभी
91. इस अधिनियम की धारा 220 के अन्तर्गत राजस्व का कपटपूर्व या गलत वितरण हो जाने की दशा में कौन हस्तक्षेप करते हुए उचित आदेश दे सकता -
a. कलेक्टर स्वर्य
b. राजस्व बोर्ड
c. राजस्व अपील प्राधिकारी
d. भूमि अभिलेख निदेशक
92. यदि दो या दो से अधिक राजस्व संदायी सम्पदाएं एक ही गांव में स्थित हों तो उनके सम्पदाधारी उन्हें एकल सम्पदा में समेकित करने के लिए किसका आवेदन प्रस्तुत करेगा?
a. बहसीलदार
b. सहायक कलेक्टर
c. उपखण्ड अधिकारी
d. कलेक्टर
93. प्रत्येक सम्पदा या भूमिक्षेत्र पर निर्धारित राजस्व या लगान किस पर प्रथम भार होगा?
a. उस सम्पदा या भूमि क्षेत्र पर
b. उसकी उपज पर
c. उसके लाभ और लगान पर
d. उपरोक्त सभी
94. सम्पदा के समस्त धारक और सह अंशधारी लगान के संदाय के लिए दायी होंगे-
a. संयुक्त रूप से
b. पृथक-पृथक रूप से
c. (a) एवं (b) दोनों
d. उपर्युक्त में से कोई नहीं
95. राजस्व या लगान देय होता है-
a. पटवारी के माध्यम से
b. कानूनगो के माध्यम से
c. नायब तहसीलदार के माध्यम से
d. उपर्युक्त में से कोई नहीं
96. किस धारा में राजस्व की वसूली का ढंग बताया गया है?
a. 23
b. 226
c. 228
d. 230
97. राजस्व या लगान की बकाया की वसूली की जा सकती है-
a. जंगम सम्पत्ति की कुर्की और विक्रय द्वारा
b. सम्पदा की कुर्की करके
c. मांग आदेश या तलबी पत्र की तामील कराकर
d. उपर्युक्त एक या सभी दंगों से
98. अचल सम्पत्ति की बकाया की वसूली के लिए कलेक्टर द्वारा कुर्क की गयी सम्पत्ति कब तक चालू रहती है-
a. एक वर्ष की अवधि तक
b. दो वर्ष की अवधि तक
c. जब तक ब्याज सहित सम्पूर्ण रकम की वसूली नहीं हो जाती
d. उपर्युक्त सभी
99. कुर्क नहीं की जायेगी-
a. धार्मिक उपयोग के लिए रखी वस्तुएं
b. किसान का ट्रैक्टर
c. दर्जी की सिलाई मशीन
d. उपर्युक्त सभी
100. विक्रय हुई भूमि समस्त भारग्रस्तताओं से मुक्त रूप से बिकेगी। भूमि के सम्बन्ध में की गयी संविदाएं नीलामी केता के विकल्प पर होगी-
a. शून्य
b. शून्यकरणीय
c. वैध
d. उपर्युक्त में से कोई नहीं
101. समस्त संविदाएं नीलामी केता के विकल्प पर शून्यकरणीय होगी, किस धारा में उपबन्ध है?
a. 236
b. 234
c. 235
d. 238
102. नीलामी विक्रय किया जा सकेगा-
a. कलेक्टर द्वारा
b. कलेक्टर द्वारा नियुक्त सहायक कलेक्टर द्वारा
c. कलेक्टर द्वारा नियुक्त तहसीलदार द्वारा
d. उपर्युक्त (a) या (b) या (c) द्वारा
103. कुर्क की सम्पदा का विक्रय नहीं किया जायेगा-
a. रविवार के दिन
b. प्राधिकृत अवकाश के दिन
c. उद्द्घोषणा जारी होने के 30 दिन के भीतर
d. उपर्युक्त सभी
104. जो व्यक्ति केता घोषित हो उससे उसकी बोली के कितने प्रतिशत राशि तुरन्त जमा करने की अपेक्षा की जायेगी-
a. 11 प्रतिशत
b. 25 प्रतिशत
c. 20 प्रतिशत
d. 5 प्रतिशत
105. क्रेता द्वारा पूरी क्रय राशि कलेक्टर के कार्यालय में जमा की जायेगी-
a. विक्रय की तारीख से 15 दिन या पूर्व
b. विक्रय की तारीख से 24 दिन या पूर्व
c. विक्रय की तारीख से 22 दिन से पूर्व
d. विक्रय की तारीख से 30 दिन या पूर्व
106. केता द्वारा क्रय राशि किसके कार्यालय में जमा की जायेगी-
a. तहसीलदार
b. नायब तहसीलदार
c. कलेक्टर
d. उपर्युक्त सभी
107. विक्रय अपास्त करने का आवेदन व्यतिक्रमी दे सकता है-
a. विक्रय की तारीख से 30 दिन के भीतर
b. विक्रय की वारीख से 7 दिन के भीतर
c. विक्रय की तारीख से 15 दिन के भीतर
d. विक्रय की तारीख से 60 दिन के भीतर
108. धारा 246 के अनुसार, कोई व्यक्ति जिसकी भूमि या अन्य स्थावर सम्पत्ति इस अधिनियम के अधीन बेची जा चुकी है, विक्रय की तारीख से 30 दिन के भीतर किसी समय कलेक्टर के कार्यालय जमा कराने पर, विक्रय अपास्त करने के लिए आवेदन दे सकता है-
a. क्रेता को अदा करने के लिए क्रय राशि के पांच प्रतिशत के बराबर राशि
b. विक्रय का खर्चा
c. (a) एवं (b) दोनों
d. क्रय राशि का 10 प्रतिशत
109. कलेक्टर द्वारा लगान या राजस्व की बकाया राशि को किश्तों में बसूल की जा सकने की अधिकतम अवधि कितनी हो सकती है?
a. एक वर्ष
b. तीन वर्ष
c. दो वर्ष
d. चार वर्ष
110. कलेक्टर विक्रय को पुष्ट करता है-
a. धारा 247 के अन्तर्गत
b. धारा 250 के अन्तर्गत
c. धारा 248 के अन्तर्गत।
d. धारा 252 के अन्तर्गत
111. कलेक्टर विक्रय को पुष्ट करेगा जब-
a. विक्रय की तारीख से 30 दिन समाप्त होने पर भी अपास्त कराने की आवेदन नहीं किया गया है
b. विक्रय अपास्त कराने का आवेदन नामंजूर कर दिया गया है
c. उपर्युक्त (a) एवं (b) दोनों
d. उपर्युक्त में से कोई नहीं
112. सिविल न्यायालय में दावा संस्थित किया जा सकता
a. कपट के आधार पर
b. अनियमितता के आधार पर
c. असम्यक् असर के आधार पर
d. उपर्युक्त सभी
113. जब किसी भूमि या स्थावर सम्पत्ति का विक्रय कलेक्टर द्वारा अपास्त कर दिया जाता है तो केत्ता कय राशि पुनः प्राप्त करने का हकदार हो जायेगा, एवं क्रय राशि पर उसे ब्याज भी मिलेगा, ब्याज किस दर से मिलेगा?
a. पांच प्रतिशत वार्षिक दर से अनधिक
b. बारह प्रतिशत वार्षिक दर से अनधिक
c. ङः प्रतिशत वार्षिक दर से अनधिक
d. चौदह प्रतिशत वार्षिक दर से अनधिक
114. भूमि के विक्रय की पुष्टि की तारीख के पश्चात् देय होने वाले राजस्व या लगान की किश्तों की अदायगी के लिए कौन दायी होगा?
a. विक्रेता
b. विक्रेता का प्रतिभू
c. क्रेता
d. राजस्व न्यायालय
115. अग्रक्रय का अधिकार किसे प्राप्त है?
a. सह-अंशधारियों को
b. सम्पत्ति से संलग्न स्वामी को
c. पड़ोसियों को
d. उपर्युका में से किसी को नहीं
116. अग्रक्रय का अधिकार सह अंशधारियों को किस धारा में प्राप्त है?
a. 254
b. 252
c. 253
d. 258
117. सह अंशधारी अग्रक्रय की मांग कर सकते हैं-
a. विक्रय के दस दिन के भीतर
b. विक्रय के पन्द्रह दिन के भीतर
c. विक्रय के सात दिन के भीतर
d. विक्रय के तीस दिन के भीतर
118. सरकार को देय समस्त रेट, खर्च, प्रभार, फीस, जुर्माने, शास्तियों और अन्य धन की वसूली किस रूप में की जायेगी?
a. राजस्व बकाया
b. सम्पत्ति कर
c. उपर्युक्त (a) एवं (b)
d. जुमनि के
119. इस अधिनियम की किस धारा के अधीन राजस्व न्यायालय की अधिकारिता उपवर्जित है?
a. 258
b. 262
c. 263
d. 259
120. यदि सम्पदाधारियों के मध्य किसी सीमा का विवाद या अन्य विवाद में हक का प्रश्न अन्तर्वलित हो तो ऐसे प्रश्न के निर्णय हेतु बाद कहाँ संस्थित किया जा सकता है?
a. राजस्व न्यायालय में
b. सिविल न्यायालय में
c. दाण्डिक न्यायालय में
d. उपर्युक्त में से कोई नहीं
121. धारा 260 के अन्तर्गत राज्य सरकार नियम बनाने की शक्ति के सिवाय इस अधिनियम के अधीन की अपनी समस्त शक्तियां प्रत्यायोजित कर सकती -
a. राजस्व बोर्ड को
b. आयुक्त को
c. कलेक्टर को
d. उपर्युक्त सभी को
122. राज्य सरकार की पूर्व मंजूरी से नियम बना सकेगी-
a. राजस्व बोर्ड
b. आयुक्त
c. कलेक्टर
d. उपर्युक्त सभी
123. सही सुमेलित युग्म नहीं है-
a. सिविल न्यायालय की अधिकारिता का वर्जन धारा 258
b. राजस्व बोर्ड धारा 8
c. अधिकार अभिलेख धारा 113
d. विक्रय की पुष्टि धारा 248
124. सही सुमेलित युग्म नहीं है-
a. आबादी भूमि की नीलामी धारा 97
b. बन्दोबस्त या पुनः बन्दोबस्त धारा 142
c. राजस्व बकाया वसूली का ढंग धारा 227
d. खुदकाश्त का विभाजन धारा 209
125. सही सुमेलित युग्म नहीं है-
a. सह-अंशधारियों का अग्रक्रय धारा 254
b. बन्दोबस्त की अवधि धारा 175
c. सीमा विवाद धारा 12
d. उपर्युक्त सभी
126. इस अधिनियम के अधीन बिना स्वामी की सम्पत्ति परवा आमंत्रित किया जाता है-
a. धारा 122 के अन्तर्गत
b. धारा 112 के अन्तर्गत
c. धारा 115 के अन्तर्गत
d. धारा 135 के अन्तर्गत
127. आमंत्रण की अवधि उद्घोषणा की तारीख से कितने दिन के भीतर होनी चाहिए?
a. तीन मास
b. एक मास
c. दो मास
d. चार मास
128. भू-अभिलेख अधिकारी काश्तकारों को कितने दिन के भीतर सीमा चिन्ह निर्धारित करने हेतु उद्घोषणा जारी कर सकता है?
a. 30 दिन के भीतर
b. 10 दिन के भीतर
c. 15 दिन के भीतर
d. 30 दिन के भीतर
129. जहां कृषि भूमि का गैरकृषिक प्रयोजनों के लिए अनुज्ञा नगरीय क्षेत्र में स्थित भूमि के सम्बन्ध में चाही गयी हो वहां सक्षम प्राधिकारी किस बात को ध्यान में रखेगा?
a. उस क्षेत्र में प्रवृत्त मास्टर प्लान के अनुरूप हो
b. उस क्षेत्र में प्रवृत्त विकास योजना के अनुरूप हो
c. वांछित गैर-कृषिक प्रयोजन उस क्षेत्र में लागू विधि के अनुसार अनुज्ञेय हो
d. उपर्युक्त सभी
130. भू-राजस्व अधिनियम की धारा 90-क की कोई बात निम्न घर लागू नहीं होगी-
a. वक्फ की भूमि
b. देवता ये देवस्थान की भूमि
c. लोक न्यास, धार्मिक या पूर्ण संस्था की भूमि
d. उपर्युक्त सभी
131. सक्षम अधिकारी द्वारा धारा १०-क के अधीन पारित आदेश से व्यधित व्यक्ति अपील कहां प्रस्तुत करेगा?
a. राज्य सरकार द्वारा प्राधिकृत कलेक्टर के समक्ष
b. कलेक्टर की रैंक से अनिम्न पंक्ति के अधिकारी के समक्ष
c. राजस्व अपोलीय प्राधिकरण के समक्ष
d. राजस्व मण्डल के समक्ष
132. कृषि भूमि का गैर कृषिक प्रयोजनार्थ उपयोग के सम्बन्ध में सक्षम अधिकारी द्वारा पारित आदेश को अपील राज्य सरकार द्वारा इस निमित्त प्राधिकृत अधिकारी के समक्ष ऐसे आदेश की तारीख से कितने दिन के भीतर पेश की जानी चाहिए-
a. 60 दिन
b. 15 दिन
c. 30 दिन
d. 45 दिन