
माध्यस्थम् और सुलह अधिनियम, 1996
ARBITRATION AND CONCILIATION ACT, 1996
1. पंचाट कब अपास्त किया जा सकता है?
a. हमेशा
b. पक्षकार की इच्छा से
c. न्यायालय की इच्छा से
d. केवल धारा 34(2) के आधारों पर
2. यदि माध्यस्थम् करार अवैध है, तो क्या होगा?
a. कोई प्रभाव नहीं
b. अपील
c. केवल चेतावनी
d. पंचाट अपास्त किया जा सकता है
3. उचित सूचना न मिलने पर क्या होगा?
a. कोई प्रभाव नहीं
b. पंचाट अपास्त किया जा सकता है
c. केवल साक्ष्य लिया जाएगा
d. अपील
4. यदि पंचाट विषयक्षेत्र से बाहर है, तो क्या होगा?
a. पूरा पंचाट निरस्त होगा
b. केवल संबंधित भाग अपास्त किया जाएगा
c. कोई प्रभाव नहीं
d. अपील होगी
5. अधिकरण की संरचना गलत होने पर क्या होगा?
a. पंचाट अपास्त किया जा सकता है
b. कोई प्रभाव नहीं
c. केवल दंड
d. अपील
6. धारा 34 के अंतर्गत आवेदन कब तक किया जा सकता है?
a. 1 माह
b. 2 माह
c. 3 माह
d. 6 माह
7. धारा 34 के अंतर्गत अतिरिक्त समय कितना दिया जा सकता है?
a. 15 दिन
b. 90 दिन
c. 60 दिन
d. 30 दिन
8. न्यायालय क्या कर सकता है?
a. कार्यवाही स्थगित कर सकता है
b. तुरंत अपास्त करेगा
c. अपील करेगा
d. साक्ष्य लेगा
9. आवेदन करने से पहले क्या आवश्यक है?
a. न्यायालय की अनुमति
b. दूसरे पक्ष को पूर्व सूचना
c. सरकार की अनुमति
d. कुछ नहीं
10. धारा 34 के अंतर्गत आवेदन का निपटारा कितने समय में किया जाना चाहिए?
a. 6 माह
b. 3 वर्ष
c. 2 वर्ष
d. 1 वर्ष
11. धारा 35 का मुख्य विषय क्या है?
a. साक्ष्य
b. अपील
c. पंचाट की अंतिमता
d. स्थान
12. धारा 35 के अनुसार माध्यस्थम् पंचाट की क्या प्रकृति है?
a. अस्थायी
b. अंतिम
c. अपील योग्य
d. सलाहात्मक
13. पंचाट किन पर भी बाध्यकारी होता है?
a. केवल वकीलों पर
b. केवल न्यायालय पर
c. पक्षकारों के अधीन दावा करने वाले व्यक्तियों पर
d. केवल गवाहों पर
14. धारा 36 का मुख्य विषय क्या है?
a. साक्ष्य
b. अपील
c. पंचाट का प्रवर्तन
d. स्थान
15. पंचाट कब प्रवर्तनीय होता है?
a. तुरंत
b. जब धारा 34 की समय सीमा समाप्त हो जाए
c. केवल न्यायालय के आदेश से
d. केवल अपील के बाद
16. पंचाट का प्रवर्तन किसके समान किया जाता है?
a. आदेश
b. साक्ष्य
c. न्यायालय की डिक्री
d. अपील
17. प्रवर्तन किस कानून के अनुसार होता है?
a. दंड संहिता
b. साक्ष्य अधिनियम
c. सिविल प्रक्रिया संहिता, 1908
d. संविधान
18. धन संबंधी पंचाट (money award) में stay देते समय न्यायालय किसका ध्यान रखेगा?
a. भारतीय दंड संहिता
b. संविधान
c. सिविल प्रक्रिया संहिता, 1908
d. साक्ष्य अधिनियम
19. धारा 34 के तहत आवेदन दाखिल करने से क्या पंचाट स्वतः अप्रवर्तनीय हो जाता है?
a. हाँ
b. नहीं
c. केवल उच्च न्यायालय में
d. केवल सुप्रीम कोर्ट में
20. पंचाट के प्रवर्तन पर रोक (stay) कब लगेगी?
a. स्वतः आवेदन दाखिल होने पर
b. न्यायालय द्वारा अलग आवेदन पर आदेश देने पर
c. पुलिस के आदेश से
d. सरकार के आदेश से
21. न्यायालय रोकादेश किस प्रकार दिया जाता है?
a. स्वतः
b. बिना कारण
c. शर्तों के साथ और कारण लिखकर
d. केवल मौखिक
22. धन संबंधी पंचाट में न्यायालय किसका ध्यान रखेगा?
a. सिविल प्रक्रिया संहिता के प्रावधान
b. केवल कानून
c. केवल साक्ष्य
d. केवल अपील
23. धारा 36 के तहत यदि कपट या भ्रष्टाचार का प्रथमदृष्टया मामला हो, तो क्या होगा?
a. प्रवर्तन जारी रहेगा
b. सशर्त रोक होगी
c. बिना शर्त रोक लगेगी
d. अपील होगी
24. धारा 37 का मुख्य विषय क्या है?
a. साक्ष्य
b. अपीलनीय आदेश
c. प्रवर्तन
d. स्थान
25. निम्न में से किन आदेशों के विरुद्ध अपील की जा सकती है?
a. धारा 8 के अधीन संदर्भ से इंकार
b. धारा 9 के अधीन उपाय को मंजूर/अस्वीकार करना
c. धारा 34 के अधीन पंचाट को अपास्त करना/अस्वीकार करना
d. उपर्युक्त सभी
26. अधिकरण के किस आदेश पर अपील की जा सकती है?
a. धारा 16 के अभिवचन पर निर्णय
b. धारा 17 के अंतरिम उपाय
c. दोनों
d. किसी पर नहीं
27. धारा 37(3) का क्या प्रावधान है?
a. द्वितीय अपील नहीं होगी
b. द्वितीय अपील की अनुमति है
c. केवल सुप्रीम कोर्ट में अपील होगी
d. कोई अपील नहीं होगी
28. क्या सुप्रीम कोर्ट में अपील का अधिकार समाप्त होता है?
a. हाँ
b. नहीं
c. केवल विशेष मामलों में
d. कभी नहीं
29. धारा 38 का मुख्य विषय क्या है?
a. साक्ष्य
b. स्थान
c. अपील
d. निक्षेप
30. निक्षेप कौन निर्धारित करता है?
a. न्यायालय
b. सरकार
c. माध्यस्थम् अधिकरण
d. पुलिस
31. निक्षेप किससे संबंधित है?
a. धारा 30
b. धारा 31(8) के खर्च के अग्रिम से
c. धारा 34
d. धारा 9
32. यदि प्रतिदावा किया गया है, तो निक्षेप कैसे होगा?
a. अलग-अलग निक्षेप तय किए जा सकते हैं
b. एक ही निक्षेप
c. कोई निक्षेप नहीं
d. न्यायालय तय करेगा
33. निक्षेप का भुगतान कैसे किया जाएगा?
a. एक पक्ष करेगा
b. बराबर हिस्सों में
c. न्यायालय करेगा
d. सरकार करेगी
34. यदि एक पक्ष निक्षेप नहीं देता है, तो क्या होगा?
a. कार्यवाही समाप्त होगी
b. अपील होगी
c. कोई प्रभाव नहीं
d. दूसरा पक्ष भुगतान कर सकता है
35. यदि दूसरा पक्ष भी भुगतान नहीं करता है, तो क्या होगा?
a. कार्यवाही जारी रहेगी
b. कार्यवाही निलंबित या समाप्त हो सकती है
c. न्यायालय निर्णय देगा
d. अपील होगी
36. निक्षेप न देने पर किसके संबंध में कार्यवाही प्रभावित होती है?
a. पूरी कार्यवाही
b. केवल अपील
c. केवल साक्ष्य
d. केवल दावे या प्रतिदावे के संबंध में
37. धारा 39 का मुख्य विषय क्या है?
a. साक्ष्य
b. अपील
c. खर्च की बाबत माध्यस्थम् पंचाट और निक्षेप पर धारणाधिकार
d. स्थान
38. खर्च की बाबत धारणाधिकार किस पर होता है?
a. माध्यस्थम् पंचाट पर
b. दस्तावेज पर
c. साक्ष्य पर
d. अपील पर
39. न्यायालय क्या आदेश दे सकता है?
a. पंचाट रद्द करेगा
b. पंचाट जारी करने का आदेश देगा
c. अपील करेगा
d. साक्ष्य लेगा
40. जमा की गई राशि का क्या होगा?
a. पूरी अधिकरण को जाएगी
b. पूरी वापस होगी
c. जांच के बाद खर्च के रूप में अधिकरण को दी जाएगी और शेष राशि वापस होगी
d. सरकार को जाएगी
41. उपधारा (2) के अधीन आवेदन कौन कर सकता है?
a. केवल न्यायालय
b. केवल अधिकरण
c. सरकार
d. कोई पक्षकार
42. धारा 39(4) किससे संबंधित है?
a. साक्ष्य
b. खर्च निर्धारण
c. अपील
d. दंड
43. यदि खर्च के बारे में पंचाट में पर्याप्त उपबंध न हो, तो न्यायालय क्या करेगा?
a. अधिकरण पंचाट रोक नहीं सकता
b. कोई रोक नहीं हो सकती
c. केवल न्यायालय रोक सकता है
d. न्यायालय उचित आदेश दे सकता है
44. धारा 40 का मुख्य विषय क्या है?
a. साक्ष्य
b. अपील
c. माध्यस्थम् करार का उसके पक्षकार की मृत्यु के कारण प्रभावोन्मुक्त होना
d. स्थान
45. क्या किसी पक्षकार की मृत्यु से माध्यस्थम् करार समाप्त हो जाता है?
a. हाँ
b. नहीं
c. केवल विशेष मामलों में
d. केवल न्यायालय के आदेश से
46. मृत्यु के बाद करार किसके विरुद्ध प्रवर्तनीय होता है?
a. केवल न्यायालय
b. केवल मध्यस्थ
c. विधिक प्रतिनिधि
d. सरकार
47. क्या मध्यस्थ की नियुक्ति मृत्यु से समाप्त हो जाती है?
a. हाँ
b. नहीं, मध्यस्थ का आदेश मृत्यु से समाप्त नहीं होता
c. केवल न्यायालय के आदेश से
d. केवल अपील में
48. धारा 40(3) का क्या प्रभाव है?
a. वह उन विधियों को प्रभावित नहीं करता जिनमें मृत्यु से अधिकार समाप्त होता है
b. कोई प्रभाव नहीं
c. सभी अधिकार समाप्त हो जाते हैं
d. केवल अपील होगी
49. धारा 41 का मुख्य विषय क्या है?
a. साक्ष्य
b. अपील
c. दिवाले की दशा में उपबंध
d. स्थान
50. यदि संविदा का कोई पक्षकार दिवालिया हो जाए, तो क्या माध्यस्थम् करार समाप्त हो जाता है?
a. हाँ
b. नहीं
c. केवल न्यायालय के आदेश से
d. केवल विशेष मामलों में
51. रिसीवर द्वारा संविदा अंगीकृत करने पर क्या होगा?
a. करार समाप्त हो जाएगा
b. अपील होगी
c. कार्यवाही समाप्त होगी
d. माध्यस्थम् निबंधन प्रवर्तनीय होगा
52. रिसीवर क्या कर सकता है?
a. केवल साक्ष्य ले सकता है
b. करार को स्वीकार कर सकता है
c. अपील कर सकता है
d. दंड दे सकता है
53. धारा 41(1) किससे संबंधित है?
a. साक्ष्य
b. दंड
c. अपील
d. रिसीवर द्वारा करार अंगीकृत करना
54. यदि रिसीवर संविदा को स्वीकार करता है, तो करार किसके विरुद्ध लागू होगा?
a. केवल न्यायालय
b. रिसीवर के विरुद्ध
c. सरकार के विरुद्ध
d. किसी के विरुद्ध नहीं
55. यदि मामला धारा 41(1) में नहीं आता, तो क्या किया जा सकता है?
a. कार्यवाही समाप्त
b. न्यायालय में आवेदन
c. अपील
d. साक्ष्य
56. आवेदन कौन कर सकता है?
a. अन्य पक्षकार या रिसीवर
b. केवल सरकार
c. केवल न्यायालय
d. केवल मध्यस्थ
57. “रिसीवर” में क्या शामिल है?
a. केवल व्यक्ति
b. केवल न्यायालय
c. शासकीय समनुदेशिती
d. केवल मध्यस्थ
58. धारा 42 का मुख्य विषय क्या है?
a. अधिकारिता
b. अपील
c. साक्ष्य
d. स्थान
59. यदि पहला आवेदन किसी न्यायालय में किया गया है, तो आगे क्या होगा?
a. केवल वही न्यायालय सुन सकता है
b. कोई भी न्यायालय सुन सकता है
c. केवल सुप्रीम कोर्ट सुन सकता है
d. केवल अधिकरण सुन सकता है
60. क्या अन्य न्यायालय कार्यवाही सुन सकते हैं?
a. हाँ
b. नहीं
c. केवल विशेष मामलों में
d. केवल अपील में
61. धारा 42(क) का मुख्य विषय क्या है?
a. साक्ष्य
b. अपील
c. स्थान
d. सूचना की गोपनीयता
62. गोपनीयता बनाए रखने का दायित्व किस पर है?
a. मध्यस्थ, संस्था और पक्षकार
b. केवल मध्यस्थ
c. केवल न्यायालय
d. केवल सरकार
63. धारा 42(ख) का मुख्य विषय क्या है?
a. साक्ष्य
b. अपील
c. सद्भावपूर्वक की गई कार्रवाई का संरक्षण
d. स्थान
64. कोई भी वाद या अन्य विधिक कार्यवाहियां किसके विरुद्ध नहीं होंगी?
a. न्यायालय
b. पक्षकार
c. मध्यस्थ
d. सरकार
65. धारा 43 का मुख्य विषय क्या है?
a. परिसीमाएं (Limitation)
b. अपील
c. साक्ष्य
d. स्थान
66. परिसीमा अधिनियम माध्यस्थम् पर कैसे लागू होता है?
a. वैसे ही जैसे न्यायालय की कार्यवाहियों पर लागू होता है
b. अलग तरीके से
c. केवल आंशिक रूप से
d. लागू नहीं होता
67. माध्यस्थम् कब प्रारम्भ माना जाता है?
a. धारा 21 के अनुसार
b. नियुक्ति की तारीख से
c. साक्ष्य से
d. अपील से
68. यदि करार में समय सीमा समाप्त हो जाए, तो क्या होगा?
a. दावा स्वतः समाप्त
b. न्यायालय समय बढ़ा सकता है
c. कार्यवाही समाप्त
d. अपील होगी
69. न्यायालय समय कब बढ़ा सकता है?
a. हमेशा
b. बिना कारण
c. कभी नहीं
d. जब अन्यथा असम्यक कठिनाई हो
70. यदि पंचाट अपास्त कर दिया जाए, तो क्या होगा?
a. मामला समाप्त
b. समय पुनः शुरू होगा
c. कुछ अवधि अपवर्जित होगी
d. अपील होगी
71. कौन सी अवधि अपवर्जित होगी?
a. माध्यस्थम् प्रारम्भ से न्यायालय के आदेश तक
b. केवल निर्णय के बाद
c. केवल कार्यवाही से पहले
d. कोई नहीं
72. धारा 43(क) किस भाग से संबंधित है?
a. भाग I
b. भाग II
c. भाग III
d. भाग IA
73. धारा 43(क) का मुख्य विषय क्या है?
a. साक्ष्य
b. अपील
c. परिभाषाएं
d. स्थान
74. धारा 43क (क) में “अध्यक्ष” किसे कहा गया है?
a. धारा 43ग(1)(क) के अधीन नियुक्त भारतीय माध्यस्थम् परिषद् का अध्यक्ष
b. मध्यस्थ
c. सरकार का अधिकारी
d. सरकार का अधिकारी
75. धारा 43(क) (ख) के अनुसार “परिषद्” किसे कहा गया है?
a. उच्चतम न्यायालय
b. धारा 43ख के अधीन स्थापित भारतीय माध्यस्थम् परिषद्
c. विधि आयोग
d. राज्य सरकार
76. धारा 43(क) (ग) के अनुसार “सदस्य” से क्या अभिप्रेत है?
a. केवल परिषद् के साधारण सदस्य
b. केवल अध्यक्ष
c. केवल सरकारी अधिकारी
d. परिषद् के सदस्य, जिसमें अध्यक्ष भी शामिल है
77. धारा 43(ख) का मुख्य विषय क्या है?
a. साक्ष्य
b. अपील
c. दंड
d. भारतीय माध्यस्थम् परिषद् की स्थापना और उसका निगमन
78. भारतीय माध्यस्थम् परिषद् की स्थापना कौन करता है?
a. न्यायालय
b. राज्य सरकार राजपत्र में अधिसूचना द्वारा
c. केन्द्रीय सरकार राजपत्र में अधिसूचना द्वारा
d. संसद
79. परिषद् किस उद्देश्य से स्थापित की जाती है?
a. दंड देने के लिए
b. अधिनियम के कर्तव्यों का पालन करने के लिए
c. अपील करने के लिए
d. साक्ष्य लेने के लिए
80. परिषद् किस प्रकार की निकाय है?
a. निकाय शाश्वत उत्तराधिकार और सामान्य मुद्रा वाली एक निगमित निकाय
b. शाश्वत उत्तराधिकार और सामान्य मुद्रा वाली न्यायिक
c. निजी संस्था
d. अस्थायी निकाय
81. परिषद् के पास कौन सी शक्ति है?
a. इस अधिनियम के उपबंधों के अधीन रहते हुए चल और अचल दोनों प्रकार की सम्पत्ति का अर्जन, धारण और व्ययन करने की तथा संविदा करने की शक्ति
b. केवल अचल संपत्ति अर्जित करना
c. केवल चल संपत्ति अर्जित करना
d. केवल सम्पत्ति का धारण और व्ययन करने की शक्ति
82. परिषद् किस प्रकार की संपत्ति धारण कर सकती है?
a. चल और अचल दोनों
b. केवल अचल
c. केवल चल
d. कोई नहीं
83. क्या परिषद् के विरुद्ध वाद लाया जा सकता है?
a. नहीं
b. केवल साक्ष्य में
c. केवल अपील में
d. हाँ
84. परिषद् का प्रधान कार्यालय कहाँ स्थित है?
a. मुंबई
b. कोलकाता
c. दिल्ली
d. चेन्नई
85. क्या परिषद् अन्य स्थानों पर कार्यालय स्थापित कर सकती है?
a. नहीं
b. हाँ
c. केवल न्यायालय की अनुमति से
d. केवल अपील में
86. धारा 43(ग) का मुख्य विषय क्या है?
a. साक्ष्य
b. अपील
c. परिषद् की संरचना
d. दंड
87. परिषद् का अध्यक्ष किसके द्वारा नियुक्त किया जाता है?
a. न्यायालय
b. केन्द्रीय सरकार
c. राज्य सरकार
d. संसद
88. अध्यक्ष की नियुक्ति किसके परामर्श से होती है?
a. राष्ट्रपति
b. प्रधानमंत्री
c. संसद
d. भारत के मुख्य न्यायमूर्ति
89. अध्यक्ष बनने के लिए कौन योग्य है?
a. कोई भी व्यक्ति
b. केवल वकील
c. पूर्व न्यायाधीश या विख्यात व्यक्ति
d. केवल अधिकारी
90. विख्यात माध्यस्थम् व्यवसायी को कौन नामनिर्दिष्ट करता है?
a. न्यायालय
b. केन्द्रीय सरकार
c. परिषद्
d. राज्य सरकार
91. शिक्षाविद् सदस्य की नियुक्ति किसके परामर्श से होती है?
a. अध्यक्ष के परामर्श से
b. केन्द्रीय सरकार अकेले
c. न्यायालय
d. संसद
92. विधि मंत्रालय का प्रतिनिधि परिषद् में किस रूप में होता है?
a. अंशकालिक सदस्य
b. पदेन सदस्य
c. अध्यक्ष
d. निजी सदस्य
93. वित्त मंत्रालय का प्रतिनिधि किस रूप में होता है?
a. अध्यक्ष
b. अंशकालिक सदस्य
c. पदेन सदस्य
d. निजी सदस्य
94. वाणिज्य और उद्योग निकाय का प्रतिनिधि किस प्रकार का सदस्य है?
a. अंशकालिक
b. पदेन
c. पूर्णकालिक
d. न्यायिक
95. मुख्य कार्यकारी अधिकारी का पद क्या है?
a. अध्यक्ष
b. सदस्य
c. सदस्य सचिव (पदेन)
d. अंशकालिक सदस्य
96. अध्यक्ष और सदस्यों का कार्यकाल कितना है?
a. 1 वर्ष
b. 2 वर्ष
c. 3 वर्ष
d. 5 वर्ष
97. अध्यक्ष की अधिकतम आयु क्या है?
a. 65 वर्ष
b. 67 वर्ष
c. 75 वर्ष
d. 70 वर्ष
98. सदस्य की अधिकतम आयु क्या है?
a. 65 वर्ष
b. 67 वर्ष
c. 70 वर्ष
d. 72 वर्ष
99. क्या पदेन सदस्य पर आयु सीमा लागू होती है?
a. हाँ
b. नहीं
c. केवल न्यायालय तय करेगा
d. केवल अपील में
100. वेतन और भत्ते कौन निर्धारित करता है?
a. न्यायालय
b. परिषद्
c. संसद
d. केन्द्रीय सरकार
101. अंशकालिक सदस्य को क्या मिलता है?
a. वेतन
b. केवल यात्रा और अन्य भत्ते
c. कोई भत्ता नहीं
d. केवल बोनस
102. धारा 43(घ) का मुख्य विषय क्या है?
a. परिषद् के कर्तव्य और कृत्य
b. अपील
c. साक्ष्य
d. दंड
103. परिषद् का प्रमुख कर्तव्य क्या है?
a. ADR (माध्यस्थम्, मध्यकता, सुलह आदि) का संवर्धन और प्रोत्साहन
b. नीति बनाना और मानक तय करना
c. A और B दोनों
d. साक्ष्य लेना
104. परिषद् किन कार्यों का निष्पादन कर सकती है?
a. संस्थाओं के श्रेणीकरण हेतु नीति बनाना
b. मध्यस्थों को प्रत्यायन देने वाली संस्थाओं को मान्यता देना
c. श्रेणीकरण का पुनर्विलोकन करना
d. उपर्युक्त सभी
105. परिषद् निम्न में से क्या कर सकती है?
a. भारत को अंतरराष्ट्रीय माध्यस्थम् केन्द्र बनाने हेतु मंच तैयार करना
b. सन्नियमों का निर्माण और अद्यतन करना
c. प्रशिक्षण, कार्यशालाएं और पाठ्यक्रम आयोजित करना
d. उपर्युक्त सभी
106. परिषद् किन कार्यों के लिए सिफारिश कर सकती है?
a. केन्द्रीय सरकार को उपाय सुझाना
b. संस्थागत माध्यस्थम् को सुदृढ़ करना
c. परीक्षा एवं प्रशिक्षण आयोजित कर प्रमाणपत्र देना
d. उपर्युक्त सभी
107. परिषद् और कौन से कार्य कर सकती है?
a. माध्यस्थम् पंचाटों का निक्षेपागार स्थापित करना
b. संस्थाओं के कार्मिक और अवसंरचना पर सिफारिश करना
c. केन्द्रीय सरकार द्वारा विनिश्चित अन्य कार्य करना
d. उपर्युक्त सभी
108. धारा 43(ड) का मुख्य विषय क्या है?
a. साक्ष्य
b. अपील
c. रिक्तियों, आदि से परिषद् की कार्यवाहियों का अविधिमान्य न होना
d. दंड
109. परिषद् की कार्यवाही कब अविधिमान्य नहीं होगी?
a. परिषद् में रिक्ति या गठन में त्रुटि होने पर
b. सदस्य की नियुक्ति में त्रुटि होने पर
c. प्रक्रिया में ऐसी अनियमितता होने पर जो मामले के गुणागुण को प्रभावित न करे
d. उपर्युक्त सभी
110. धारा 43(च) का मुख्य विषय क्या है?
a. सदस्यों का त्यागपत्र
b. अपील
c. साक्ष्य
d. दंड
111. कौन त्यागपत्र दे सकता है?
a. केवल अध्यक्ष
b. केवल पूर्णकालिक सदस्य
c. अध्यक्ष या पूर्णकालिक या अंशकालिक सदस्य
d. केवल अंशकालिक सदस्य
112. त्यागपत्र देने की प्रक्रिया क्या है?
a. मौखिक सूचना
b. न्यायालय को सूचना
c. केवल ईमेल
d. केन्द्रीय सरकार को संबोधित लिखित एवं हस्ताक्षरित सूचना
113. त्यागपत्र देने के बाद अध्यक्ष कब तक पद पर बना रहता है?
a. तुरंत पद छोड़ देता है
b. 1 माह
c. 3 माह या उत्तराधिकारी के आने तक
d. 6 माह
114. धारा 43(छ) का मुख्य विषय क्या है?
a. सदस्य का हटाया जाना
b. अपील
c. साक्ष्य
d. दंड
115. सदस्य को पद से हटाने का अधिकार किसके पास है?
a. केन्द्रीय सरकार
b. परिषद्
c. न्यायालय
d. राज्य सरकार
116. किन परिस्थितियों में सदस्य को हटाया जा सकता है?
a. दिवालिया होना
b. सवेतन नियोजन में होना
c. नैतिक अधमता वाले अपराध में दोषसिद्ध होना
d. उपर्युक्त सभी
117. निम्न में से कौन-सी स्थिति हटाने का आधार है?
a. वित्तीय हित अर्जित करना जिससे कर्तव्यों पर प्रभाव पड़े
b. पद का दुरुपयोग
c. शारीरिक या मानसिक अक्षमता
d. उपर्युक्त सभी
118. सदस्य को हटाने से पहले क्या आवश्यक है (कुछ मामलों में)?
a. केवल सरकार का निर्णय
b. न्यायालय की अनुमति
c. उच्चतम न्यायालय द्वारा जांच और रिपोर्ट
d. केवल परिषद् की सिफारिश
119. उच्चतम न्यायालय की जांच कब आवश्यक होती है?
a. हर मामले में
b. केवल प्रशासनिक मामलों में
c. उपधारा के खंड (घ) और (ङ) से संबंधित मामलों में
d. कभी नहीं
120. धारा 43(ज) का मुख्य विषय क्या है?
a. साक्ष्य
b. अपील
c. विशेषज्ञों की नियुक्ति और उनकी समितियों का गठन
d. दंड
121. विशेषज्ञों की नियुक्ति कौन कर सकता है?
a. न्यायालय
b. केन्द्रीय सरकार
c. परिषद्
d. राज्य सरकार
122. परिषद् विशेषज्ञों की नियुक्ति किस उद्देश्य से करती है?
a. दंड देने के लिए
b. अपने कृत्यों के निर्वहन के लिए
c. अपील के लिए
d. साक्ष्य के लिए
123. विशेषज्ञों की समितियाँ किस उद्देश्य से बनाई जाती हैं?
a. दंड देने के लिए
b. विनियमों द्वारा विनिर्दिष्ट निबंधनों और शर्तों के अनुसार
c. अपील सुनने के लिए
d. साक्ष्य लेने के लिए
124. धारा 43(झ) का मुख्य विषय क्या है?
a. साक्ष्य
b. अपील
c. माध्यस्थम् संस्थाओं के श्रेणीकरण के लिए साधारण सन्नियम
d. दंड
125. माध्यस्थम् संस्थाओं का श्रेणीकरण कौन करता है?
a. न्यायालय
b. केन्द्रीय सरकार
c. परिषद्
d. राज्य सरकार
126. निम्न में से कौन श्रेणीकरण का आधार है?
a. अवसंरचना
b. मध्यस्थों की गुणवत्ता
c. समय-सीमा अनुपालन
d. उपरोक्त सभी
127. धारा 43(ञ) का मुख्य विषय क्या है?
a. साक्ष्य
b. अपील
c. मध्यस्थों के लिए प्रत्ययन के लिए सन्नियम
d. दंड
128. मध्यस्थों के प्रत्यायन के लिए अर्हताएं, अनुभव और सन्नियम कैसे निर्धारित होंगे?
a. न्यायालय द्वारा
b. संसद द्वारा
c. विनियमों द्वारा
d. राज्य सरकार द्वारा
129. धारा 43(ट) का मुख्य विषय क्या है?
a. साक्ष्य
b. अपील
c. दंड
d. पंचाटों का निक्षेपागार
130. निक्षेपागार कौन बनाए रखेगा?
a. न्यायालय
b. केन्द्रीय सरकार
c. परिषद्
d. राज्य सरकार
131. निक्षेपागार किस प्रकार का होगा?
a. इलेक्ट्रॉनिक
b. मौखिक
c. भौतिक
d. अस्थायी
132. निक्षेपागार में क्या रखा जाएगा?
a. केवल साक्ष्य
b. केवल दस्तावेज
c. माध्यस्थम् पंचाट और संबंधित अभिलेख
d. केवल अपील
133. धारा 43(ठ) का मुख्य विषय क्या है?
a. परिषद् की विनियम बनाने की शक्ति
b. अपील
c. साक्ष्य
d. दंड
134. विनियम बनाने की शक्ति किसके पास है?
a. न्यायालय
b. केन्द्रीय सरकार
c. परिषद्
d. राज्य सरकार
135. परिषद् विनियम किसके परामर्श से बनाती है?
a. न्यायालय
b. संसद
c. राज्य सरकार
d. केन्द्रीय सरकार
136. विनियम बनाने का उद्देश्य क्या है?
a. दंड देना
b. अपने कृत्यों के निर्वहन और कर्तव्यों के पालन हेतु
c. अपील करना
d. साक्ष्य लेना
137. परिषद् द्वारा बनाए गए विनियम किसके अनुरूप होने चाहिए?
a. अधिनियम और उसके अधीन बनाए गए नियमों के उपबंधों से सुसंगत
b. केवल साक्ष्य अधिनियम
c. केवल संविधान
d. केवल दंड संहिता
138. धारा 43(ड) का मुख्य विषय क्या है?
a. साक्ष्य
b. अपील
c. मुख्य कार्यपालक अधिकारी
d. दंड
139. परिषद् में मुख्य कार्यपालक अधिकारी (CEO) किसके लिए उत्तरदायी होता है?
a. दिन-प्रतिदिन प्रशासन
b. अपील सुनना
c. न्यायिक कार्य
d. दंड देना
140. मुख्य कार्यपालक अधिकारी की नियुक्ति और सेवा की शर्तें कौन निर्धारित करता है?
a. न्यायालय
b. परिषद्
c. केन्द्रीय सरकार
d. संसद
141. मुख्य कार्यपालक अधिकारी के कर्तव्य किसके द्वारा निर्धारित होते हैं?
a. संविधान
b. विनियम
c. साक्ष्य अधिनियम
d. दंड संहिता
142. सचिवालय में अधिकारियों और कर्मचारियों की संख्या कौन निर्धारित करता है?
a. न्यायालय
b. परिषद्
c. राज्य सरकार
d. केन्द्रीय सरकार
143. कर्मचारियों की अर्हताएं और सेवा शर्तें कौन तय करता है?
a. न्यायालय
b. परिषद्
c. संसद
d. केन्द्रीय सरकार