माध्यस्थम् और सुलह अधिनियम, 1996 MCQs SET-2

माध्यस्थम् और सुलह अधिनियम, 1996 MCQs SET-2

माध्यस्थम् और सुलह अधिनियम, 1996

ARBITRATION AND CONCILIATION ACT, 1996

 

1. धारा 8 किस संशोधन द्वारा प्रतिस्थापित की गई?

a. 2015 संशोधन

b. 2016 संशोधन (अधिनियम सं० 3)

c. 2019 संशोधन

d. 2020 संशोधन 

 

2. यदि आवेदन समय पर नहीं किया गया, तो क्या होगा?

a. मामला समाप्त होगा

b. न्यायालय स्वतः भेजेगा

c. माध्यस्थम् के लिए संदर्भ नहीं किया जाएगा

d. सरकार निर्णय करेगी

 

3. धारा 8 का मुख्य सिद्धांत क्या है?

a. माध्यस्थम् करार को प्रभाव देना

b. पक्षकारों की स्वतंत्रता सीमित है

c. न्यायालय सर्वोच्च है

d. केवल अपील प्रक्रिया

 

4. न्यायालय द्वारा अंतरिम उपाय किस धारा से संबंधित है?

a. धारा 9

b. धारा 10

c. धारा 11

d. धारा 12

 

5. धारा 9 के अंतर्गत पक्षकार कब न्यायालय में आवेदन कर सकता है?

a. केवल माध्यस्थम् के बाद

b. केवल कार्यवाही के दौरान

c. कार्यवाही के पूर्व, दौरान या पंचाट के बाद (धारा 36 से पहले)

d. केवल निर्णय के बाद

 

6. न्यायालय से संरक्षक की नियुक्ति किसके लिए मांगी जा सकती है?

a. कंपनी

b. सरकारी अधिकारी

c. अप्राप्तवय या विकृतचित्त व्यक्ति

d. मध्यस्थ

 

7. निम्न में से कौन-सा अंतरिम उपाय धारा 9 के अंतर्गत आता है?

a. माल का परिरक्षण, अभिरक्षा या विक्रय

b. अपील

c. अंतिम निर्णय

d. दंड

 

8. विवादग्रस्त रकम के संबंध में न्यायालय क्या कर सकता है?

a. समाप्त कर सकता है

b. सुरक्षित कर सकता है

c. सरकार को दे सकता है

d. विभाजित कर सकता है

 

9. धारा 9 के अंतर्गत न्यायालय किसे अनुमति दे सकता है?

a. किसी व्यक्ति को भूमि या भवन में प्रवेश

b. न्यायालय अधिकारी

c. सरकार 

d. मध्यस्थ

 

10. निम्न में से कौन-सा उपाय धारा 9 में शामिल है?

a. अंतिम आदेश

b. अंतरिम व्यादेश (injunction)

c. अपील

d. सुलह

 

11. न्यायालय किसकी नियुक्ति कर सकता है?

a. न्यायाधीश

b. सरकारी अधिकारी

c. रिसीवर

d. मध्यस्थ

 

12. धारा 9 के अंतर्गत न्यायालय की शक्तियाँ कैसी हैं?

a. वही जो उसके समक्ष कार्यवाही में होती हैं

b. केवल प्रशासनिक

c. सीमित

d. केवल सैद्धांतिक

 

13. यदि कार्यवाही प्रारंभ होने से पहले अंतरिम आदेश दिया गया है, तो माध्यस्थम् कब शुरू होना चाहिए?

a. 30 दिन

b. 60 दिन

c. 90 दिन

d. 120 दिन

 

14. यदि माध्यस्थम् अधिकरण का गठन हो चुका है, तो न्यायालय कब हस्तक्षेप करेगा?

a. हमेशा

b. कभी नहीं

c. जब धारा 17 का उपाय प्रभावी न हो

d. केवल सरकार की अनुमति से

 

15. धारा 9 के अंतर्गत “संरक्षण” का क्या अर्थ है?

a. संपत्ति या अधिकार की सुरक्षा करना

b. विवाद समाप्त करना

c. संपत्ति का निपटारा

d. केवल अपील करना

 

16. धारा 9 किस संशोधन द्वारा विस्तारित की गई?

a. 2015 संशोधन

b. 2016 संशोधन (अधिनियम सं० 3)

c. 2019 संशोधन

d. 2020 संशोधन

 

17. क्या माध्यस्थम् पंचाट के बाद भी अंतरिम उपाय मांगे जा सकते हैं?

a. नहीं

b. केवल न्यायालय की अनुमति से

c. हाँ, जब तक धारा 36 के तहत प्रवर्तन न हो

d. केवल अपील में

 

18. भाग I के अध्याय 3 का विषय क्या है?

a. माध्यस्थम् अधिकरण की संरचना

b. माध्यस्थम् करार

c. माध्यस्थम्

d. सुलह

 

19. मध्यस्थों की संख्या किस धारा से संबंधित है?

a. धारा 9

b. धारा 10

c. धारा 11

d. धारा 12

 

20. धारा 10(1) के अनुसार मध्यस्थों की संख्या निर्धारित करने का अधिकार किसके पास है?

a. न्यायालय

b. सरकार

c. पक्षकार

d. मध्यस्थ

 

21. मध्यस्थों की संख्या कैसी होनी चाहिए?

a. सम संख्या नहीं होनी चाहिए

b. केवल सम संख्या

c. कोई भी संख्या

d. केवल एक

 

22. यदि पक्षकार मध्यस्थों की संख्या तय नहीं करते, तो क्या होगा?

a. न्यायालय तय करेगा

b. सरकार तय करेगी

c. एकमात्र मध्यस्थ नियुक्त होगा

d. मामला समाप्त होगा

 

23. यदि मध्यस्थों की संख्या सम है, तो—

a. वैध है

b. अमान्य है

c. न्यायालय मान्य करेगा

d. सरकार तय करेगी

 

24. “एकमात्र मध्यस्थ” का प्रयोग कब होगा?

a. जब न्यायालय आदेश दे

b. जब पक्षकार सहमत न हों

c. जब सरकार तय करे

d. जब विवाद छोटा हो

 

25. मध्यस्थों की संख्या निर्धारण में कौन-सा सिद्धांत लागू होता है?

a. पक्षकारों की स्वतंत्रता

b. न्यायालय सर्वोच्चता

c. सरकारी नियंत्रण

d. अनिवार्यता

 

26. धारा 10(2) किस स्थिति में लागू होती है?

a. जब न्यायालय आदेश दे

b. जब सरकार हस्तक्षेप करे

c. जब पक्षकार संख्या तय करने में असफल हों

d. जब विवाद समाप्त हो

 

27. मध्यस्थों की नियुक्ति किस धारा से संबंधित है?

a. धारा 11

b. धारा 10

c. धारा 9

d. धारा 12

 

28. धारा 11(1) के अनुसार मध्यस्थ कौन हो सकता है?

a. केवल भारतीय नागरिक

b. केवल न्यायाधीश

c. किसी भी राष्ट्रीयता का व्यक्ति

d. केवल सरकारी अधिकारी

 

29. मध्यस्थ की नियुक्ति की प्रक्रिया तय करने का अधिकार किसके पास है?

a. न्यायालय

b. सरकार

c. पक्षकार

d. परिषद्

 

30. यदि तीन मध्यस्थ होने हैं, तो उनकी नियुक्ति कैसे होगी?

a. न्यायालय सभी नियुक्त करेगा

b. सरकार नियुक्त करेगी

c. केवल एक पक्षकार नियुक्त करेगा

d. प्रत्येक पक्षकार एक-एक नियुक्त करेगा और वे तीसरे को नियुक्त करेंगे

 

31. तीसरा मध्यस्थ किस रूप में कार्य करता है?

a. सहायक

b. पर्यवेक्षक

c. पीठासीन मध्यस्थ

d. न्यायालय प्रतिनिधि

 

32. यदि कोई पक्षकार 30 दिन के भीतर मध्यस्थ नियुक्त नहीं करता, तो क्या होगा?

a. मामला समाप्त हो जाएगा

b. न्यायालय नियुक्त करेगा

c. माध्यस्थम् संस्था द्वारा नियुक्ति की जाएगी

d. सरकार नियुक्त करेगी

 

33. यदि दो मध्यस्थ तीसरे मध्यस्थ पर सहमत नहीं होते, तो—

a. माध्यस्थम् संस्था नियुक्ति करेगी

b. न्यायालय स्वतः निर्णय करेगा

c. मामला निरस्त होगा

d. पक्षकार पुनः चयन करेंगे

 

34. एकमात्र मध्यस्थ के मामले में, यदि पक्षकार सहमत नहीं होते, तो क्या होगा?

a. न्यायालय निर्णय करेगा

b. सरकार नियुक्त करेगी

c. माध्यस्थम् संस्था नियुक्ति करेगी

d. मामला समाप्त होगा

 

35. “नियुक्ति प्रक्रिया में विफलता” कब मानी जाएगी?

a. जब न्यायालय हस्तक्षेप करे

b. जब पक्षकार या संस्था प्रक्रिया का पालन न करे

c. जब विवाद समाप्त हो

d. जब सरकार आदेश दे

 

36. धारा 11 के अंतर्गत नियुक्ति कौन करता है?

a. केवल न्यायालय

b. केवल सरकार

c. पदाभिहित माध्यस्थम् संस्था

d. केवल मध्यस्थ

 

37. अंतरराष्ट्रीय वाणिज्यिक माध्यस्थम् में नियुक्ति कौन करता है?

a. जिला न्यायालय

b. उच्च न्यायालय

c. उच्चतम न्यायालय द्वारा पदाभिहित संस्था

d. राज्य सरकार

 

38. मध्यस्थ की नियुक्ति से पहले क्या आवश्यक है?

a. न्यायालय की अनुमति

b. सरकारी स्वीकृति

c. निष्पक्षता और स्वतंत्रता सुनिश्चित करना

d. केवल अनुबंध

 

39. अंतरराष्ट्रीय मामलों में तीसरे मध्यस्थ की राष्ट्रीयता कैसी हो सकती है?

a. वही जो पक्षकारों की हो

b. केवल भारतीय

c. पक्षकारों से भिन्न राष्ट्रीयता

d. केवल सरकारी

 

40. नियुक्ति के लिए आवेदन कितने समय में निपटाया जाना चाहिए?

a. 15 दिन

b. 30 दिन

c. 60 दिन

d. 90 दिन

 

41. माध्यस्थम् संस्था क्या निर्धारित कर सकती है?

a. फीस और भुगतान की विधि

b. केवल विवाद

c. केवल मध्यस्थ

d. केवल समय सीमा

 

42. चौथी अनुसूची का संशोधन करने की केंद्रीय सरकार की शक्ति किस धारा से संबंधित है?

a. धारा 9

b. धारा 10

c. धारा 11

d. धारा 11(क)

 

43. धारा 11(क) के अनुसार चौथी अनुसूची में संशोधन करने की शक्ति किसके पास है?

a. सर्वोच्च न्यायालय

b. उच्च न्यायालय

c. केंद्रीय सरकार

d. संसद

 

44. केंद्रीय सरकार चौथी अनुसूची में संशोधन कैसे कर सकती है?

a. राजपत्र में अधिसूचना द्वारा

b. संसद के अधिनियम से

c. न्यायालय के आदेश से

d. प्रशासनिक आदेश से

 

45. संशोधन करने के लिए क्या आवश्यक है?

a. न्यायालय की अनुमति

b. संसद की पूर्व स्वीकृति

c. सरकार का संतोष कि यह आवश्यक या समीचीन है

d. पक्षकारों की सहमति

 

46. अधिसूचना जारी होने के बाद क्या प्रभाव होगा?

a. आंशिक संशोधन

b. कोई प्रभाव नहीं

c. चौथी अनुसूची संशोधित मानी जाएगी

d. न्यायालय निर्णय करेगा

 

47. अधिसूचना की प्रति कहाँ रखी जाएगी?

a. संसद के प्रत्येक सदन के समक्ष

b. मंत्रालय में

c. न्यायालय में

d. सरकारी अभिलेख में

 

48. अधिसूचना को कितने समय तक संसद के समक्ष रखा जाएगा?

a. 15 दिन

b. 30 दिन

c. 60 दिन

d. 90 दिन

 

49. 30 दिन की अवधि कैसे पूरी की जा सकती है?

a. केवल एक सत्र में

b. केवल दो सत्रों में

c. एक या अधिक सत्रों में

d. विशेष सत्र में

 

50. यदि दोनों सदन अधिसूचना को अस्वीकार कर दें, तो—

a. अधिसूचना लागू रहेगी

b. अधिसूचना निरस्त हो जाएगी

c. न्यायालय निर्णय करेगा

d. सरकार पुनः जारी करेगी

 

51. यदि दोनों सदन संशोधन में परिवर्तन करें, तो—

a. मूल अधिसूचना लागू होगी

b. अधिसूचना निरस्त होगी

c. संशोधित रूप में अधिसूचना लागू होगी

d. न्यायालय निर्णय करेगा

 

52. धारा 11(क) किस संशोधन द्वारा जोड़ी गई?

a. 2015 संशोधन

b. 2016 संशोधन (अधिनियम सं० 3)

c. 2019 संशोधन

d. 2020 संशोधन

 

53. “राजपत्र” का इस धारा में क्या महत्व है?

a. केवल सूचना के लिए

b. न्यायालय के लिए

c. अधिसूचना जारी करने का माध्यम

d. केवल रिकॉर्ड के लिए

 

54. आक्षेप के लिए आधार किस धारा से संबंधित है?

a. धारा 9

b. धारा 10

c. धारा 11

d. धारा 12

 

55. धारा 12(1) के अनुसार संभावित मध्यस्थ को क्या करना आवश्यक है?

a. न्यायालय से अनुमति लेना

b. पक्षकारों से अनुबंध करना

c. अपनी स्वतंत्रता और निष्पक्षता से संबंधित परिस्थितियों का प्रकटन करना

d. केवल मौखिक सूचना देना

 

56. मध्यस्थ को किन परिस्थितियों का प्रकटन करना होता है?

a. केवल व्यक्तिगत जानकारी

b. केवल सरकारी संबंध

c. पक्षकारों या विवाद से संबंधित संबंध या हित

d. केवल न्यायालयीन आदेश

 

57. मध्यस्थ की स्वतंत्रता और निष्पक्षता पर संदेह कब उत्पन्न होता है?

a. जब वह न्यायालय में कार्य करे

b. जब वह वरिष्ठ हो

c. जब वह सरकारी अधिकारी हो

d. जब उसका पक्षकार से प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष संबंध हो

 

58. मध्यस्थ को किस बारे में भी प्रकटन करना होता है?

a. कार्य पूरा करने की क्षमता और समय देने की योग्यता

b. केवल व्यक्तिगत जीवन

c. केवल आय के स्रोत

d. केवल न्यायालयीन अनुभव

 

59. प्रकटन किस रूप में किया जाएगा?

a. मौखिक

b. इलेक्ट्रॉनिक

c. लिखित रूप में

d. केवल न्यायालय के समक्ष

 

60. मध्यस्थ को कब तक प्रकटन करना चाहिए?

a. केवल नियुक्ति के समय

b. केवल कार्यवाही के अंत में

c. नियुक्ति के समय और पूरी कार्यवाही के दौरान

d. केवल विवाद शुरू होने पर

 

61. मध्यस्थ पर आक्षेप कब किया जा सकता है?

a. जब उसकी निष्पक्षता पर उचित संदेह हो

b. केवल न्यायालय की अनुमति से

c. किसी भी समय बिना कारण

d. केवल निर्णय के बाद

 

62. निम्न में से कौन आक्षेप का वैध आधार है?

a. मध्यस्थ का अनुभव

b. मध्यस्थ का वेतन

c. पक्षकारों द्वारा निर्धारित अर्हताओं का अभाव

d. मध्यस्थ का निवास

 

63. यदि किसी पक्षकार ने स्वयं मध्यस्थ नियुक्त किया है, तो वह कब आक्षेप कर सकता है?

a. केवल उन कारणों पर जिनकी जानकारी बाद में हुई हो

b. किसी भी समय

c. कभी नहीं

d. केवल न्यायालय में

 

64. प्रकटन किस अनुसूची के अनुसार किया जाएगा?

a. चौथी

b. पाँचवीं

c. छठी

d. सातवीं

 

65. सातवीं अनुसूची का संबंध किससे है?

a. फीस

b. प्रक्रिया

c. अपात्रता के आधार

d. अपील

 

66. यदि मध्यस्थ सातवीं अनुसूची के अंतर्गत आता है, तो—

a. वह नियुक्त हो सकता है

b. केवल न्यायालय की अनुमति से नियुक्त होगा

c. वह अपात्र होगा

d. वह स्वतः अध्यक्ष बनेगा

 

67. क्या पक्षकार सातवीं अनुसूची की अपात्रता को हटा सकते हैं?

a. हाँ, विवाद उत्पन्न होने के बाद लिखित करार द्वारा

b. केवल न्यायालय की अनुमति से

c. नहीं

d. केवल सरकार की अनुमति से

 

68. धारा 13 किससे संबंधित है?

a. आक्षेप करने की प्रक्रिया

b. मध्यस्थ की नियुक्ति

c. पंचाट

d. अपील

 

69. पक्षकार किस पर आक्षेप कर सकते हैं?

a. न्यायालय

b. मध्यस्थ

c. गवाह

d. वकील

 

70. क्या पक्षकार आक्षेप की प्रक्रिया तय कर सकते हैं?

a. नहीं

b. हाँ

c. केवल न्यायालय

d. केवल सरकार

 

71. यदि पक्षकारों में करार नहीं है तो—

a. कोई आक्षेप नहीं

b. न्यायालय तय करेगा

c. अधिनियम की प्रक्रिया लागू होगी

d. मध्यस्थ तय करेगा

 

72. आक्षेप करने की समय सीमा क्या है?

a. 7 दिन

b. 10 दिन

c. 30 दिन

d. 15 दिन

 

73. आक्षेप किस रूप में किया जाएगा?

a. मौखिक

b. लिखित

c. फोन से

d. केवल ईमेल से

 

74. आक्षेप किसे भेजा जाता है?

a. न्यायालय

b. मध्यस्थ

c. सरकार

d. पुलिस

 

75. यदि मध्यस्थ स्वयं हट जाए तो—

a. कार्यवाही समाप्त

b. नया मध्यस्थ नियुक्त होगा

c. आक्षेप निरर्थक

d. मामला समाप्त

 

76. यदि दूसरा पक्ष सहमत हो जाए तो—

a. आक्षेप समाप्त

b. न्यायालय जाएगा

c. मामला बंद

d. मध्यस्थ हट जाएगा

 

77. यदि आक्षेप पर सहमति न हो तो निर्णय कौन करेगा?

a. न्यायालय

b. मध्यस्थ स्वयं

c. सरकार

d. पुलिस

 

78. यदि आक्षेप असफल हो जाए तो—

a. कार्यवाही जारी रहेगी

b. नया मामला

c. कार्यवाही समाप्त

d. न्यायालय जाएगा

 

79. पंचाट के बाद आक्षेप करने वाला क्या कर सकता है?

a. कुछ नहीं

b. अपील

c. धारा 34 के तहत आवेदन

d. पुनः आक्षेप

 

80. धारा 34 के अंतर्गत क्या किया जाता है?

a. दंड

b. जमानत

c. पंचाट निरस्त करने का आवेदन

d. अपील

 

81. यदि पंचाट निरस्त हो जाए तो—

a. मामला समाप्त

b. न्यायालय फीस तय करेगा

c. नया पंचाट

d. अपील

 

82. आक्षेप का आधार क्या हो सकता है?

a. पक्षपात

b. हितों का टकराव

c. निष्पक्षता की कमी

d. उपर्युक्त सभी

 

83. धारा 13 में कौन-सा शब्द महत्वपूर्ण है?

a. दंड

b. आक्षेप

c. अपील

d. जमानत

 

84. धारा 14 किससे संबंधित है?

a. मध्यस्थ की नियुक्ति

b. कार्य करने में असफलता या असंभवता

c. पंचाट

d. अपील

 

85. मध्यस्थ का आदेश कब समाप्त हो जाता है?

a. जब वह कार्य पूर्ण कर ले

b. जब वह असफल हो जाए

c. जब पक्षकार चाहें

d. उपर्युक्त सभी

 

86. यदि मध्यस्थ अनावश्यक विलंब करता है तो—

a. कोई प्रभाव नहीं

b. आदेश समाप्त हो सकता है

c. दंड होगा

d. अपील होगी

 

87. आदेश समाप्त होने पर क्या होगा?

a. मामला समाप्त

b. नया मध्यस्थ नियुक्त होगा

c. अपील होगी

d. दंड होगा

 

88. यदि विवाद हो कि मध्यस्थ असफल है या नहीं—

a. मध्यस्थ तय करेगा

b. न्यायालय निर्णय करेगा

c. पक्षकार तय करेंगे

d. सरकार तय करेगी

 

89. धारा 15 किससे संबंधित है?

a. मध्यस्थ की नियुक्ति

b. आदेश की समाप्ति और मध्यस्थ का प्रतिस्थापन

c. पंचाट

d. अपील

 

90. धारा 15 का संबंध किन धाराओं से है?

a. धारा 10

b. धारा 12

c. धारा 13 और 14

d. धारा 34

 

91. मध्यस्थ का आदेश कब समाप्त होता है?

a. जब वह हट जाता है

b. जब पक्षकार सहमत हों

c. दोनों स्थितियों में

d. केवल न्यायालय आदेश से

 

92. मध्यस्थ बदलने पर क्या प्रक्रिया रुकती है?

a. हाँ

b. नहीं

c. न्यायालय तय करेगा

d. पक्षकार तय करेंगे

 

93. यदि मध्यस्थ हट जाता है तो—

a. मामला समाप्त

b. दंड होगा

c. अपील होगी

d. नया मध्यस्थ नियुक्त होगा

 

94. भाग I अध्याय 4 का विषय क्या है?

a. माध्यस्थम् करार

b. न्यायालय द्वारा माध्यस्थम् के लिए पक्षकारों को निर्दिष्ट करना

c. माध्यस्थम् कार्यवाहियों का संचालन

d. माध्यस्थम् अधिकरणों की अधिकारिता

 

95. पंचाट के बाद पक्षकार क्या कर सकता है?

a. कुछ नहीं

b. अपील

c. पुनः आक्षेप

d. धारा 34 के तहत आवेदन

 

96. धारा 15 किससे संबंधित है?

a. मध्यस्थ की नियुक्ति

b. आदेश की समाप्ति और मध्यस्थ का प्रतिस्थापन

c. पंचाट

d. अपील

 

97. धारा 16 किससे संबंधित है?

a. मध्यस्थ की नियुक्ति

b. आदेश की समाप्ति और मध्यस्थ का प्रतिस्थापन

c. माध्यस्थम् अधिकरण की अपनी अधिकारिता के बारे में विनिर्णय करने की सक्षमता

d. अपील

 

98. धारा 16(1) के अनुसार माध्यस्थम् अधिकरण किस बारे में निर्णय कर सकता है?

a. केवल दंड

b. केवल लाइसेंस

c. केवल नियुक्ति

d. अपनी अधिकारिता

 

99. धारा 16(1)(क) के अनुसार माध्यस्थम् खंड को कैसे माना जाएगा?

a. संविदा से स्वतंत्र करार

b. संविदा का भाग मात्र

c. न्यायालय का आदेश

d. शून्य करार

 

100. धारा 16(2) के अनुसार अधिकारिता पर आपत्ति कब नहीं की जा सकती?

a. कार्यवाही से पहले

b. प्रतिरक्षा कथन के बाद

c. सुनवाई के दौरान

d. निर्णय के बाद

 

101. धारा 16(3) के अनुसार प्राधिकरण से अधिक जाने की आपत्ति कब की जाएगी?

a. अंत में

b. कभी भी

c. यथाशीघ्र कार्यवाही के दौरान

d. केवल आदेश से

 

102. धारा 16(6) के अनुसार माध्यस्थम् पंचाट के विरुद्ध उपाय क्या है?

a. अपील

b. पुनर्विचार

c. पुनः सुनवाई

d. धारा 34 के तहत आवेदन

 

103. धारा 17 किससे संबंधित है?

a. माध्यस्थम् अधिकरण द्वारा आदिष्ट अंतरिम उपाय

b. आदेश की समाप्ति और मध्यस्थ का प्रतिस्थापन

c. पंचाट

d. अपील

 

104. धारा 17 के अंतर्गत आवेदन कौन कर सकता है?

a. केवल न्यायालय

b. कोई भी व्यक्ति

c. कोई पक्षकार

d. केवल सरकार

 

105. धारा 17 के अंतर्गत आवेदन कब किया जा सकता है?

a. award के बाद

b. अपील के दौरान

c. केवल कार्यवाही से पहले

d. माध्यस्थम् कार्यवाही के दौरान

 

106. निम्न में से कौन सा धारा 17(1)(i) के अंतर्गत आता है?

a. संपत्ति का निरीक्षण

b. संरक्षक की नियुक्ति

c. रिसीवर की नियुक्ति

d. रकम की सुरक्षा

 

107. संरक्षक किसके लिए नियुक्त किया जा सकता है?

a. किसी गवाह के लिए

b. केवल नाबालिग के लिए

c. अवयस्क या विकृत चित्त व्यक्ति के लिए

d. केवल पक्षकार के लिए

 

108. निम्न में से कौन सा धारा 17(1)(ii)(क) के अंतर्गत है?

a. रकम की प्रतिभूति

b. माल का परिरक्षण/विक्रय

c. संपत्ति का निरीक्षण

d. रिसीवर नियुक्ति

 

109. धारा 17 के अनुसार विवादित रकम के संबंध में क्या किया जा सकता है?

a. जब्त किया जा सकता है

b. प्रतिभूत (secure) किया जा सकता है

c. नष्ट किया जा सकता है

d. सरकार को दिया जा सकता है

 

110. धारा 17(1)(ii)(ग) के अनुसार अधिकरण क्या आदेश दे सकता है?

a. केवल संपत्ति का विक्रय

b. केवल जुर्माना लगाना

c. केवल कब्जा देना

d. संपत्ति का निरीक्षण, परिरक्षण या निरोध

 

111. निम्न में से कौन सा धारा 17(1)(ii)(ग) के अंतर्गत विशेष रूप से शामिल है?

a. गिरफ्तारी

b. भूमि/भवन में प्रवेश की अनुमति

c. कर वसूली

d. सजा देना

 

112. धारा 17 के तहत नमूने लेने या परीक्षण करने की अनुमति किस उद्देश्य से दी जाती है?

a. दंड देने के लिए

b. कर निर्धारण के लिए

c. साक्ष्य या जानकारी प्राप्त करने के लिए

d. संपत्ति बेचने के लिए

 

113. धारा 17(1)(ii)(घ) के अंतर्गत क्या शामिल है?

a. अंतरिम व्यादेश (injunction) या रिसीवर नियुक्ति

b. गिरफ्तारी

c. कर वसूली

d. अपील

 

114. धारा 17 के अंतर्गत अधिकरण की शक्तियाँ किसके समान हैं?

a. कार्यपालिका

b. न्यायालय

c. पुलिस

d. पंचायत

 

115. धारा 17(2) के अनुसार अधिकरण का आदेश किसके समान माना जाएगा?

a. सरकारी आदेश

b. पुलिस आदेश

c. न्यायालय का आदेश

d. निजी समझौता

 

116. धारा 17 के आदेश का प्रवर्तन किसके अधीन होगा?

a. बी एन एस

b. बी एस ए

c. बी एन एस एस

d. सिविल प्रक्रिया संहिता, 1908

 

117. निम्न में से कौन सा कथन सही है?

a. धारा 17 के आदेश लागू नहीं होते

b. धारा 17 के आदेश केवल सलाहात्मक हैं

c. धारा 17 के आदेश न्यायालय के आदेश की तरह प्रवर्तनीय हैं

d. धारा 17 केवल अपील से संबंधित है

 

118. धारा 17 के आदेश किसके अधीन रहते हैं?

a. धारा 9

b. धारा 34

c. धारा 37

d. धारा 36

 

119. भाग I अध्याय 5 का विषय क्या है?

a. माध्यस्थम् कार्यवाहियों का संचालन

b. न्यायालय द्वारा माध्यस्थम् के लिए पक्षकारों को निर्दिष्ट करना

c. माध्यस्थम् करार

d. मध्यस्थों की संख्या

 

120. धारा 18 किससे संबंधित है?

a. पक्षकारों से समान बर्ताव

b. आदेश की समाप्ति और मध्यस्थ का प्रतिस्थापन

c. पंचाट

d. माध्यस्थम् का स्थान

 

121. धारा 18 के अनुसार पक्षकारों के साथ कैसा व्यवहार किया जाएगा?

a. भेदभावपूर्ण

b. समान

c. न्यायालय के विवेक से

d. एक पक्ष के पक्ष में

 

122. प्रत्येक पक्षकार को क्या दिया जाएगा?

a. सीमित अवसर

b. कोई अवसर नहीं

c. अपना मामला प्रस्तुत करने का पूर्ण अवसर

d. केवल लिखित अवसर

 

123. धारा 19 किससे संबंधित है?

a. माध्यस्थम् अधिकरण द्वारा आदिष्ट अंतरिम उपाय

b. अपील

c. माध्यस्थम् का स्थान

d. प्रक्रिया के नियमों का अवधारण

 

124. धारा 19(1) के अनुसार माध्यस्थम् अधिकरण किनसे आबद्ध नहीं होता है?

a. भारतीय दंड संहिता

b. सिविल प्रक्रिया संहिता, 1908 और भारतीय साक्ष्य अधिनियम

c. संविधान

d. अनुबंध अधिनियम

 

125. धारा 19(2) के अनुसार प्रक्रिया निर्धारित करने का अधिकार किसके पास है?

a. केवल न्यायालय

b. केवल अधिकरण

c. पक्षकार

d. सरकार

 

126. यदि पक्षकारों के बीच प्रक्रिया पर कोई करार नहीं है, तो क्या होगा?

a. अधिकरण अपनी उचित समझ से प्रक्रिया अपनाएगा

b. न्यायालय प्रक्रिया तय करेगा

c. कार्यवाही समाप्त हो जाएगी

d. केवल साक्ष्य अधिनियम लागू होगा

 

127. धारा 19(3) किससे संबंधित है?

a. अपील

b. करार की अनुपस्थिति में प्रक्रिया

c. दंड

d. साक्ष्य

 

128. धारा 19(4) के अनुसार अधिकरण क्या निर्धारित कर सकता है?

a. केवल दंड

b. केवल गवाह

c. साक्ष्य की ग्राह्यता, सुसंगता, तात्विकता और महत्व

d. केवल अपील

 

129. धारा 19 के अंतर्गत साक्ष्य के संबंध में कौन निर्णय लेता है?

a. न्यायालय

b. पुलिस

c. माध्यस्थम् अधिकरण

d. पक्षकार

 

130. कथन (A): अधिकरण सिविल प्रक्रिया संहिता से बाध्य नहीं है।

 कारण (R): अधिकरण को लचीली प्रक्रिया अपनाने की स्वतंत्रता है।

a. दोनों सही हैं और कारण सही व्याख्या है

b. दोनों सही हैं पर कारण व्याख्या नहीं है

c. कथन सही, कारण गलत

d. कथन गलत, कारण सही

 

131. धारा 20 किससे संबंधित है?

a. माध्यस्थम् अधिकरण द्वारा आदिष्ट अंतरिम उपाय

b. प्रक्रिया के नियमों का अवधारण

c. माध्यस्थम् का स्थान

d. अपील

 

132. धारा 20(1) के अनुसार माध्यस्थम् के स्थान का निर्धारण कौन कर सकता है?

a. न्यायालय

b. सरकार

c. पक्षकार

d. पुलिस

 

133. यदि पक्षकार स्थान के संबंध में कोई करार नहीं करते हैं, तो स्थान का निर्धारण कौन करेगा?

a. न्यायालय

b. सरकार

c. पुलिस

d. माध्यस्थम् अधिकरण

 

134. धारा 20(2) के अनुसार स्थान निर्धारण करते समय अधिकरण किन बातों का ध्यान रखता है?

a. केवल कानून

b. केवल न्यायालय की राय

c. मामले की परिस्थितियाँ और पक्षकारों की सुविधा

d. केवल दूरी

 

135. निम्न में से कौन सा कथन सही है?

a. केवल न्यायालय ही स्थान निर्धारित कर सकता है

b. पक्षकारों की कोई भूमिका नहीं है

c. स्थान हमेशा राजधानी में होगा

d. पक्षकार स्वतंत्र हैं स्थान निर्धारित करने के लिए

 

136. धारा 20(3) के अनुसार अधिकरण क्या कर सकता है?

a. केवल एक ही स्थान पर कार्यवाही करेगा

b. विभिन्न स्थानों पर बैठक कर सकता है

c. केवल न्यायालय में बैठेगा

d. कार्यवाही समाप्त कर देगा

 

137. धारा 20(3) के अनुसार अधिकरण किन उद्देश्यों के लिए अलग स्थान पर बैठक कर सकता है?

a. केवल निर्णय लिखने के लिए

b. केवल अपील सुनने के लिए

c. परामर्श, साक्षियों/विशेषज्ञों को सुनने या निरीक्षण के लिए

d. केवल आदेश पारित करने के लिए

 

138. धारा 21 किससे संबंधित है?

a. माध्यस्थम् अधिकरण द्वारा आदिष्ट अंतरिम उपाय

b. प्रक्रिया के नियमों का अवधारण

c. माध्यस्थम् का स्थान

d. माध्यस्थम् कार्यवाहियों का प्रारम्भ

 

139. धारा 21 के अनुसार माध्यस्थम् कार्यवाहियां कब प्रारम्भ मानी जाती हैं?

a. जब अधिकरण गठित होता है

b. जब आवेदन न्यायालय में दिया जाता है

c. जब प्रत्यर्थी को विवाद को माध्यस्थम् को भेजने का अनुरोध प्राप्त होता है

d. जब निर्णय दिया जाता है

 

140. धारा 22 किससे संबंधित है?

a. माध्यस्थम् अधिकरण द्वारा आदिष्ट अंतरिम उपाय

b. प्रक्रिया के नियमों का अवधारण

c. भाषा

d. माध्यस्थम् कार्यवाहियों का प्रारम्भ

 

141. धारा 22(1) के अनुसार भाषा का निर्धारण कौन कर सकता है?

a. न्यायालय

b. सरकार

c. पक्षकार

d. पुलिस

 

142. यदि पक्षकार भाषा पर कोई करार नहीं करते हैं, तो भाषा का निर्धारण कौन करेगा?

a. माध्यस्थम् अधिकरण

b. सरकार

c. न्यायालय

d. वकील

 

143. धारा 22(3) के अनुसार भाषा का प्रयोग किन पर लागू होता है?

a. केवल लिखित कथन

b. केवल सुनवाई

c. केवल निर्णय

d. लिखित कथन, सुनवाई और निर्णय/संसूचना सभी पर