
पुलिस अधिनियम, 1861
UP POLICE ACT, 1861
1. पुलिस अधिनियम, 1861 को कब अनुमति प्राप्त हुई थी
a. 22 मार्च, 1861
b. 05 मार्च, 1861 को
c. 11 मार्च, 1861 में
d. 15 मार्च, 1861 को
2. पुलिस अधिनियम, 1861 पारित करने का प्रतिवेदन किसके द्वारा किया गया था-
a. वायसराय द्वारा
b. गवर्नर जनरल द्वारा
c. पुलिस आयोग, 1860 द्वारा
d. लार्ड विलियम बैंटिंग द्वारा
3. पुलिस अधिनियम, 1861 में संशोधन करने की शक्ति किसमें निहित है-
a. केन्द्र सरकार में
b. राज्य सरकार में
c. a & b दोनों सरकारों में
d. उपर्युक्त कोई नहीं
4. पुलिस प्रशासन निम्नलिखित में से किस सूची का विषय है-
a. समवर्ती सूची
b. राज्य सूची
c. संघ सूची
d. उपर्युक्त सूची
5. पुलिस अधिनियम, 1861 के अतिरिक्त, अन्य पुलिस अधिनियम है-
a. पुलिस अधिनियम, 1888
b. पुलिस अधिनियम, 1949
c. उपरोक्त दोनों
d. उपरोक्त में से कोई नहीं
6. पुलिस अधिनियम की उद्देशिका के अनुसार पुलिस का पुनर्गठन क्यों आवश्यक समझा गया?
a. पुलिस कर्मियों की संख्या बढ़ाने हेतु
b. अपराधों को निवारित करने तथा उनका पता लगाने में दक्ष बनाने हेतु
c. पुलिस के प्रशासनिक खर्च को घटाने हेतु
d. पुलिस को न्यायिक शक्ति देने हेतु
7. पुलिस अधिनियम की उद्देशिका के अनुसार अधिनियम का मुख्य उद्देश्य क्या है?
a. पुलिस को राजनीतिक नियंत्रण में लाना
b. अपराधों की जाँच और निवारण हेतु पुलिस को दक्ष बनाना
c. पुलिस को न्यायिक कार्य में सम्मिलित करना
d. पुलिस के अधिकारों को सीमित करना
8. पुलिस अधिनियम, 1861 के अंतर्गत निर्वचन खंड किस धारा में दिया गया है?
a. धारा 1
b. धारा 2
c. धारा 3
d. धारा 4
9. ‘जिले का मजिस्ट्रेट’ किसे कहा गया है?
a. पुलिस अधीक्षक को
b. वह अधिकारी जो न्यायिक शक्तियाँ प्रयोग करता है
c. वह मुख्य अधिकारी जिस पर जिले के कार्यपालिक प्रशासन का भार है
d. उपमंडल अधिकारी को
10. पुलिस अधिनियम में मजिस्ट्रेट शब्द के अंतर्गत कौन-कौन आते हैं?
a. मजिस्ट्रेट की सब या किन्हीं शक्तियों का प्रयोग करने वाले साधारण पुलिस जिले के सब व्यक्ति आते हैं
b. वह अधिकारी जो न्यायिक शक्तियाँ प्रयोग करता है
c. वह मुख्य अधिकारी जिस पर जिले के कार्यपालिक प्रशासन का भार है
d. उपमंडल अधिकारी को
11. पुलिस अधिनियम में ‘पुलिस’ शब्द के अंतर्गत कौन-कौन आते हैं?
a. केवल वरिष्ठ अधिकारी
b. केवल सशस्त्र बल
c. वे सभी व्यक्ति जो इस अधिनियम के अधीन भर्ती किए गए हैं
d. केवल आरक्षक
12. ‘साधारण पुलिस जिला’ में क्या सम्मिलित है?
a. केवल राज्य की राजधानी
b. केवल ग्रामीण क्षेत्र
c. कोई भी प्रेसिडेन्सी, राज्य या स्थान जहाँ यह अधिनियम प्रभावी है
d. केवल महानगर क्षेत्र
13. जिला अधीक्षक" और "जिला पुलिस अधीक्षक शब्द के अंतर्गत कौन सम्मिलित हैं?
a. केवल नियुक्त जिला अधीक्षक राज्य सरकार के साधारण अथवा विशेष आदेश द्वारा नियुक्त किया गया है
b. अपर जिला अधीक्षक अथवा संयुक्त जिला अधीक्षक अथवा अन्य व्यक्ति आता है जिसे किसी जिले में जिला पुलिस अधीक्षक के सब कर्तव्यों के पालन करने के लिए अधिनियम के अधीन राज्य सरकार के साधारण अथवा विशेष आदेश द्वारा नियुक्त किया गया है
c. केवल उपनिरीक्षक राज्य सरकार के साधारण अथवा विशेष आदेश द्वारा नियुक्त किया गया है
d. केवल मजिस्ट्रेट राज्य सरकार के साधारण अथवा विशेष आदेश द्वारा नियुक्त किया गया है
14. ‘सम्पत्ति’ शब्द के अंतर्गत क्या आता है?
a. केवल अचल सम्पत्ति
b. केवल भूमि
c. कोई भी जंगम सम्पत्ति, धन या मूल्यवान प्रतिभूति
d. केवल सरकारी सम्पत्ति
15. पद" नागरिक उड्डयन कार्मिक कब जोड़ा गया?
a. 2021
b. 2005
c. 2010
d. 2001
16. “पद — नागरिक उड्डयन कार्मिक” किससे निर्देशित है?
a. केवल उन विमान परिचालन कर्मियों से।
b. नागरिक उड्डयन निदेशालय, उत्तर प्रदेश के अनुरक्षण, सुरक्षा और सामान्य प्रशासन विंग में तैनात उन अधिकारियों एवं कर्मचारियों से, जिन्हें राज्य सरकार अधिसूचना द्वारा इस निमित्त विनिर्दिष्ट करे।
c. सिर्फ सुरक्षा गार्डों से।
d. किसी भी विभाग के राज्य-सरकारी कर्मचारियों से।
17. कौन-सा व्यक्ति “नागरिक उड्डयन कार्मिक” माना जाएगा?
a. केवल वे जिन्हें अधिनियम लागू होने से पहले तैनात किया गया हो।
b. वे अधिकारी/कर्मचारी जिन्हें राज्य सरकार अधिसूचना द्वारा विनिर्दिष्ट किया गया हो तथा प्रारम्भ के पश्चात् भी तैनात किए गए हों।
c. केवल वे जिनका विमान परिचालन से संबंध हो।
d. सिर्फ तैनाती के दिनांक से पहले वाले कर्मी।
18. ‘व्यक्ति’ शब्द के अंतर्गत क्या सम्मिलित है?
a. केवल मानव
b. केवल सरकारी कर्मचारी
c. कम्पनी या निगम भी
d. केवल भारतीय नागरिक
19. ‘मास’ शब्द से क्या अभिप्रेत है?
a. चंद्र मास
b. वित्तीय मास
c. कलेण्डर मास
d. सरकारी मास
20. ‘ढोर’ शब्द के अंतर्गत निम्नलिखित में से कौन सम्मिलित है?
a. हाथी
b. ऊँट
c. घोड़ा
d. उपर्युक्त सभी
21. ‘ढोर’ शब्द के अंतर्गत निम्नलिखित में से कौन सम्मिलित है?
a. गधे, खच्चर
b. भेड़, बकरी
c. सूअर
d. उपर्युक्त सभी
22. ‘ढोर’ शब्द के अंतर्गत निम्नलिखित में से कौन सम्मिलित नहीं है?
a. सींगों वाले ढोर
b. ऊँट
c. कुत्ता
d. घोड़ा
23. पुलिस बल की अधीनस्थ पंक्तियों के प्रति निर्देश किसके लिए माने जाते हैं?
a. सभी अधिकारियों के लिए
b. उपअधीक्षक की पंक्ति के नीचे वाले सदस्यों के लिए
c. केवल निरीक्षकों के लिए
d. केवल हेड कॉन्स्टेबल के लिए
24. बल का गठन, किस धारा से सम्बंधित है?
a. धारा 2
b. धारा 3
c. धारा 4
d. धारा 5
25. धारा 2 के अनुसार "पुलिस बल" किसके अधीन होता है?
a. केन्द्र सरकार के अधीन
b. राज्य सरकार के अधीन
c. जिला मजिस्ट्रेट के अधीन
d. गृह मंत्रालय के अधीन
26. इस अधिनियम के प्रयोजनार्थ राज्य सरकार के अधीन समस्त पुलिस स्थापन को किस रूप में समझा जाएगा?
a. अर्द्धसैनिक बल
b. सुरक्षा बल
c. पुलिस बल
d. प्रशासनिक दल
27. धारा 2 के अनुसार पुलिस बल की भर्ती कैसे की जाएगी?
a. परम्परागत रूप से
b. रीतितः अर्थात् विधि-सम्मत ढंग से
c. किसी भी निजी संस्था द्वारा
d. जनपद स्तर की समिति द्वारा
28. पुलिस बल की संरचना किसके आदेश से निर्धारित होगी?
a. राष्ट्रपति के आदेश से
b. मुख्यमंत्री के आदेश से
c. राज्य सरकार के आदेश से
d. पुलिस महानिदेशक के आदेश से
29. धारा 2 के अनुसार पुलिस बल किन-किन से मिलकर बनेगा?
a. केवल अधिकारियों से
b. केवल आरक्षकों से
c. अधिकारियों और पुलिसजन दोनों से
d. केवल उपनिरीक्षकों से
30. धारा 2 की उपधारा के अनुसार अधीनस्थ पंक्ति के सदस्यों के वेतन व सेवा शर्तें कौन निर्धारित करेगा?
a. पुलिस अधीक्षक
b. राज्य सरकार
c. केन्द्र सरकार
d. जिला मजिस्ट्रेट
31. धारा 2 के अनुसार राज्य सरकार पुलिस बल के गठन संबंधी आदेश कब जारी कर सकती है?
a. केवल अधिनियम के प्रारम्भ में
b. समय-समय पर आवश्यकता अनुसार
c. केवल विधानसभा की अनुमति से
d. केवल पाँच वर्ष के अंतराल पर
32. पुलिस अधिनियम, 1861 की धारा 2ए निम्नलिखित में से किससे सम्बन्धित है-
a. नागरिक उड्डयन कर्मी से
b. सैन्य प्रशासन से
c. उपर्युक्त दोनों से
d. उपर्युक्त कोई नहीं
33. पुलिस अधिनियम, 1861 के अन्तर्गत नागरिक उड्डयन कर्मियों का प्रशासन किसमें निहित होगा –
a. राज्य शासन में
b. महानिदेशक नागरिक उड्डयन
c. नागरिक मंत्रालय में
d. सभी में
34. पुलिस अधिनियम, 1861 के अन्तर्गत नागरिक उड्डयन कर्मी का कर्तव्य है कि वह –
a. लखनऊ हवाई अड्डे की सुरक्षा करे
b. वायुयान का अनुरक्षण करे
c. लखनऊ हवाई अड्डे सहित अन्य सभी निर्दिष्ट हवाई अड्डों की सुरक्षा करे
d. उपर्युक्त सभी
35. ऐसे दिनाँक को जिसे राज्य सरकार अधिसूचना द्वारा नियत करेगी, उस दिनाँक के ठीक पूर्व जो समस्त “नागरिक उड्डयन कार्मिक” थे — वे इस अधिनियम के प्रयोजनार्थ क्या होंगे?
a. उन्हें स्वतः अन्य विभाग में भेजा जाएगा।
b. वे पुलिस बल के सदस्य बन जायेंगे और धारा 8-क के उपबन्धों के अनुसार औपचारिक रूप से भर्ती होंगे।
c. उन्हें मात्र निगरानी कर्मी बनाया जाएगा।
d. उन्हें निजी सेवाएँ दी जाएँगी।
36. धारा 2ए के अंतर्गत उस दिनाँक के ठीक पूर्व तैनात व्यक्ति को अगर नहीं बनना हो “पुलिस बल” का सदस्य, तो उसे क्या करना होगा?
a. किसी नोटिस की आवश्यकता नहीं।
b. महानिदेशक, नागरिक उड्डयन, उत्तर प्रदेश को उस दिनाँक से 30 दिन की अवधि के भीतर लिखित सूचन देना होगा।
c. तत्काल अस्थायी सेवा से हट जाना होगा।
d. उसे सेवा-अपवाद के लिए आवेदन करना होगा।
37. धारा 2ए के अंतर्गत अगर नोटिस दे दिया गया हो कि वह “पुलिस बल” का सदस्य नहीं बनेगा, तो उस व्यक्ति की क्या स्थिति होगी?
a. उसकी सेवाएँ जारी रहेंगी।
b. वह उसी पद पर रह सकता है।
c. उसकी उस पद पर तैनाती समाप्त हो जाएगी और उसे तीन माह के वेतन के बराबर प्रतिपूर्ति दी जाएगी।
d. उसे अन्य विभाग में स्थानांतरित किया जाएगा।
38. “नागरिक उड्डयन कार्मिकों” को देय वेतन, भत्ते और सेवा-शर्तें किसके अनुसार होंगी?
a. वे स्वयं निर्धारित कर सकते हैं।
b. राज्य सरकार द्वारा बनाए गए नियमों के अनुसार होंगी।
c. अन्य विभागों के अनुरूप होंगी।
d. कोई नियम लागू नहीं होगा।
39. “नागरिक उड्डयन कार्मिक” किस प्रकार के कर्तव्यों का निर्वहन करेंगे?
a. केवल विमान परिचालन कार्य।
b. राज्य सरकार, या उसके द्वारा किराये पर लिये गये वायुयान के अनुरक्षण, विशेष-अथवा सामान्य आदेश द्वारा विनिर्दिष्ट हवाई अड्डे की सुरक्षा तथा उनसे संबंधित अन्य आनुषंगिक कर्तव्यों का।
c. केवल प्रशासनिक कार्य।
d. केवल तकनीकी अनुरक्षण कार्य।
40. राज्य सरकार में अधीक्षण निहित होगा, किस धारा से सम्बंधित हैं?
a. धारा 2
b. धारा 3
c. धारा 4
d. धारा 5
41. साधारण पुलिस जिले में पुलिस का अधीक्षण किसमें निहित होगा?
a. पुलिस अधीक्षक में
b. जिला मजिस्ट्रेट में
c. राज्य सरकार में
d. केंद्रीय सरकार में
42. धारा 3 के अनुसार, पुलिस पर नियंत्रण या निर्देशन करने का अधिकार किसे नहीं है?
a. राज्य सरकार को
b.किसी व्यक्ति, अधिकारी या न्यायालय को, जब तक राज्य सरकार अधिकृत न करे
c. पुलिस महानिदेशक को
d. जिला मजिस्ट्रेट को
43. पुलिस महानिदेशक एवं उप महानिरीक्षक और सहायक महानिरीक्षक, आदि, किस धारा से सम्बंधित हैं?
a. धारा 4
b. धारा 5
c. धारा 6
d. धारा 7
44. साधारण पुलिस जिले में सर्वत्र पुलिस का प्रशासन किसमें निहित होगा?
a. पुलिस अधीक्षक में
b. पुलिस महानिदेशक एवं महानिरीक्षक और ऐसे महानिरीक्षक], उप-[पुलिस महानिदेशक एवं महानिरीक्षक और ऐसे महानिरीक्षक और सहायक [पुलिस महानिदेशक एवं महानिरीक्षक और ऐसे महानिरीक्षक)
c. जिला मजिस्ट्रेट में
d. राज्यपाल में
45. धारा 4 के अनुसार, जिले के मजिस्ट्रेट की स्थानीय अधिकारिता में सर्वत्र पुलिस का प्रशासन किसके अधीन होता है?
a. मुख्यमंत्री
b. जिला मजिस्ट्रेट
c. पुलिस महानिरीक्षक
d. एक जिला अधीक्षक और ऐसे अपर जिला अधीक्षकों, संयुक्त जिला अधीक्षकों और सहायक जिला अधीक्षकों में जिन्हें राज्य सरकार आवश्यक समझे
46. पुलिस महानिदेशक एवं महानिरीक्षक की शक्तियां और शक्तियों का प्रयोग, किस धारा से सम्बंधित हैं?
a. धारा 4
b. धारा 5
c. धारा 6
d. धारा 7
47. धारा 5 के अनुसार, साधारण पुलिस जिले में पुलिस महानिदेशक एवं महानिरीक्षक को किन शक्तियों का अधिकार होता है?
a. केवल पुलिस संबंधी शक्तियाँ
b. केवल न्यायिक शक्तियाँ
c. मजिस्ट्रेट की सम्पूर्ण शक्तियाँ
d.राज्य सरकार की शक्तियाँ
48. पुलिस महानिदेशक एवं महानिरीक्षक अपनी शक्तियों का प्रयोग किसके अधीन करता है?
a. राष्ट्रपति के अधीन
b. राज्यपाल के अधीन
c. राज्य सरकार द्वारा अधिरोपित मर्यादाओं के अधीन
d. जिला मजिस्ट्रेट के अधीन
49. अवर अधिकारियों की नियुक्ति और पदच्युति इत्यादि, किस धारा से सम्बंधित हैं?
a. धारा 4
b. धारा 5
c. धारा 6
d. धारा 7
50. धारा 7 के अनुसार, किसी अवर अधिकारी को पदच्युत, निलम्बित या अवनत करने का अधिकार किसके पास है?
a. राज्य सरकार
b. पुलिस महानिदेशक एवं महानिरीक्षक, उप-पुलिस महानिदेशक एवं महानिरीक्षक, सहायक [पुलिस महानिदेशक एवं महानिरीक्षक और जिला अधीक्षकगण
c. जिला मजिस्ट्रेट
d. केंद्रीय गृह मंत्रालय
51. किस आधार पर अवर अधिकारी को पदच्युत, निलम्बित या अवनत किया जा सकता है?
a. कार्य में शिथिलता या उपेक्षावान होना
b. पद के लिए अयोग्य होना
c. अपने कर्तव्य का अनवधानता से पालन करना
d. उपरोक्त सभी
52. धारा 7 के अनुसार, किस नियम या प्रावधान के अधीन अवर अधिकारियों को दंडित किया जा सकता है?
a. संविधान का अनुच्छेद 311
b. राज्य सरकार द्वारा समय-समय पर बनाए गए नियम
c. दोनों A और B
d. केवल पुलिस अधिनियम, 1861
53. धारा 7 के अंतर्गत, अवर अधिकारियों को दिए जाने वाले दण्डों में कौन-सा विकल्प शामिल है?
a. एक मास के वेतन से अधिक जुर्माना
b. पंद्रह दिनों तक क्वार्टर परिरोध, अतिरिक्त पहरा या अतिश्रम
c. सदाचरण वेतन से वंचित करना
d. उपरोक्त सभी
54. धारा 7 के अंतर्गत, अवर अधिकारियों को दिए जाने वाले दण्डों में कौन-सा विकल्प शामिल है?
a. सदाचरण वेतन से वंचित करना
b. विशिष्ट या विशेष उपलब्धि के किसी पद से हटाना
c.वार्षिक वेतन वृद्धि या पदोन्नति का रोकना जिसमे दक्षता अवरोध पर रोकना सम्मिलित है
d. उपरोक्त सभी
55. धारा 7 के अनुसार, “स्वकार्येण अपने कर्तव्य के निर्वहन के लिए स्वतः को अयोग्य कर लेना” किस प्रकार का आधार है?
a. प्रमोशन का आधार
b. दंड का आधार
c. प्रशिक्षण का आधार
d. अवकाश का आधार
56. अवर अधिकारी पर दण्ड लगाने के लिए कितने प्रकार के दण्ड धारा 7 में निर्दिष्ट हैं?
a. 2
b. 3
c. 4
d. 5
57. पुलिस अधिकारियों को प्रमाणपत्र, किस धारा से सम्बंधित हैं?
a. धारा 10
b. धारा 9
c. धारा 8
d. धारा 7
58. धारा 8 के अनुसार, प्रत्येक पुलिस अधिकारी को किसके द्वारा मुद्रांकित प्रमाणपत्र प्रदान किया जाता है?
a. जिला मजिस्ट्रेट
b. महानिदेशक एवं महानिरीक्षक या ऐसे अन्य अधिकारी की, जिसे महानिरीक्षक नियुक्त करे
c. राज्य सरकार
d. केंद्रीय गृह मंत्रालय
59. प्रमाणपत्र प्राप्त करने वाला व्यक्ति किसकी शक्तियों, कृत्यों और विशेषाधिकारों से सुसज्जित होता है?
a. मजिस्ट्रेट
b. राज्यपाल
c. पुलिस अधिकारी
d. गृह सचिव
60. धारा 8 के अनुसार, यदि किसी कारण से प्रमाणपत्र में नामित व्यक्ति पुलिस अधिकारी नहीं रहता है, तो क्या होता है?
a. प्रमाणपत्र अमान्य हो जाता है और निलम्बित होने पर तुरन्त अभ्यर्पित किया जाएगा
b. प्रमाणपत्र उसी व्यक्ति के पास बना रहता है
c. प्रमाणपत्र को केंद्रीय गृह मंत्रालय को वापस करना होगा
d. प्रमाणपत्र स्वतः नए अधिकारी को प्रदान किया जाएगा
61. नागरिक उड्डयन कार्मिकों को प्रमाण पत्र, किस धारा से सम्बंधित हैं?
a. धारा 10
b. धारा 9
c. धारा 8(क)
d. धारा 7
62. धारा 8(क) के अनुसार, जब कोई “नागरिक उड्डयन कार्मिक” इस अधिनियम के आधार पर पुलिस बल का सदस्य बना हो, तो उसे कौन-सी चीज प्रदान की जाएगी?
a. सेवा प्रमाणपत्र
b. प्रमाणपत्र मुद्रांकित रूप में, नियुक्ति पर।
c. पदनाम परिवर्तन पत्र
d. विभागीय आदेश
63. धारा 8(क) के अनुसार प्रमाणपत्र किस पर या कौन-कौन-से अवसर पर दिया जाना है?
a. जब वह सेवा समाप्त करे
b. जब वह पदोन्नत हो
c. जब वह इस अधिनियम के लागू होने पर सदस्य बना हो या उसके बाद नियुक्त किया गया हो।
d. हर वार्षिक समीक्षा के बाद
64. धारा 8(क) के अनुसार प्रमाणपत्र किस अधिकारी के द्वारा जारी किया जाना है?
a. जिला पुलिस अधीक्षक
b. महानिदेशक, नागरिक उड्डयन, उत्तर प्रदेश या ऐसे अन्य अधिकारी जो राज्य सरकार द्वारा इस निमित्त नियुक्त किया गया हो।
c. गृह सचिव
d. एयरपोर्ट प्रबंधक
65. धारा 8(क) के अनुसार प्रमाणपत्र किसके मुहर/साक्ष्य के साथ होगा?
a. राज्यपाल के मुहर के साथ
b. अनुमति नहीं है--सिर्फ़ हस्ताक्षर से
c. महानिदेशक, नागरिक उड्डयन, उत्तर प्रदेश के मुहर के साथ या उस अधिकारी के मुहर के साथ जिसे राज्य सरकार द्वारा नियुक्त किया गया हो।
d. किसी निजी विभागीय मुहर के साथ
66. पुलिस अधिकारी बिना इजाजत या दो मास की सूचना के पद-त्याग नहीं करेंगे, किस धारा से सम्बंधित हैं?
a. धारा 10
b. धारा 9
c. धारा 8
d. धारा 7
67. धारा 9 के अनुसार, कोई पुलिस अधिकारी बिना किसके अनुमति के पद त्याग नहीं कर सकता?
a. राज्य सरकार
b. जिला अधीक्षक या ऐसे प्राधिकृत अधिकारी
c. पुलिस महानिरीक्षक
d. केंद्रीय गृह मंत्रालय
68. पुलिस अधिकारी को अपने पद के त्याग की लिखित सूचना कितनी अवधि पहले देनी होगी?
a. 15 दिन
b. 1 माह
c. 2 माह
d. 3 माह
69. धारा 10 के अनुसार, पुलिस अधिकारी किस स्थिति में किसी अन्य नियोजन या पद में नियुक्त किए जा सकते हैं?
a. जब वह स्वयं लिखित अनुमति दे
b. जब महानिदेशक एवं महानिरीक्षक उसे लिखित रूप में अभिव्यक्त अनुमति दे
c. जब जिला अधीक्षक अनुमति दे
d. जब राज्य सरकार अनुमति दे
70. धारा 10 का मुख्य उद्देश्य क्या है?
a. पुलिस अधिकारी को स्वतंत्र निर्णय देने देना
b. पुलिस अधिकारी को अपने कर्तव्यों से भिन्न पद पर बिना अनुमति न लगाने देना
c. पुलिस अधिकारी के वेतन और भत्तों का निर्धारण करना
d. पुलिस अधिकारी के प्रशिक्षण का प्रावधान करना
71. महानिदेशक एवं महानिरीक्षक की नियम बनाने की शक्ति, किस धारा से सम्बंधित हैं?
a. धारा 10
b. धारा 11
c. धारा 12
d. धारा 13
72. धारा 12 के अनुसार, महानिदेशक एवं महानिरीक्षक किस विषय पर नियम और आदेश बनाने के अधिकार रखते हैं?
a. पुलिस बल के संगठन, वर्गीकरण और वितरण
b. पुलिस बल के सदस्यों के निवास स्थान
c. पुलिस बल के आयुध, साज-सज्जा और अन्य आवश्यक वस्तुएँ
d. पुलिस बल की गुप्त वार्ता और जानकारी का संग्रहण
e. उपरोक्त सभी
73. महानिदेशक एवं महानिरीक्षक किन उद्देश्यों के लिए नियम और आदेश समय-समय पर बनाते हैं?
a. कर्तव्य के दुरुपयोग या उपेक्षा के निवारण के लिए
b. पुलिस बल को अपने कर्तव्यों के निर्वहन में दक्ष बनाने के लिए
c. पुलिस बल के प्रशिक्षण और कार्य प्रबंधन के लिए
d. केवल A और B
74. धारा 12 के अनुसार, महानिदेशक एवं महानिरीक्षक द्वारा बनाए गए नियम किसके पूर्व अनुमोदन के अधीन होते हैं?
a. जिला मजिस्ट्रेट
b. राज्य सरकार
c. केंद्रीय गृह मंत्रालय
d. पुलिस अधीक्षक
75. महानिदेशक एवं महानिरीक्षक किन विषयों पर निरीक्षण और नियम बनाते हैं?
a. पुलिस बल की विशिष्ट सेवाएँ
b. पुलिस बल द्वारा उपयोग किए जाने वाले आयुध और उपकरण
c. पुलिस बल के सदस्यों के प्रशिक्षण और गुप्त सूचनाओं का संग्रहण
d. उपरोक्त सभी
76. व्यक्तिगत खर्च पर नियोजित अतिरिक्त पुलिस अधिकारी किस धारा से सम्बंधित हैं?
a. धारा 10
b. धारा 13
c. धारा 12
d. धारा 11
77. धारा 13 के अनुसार, अतिरिक्त पुलिस अधिकारी किनके आदेश या अधीनस्थ रहते हुए प्रतिनियुक्त किए जा सकते हैं?
a. राज्य सरकार
b. महानिदेशक एवं महानिरीक्षक या किसी उप महानिदेशक एवं महानिरीक्षक या सहायक महानिदेशक एवं महानिरीक्षक या जिला अधीक्षक
c. केंद्रीय गृह मंत्रालय
d. पुलिस अधीक्षक
78. अतिरिक्त पुलिस बल की प्रतिनियुक्ति का उद्देश्य क्या है?
a. प्रशिक्षण के लिए
b. किसी स्थान पर शांति बनाए रखना
c. पुलिस अधिकारियों का वेतन बढ़ाना
d. पुलिस बल के संगठन का प्रबंधन करना
79. कितनी अवधि के लिए आवेदनकर्ता अतिरिक्त पुलिस बल की प्रत्याहृति की लिखित सूचना दे सकता है?
a. 15 दिन
b. 1 माह
c. 2 माह
d. 3 माह
80. अतिरिक्त पुलिस अधिकारी का प्रतिनियोजन किसके अनुरोध पर किया जा सकता है?
a. महानिरीक्षक का स्वतः निर्णय
b. किसी व्यक्ति का लिखित आवेदन
c. राज्य सरकार का आदेश
d. जिला मजिस्ट्रेट का निर्णय
81. धारा 14 के अनुसार, अतिरिक्त पुलिस बल किन स्थानों पर प्रतिनियुक्त किया जा सकता है?
a. रेलवे
b. नहर या अन्य लोककर्म
c. विनिर्माणशाला या वाणिज्यिक संस्थान
d. उपरोक्त सभी
82. महानिदेशक एवं महानिरीक्षक किस स्थिति में अतिरिक्त पुलिस बल नियोजित करने का निर्णय ले सकते हैं?
a. केवल प्रशिक्षण के लिए
b. जब किसी स्थान पर अपराध या अनुचित आचरण की आशंका हो
c. केवल सार्वजनिक कार्यक्रमों के लिए
d. केवल राज्य सरकार के आदेश पर
83. अतिरिक्त पुलिस बल की नियुक्ति के लिए किनकी सहमति आवश्यक है?
a. जिला मजिस्ट्रेट
b. राज्य सरकार
c. केंद्रीय गृह मंत्रालय
d. पुलिस महानिरीक्षक
84. धारा 14 का मुख्य उद्देश्य क्या है?
a. पुलिस बल के प्रशिक्षण का प्रावधान करना
b. रेल, नहर और अन्य महत्वपूर्ण कार्यों में अनुशासन और सुरक्षा बनाए रखना
c. पुलिस अधिकारियों के वेतन और विशेषाधिकार का प्रावधान
d. राज्य सरकार के बजट का प्रबंधन
85. विक्षुब्ध या संकटपूर्ण जिलों में अतिरिक्त पुलिस रखना किस धारा से सम्बंधित हैं?
a. धारा 12
b. धारा 13
c. धारा 14
d. धारा 15
86. धारा 15 के अनुसार, राज्य सरकार किसके लिए यह घोषित कर सकती है कि कोई क्षेत्र विक्षुब्ध या संकटपूर्ण अवस्था में है?
a. पुलिस बल की सामान्य संख्या बढ़ाने के लिए
b. राज्य सरकार के प्राधिकार के अधीन किसी क्षेत्र में
c. निवासियों या उनके किसी वर्ग/अनुभाग के आचरण के कारण
d. उपरोक्त सभी
87. अतिरिक्त पुलिस बल को नियोजित करने का निर्णय कौन ले सकता है?
a. केवल राज्य सरकार
b. पुलिस महानिदेशक एवं महानिरीक्षक या राज्य सरकार द्वारा प्राधिकृत अन्य प्राधिकारी
c. जिला मजिस्ट्रेट
d. केंद्रीय गृह मंत्रालय
88. अतिरिक्त पुलिस बल का खर्च किसके द्वारा वहन किया जाएगा?
a. राज्य सरकार
b. जिला मजिस्ट्रेट
c. उद्घोषणा में वर्णित क्षेत्र के निवासियों
d. केंद्रीय गृह मंत्रालय
89. धारा 15 में “निवासियों” की परिभाषा किसके आधार पर दी गई है?
a. केवल वे लोग जो वहाँ स्थायी रूप से रहते हैं
b. वे व्यक्ति जो भूमि या स्थावर संपत्ति स्वयं या अपने अभिकर्ताओं/सेवकों द्वारा अधिभोग करते हैं
c. केवल भूधारक जो रैय्यतों से संग्रह करते हैं
d. उपरोक्त B और C दोनों
90. निवासियों या भूमि में हितबद्ध व्यक्तियों के दुराचरण से पीड़ितों को प्रतिकर अधिनिर्णीत करना किस धारा से सम्बंधित हैं?
a. धारा 12
b. धारा 13
c. धारा 14
d. धारा 15(क)
91. धारा 15(क) के अनुसार, किसे प्रतिकर के लिए आवेदन करने का अधिकार है?
a. कोई भी व्यक्ति
b. उस क्षेत्र का निवासी जिसने दुराचरण के कारण क्षति उठाई हो
c. केवल राज्य सरकार
d. जिला मजिस्ट्रेट
92. धारा 15 A के अनुसार प्रतिकर के लिए आवेदन कितनी अवधि में किया जा सकता है?
a. क्षति की तारीख से 15 दिन
b. क्षति की तारीख से 1 माह या न्यूनतर कालावधि जो विहित की जाए
c. क्षति की तारीख से 3 माह
d. क्षति की तारीख से 6 माह
93. धारा 15 A के अनुसार यदि हानि 1 अप्रैल 1939 के प्रथम दिन से पूर्व हुई हो, तो प्रतिकर के लिए आवेदन करने की अधिकतम अवधि क्या होगी?
a. तीन माह
b. चार माह
c. छह माह
d. एक वर्ष
94. धारा 15 A के अनुसार जिले के मजिस्ट्रेट को प्रतिकर की राशि और वितरण की रीति निर्धारण का अधिकार कब है?
a. केवल राज्य सरकार के आदेश पर
b. अपनी जांच के पश्चात, चाहे अतिरिक्त पुलिस बल रखा गया हो या नहीं, और राज्य सरकार की मंजूरी से
c. केवल अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती होने पर
d. केवल केंद्रीय गृह मंत्रालय के निर्देश पर
95. धारा 15 A के अनुसार मजिस्ट्रेट किस स्थिति में प्रतिकर का निर्धारण नहीं करेगा?
a. जब अतिरिक्त पुलिस बल वहाँ तैनात हो
b. जब क्षति बलवे या विधिविरुद्ध जमाव से उत्पन्न हुई और पीड़ित दोषरहित नहीं था
c. जब राज्य सरकार ने मंजूरी दी हो
d. जब आवेदन समय पर नहीं किया गया
96. धारा 15 A के अनुसार किस स्थिति में प्रतिकर के लिए आवेदन किया जा सकता है?
a. किसी भी प्रकार की संपत्ति हानि होने पर।
b. उस क्षेत्र में जहाँ पहले अधिसूचित घोषणा जारी है, और वहाँ निवासियों या उनके किसी वर्ग/अनुभाग के दुराचरण कारण मृत्यु, घोर उपहति या संपत्ति की हानि हुई हो।
c. केवल प्राकृतिक आपदा के कारण।
d. केवल सरकारी संपत्ति के नष्ट होने पर।
97. धारा 15 A के अनुसार आवेदन करने का समय-सीमा क्या है?
a. हानि की तारीख से तुरंत।
b. हानि की तारीख से तीन माह के भीतर या उस से कम समय में जिसे विहित किया गया हो।
c. हानि की तारीख से एक वर्ष के भीतर।
d. कोई समय-सीमा नहीं।
98. धारा 15 A के अनुसार आवेदन किस अधिकारी से किया जाना है?
a. क्षेत्रीय पुलिस अधीक्षक।
b. उस जिले या उपखण्ड के मजिस्ट्रेट जिसमें वह क्षेत्र स्थित हो।
c. राज्य सरकार के गृह विभाग।
d. स्थानीय तह-पंचायत अध्यक्ष।
99. धारा 15-A के अनुसार जिले के मजिस्ट्रेट का कौन-सा कर्तव्य अधिक विधिपूर्ण होगा है?
a. केवल दुराचरण संबंधी प्रतिकर के लिए आवेदन स्वीकार करना और उसके अतिरिक्त कोई जाँच या घोषणा नहीं करना।
b. राज्य सरकार की मंजूरी से —
(क) जिन लोगों ने दुराचरण से हानि उठाई है उन्हें घोषित करना;
(ख) प्रतिकर राशि और उसका वितरण तय करना;
(ग) यह निर्धारित करना कि वह राशि किस अनुपात में अन्य निवासियों से वसूल की जाए।
c. केवल प्रतिकर राशि तय करना परन्तु वितरण की रीति न निर्धारित करना।
d. निवासियों को दंडित करना।
100. धारा 15 A के अनुसार मजिस्ट्रेट द्वारा कोई घोषणा या निर्धारण तभी किया जाएगा जब…?
a. वह खुश हो।
b. उसे यह राय हो कि हानि बलवे या विधि-विरुद्ध जमाव से उत्पन्न हुई थी तथा प्रभावित व्यक्ति दोषरहित था।
c. दुराचरण का प्रमाण न हो।
d. राज्य सरकार ने मना कर दिया हो।
101. धारा 15 A के अनुसार क्या राज्य सरकार को प्रतिकर के हिस्से के संदाय के दायित्व से किसी व्यक्ति/वर्ग को छूट देने का अधिकार है?
a. नहीं।
b. हाँ, आदेश द्वारा दी जा सकती है।
c. केवल मजिस्ट्रेट द्वारा।
d. केवल उच्च न्यायालय द्वारा।
102. धारा 15 A के अनुसार मजिस्ट्रेट द्वारा किये गए घोषणाएँ, निर्धारण या आदेश क्या हैं?
a. तुरंत बदल सकते हैं।
b. राज्य सरकार या खण्ड-आयुक्त द्वारा पुनरीक्षण के अधीन हैं लेकिन सामान्यतः अंतिम होंगे।
c. किसी प्रकार की समीक्षा नहीं हो सकती।
d. केवल जिला पंचायत द्वारा चुनौती दी जा सकती है।
103. धारा 15 A के अनुसार ऐसी किसी हानि के लिए, जिसके संबंध में इस धारा के अंतर्गत प्रतिकर अधिनिर्णीत हुआ है, क्या सिविल वाद चलाया जा सकता है?
a. हाँ, बिना रोक-टोक।
b. नहीं, सिविल वाद नहीं चलेगा।
c. केवल राज्य सरकार के विरुद्ध।
d. तब चलेगा जब मजिस्ट्रेट अनुमति दे।
104. धारा 16 के अनुसार, धारा 13, 14, 15 और 15(क) के अधीन देय धन की वसूली कौन करेगा?
a. जिला मजिस्ट्रेट
b. राज्य सरकार
c. पुलिस महानिरीक्षक
d. केंद्रीय गृह मंत्रालय
105. धारा 16 के अनुसार धारा 13, 14, 15 एवं 15-क के अधीन देय सभी धनराशियाँ किस प्रकार वसूली जा सकती हैं?
a. केवल राज्य सरकार द्वारा तय किये गये बैंक खाते से।
b. उस जिले के मजिस्ट्रेट द्वारा दंड प्रक्रिया संहिता 1882 की धारा 386 तथा 387 में तय विधि द्वारा या किसी सक्षम न्यायालय में वाद द्वारा।(दंड प्रक्रिया संहिता 1973 की धारा 421 तथा 422 में, तथा भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता की धारा 461 तथा 462 में)
c. केवल पुलिस द्वारा जब्त कर सीधे खर्च कर ली जाएँ।
d. केवल अगले वर्ष के बजट में शामिल करके।
106. विशेष पुलिस अधिकारी किस धारा से सम्बंधित हैं?
a. धारा 18
b. धारा 17
c. धारा 16
d. धारा 15
107. धारा 17 के अनुसार, विशेष पुलिस अधिकारी किन परिस्थितियों में नियुक्त किए जा सकते हैं?
a. केवल प्रशिक्षण के लिए
b. जब विधिविरुद्ध जमाव, बलवा या शांति भंग हुई हो या होने की आशंका हो
c. केवल सामान्य प्रशासन में सहायता के लिए
d. केवल राज्य सरकार के आदेश पर
108. विशेष पुलिस अधिकारियों को नियुक्त करने के लिए आवेदन कौन कर सकता है?
a. राज्य सरकार
b. निरीक्षक की पंक्ति से किसी पुलिस अधिकारी
c. जिला मजिस्ट्रेट
d. केंद्रीय गृह मंत्रालय
109. विशेष पुलिस अधिकारी किससे नियुक्त किए जाते हैं?
a. राज्य सरकार के आदेश से
b. निकटतम जिला मजिस्ट्रेट के माध्यम से, आवेदन पर
c. केवल पुलिस महानिरीक्षक के आदेश से
d. केंद्रीय गृह मंत्रालय के आदेश पर
110. विशेष पुलिस अधिकारियों की शक्तियां किस धारा में दी गयी है?
a. धारा 18
b. धारा 17
c. धारा 16
d. धारा 15
111. धारा 18 के अनुसार, विशेष पुलिस अधिकारी की शक्तियाँ किसके समान होंगी?
a. जिला मजिस्ट्रेट
b. सामान्य पुलिस अधिकारी
c. राज्य सरकार
d. केंद्रीय गृह मंत्रालय
112. यदि कोई व्यक्ति विशेष पुलिस अधिकारी के रूप में सेवा करने में उपेक्षा या इंकार करता है, तो उसे कितना जुर्माना लगाया जा सकता है?
a. 25 रुपए
b. 50 रुपए से अधिक नहीं
c. 100 रुपए
d. कोई जुर्माना नहीं
113. धारा 19 के तहत दोषसिद्धि पर दंड लगाने का अधिकार किसे है?
a. पुलिस महानिरीक्षक
b. राज्य सरकार
c. किसी मजिस्ट्रेट
d. केंद्रीय गृह मंत्रालय
114. धारा 20 के अनुसार, पुलिस अधिकारी किस प्राधिकार का प्रयोग कर सकते हैं?
a. कोई भी प्राधिकार जो उन्हें उचित लगे
b. केवल इस अधिनियम और भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता 2023 द्वारा निर्धारित प्राधिकार
c. केवल जिला मजिस्ट्रेट के निर्देश पर
d. राज्य सरकार के किसी भी आदेश पर
115. धारा 21 के अनुसार, कोई ग्राम पुलिस अधिकारी इस अधिनियम के तहत कब प्रभावी होगा?
a. जब वह आनुवंशिक रूप से अधिकारी हो
b. जब वह इस अधिनियम के अधीन पुलिस अधिकारी के रूप में भर्ती हो
c. केवल राज्य सरकार के आदेश पर
d. बिना भर्ती किए स्वतः प्रभावी
116. ग्राम पुलिस अधिकारी को भर्ती किए जाने के लिए क्या आवश्यक है?
a. केवल जिला मजिस्ट्रेट की अनुमति
b. स्वयं की सहमति और नामनिर्देशन का अधिकार रखने वालों की अनुमति
c. केवल राज्य सरकार की अनुमति
d. किसी की अनुमति आवश्यक नहीं
117. पुलिस अधिकारी सदैव कर्तव्यारूढ़ होंगे और जिले के किसी भी भाग में नियोजित किए जा सकेंगे किस धारा से सम्बंधित हैं?
a. धारा 18
b. धारा 19
c. धारा 21
d. धारा 22
118. धारा 22 के अनुसार, प्रत्येक पुलिस अधिकारी किस रूप में माना जाएगा?
a. केवल प्रशिक्षु अधिकारी
b. सदैव कर्तव्यारूढ़ अधिकारी
c. केवल विशेष पुलिस अधिकारी
d. केवल जिला मजिस्ट्रेट के अधीनस्थ
119. पुलिस अधिकारी को किस स्थान पर नियोजित किया जा सकता है?
a. केवल अपने मूल थाने में
b. साधारण पुलिस जिले के किसी भी भाग में
c. केवल राज्य सरकार के मुख्यालय में
d. केवल मजिस्ट्रेट के कार्यालय में
120. पुलिस अधिकारियों के कर्तव्य किस धारा से सम्बंधित हैं?
a. धारा 21
b. धारा 22
c. धारा 23
d. धारा 24
121. धारा 23 के अनुसार, पुलिस अधिकारी का मुख्य कर्तव्य क्या है?
a. केवल प्रशिक्षण लेना
b. किसी सक्षम प्राधिकारी द्वारा विधिपूर्वक जारी किए गए आदेशों और वारंटों का पालन करना
c. राज्य सरकार के वित्तीय मामलों का निरीक्षण करना
d. केवल मजिस्ट्रेट की देखरेख में कार्य करना
122. पुलिस अधिकारी को किस प्रकार की जानकारी एकत्र करनी है?
a. केवल अपराधियों के व्यक्तित्व की जानकारी
b. लोक शांति को प्रभावित करने वाली गुप्त वार्ता और संसूचना
c. केवल राज्य सरकार की योजनाओं की जानकारी
d. केवल जिला प्रशासन की जानकारी
123. धारा 23 के अंतर्गत पुलिस अधिकारी किसके प्रति उत्तरदायी है?
a. केवल राज्य सरकार
b. केवल मजिस्ट्रेट
c. उन व्यक्तियों के प्रति जिन्हें पकड़ने के लिए वह वैधतः प्राधिकृत है
d. किसी सक्षम प्राधिकारी द्वारा जारी किए गए आदेशों और वारंटों के पालन के प्रति
124. कौन-से स्थानों में पुलिस अधिकारी बिना वारंट प्रवेश कर सकता है?
a. केवल अपने थाने में
b. मदिरालय, जुआघर, या भ्रष्ट/उच्छ्रन्खल व्यक्तियों के समागम के अन्य स्थान
c. केवल राज्य सरकार के कार्यालय में
d. किसी भी निजी घर में बिना अनुमति
125. पुलिस अधिकारी इत्तिला इत्यादि कर सकेंगे किस धारा से सम्बंधित हैं?
a. धारा 21
b. धारा 22
c. धारा 23
d. धारा 24
126. धारा 24 के अनुसार, पुलिस अधिकारी किसके समक्ष इत्तिला (सूचना) दे सकता है?
a. राज्य सरकार
b. जिला मजिस्ट्रेट
c. केंद्रीय गृह मंत्रालय
d. किसी भी नागरिक
127. पुलिस अधिकारी किस प्रकार के आदेश के लिए आवेदन कर सकता है?
a. केवल प्रशिक्षण आदेश
b. समन, वारंट, तलाशी वारंट या अन्य विधिक आदेशिका
c. केवल मजिस्ट्रेट के निजी निर्देश
d. केवल राज्य सरकार के वित्तीय आदेश
128. पुलिस अधिकारी बिना दावे वाली सम्पत्ति को अपने भारसाधन में लेंगे और इसके व्ययन की बाबत मजिस्ट्रेट के आदेशों के अधीन होंगे किस धारा से सम्बंधित हैं?
a. धारा 26
b. धारा 25
c. धारा 24
d. धारा 23
129. धारा 25 के अनुसार, पुलिस अधिकारी का मुख्य कर्तव्य क्या है?
a. केवल अपराधियों को पकड़ना
b. बिना दावे वाली सम्पत्ति को अपने भारसाधन में लेना और उसकी तालिका मजिस्ट्रेट को देना
c. राज्य सरकार के बजट का प्रबंधन
d. केवल पुलिस प्रशिक्षण में भाग लेना
130. बिना दावे वाली सम्पत्ति के व्ययन (खर्च) के संबंध में पुलिस अधिकारी किसके आदेशों के अधीन कार्य करेंगे?
a. राज्य सरकार
b. जिला मजिस्ट्रेट
c. केंद्रीय गृह मंत्रालय
d. केवल अपने निर्णय के अनुसार
131. पुलिस अधिकारी बिना दावे वाली सम्पत्ति के व्ययन के लिए किससे मार्गदर्शन लेंगे?
a. राज्य सरकार से
b. जिला मजिस्ट्रेट से प्राप्त आदेशों के अनुसार
c. केवल अपने वरिष्ठ अधिकारी से
d. स्वतंत्र रूप से
132. धारा 25 के अनुसार, पुलिस अधिकारी बिना दावे वाली सम्पत्ति की तालिका किसे प्रस्तुत करेंगे?
a. जिला मजिस्ट्रेट
b. राज्य सरकार
c. केंद्रीय गृह मंत्रालय
d. केवल अपने वरिष्ठ अधिकारी
133. मजिस्ट्रेट सम्पत्ति को निरुद्ध कर सकेगा और उद्घोषणा निकाल सकेगा किस धारा से सम्बंधित हैं?
a. धारा 26
b. धारा 27
c. धारा 28
d. धारा 29
134. धारा 26 के अनुसार, जिले का मजिस्ट्रेट किस प्रकार की कार्रवाई कर सकता है?
a. पुलिस अधिकारियों को प्रशिक्षण देना
b. सम्पत्ति को निरुद्ध करना और उद्घोषणा निकालना
c. केवल राज्य सरकार के आदेश जारी करना
d. विशेष पुलिस अधिकारी नियुक्त करना
135. धारा 26 के अनुसार मजिस्ट्रेट द्वारा निकाली गई उद्घोषणा का उद्देश्य क्या है?
a. किसी व्यक्ति को पुलिस अधिकारी बनाने का
b. उस पर दावा रखने वाले व्यक्ति को छह मास के भीतर अपने अधिकार स्थापित करने का अवसर देना
c. पुलिस अधिकारियों को प्रशिक्षण देने का
d. राज्य सरकार को सूचना देने का
136. धारा 26 के तहत किस कानून के प्रावधान लागू होंगे?
a. पुलिस अधिनियम, 1888
b. दंड प्रक्रिया संहिता, 1882 की धारा 525 के उपबन्ध (दंड प्रक्रिया संहिता, 1973 की धारा 459 के उपबन्ध, तथा भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता की धारा- 505)
c. भारतीय दंड संहिता, 1860
d. राज्य सरकार के विशेष आदेश
137. यदि कोई दावेदार उपसंजात नहीं होता, तो सम्पत्ति का अधिहरण किस धारा से सम्बंधित हैं?
a. धारा 26
b. धारा 27
c. धारा 28
d. धारा 29
138. धारा 27 के अनुसार, यदि किसी संपत्ति पर निर्धारित अवधि के भीतर कोई दावा नहीं करता है, तो क्या होगा?
a. पुलिस अधिकारी उसे रखेंगे
b. वह सम्पत्ति जिले के मजिस्ट्रेट के आदेशों के अधीन बेच दी जाएगी (यदि पहले बेची नहीं गई हो)
c. वह राज्य सरकार के अधिकारियों को दी जाएगी
d. कोई कार्रवाई नहीं होगी
139. पूर्ववर्ती उपधारा के अधीन बेची गई सम्पत्ति का विक्रय आगम और धारा 26 के अधीन बेची गई सम्पत्ति के आगम जिन पर कोई दावा नहीं हुआ है, किसके व्यय के अधीन होंगे?
a. जिला मजिस्ट्रेट
b. पुलिस महानिरीक्षक
c. राज्य सरकार
d. मजिस्ट्रेट के वरिष्ठ अधिकारी
140. धारा 27 में विक्रय की प्रक्रिया किसके आदेशों के अधीन होगी?
a. राज्य सरकार
b. जिला मजिस्ट्रेट
c. केंद्रीय गृह मंत्रालय
d. पुलिस महानिरीक्षक
141. यदि कोई व्यक्ति निर्धारित अवधि के भीतर दावा प्रस्तुत करता है, तो धारा 27 के अनुसार क्या होगा?
a. सम्पत्ति तुरंत बेच दी जाएगी
b. उस व्यक्ति के अधिकार की पुष्टि होगी और सम्पत्ति उस व्यक्ति के लिए सुरक्षित रहेगी
c. राज्य सरकार के व्यय में जाएगी
d. पुलिस अधिकारी निर्णय लेंगे
142. पुलिस अधिकारी न रहने पर प्रमाणपत्र इत्यादि का परिदान करने से इन्कार करने वाले व्यक्ति किस धारा से सम्बंधित हैं?
a. धारा 26
b. धारा 27
c. धारा 28
d. धारा 29
143. धारा 28 के अनुसार, यदि कोई पुलिस अधिकारी न रहे और व्यक्ति अपने प्रमाणपत्र, साज-सज्जा, नियुक्तियाँ आदि लौटाने में असफल रहता है, तो वह किसके समक्ष दोषसिद्धि के लिए पेश किया जाएगा?
a. राज्य सरकार
b. जिला मजिस्ट्रेट
c. पुलिस महानिरीक्षक
d. केंद्रीय गृह मंत्रालय
144. धारा 28 के अनुसार दोषसिद्धि होने पर अधिकतम दण्ड क्या हो सकता है?
a. केवल 100 रुपए का जुर्माना
b. 200 रुपए तक का जुर्माना या 6 महीने तक कारावास (कठोर श्रम सहित या रहित) या दोनों
c. केवल सेवा से बर्खास्तगी
d. केवल मजिस्ट्रेट द्वारा चेतावनी
145. धारा 28 किस पर लागू होती है?
a. केवल उन व्यक्तियों पर जो पुलिस अधिकारी हैं
b. उन व्यक्तियों पर जो पुलिस अधिकारी न रहने पर प्रमाणपत्र या साज-सज्जा का परिदान नहीं करते
c. केवल मजिस्ट्रेट के कर्मचारियों पर
d. राज्य सरकार के अधिकारियों पर
146. कर्तव्य इत्यादि की उपेक्षा के लिए शास्तियां किस धारा से सम्बंधित हैं?
a. धारा 26
b. धारा 27
c. धारा 28
d. धारा 29
147. पुलिस अधिनियम, 1861 की धारा 29 के अन्तर्गत दोषसिद्धि किये गये पलिस कर्मी के विरुद्ध विभागीय जाँच भी की जा सकती है। इससे सम्बन्धित विनिश्चय कौन है-
a. सोमनाथ साहू प्रति राज्य, 1981 एस०सी०
b. आर्यवीर सक्सेना प्रति राज्य, 1979 इलाहाबाद।
c. उ०प्र० प्रति हरीश चन्द्र सिंह, 1996 एस०सी०
d. आशा राम प्रति जी०सी० सक्सेना, 1981 एस०सी
148. धारा 29 के अनुसार, कौन सा कार्य पुलिस अधिकारी के लिए दण्डनीय है?
a. अपने कर्तव्यों का जानबूझकर उल्लंघन करना
b. सक्षम अधिकारी द्वारा बनाए गए नियम या आदेश की अवहेलना करना
c. बिना अनुज्ञा या बिना दो मास की पूर्व सूचना के पद त्यागना
d. उपरोक्त सभी
149. धारा 29 के अनुसार, अनुपस्थिति या छुट्टी पर गैरहाजिरी के लिए दण्ड किस प्रकार का हो सकता है?
a. केवल चेतावनी
b. तीन मास के वेतन तक का जुर्माना
c. तीन मास के वेतन तक का जुर्माना या तीन मास तक कारावास (कठोर श्रम सहित या रहित) या दोनों
d. केवल सेवा से बर्खास्तगी
150. लोक जमावों और जुलूसों का विनियमन और उनके लिए अनुज्ञप्ति देना किस धारा से सम्बंधित हैं?
a. धारा 30
b. धारा 31
c. धारा 32
d. धारा 33
151. धारा 30 के अनुसार, लोक सड़कों या आम मार्गों पर जमाव और जुलूसों का विनियमन कौन कर सकता है?
a. राज्य सरकार
b. पुलिस का जिला अधीक्षक या अपर जिला अधीक्षक या संयुक्त जिला अधीक्षक या सहायक जिला अधीक्षक
c. केंद्रीय गृह मंत्रालय
d. मजिस्ट्रेट के केवल आदेश पर
152. यदि किसी जमाव या जुलूस के अनियंत्रित होने से शांति प्रभावित होने की संभावना हो, तो मजिस्ट्रेट क्या कर सकता है?
a. इसे रोकने के लिए पुलिस बल भेजना
b. उन व्यक्तियों से अनुज्ञप्ति के लिए आवेदन करवाना
c. उन्हें गिरफ्तार करना
d. जमाव का स्वतः विघटन कराना
153. अनुज्ञप्ति देने के दौरान किन चीज़ों का निर्धारण किया जाता है?
a. अनुज्ञप्तिधारी के नाम
b. शर्तें जिन पर जमाव या जुलूस करने की अनुमति दी गई है
c. दोनों A और B
d. केवल पुलिस बल की संख्या
154. धारा 30 के अनुसार अनुज्ञप्ति के आवेदन या अनुदान पर क्या शुल्क लगेगा?
a. 50 रुपए
b. 100 रुपए
c. कोई शुल्क नहीं
d. राज्य सरकार द्वारा तय किया जाएगा
155. धारा 30 के अंतर्गत त्यौहारों और समारोहों के अवसर पर मार्गों में किस चीज़ को विनियमित किया जा सकता है?
a. जुलूस की लंबाई
b. संगीत की मात्रा
c. पुलिस बल की संख्या
d. केवल समय
156. अनुज्ञप्ति की शर्तों का अतिक्रमण करने वाले जमावों और जुलूसों के सम्बन्ध में शक्तियां किस धारा से सम्बंधित हैं?
a. धारा 30-A
b. धारा 31
c. धारा 32
d. धारा 33
157. धारा 30(क) के अनुसार, यदि कोई जुलूस या जमाव अनुज्ञप्ति की शर्तों का उल्लंघन करता है, तो इसे रोकने या बिखराने का आदेश कौन दे सकता है?
a. केवल राज्य सरकार
b. पुलिस का अपर जिला अधीक्षक, या संयुक्त जिला अधीक्षक या सहायक अधीक्षक या पुलिस निरीक्षक या थाने का भारसाधक पुलिस अधिकारी
c. केंद्रीय गृह मंत्रालय
d. केवल मजिस्ट्रेट
158. धारा 30(क) के अनुसार, जुलूस या जमाव जिसे आदेश का पालन करने में उपेक्षा या इन्कार करता है, कैसे माना जाएगा?
a. शांतिपूर्ण सभा
b. विधिविरुद्ध जमाव
c. सरकारी आयोजन
d. सार्वजनिक उत्सव
159. धारा 30(क) का मुख्य उद्देश्य क्या है?
a. पुलिस अधिकारियों को अधिक वेतन देना
b. अनुज्ञप्ति की शर्तों का उल्लंघन करने वाले जुलूसों और जमावों को रोकना और सार्वजनिक शांति बनाए रखना
c. मजिस्ट्रेट के अधिकार कम करना
d. विशेष पुलिस अधिकारियों की नियुक्ति
160. धारा 30(क) के अंतर्गत कानून के उल्लंघन करने वाले जुलूस या जमाव की स्थिति में क्या लागू होता है?
a. उन्हें वैध घोषित किया जाएगा
b. उन्हें विधिविरुद्ध जमाव माना जाएगा और रोकने/बिखराने का आदेश दिया जा सकता है
c. उन्हें राज्य सरकार के पास भेजा जाएगा
d. केवल चेतावनी दी जाएगी
161. धारा 31 के अनुसार पुलिस का मुख्य कर्तव्य क्या है?
a. केवल अपराधियों को गिरफ्तार करना
b. लोक सड़कों, मार्गों, आम रास्तों, घाटों और उतरने के स्थानों पर व्यवस्था बनाए रखना
c. केवल मजिस्ट्रेट को रिपोर्ट देना
d. सार्वजनिक समारोहों का आयोजन करना
162. धारा 31 के अनुसार पुलिस किन स्थितियों में बाधाओं का निवारण करेगी?
a. केवल जुलूसों के दौरान
b. केवल धार्मिक कार्यक्रमों में
c. किसी भी अवस्था में जब सड़क, मार्ग, आम रास्ता, घाट या उतरने के स्थान पर भीड़ हो या बाधा की संभावना हो
d. केवल त्यौहारों के अवसर पर
163. पूर्ववर्ती तीन धाराओं के अधीन निकाले गये आदेशों की अवज्ञा के लिए शास्ति- किस धारा से सम्बंधित हैं?
a. धारा 34
b. धारा 33
c. धारा 32
d. धारा 31
164. दण्ड किसके द्वारा लग सकता है?
a. मजिस्ट्रेट
b. पुलिस थाना प्रभारी
c. जिला अधीक्षक
d. अपर जिला अधीक्षक
165. उल्लंघन करने वाले व्यक्ति पर अधिकतम कितनी राशि से जुर्माना लगाया जा सकता है?
a. ₹100 रुपये से अनधिक
b. ₹200 रुपये से अनधिक
c. ₹500 रुपये से अनधिक
d. कोई सीमा नहीं
166. सामूहिक ड्रिल और सामूहिक प्रशिक्षण आदि को निषिद्ध करने की शक्ति किस धारा से सम्बंधित हैं?
a. धारा 34
b. धारा 33
c. धारा 32-क
d. धारा 31
167. इस धारा के अनुसार, किस प्राधिकारी को “सामूहिक ड्रिल और सामूहिक प्रशिक्षण आदि” निषिद्ध करने की शक्ति प्राप्त है?
a. पुलिस निरीक्षक
b. जिले का मजिस्ट्रेट
c. राज्य सरकार
d. थाना प्रभारी
168. इस प्रावधान के अंतर्गत किस प्रकार की गतिविधि को निषिद्ध किया जा सकता है?
a. केवल हथियार ले जाना
b. सामूहिक ड्रिल या वालंटियर प्रशिक्षण बिना अनुमति
c. व्यक्तिगत रूप से हथियार बंद चलना
d. केवल जुलूस निकालना
169. “अस्त्र” की व्याख्या (स्पष्टीकरण) इस धारा में किस प्रकार की है?
a. सिर्फ बंदूक या पिस्तौल
b. किसी भी प्रकार का घातक हथियार जिसमें लाठी, डण्डा, छड़ी, बेलचा शामिल हो
c. सिर्फ छुरा और कटार
d. केवल आधुनिक आग्नेयास्त्र
170. निषेधाज्ञा अधिसूचना अधिकतम कितनी अवधि तक प्रवृत्त (प्रभावी) रह सकती है?
a. 1 माह
b. 3 माह
c. 6 माह
d. 12 माह
171. यदि राज्य सरकार इसे लोक प्रशान्ति को बढ़ाने हेतु अथवा लोक शान्ति एवं सुरक्षा कायम रखने के लिए आवश्यक समझती है, तो यह अधिसूचना द्वारा निर्देशित कर सकती है कि जिला के मजिस्ट्रेट द्वारा उपधारा (1) के अंतर्गत जारी की गई सार्वजनिक सूचना अथवा आदेश, आगामी अवधि तक रहेंगे, जिनकी अवधि उस तिथि से अधिक नहीं होगी जिस तिथि को यह ऐसी सूचना अथवा आदेश समाप्त हो जाता है अथवा अधिसूचना द्वारा निर्देशित न किया जाता-
a. 1 माह
b. 3 माह
c. 6 माह
d. 12 माह
172. धारा 32-क के अन्तर्गत वर्णित नियमों के उल्लंघन के लिए दण्ड- किस धारा से सम्बंधित हैं?
a. धारा 34
b. धारा 33
c. धारा 32-ख
d. धारा 31
173. धारा 32-ख (1) के अनुसार, यदि कोई व्यक्ति § 32-क के अन्तर्गत निषेध को उल्लंघन करता है, तो उसे कौन-सा दण्ड हो सकता है?
a. मात्र अर्थदण्ड जो ₹5000 तक हो सकेगा
b. कारावास जो छः माह तक की हो सकेगी तथा/अथवा अर्थदण्ड जो ₹2000 तक हो सकेगा अथवा दोनों से दण्डित किया जाएगा
c. कारावास जिसकी अवधि एक वर्ष तक हो सकेगी लेकिन अर्थदण्ड नहीं होगा
d. केवल अर्थदण्ड जो ₹1000 तक हो सकेगा
174. जिले मजिस्ट्रेट के नियंत्रण की व्यावृत्ति- किस धारा से सम्बंधित हैं?
a. धारा 34
b. धारा 33
c. धारा 32
d. धारा 31
175. सड़कों पर कतिपय अपराधों के लिए दण्ड इत्यादि पुलिस अधिकारियों की शक्तियां किस धारा से सम्बंधित हैं?
a. धारा 34
b. धारा 33
c. धारा 32
d. धारा 31
176. धारा 34 के अनुसार, पुलिस अधिकारी को किस अपराध के लिए बिना वॉरंट के किसी व्यक्ति को हिरासत में लेने का अधिकार है?
a. केवल चोरी करने वाले व्यक्ति
b. सड़क या खुले स्थान पर किसी विशेष प्रकार के सार्वजनिक अपराध करने वाले व्यक्ति
c. किसी निजी संपत्ति पर घुसने वाले व्यक्ति
d. केवल वाहन चोरी करने वाले
177. धारा 34 के अनुसार, सार्वजनिक स्थानों पर किन अपराधों के लिए दण्ड निर्धारित है?
a. ढोर वध या बेतहाशा सवारी करना
b. जीव-जन्तु के साथ निर्दयता
c. यात्रियों को बाधा पहुँचाना, वस्तुओं का अभिदर्शन, मार्ग पर धूल फेंकना, मत्त या बलवात्मक पाया जाना, अशिष्ट अभिदर्शन, संकटपूर्ण स्थानों की उपेक्षा
d. सभी
178. धारा 34 के अनुसार, सार्वजनिक अपराधों पर दोषसिद्धि होने पर अधिकतम दण्ड क्या है?
a. 50 रुपए जुर्माना
b. आठ दिन तक का कारावास, कठोर परिश्रम सहित या रहित
c. दोनों A और B
d. केवल चेतावनी
179. धारा 34 के तहत “यात्रियों को बाधा पहुँचाना” किस प्रकार से अपराध माना जाएगा?
a. किसी वाहन को अप्रत्याशित रूप से खड़ा करना या छूटना जिससे जनता को असुविधा या संकट हो
b. केवल यात्रियों के सामान को चोरी करना
c. मार्ग पर धूल या कचरा डालना
d. केवल वाहन की मरम्मत करना
180. धारा 34 के अनुसार “अशिष्ट अभिदर्शन” किसे कहते हैं?
a. किसी व्यक्ति द्वारा जानबूझकर और अशिष्टता से अपने शरीर या संतापकारी अंग का प्रदर्शन करना
b. सड़क पर धूल फेंकना
c. यात्रियों को बाधा पहुँचना
d. पशु उत्पीड़न करना
181. धारा 34 का मुख्य उद्देश्य क्या है?
a. सार्वजनिक मार्गों, सड़कों और खुले स्थानों पर व्यवस्था बनाए रखना और जनता को असुविधा, जोखिम या संकट से बचाना
b. केवल अपराधियों को पकड़ना
c. पुलिस अधिकारियों को अधिक अधिकार देना
d. निजी संपत्ति की सुरक्षा करना
182. धारा 32 तथा 34 के अधीन अपराधों का प्रशमन (समझौता) – किस धारा से सम्बंधित हैं?
a. धारा 34-क
b. धारा 33
c. धारा 32
d. धारा 31
183. धारा 35 के अनुसार, कांस्टेबल से ऊपर के पुलिस अधिकारियों के विरुद्ध किसी आरोप की जांच कौन करेगा?
a. कोई भी पुलिस अधिकारी
b. मजिस्ट्रेट की शक्तियों का प्रयोग करने वाला अधिकारी
c. राज्य सरकार
d. सामान्य जनता
184. धारा 35 के अनुसार, किस पंक्ति के अधिकारी इस धारा के तहत आते हैं?
a. कांस्टेबल और उससे नीचे
b. कांस्टेबल से ऊपर के अधिकारी
c. केवल पुलिस महानिरीक्षक
d. केवल जिला मजिस्ट्रेट
185. धारा 36 के अनुसार, इस अधिनियम में वर्णित किसी बात का क्या अर्थ नहीं लगाया जाएगा?
a. कि किसी अपराध के लिए अन्य कानून या अधिनियम के तहत अभियोजन नहीं हो सकता
b. कि पुलिस अधिकारी अधिक शक्तिशाली हैं
c. कि अपराधी निर्दोष हैं
d. कि मजिस्ट्रेट को कोई अधिकार नहीं है
186. धारा 37 के अनुसार, यदि किसी व्यक्ति ने धारा 34 के अधीन जुर्माने का संदाय नहीं किया तो क्या दंड हो सकता है?
a. कोई दंड नहीं
b. 8 दिन से अधिक कारावास
c. केवल जुर्माना
d. पुलिस गिरफ्तारी
187. धारा 37 के अनुसार, किस आधार पर जुर्माना लागू होगा?
a. पुलिस अधिकारियों के विवेक पर
b. मजिस्ट्रेट के समक्ष दोषसिद्धि पर
c. किसी नागरिक की शिकायत पर
d. राज्य सरकार के आदेश पर
188. इन प्रावधानों के अनुरूप, यदि एक जुर्माना मजिस्ट्रेट द्वारा लगाया गया हो, तो उसकी वसूली के लिए किन प्रावधानों का पालन आवश्यक है?
a. केवल आईपीसी की धारा 64–70।
b. केवल CrPC की धारा 421–425।
c. भारतीय दंड संहिता 1860 की धारा 64-70 तथा दंड प्रक्रिया संहिता 1973 की धारा 421-425 दोनों के लागू होना। (भारतीय न्याय संहिता 2023 की धारा 8(2)-8(7) तथा भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता 2023 की धारा 461-465 दोनों के लागू होना।)
d. राज्यों के कानूनों द्वारा स्वतंत्र रूप से निर्धारित व्यय-प्रावधान।
189. कार्यवाहियों के लिए परिसीमा किस धारा से सम्बंधित हैं?
a. धारा 39
b. धारा 40
c. धारा 41
d. धारा 42
190. धारा 42 के अनुसार, किसी व्यक्ति के विरुद्ध कार्यवाही या अभियोजन कितने समय के भीतर आरम्भ किया जाना चाहिए?
a. एक माह के भीतर
b. दो माह के भीतर
c. तीन माह के भीतर
d. छह माह के भीतर
191. किसी कार्य के संबंध में वाद आरम्भ करने से पूर्व प्रतिवादी या जिला अधीक्षक को लिखित सूचना कितने समय पहले दी जानी चाहिए?
a. 15 दिन पूर्व
b. 1 माह पूर्व
c. 2 माह पूर्व
d. 3 माह पूर्व
192. धारा 43 किस विषय से संबंधित है?
a. पुलिस अधिकारी के स्थानांतरण से
b. वारन्ट के अधीन किए गए कार्य से
c. पुलिस की अनुशासनात्मक कार्रवाई से
d. पुलिस द्वारा की गई जांच से
193. पुलिस अधिकारी डायरी रखेंगे किस धारा से सम्बंधित हैं?
a. धारा 45
b. धारा 44
c. धारा 43
d. धारा 42
194. धारा 44 के अनुसार डायरी रखने का कर्तव्य किसका है?
a. जिला मजिस्ट्रेट का
b. राज्य सरकार का
c. प्रत्येक पुलिस थाने के भारसाधक पदाधिकारी (Officer in Charge) का
d. पुलिस महानिरीक्षक का
195. धारा 44 में वर्णित डायरी किस प्रकार की होनी चाहिए?
a. न्यायिक डायरी
b. साधारण डायरी
c. गोपनीय डायरी
d. आपराधिक डायरी
196. डायरी किस प्ररूप (format) में रखी जाएगी?
a. पुलिस थाने के विवेकानुसार
b. मजिस्ट्रेट के आदेशानुसार
c. राज्य सरकार द्वारा विहित प्ररूप में
d. गृह मंत्रालय के निर्देशानुसार
197. डायरी में निम्न में से क्या-क्या अभिलिखित किया जाएगा?
a. केवल गिरफ्तार व्यक्तियों के नाम
b. केवल परिवादों की संख्या
c. सभी परिवाद, आरोप, गिरफ्तार व्यक्ति, परिवादी, अपराध, आयुध/संपत्ति, एवं साक्षियों के नाम
d. केवल अपराध स्थल का विवरण
198. धारा 44 के अनुसार, डायरी का निरीक्षण कौन कर सकता है?
a. राज्यपाल
b. पुलिस महानिरीक्षक
c. जिले का मजिस्ट्रेट
d. गृह सचिव
199. जिला मजिस्ट्रेट को डायरी से संबंधित क्या अधिकार प्राप्त हैं?
a. केवल प्रतिलिपि देखने का
b. डायरी को मंगवाने और उसका निरीक्षण करने का
c. डायरी को संशोधित करने का
d. डायरी को प्रकाशित करने का
200. धारा 45 किस विषय से संबंधित है?
a. पुलिस अधिकारियों की नियुक्ति
b. पुलिस अधिकारियों के वेतन निर्धारण से
c. राज्य सरकार द्वारा विवरणियों (returns/reports) के प्ररूप विहित करने से
d. अपराधियों की सजा से
201. राज्य सरकार किनसे विवरणियां मंगवा सकती है?
a. केवल पुलिस महानिरीक्षक से
b. केवल थानेदार से
c. महानिदेशक एवं महानिरीक्षक और अन्य पुलिस अधिकारियों से
d. केवल गृह विभाग से
202. धारा 45 के अनुसार, विवरणियों से संबंधित कौन-सा कथन सही है?
a. उनका प्रारूप केंद्र सरकार तय करेगी
b. उनका प्रारूप पुलिस अधीक्षक तय करेगा
c. उनका प्रारूप राज्य सरकार विहित करेगी
d. उनका प्रारूप न्यायालय तय करेगा
203. अधिनियम की परिधि, किस धारा से सम्बंधित हैं?
a. धारा 46
b. धारा 45
c. धारा 44
d. धारा 43
204. राज्य सरकार किस प्रकार किसी प्रेसिडेंसी, राज्य या स्थान पर इस अधिनियम को प्रभावी कर सकती है?
a. न्यायालय के आदेश द्वारा
b. राजपत्र में प्रकाशित आदेश द्वारा
c. संसद की अनुमति से
d. पुलिस महानिरीक्षक की संस्तुति से
205. धारा 46(2)(क) के अनुसार, राज्य सरकार को किस प्रकार के नियम बनाने का अधिकार है?
a. न्यायालय की प्रक्रिया से संबंधित
b. मजिस्ट्रेट और पुलिस अधिकारियों की कार्यप्रणाली को विनियमित करने के लिए
c. केवल अपराधों की सजा निर्धारित करने के लिए
d. पुलिस प्रशिक्षण से संबंधित
206. धारा 46(2)(ख) के अनुसार, राज्य सरकार किन बातों को विहित कर सकती है?
a. धारा 15 क के अंतर्गत प्रतिकर के दावे करने की समय, रीति और शर्तें
b. पुलिस अधिकारियों के पदोन्नति नियम
c. न्यायालयों की शक्तियाँ
d. अपराधों की सजा का निर्धारण
207. धारा 46(2)(ग) के अनुसार, राज्य सरकार का क्या उद्देश्य है?
a. अधिनियम को निष्प्रभावी बनाना
b. अधिनियम के उपबन्धों को प्रभावी बनाना
c. अधिनियम में संशोधन करना
d. केवल रिपोर्ट तैयार करना
208. धारा 46(3) के अनुसार, अधिनियम के अधीन बनाए गए नियम —
a. स्थायी होते हैं और बदले नहीं जा सकते
b. केवल संसद द्वारा बदले जा सकते हैं
c. राज्य सरकार द्वारा संशोधित, परिवर्धित या रद्द किए जा सकते हैं
d. न्यायालय की अनुमति से रद्द होते हैं
209. धारा 47 किस विषय से संबंधित है?
a. पुलिस अधिकारियों की नियुक्ति से
b. ग्राम पुलिस पर जिला अधीक्षक के प्राधिकार से
c. पुलिस प्रशिक्षण केंद्रों से
d. अपराधों की सजा से
210. धारा 47 के अनुसार, ग्राम पुलिस पर प्राधिकार किसे सौंपा जा सकता है?
a. जिला मजिस्ट्रेट को
b. पुलिस के जिला अधीक्षक को
c. राज्यपाल को
d. ग्राम प्रधान को
211. राज्य सरकार धारा 47 के अंतर्गत क्या कर सकती है?
a. अधिनियम को रद्द कर सकती है
b. अधिनियम को प्रभावशील करते समय घोषणा कर सकती है कि ग्राम पुलिस पर अधिकार पुलिस अधीक्षक को होगा
c. पुलिस अधीक्षक को निलंबित कर सकती है
d. ग्राम चौकीदारों की नियुक्ति कर सकती है
212. पुलिस के जिला अधीक्षक द्वारा प्रयोग किया जाने वाला प्राधिकार किसके अधीन रहेगा?
a. राज्य सरकार के प्रत्यक्ष नियंत्रण में
b. गृह मंत्रालय के अधीन
c. जिले के मजिस्ट्रेट के साधारण नियंत्रण के अधीन
d. ग्राम पंचायत के अधीन