
अपराधी परिवीक्षा अधिनियम 1958
THE PROBATION OF OFFENDERS ACT,1958
1. परिवीक्षा अधिकारी को किस धारा में परिभारित परिधान किया गया है-
a. धारा 2(क)
b. धारा 2(ख)
c. धारा 2(ग)
d. धारा 2(घ)
2. धारा 3 के अन्तर्गत भारतीय दण्ड संहिता के किस धारा के अधीन दण्डनीय अपराध में अभियुक्त को भर्त्सना करके छोड़ दिया जाता है?
a. धारा 379
b. धारा 380 एवं 404
c. धारा 381 एवं 420
d. उपर्युक्त सभी
3. अपराधी परिवीक्षा अधिनियम 1958 का विस्तार है-
a. जम्मू काश्मीर के सिवाय सम्पूर्ण भारत पर
b. सम्पूर्ण भारत
c. जहां दण्ड प्रक्रिया संहिता की धारा 360 प्रभावो नहीं है
d. उपर्युक्त में से कोई
4. किस धारा के अन्तर्गत अपराधियों को भर्त्सना पर छोड़ देने का प्रावधान है?
a. धारा 3
b. धारा 4
c. धारा 5
d. धारा 6
5. इस अधिनियम के अपराधियों को किन अपराधों के लिए भर्त्सना करके छोड़ दिया जाता है?
a. भारतीय दण्ड संहिता के अन्तर्गत कारित दो वर्ष से अनधिक कारावास या जुर्माना या दोनों
b. अन्य विधि के अधीन दो वर्ष से अधिक के लिए कारावास या जुर्माना अथवा दोनों
c. उपयुक्त (a) एवं (b) दोनों
d. उपर्युक्त में से कोई नहीं
6. अपराधियों को भर्त्सना करके छोड़ दिया जाता है-
a. दो वर्ष के कारावास से दण्डनीय मामले में
b. जुर्माने से दण्डनीय मामले में
c. (a) या (b) दोनों
d. उपयुक्त में से कोई नही
7. इस अधिनियम की किस धारा के अन्तर्गत अपराधियों का सदाचरण की परिवीक्षा पर छोड़ा जाता है-
a. धारा 4
b. धारा 2
c. धारा 6
d. धारा 8
8. अपराधी को परिवीक्षा पर नहीं छोड़ा जा सकता है जब वह-
a. केवल मृत्युदण्ड के कारावास से दण्डनीय अपराधों में
b. केवल आजीवन कारावास से दण्डनीय अपराधों
c. उपर्युक्त (a) एवं (b) दोनों
d. कारावास से दण्डनीय अपराधों में
9. न्यायालय अपराधी को भर्त्सना करके कब छोड़ सकेगा
a. दोषसिद्ध करने के पहले
b. विचारण के प्रक्रम पर
c. दोषसिद्धि के पश्चात्
d. अन्वेषण के दौरान
10. भर्त्सना करके अपराधी को छोड़ने का प्रभाव होता है:
a. उन्मोचन
b. दोषमुक्ति
c. दोषसिद्धि
d. उपरोक्त (b) या (c)
11. न्यायालय अभियुक्त को भर्त्सना करके छोड़ने से पूर्व किस बिन्दु पर विचार करता है:
a. अपराध की प्रकृति
b. अपराधी का चरित्र
c. पूर्ववृत्त
d. उपर्युक्त सभी
12. भर्त्सना पर छोड़े जाने का प्रावधान:
a. अन्य विधियों पर अभिभावी है
b. दंड प्रक्रिया संहिता पर अभिभावी है
c. (a) एवं (b) दोनों पर अभिभावी है
d. (a) एवं (b) के अध्यधीन है
13. धारा 4 के अधीन अपराधी परिवीक्षा पर छोड़ा जाता है:
a. 2 वर्ष से अनधिक के बन्धपत्र पर
b. एक वर्ष से अनधिक के बन्धपत्र पर
c. तीन वर्ष से अधिक के बन्धपत्र पर
d. वर्ष से अनधिक के बन्धपत्र पर
14. धारा 4 के अधीन अपराधी को परिवीक्षा पर छोड़ा जाता है-
a. दण्डादेश देने के बाद
b. दोषसिद्ध किये बिना
c. दोषसिद्धि के बाद और दण्डादेश से पूर्व
d. उपर्युक्त में से कोई नहीं
15. न्यायालय अपराधी को परिवीक्षा पर छोड़े जाने से पूर्व विचार करेगा-
a. अपराध की प्रकृति पर
b. अपराधी के चरित्र पर
c. परिवीक्षा अधिकारी की रिपोर्ट पर
d. उपर्युक्त सभी
16. न्यायालय अपराधी को परिवीक्षा अधिकारी के पर्यवेक्षण में रहने का अतिरिक्त आदेश कर सकता है-
a. दो वर्ष या अधिक अवधि के लिए
b. एक वर्ष या अधिक अवधि के लिए
c. तीन वर्ष या अधिक अवधि के लिए
d. चार वर्ष या अधिक अवधि के लिए
17. न्यायालय धारा 4 उपधारा (c) के अधीन एक पर्यवेक्षण अधिकारी की नियुक्ति करता है इसकी पर्यवेक्षण अवधि कम से कम कितनी होगी
a. एक वर्ष
b. 6 माह
c. दो वर्ष
d. तीन वर्ष
18. अपराधी पर्यवेक्षण अधिकारी के पर्यवेक्षण में रहता है पर्यवेक्षण का अवधि कितनी हो सकती है-
a. दो वर्ष
b. तीन वर्ष
c. पाँच वर्ष
d. जो आदेश में नामित हो, लेकिन एक वर्ष से कम नहीं हो
19. धारा 4 उपधारा (c) के अधीन अपराधी पर्यवेक्षण अधिकारी के पर्यवेक्षण में रहेगा। पर्यवेक्षण को अवधि होगी-
a. दो वर्ष
b. तीन वर्ष
c. एक वर्ष
d. अवधि निश्चित नहीं
20. न्यायालय किस धारा के अन्तर्गत सशर्त आदेश देता है-
a. धारा 4 उपधारा (e)
b. धारा 4 उपधारा (c)
c. धारा 4 उपधारा (a)
d. धारा 4 उपधारा (c)
21. न्यायालय अपराधियों से प्रतिकर और खर्च लेने का आदेश किस धारा के अन्तर्गत करता है?
a. धारा 6
b. धारा 3
c. धारा 5
d. धारा 9
22. धारा 3 या 4 के अधीन भर्त्सना पर या परिवीक्षा पर छोड़ने के आदेश के साथ न्यायालय निम्न अतिरिक्त आदेश कर सकेगा-
a. अपराध के किये जाने से किसी व्यक्ति को हुई हानि या क्षति के लिए युक्तियुक्त प्रतिकर
b. कार्यवाहियों के इतने खर्च जितने न्यायालय युक्तियुक्त समझता है
c. उपर्युक्त दोनों
d. उपर्युक्त में से कोई नहीं
23. अपराधी द्वारा धारा 5 के अधीन प्रतिकर का संदाय कर दिये जाने पर उसके विरुद्ध
a. वाद संस्थित किया जा सकता है
b. वाद संस्थित नहीं किया जा सकता है
c. बाद प्राङ्न्याय से वर्जित है
d. उपर्युक्त में से कोई नहीं
24. इस अधिनियम के अधीन अपराधी कारावास से दण्डनीय नहीं होगा जब उसकी आयु है-
a. 16 वर्ष से कम
b. 18 वर्ष से कम
c. 21 वर्ष से कम
d.उपर्यु क्त में कोई नहीं
25. किस धारा के अन्तर्गत उपबन्धित है कि अभियुक्त को कारावास का दण्ड नहीं दिया जा सकता?
a. धारा 1
b. धारा 9
c. धारा 5
d. धारा 6
26. इस अधिनियम की धारा 6 के अन्तर्गत 21 वर्ष से कम आयु के अपराधी को न्यायालय कारावास का दण्ड दे सकता है जब अपराधी ने ऐसा अपराध किया है जो-
a. आजीवन कारावास के दण्ड से दण्डनीय है
b. 10 वर्ष से अधिक का कारावास में दण्डनीय है
c. 14 वर्ष से अधिक कारावास से दण्डनीय है
d. उपर्युक्त में से कोई नहीं
27. परिवीक्षा अधिनियम 1958 की धारा 6 के अधीन न्यायालय 21 वर्ष से कम आयु के अपराधियों को कासवास से दण्डित न करना-
a. न्यायालय के समाधान पर निर्भर है
b. आज्ञापक प्रावधान है
c. या तो (a) या (b)
d. न तो (a) न (b)
28. जहां अपराधी को परिवीक्षा पर छोड़ा जाना चाहिए लेकिन न्यायालय उसे कारावास का दण्ड देता है, ऐसा आदेश है-
a. पूर्णतः अवैध
b. वैध, लेकिन सकारण आदेश होना चाहिए
c. शून्य
d. उपर्युक्त में से कोई नहीं
29. परिवीक्षा अधिकारी को रिपोर्ट को किस धारा के अन्तर्गत गोपनीये माना जाता है?
a. धारा 11 के अधीन
b. धारा 2 के अधीन
c. धारा 7 के अधीन
d. धारा 1 के अधीन
30. न्यायालय परिवीक्षा अधिकारी की गोपनीय रिपोर्ट को-
a. अपराधी को नहीं देगा
b. अपराधी को संसूचित कर सकता है
c. पोड़ित के सहमत होने पर ही देगा
d. उपर्युक्त में से कोई नहीं
31. न्यायालय परिवीक्षा की शर्तों में फेर-फार किस धारा के अन्तर्गत कर सकता है?
a. धारा 8 के अन्तर्गत
b. धारा 1 के अन्तर्गत
c. धारा 6 के अन्तर्गत
d. धारा 12 के अन्तर्गत
32. न्यायालय परिवीक्षा की शर्तों में फेरफार कर सकता है -
a. परिवीक्षा अधिकारी के आवेदन पर
b. स्वप्रेरणा से
c. उपर्युक्त (a) या (b) या दोनों
d. अपराधी के आवेदन पर
33. धारा 8 के अधीन न्यायालय बन्धपत्र की अवधि बढ़ा और घटा सकता है लेकिन अवधि हो सकेगी--
a. तीन वर्ष की
b. तीन वर्ष से कम
c. तीन वर्ष में अधिक नहीं
d. दो वर्ष
34. न्यायालय परिवीक्षाधीन अपराधी को दण्डित कर सकेगा-
a. जब प्रतिभू शर्तों में फेरफार से असहमत हो जाता है
b. अपराधी नया बन्धपत्र निष्पादित करने से इन्कार कर देता है
c. उपर्युक्त (a) एवं (b) दोनों
d. उपर्युक्त में से कोई नहीं
35. अपराधी का आचरण अच्छा होने पर उसे किस धारा के अन्तर्गत उन्मोचित कर दिया जाता है?
a. धारा 9(6)
b. धारा 9(c)
c. धारा 9(b)
d. धारा 9(d)
36. बन्धपत्र की शर्तों का उल्लंघन करने पर न्यायालय अपराधी को-
a. उसे मूल अपराध के लिए दण्डित कर सकेगा
b. जहाँ असफलता प्रथम बार होती है वहां बंधपत्र के प्रवृत्त रहने पर प्रतिकूल प्रभाव डाले बिना पचास रुपये अनधिक को शास्ति अधिरोपित कर
c. उपर्युक्त (a) एवं (b) दोनों
d. उपर्युक्त में से कोई नहीं
37. परिवीक्षा अधिनियम 1958 की धारा 9 के अधीन न्यायालय अपराधी के विरुद्ध गिरफ्तारी का वारण्ट जारी कर सकेगा -
a. केवल परिवीक्षा अधिकारी की रिपोर्ट पर
b. केवल बन्ध पत्र के शर्तों का पालन करने में असफल रहने पर
c. (a) एवं (b) दोनों
d. उपरोक्त (a) या (b)
38. धारा 9 उपधारा (a) के अधीन अपराधी गिरफ्तार करके लाया जाता है तो मजिस्ट्रेट निम्न में से क्या आदेश पारित कर सकगा-
a. अभिरक्षा में प्रतिप्रेषित
b. सुनवाई की तिथि पर उपस्थित होने के लिए जमानत मंजूर
c. प्रतिप्रेषण या जमानत मंजूर कर सकेगा
d. उपरोक्त में से कोई नहीं
39. यदि अपराधी बन्ध पत्र की शर्तों के उल्लंघन का दोषी पाया जाता है तो उसे न्यायालय दण्डित कर सकेगा-
a. दो वर्ष के कारावास से
b. तीन वर्ष के कारावास से
c. मूल अपराध के लिए
d. एक वर्ष तक के कारावास से
40. यदि अपराधी बन्ध पत्र की शर्तों का पालन करने में पहली बार असफल हुआ है वहाँ न्यायालय अपराधी को दण्डित कर सकेगा-
a. शास्ति से जो दस हजार रुपये तक हो सकेगा
b. शास्ति से जो पचास हजार रुपये तक हो सकेगा
c. शास्ति से जो बीस हजार रुपये तक हो सकेगा
d. शास्ति से जो तीस हजार रुपये तक हो सकेगा
41. अपराधी को दण्डित करने का प्रावधान अधिनियम की किस धारा में है-
a. धारा 7(d) में
b. धारा 4 में
c. धारा 9(c) में
d. धारा 12 में
42. यदि अपराधी पर शर्तों के उल्लंघन के कारण धारा 9 (c) के अधीन शास्ति अधिरोपित की जाती है और वह शास्ति संदत नहीं करता है तो न्यायालय उसे दण्डित कर सकेगा-
a. मूल कारावास के आधे कारावास के लिए
b. मूल कारावास के एक चौथाई कारावास के लिए
c. न्यायालय के विवेकाधीन है
d. मूल अपराध के लिए
43. बन्धपत्र की शर्तों के अनुपालन में असफल होने की दशा में प्रक्रिया दी गयी है-
a. धारा 9 में
b. धारा 2 में
c. धारा 7 में
d. धारा 10 में
44. सक्षम न्यायालय को अपराधी को दण्डित करने की शक्ति किस धारा के अन्तर्गत प्राप्त है?
a. धारा 9
b. धारा 11
c. धारा 17
d. धारा 12
45. सक्षम न्यायालय के आदेश की अपील पुनरीक्षण किस धारा के अन्तर्गत होता है?
a. धारा 18
b. धारा 13
c. धारा 11
d. धारा 27
46. इस अधिनियम के अधीन अपराधी को विचारित एवं दण्डित करने की शक्ति किसे प्राप्त है?
a. सक्षम न्यायालय द्वारा
b. अपील न्यायालय द्वारा
c. पुनरीक्षण न्यायालय द्वार
d. उपर्युक्त सभी
47. सक्षम न्यायालय के दण्डादेश के विरुद्ध अपील कहां होगी?
a. सेशन न्यायालय में
b. उच्च न्यायालय में
c. उपर्युक्त (a) या (b)
d. वहां जहां न्यायालय के दण्डादेशों की अपीले मामूली तौर पर होती है।
48. पुनरीक्षण न्यायालय पुनरीक्षण कर सकता है-
a. स्वप्रेरणा से
b. परिवीक्षा अधिकारी के आवेदन पर
c. सिद्धदोष व्यक्ति के आवेदन पर
d. उपर्युक्त सभी
49. पुनरीक्षण के आधार है/हैं-
a. न्यायालय अपराधी को भर्त्सना या परिवीक्षा पर न छोड़कर कारावास का दण्डादेश पारित कर दिया है
b. कारावास के दण्डादेश की कोई अपील नहीं की गयी है
c. कारावास के दण्डादेश की कोई अपील नहीं की जा सकती
d. उपर्युक्त सभी
50. अपराधी परिवीक्षा अधिनियम में कितने वर्ष के अपराधियों को भर्त्सना या परिवीक्षा पर छोड़ने का प्रावधान है-
a. 21 वर्ष के
b. 51 वर्ष के
c. 22 वर्ष के
d. 16 वर्ष के
51. अपील या पुनरीक्षण न्यायालय -
a. आदेश को अपरास्त कर सकेगा
b. दण्डादेश पारित कर सकेगा
c. उपर्युक्त (a) एवं (b)
d. आदेश में फेर-फार नहीं कर सकटा
52. इस अधिनियम की धारा 3 या धारा 4 के अधीन छोड़ा गया व्यक्ति माना जाता है-
a. निरर्ह
b. निरर्हता से ग्रस्त
c. निरर्हता से ग्रस्त नहीं
d. उपर्युक्त में कोई नहीं
53. निम्न कथनों में सत्य कथन है-
a. परिवीक्षा अधिकारी की नियुक्ति राज्य सरकार करती है
b. परिवीक्षा अधिकारी राज्य सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त सोसाइटी द्वारा उपलब्ध कराया गया है
c. न्यायालय किसी योग्य व्यक्ति को नियुक्त कर सकती है
d. जिला मजिस्ट्रेट परिवीक्षा अधिकारी नियुक्त किया जा सकता है
e. उपर्युक्त सभी
54. परिवीक्षा अधिकारी किसके नियंत्रण में होता है-
a. न्यायालय के
b. जिला मजिस्ट्रेट के
c. राज्य सरकार के
d. उपर्युक्त में कोई नहीं
55. परिवीक्षा अधिकारी के हैं? कत्र्तव्य किस धारा में दिये गये है-
a. धारा 13
b. धारा 11
c. धारा 14
d. धारा 19
56. पर्यवेक्षण अधिकारी लोक सेवक होता है, किस धारा में कहा गया है?
a. धारा 11
b. धारा 15
c. धारा 13
d. धारा 18
57. परिवीक्षा अधिकारी के कर्त्तव्य है/हैं-
a. न्यायालय द्वारा आदिष्ट प्रतिकर या खचों के संदाय में अपराधियों को सलाह व सहायता देना
b. परिवीक्षा पर छोड़े गये व्यक्ति को सहायता व सलाह देगा
c. अपराधी की परिस्थितियों एवं घर के माहौल की जांच एवं जांच रिपोर्ट न्यायालय को देना
d. उपर्युक्त सभी
58. सद्भावनापूर्वक की गयी कार्यवाहियों से परिवीक्षा अधिकारी को संरक्षण प्राप्त है-
a. धारा 13 के अन्तर्गत
b. धारा 19 के अन्तर्गत
c. धारा 16 के अन्तर्गत
d. धारा 21 के अन्तर्गत
59. इस अधिनियम को कार्यान्वित करने के लिए नियम बनाने की शक्ति किसे है?
a. केन्द्रीय सरकार को
b. केन्द्रीय सरकार के अनुमोदन से राज्य सरकार को
c. उपर्युक्त (a) एवं (b) को
d. न्यायालय को